Anti-Terrorism Squad (ATS) – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sat, 21 Jul 2018 02:17:23 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png Anti-Terrorism Squad (ATS) – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 चूरू जिले का विकास सिंह राजपूत झोटवाडा में डकैती डालने की योजना बनाते गिरफतार https://samacharseva.in/churu-zile-ka-vikash-girftar/ Wed, 30 May 2018 13:13:25 +0000 https://samacharseva.in/?p=1735 सट्टे का घाटा पूरा करने के लिये बनाई थी मुथुट फाइनेन्स का सोना लूटने की योजना
जयपुर, (समाचार सेवा)। राज्‍य पुलिस के स्पेेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने मुथुट फाइनेन्स झोटवाड़ा में डकैती डालने की योजना बनाते बीकानेर संभाग के चूरू जिले के गांव कालोडी निवासी विकास सिंह राजपूत सहित 7 लोगों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध पिस्टल व 9 जिन्दा कारतूस व 2 खाली खोखे भी बरामद किए हैं।

lootereeeकोर्ट ने विकास सहित सभी सातों आरोपियों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। गिरफतार किए गए लोगों में चूरू जिले में राजगढ थाना क्षेत्र के गांव कालोडी का निवासी विकास सिंह राजपूत पुत्र मदन सिंह 34, झुंझुनू में खेतडी निवासी उपेन्द्र सिंह राजपूत उर्फ गोलू, 19, नवलगढ निवासी धर्मवीर सिंह शेखावत 28, पिलानी निवासी कुलदीप शर्मा 29, गांव तोगडा निवासी सुनील सिंह उर्फ सोनू 23 तथा हरियाणा में रोहतक निवासी राजकुमार उर्फ नीटू उर्फ आरके सिंह जाट 34 व सोमवीर रोहिल्ला 34 शामिल हैं।

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के आईजी दिनेश एम एन ने बताया कि चूरू निवासी विकास व खेतडी निवासी उपेन्द्र सट्टे का काम करते हैं जिनको सट्टे में करीब 5 लाख रूपये का घाटा लग गया था। जिसकी पूर्ति करने तथा सट्टे की बुक पुनः शुरू करने के लिए उन्होने झोटवाड़ा स्थित मुथुट फाइनेन्स कम्पनी को चिन्हित कर सोना लूटने की योजना बनायी, इसके लिए उन्होंने मुथुट फाइनेन्स कम्पनी में पूर्व में काम कर चुके कुलदीप व धर्मवीर को अपने साथ लिया था।

डकैती की योजना को मूर्तरूप देने के लिए रोहतक हरियाणा के सोमवीर व राजकुमार को अपने साथ लिया था। सोमवीर व राजकुमार पर हरियाणा रोहतक में हत्या के कई मुकदमें चल रहे हैं तथा कारोर में 27 अप्रैल को हुए आनन्द पहलवान मर्डर केस में वर्तमान में फरार चल रहे हैं।
राज्य के एंटी टेरिरिस्टय स्‍क्‍‍‍‍‍वाड (एटीएस) तथा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने बताया कि सूत्र सूचना के आधार पर एक अपराधिक गिरोह को मुथुट फाइनेन्स झोटवाड़ा में डकैती डालने की योजना बनाते रोहतक हरियाणा के दो नामी बदमाशों सहित 07 आरोपीगण को दबिश देकर गिरफ्तार किया है,

इनसे 02 अवैध पिस्टल सहित कारतूस भी बरामद हुए हैं। मिश्रा ने बताया कि उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर आई जी एसओजी दिनेश एम एन एवं डी आई जी एसओजी संजय श्रोत्रिय के निर्देशन में विजय कुमार राय इन्सपेक्टर, नरेन्द्र ए एस आई, चन्द्रपाल हैडकानि., संतोष हैडकानि., कानि. राजेन्द्र, नरेन्द्र, रामलाल, गोपीराम ने मुथुट फाइनेन्स झोटवाड़ा में डकैती डालने की योजना बनाते हुए आरोपियों को दबोचा।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने बताया कि उपरोक्त टीम की इमदाद हेतु मुख्यालय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, ललित किशोर शर्मा, डी वाई एस पी चिरंजीलाल, निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता व धर्मवीर सिंह को अतिरिक्त हरिथयारबंद जाप्ते के साथ मौके पर भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि सोमवीर पर 02 तथा राजकुमार पर 04 हत्या के मुकदमें चल रहे हैं तथा इनके व इनके विरोधियों के बीच चल रहे गैंगवार में अब तक हत्या के 20 मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। डी आई जी संजय श्रोत्रिय ने बताया कि उपरोक्त समस्त मुल्जिमानों से उनके द्वारा किये गये अन्य अपराधों के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपीगण से तफतीश जारी है।

]]>
एसओजी ने किया लीलाधर सोनी हत्याकांड का खुलासा, पूर्व सरपंच गिरफ्तार https://samacharseva.in/sog-ne-kiya-soni-hatyakand-ka-khulasa/ Sun, 20 May 2018 17:57:14 +0000 https://samacharseva.in/?p=1341 उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। एसओजी ने किया लीलाधर सोनी हत्याकांड का खुलासा, पूर्व सरपंच गिरफ्तार। राज्य पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले के रावतसर क्षेत्र निवासी प्रेम कुमार के हत्याकांड के खुलासे के बाद अब इसी इलाके के लीलाधर सोनी हत्या कांड का भी खुलासा कर दिया है।

पुलिस के अनुसार लीलाधर सोनी वह आदमी था जो प्रेमकुमार के हत्यारों को जानता था इसी कारण लीलाधर को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। राज्य के एंटी टेरिरिस्ट स्क्वाड (एटीएस) तथा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस ने रविवार को मीडिया को बताया है कि प्रेमकुमार हत्याकांड के आरोपी हरवीर सहारण से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के अनुसार एसओजी पुलिस ने रविवार को लीलाधर सोनी हत्याकांड मामले में शामिल सहयोगी ग्राम पंचायत पोहडका के पूर्व सरपंच व रावतसर निवासी ओमप्रकाश गोदारा पुत्र स्वं. चुन्नीराम गोदारा उम्र 54 साल को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में आईजी एसओजी दिनेश एम एन ने बताया कि प्रेमकुमार हत्याकांड के मामले में पुलिस रिमाण्ड पर चले रहे आरोपी हरवीर सहारण ने अनुसंधान के दौरान 30 अप्रैल 2002 में रावतसर में लीलाधर सोनी की भी हत्या, सहायोगियों के साथ करना कबूल किया है। पूछताछ में हरवीर सहारण ने बताया कि उसने सहयोगी ओमप्रकाश गोदाराव अन्य के साथ लीलाधर सोनी का अपहरण करवा कर गर्दन मरोड कर उसकी हत्या कर दी और लाश को खेतावाली ढाणी के पास इंदिरा गांधी नहर में डाल दिया।

आरोपी हरवीर ने पुलिस को बताया कि मृतक लीलाधर सोनी के पिताजी बद्रीप्रसाद से हरवीर ने 36 बीघा जमीन ग्राम पोहडका रावतसर में खरीदी थी। जिसके पेटे 50 हजार रूपये बकाया थे। जिनको लेने के लिये मृतक लीलाधर सोनी हरवीर के पास 30 अप्रैल 2002 को आया था।

जिसके लिये वह बार बार एसटीडी/पीसीओ से फोन करके धमका रहा था कि उसके बकाया पैसे दे दे, नही तो वह सबको बताएगा कि तुने प्रेमकुमार कालीरावणा की हत्या की है। इस बात के डर से हरवीर सहारण ने अपने दो साथियों के द्वारा मिलकर लीलाधर सोनी का अपहरण करवा कर गर्दन मरोड कर हत्या कर दी और लाश को खेतावाली ढाणी के पास इन्द्रा गॉधी (राजस्थान कैनाल) नहर में डाल दिया।

रविवार को गिरफ्तार आरोपी गोदारा ने पूछताछ पर घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। उसे सोमवार को संबंधित न्यायालय में पेश किया जायेगा।

ये है पूरा घटनाक्रम

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस एवं एसओजी ने बताया कि 9 अप्रैल 2003 को हनुमानगढ़ जिले के परबतसर क्षेत्र में रावतसर थाना क्षे। निवासी श्रीमती नोरा देवी जाट ने परिवाद दिया था। इस परिवाद में नोरा देवी ने बताया कि उसका बेटा प्रेमकुमार उम्र 30 वर्ष 9 नवंबर 2011 से गायब है।

इस बारे में रावतसर थाने में 18 नवंबर 2011 को गुमशुदगी भी दर्ज करा दी गई थी। परिवाद में नोरा देवी ने अपने बेटे के गायब होने में गांव के ही निवासी हरवीर सहारण पर शक जताया था। परिवादिया के अनुसार हरवीर की राजनीतिक पहुंच होने के कारण उसकी गुमशुदगी व शक की रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं हुई।

परिवादिया ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि हाल ही में घर पर गुमनाम पत्र आने लगे जिनमें बताया गया कि उसके बेटे प्रेमकुमार की हत्या हरवीर सहारण व उसके साथियों ने ही की है और प्रेम के शव को आरोपियों ने जला भी दिया है। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच की अनुसंधान किया। अनुसंधान के बाद वर्ष 2003 में मामले में एफआर लगा दी गई। इसके बाद प्रेम काली रावणा तथा लीलाधर सोनी हत्याकांड की पत्रावलियां अग्रिम अनुसंधान के लिये एसओजी को मिली।

एसओजी के आईजी दिनेश एमएन के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी करन शर्मा, उप अधीक्षक पुलिस चिरंजीलाल मीना, पुलिस निरीक्षक एसओजी धर्मवीर सिंह ने गहन अनुसंधान शुरू किया।  अनुसंधान के बाद वारदात के मुख्य आरोपी हनुमानगढ़ जिले  वार्ड 13, रावतसर निवासी हाल वार्ड 13 का पार्षद तथा नगर पालिका पालिका अध्यक्ष का पति हरवीर सहारण तथा रावतसर निवासी सहयोगी भीम बेनीवाल को 14 मई को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी सात दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं।

प्रेमकुमार हत्या कांड का तीसरा आरोपी गिरफतार

एसओजी ने प्रेम कुमार हत्या कांड मे शामिल तीसरे आरोपी  हनुमानगढ़ जिले के थाना रावतसर क्षेत्र निवासी रणजीत मेघवाल पुत्र रूपाराम उम्र 37 साल को भी रविवार 20 मई को गिरफतार कर लिया। इसे सोमवार को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा। इस प्रकरण मे हरवीर सहारण व भीम बेनिवाल पहले से ही पुलिस रिमाण्ड पर चल रहे है।

]]>