amitab bachhan – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Mon, 25 Jun 2018 21:23:32 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png amitab bachhan – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करेंगे बीकानेर के नवल किशोर व्‍यास https://samacharseva.in/amitab-bachan-ke-sath-navalkishor-vyas/ Thu, 31 May 2018 14:42:27 +0000 https://samacharseva.in/?p=1773 बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर के युवा रंगकर्मी नवलकिशोर व्यास जल्दी ही अमिताभ बच्चन के साथ स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए विज्ञापन फिल्म में नजर आएंगे। इस विज्ञापन फिल्म में नवल सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन में बिजली और पानी का सही इस्तेमाल करने और प्लास्टिक थैलियों की बजाय कपड़े का बैग इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया है। इस ऐड फिल्म का निर्देशन मशहूर ऐड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ ने किया और सेट पर सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष और गीतकार प्रसून जोशी भी मौजूद थे।

जल्द ही ये विज्ञापन टीवी व सिनेमा हॉल में प्रसारित होना शुरू होगा। नवल इससे पहले भी के फॉर किशोर रियलिटी शो, बिंगो चिप्स के विज्ञापन में नजर आ चुके है। व्यास इससे पहले राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग में सलाहकार आईईसी के पद पर कार्यरत थे।

व्यास ने आने वाली हिंदी फिल्म आई एम पिंगला में भी एक महत्वपूर्ण रोल निभाया है। नवल की इस उपलब्धि पर बीकानेर रंग जगत के दिनेश रंगा, सुनील जोशी, अशोक व्यास, विजय सिंह राठौर, विकास शर्मा, भगवती स्वामी, केके रंगा, राजशेखर, मदन मारू व मालकोश आचार्य आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

शहर में मोटर साइकिल चोरी की वारदातें बढी

बीकानेर शहर में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें बढती जा रही है। जिला पुलिस बाइक चोरी की बडी वारदात का खुलासा करती है उसके बाद कुछ दिन तो बाइक चोरी की घटनायें थम जाती है मगर बाद में आम दिनों की तरह चोरी की वारदातें पुन शुर हो जाती है।

सबसे आश्‍चर्य की बात तो यह है कि शहर में भरी दोपहर हो या शाम का समय बाइक चोर किसी भी समय बाइक पार कर ले जाते हैं। चोरी की बाइक खरीदने वाला गैंग भी शहर में सक्रिय है यही कारण है कि बाइक चोरों को आसानी से चेारी की बाइक का रुपया जल्‍द मिल जाता है।

खरीदने वाले बाइक को खुर्दबुर्द कर पुर्जों के हिसाब से भी बाइक के पार्टस बेच देते हैं या पूरी की पूरी बाइक दूसरे शहर में सप्‍लाई कर देते हैं। इस चैन को तोडे बगैर बाइक चोरी रुकना संभव तो नहीं दिख रहा है।

]]>