समाचार सेवा डॉट इन – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Tue, 14 Jan 2020 11:50:12 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png समाचार सेवा डॉट इन – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 एसएचजी के हस्त शिल्प कार्यो का भी जियोग्राफिकल इंडिकेटर नंबर पंजीकृत करवाये नाबार्ड – महापौर सुशीला कंवर https://samacharseva.in/nabard-to-register-geographical-indicator-number-of-handicrafts-works-of-shg-mayor-sushila-kanwar/ Mon, 09 Dec 2019 16:31:54 +0000 https://samacharseva.in/?p=7459 बीकानेर, (समाचार सेवा)।  बीकानेर नगर निगम की महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने राष्‍ट्रीय कषि और ग्रामीण विकास बैंक (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्‍चर एण्‍ड रुरल डवलपमेंट) नाबार्ड से आग्रह किया कि नाबार्ड स्‍वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के हस्‍तशिल्‍प कार्यो को भी जीआई में शामिल करवाकर इन समूहों को लाभ दिलवाने का प्रयास करे। महापौर सोमवार को नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थीं।

उन्‍होंने कहा कि महिलाओं को सशक्‍त बनाने में नाबार्ड द्वारा 1992 से चलाये जा रहे स्‍वयं सहायता समूह कार्यक्रम का विशिष्‍ट योगदान रहा है। महापौर ने कहा कि स्‍वयं सहायता समूह महिलाओं के द्वारा लघु व कुटीर उधोगो, हस्‍तशिल्‍प कार्य कर अपने परिवार को आगे बढाया है। बैठक में जिला विकास प्रबंधक रमेश ताम्बिया ने बताया कि नाबार्ड भौगोलिक संकेतक (जियोग्रापिफकल इंडीकेटर) जी आई नम्‍बर को पंजीकृत करवाने के लिए 100 प्रतिशत अनुदान सहायता उपलब्‍ध करवाती है।

उन्‍होंने बताया की बीकानेर जिले में स्‍वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किये जा रहे कई हस्‍त-निर्मित उत्‍पाद भौगोलिक संकेतक पंजीकृत होने के लिए भी पात्र है। जिनको पंजीकृत करवाने के लिए नाबार्ड शिल्‍पकारों व्‍यापारियों के साथ बैठक आयोजित करने जा रहा है। जिला विकास प्रबंधक ने बताया कि बीकानेर के इन चिन्हित उत्‍पादों को भौगोलिक संकेतक पंजीकृत होने पर हस्‍तशिल्‍पकार को अपने उत्‍पादक को बाजार में सही कीमत पर बेचना आसान होगा। एक बार जीआईण् पंजीकृत होने पर वह 10 वर्षो तक उसका स्‍वामित्‍व का हकदार होगा उसके बाद उसे दोबारा रिन्‍वू करवाकर आगे भी इसका लाभ ले सकेगा।

उन्‍होंने बताया कि जीआई नम्‍बर से पूरे देश में उत्‍पाद  बीकानेर की पहचान बना सकेगा। बैठक में राष्‍ट्रीय उष्‍ट्र अनुसंधान केन्‍द्र बीकानेर के निदेशक डॉ. आरके सावल, स्‍वामी केशवानंद कृषि विश्‍वविधालय बीकानेर के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेश शर्मा, वेटरनरी विश्‍वविधालय बीकानेर के डॉ. दिनेश जैन, जिला उधोग केन्‍द्र बीकानेर की महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा,  आरसेटी के निदेशक लालचंद वर्मा, राजीविका डीपीएमए रमेश व्‍यास, दी राजस्‍थान स्‍टेट को-आपरेटिव बैंक के राजेन्‍द्र कुमार तथा बीकानेर स्थित बैंकों के जिला समन्‍वयकों के साथ एसएचजी की महिलाऍ उपस्थित रहीं।

प्‍लास्टिक मुक्‍त हो बीकानेर

बैठक में महापौर सुशीला कंवर ने सहायता समूहों व अधिकारियों को बीकानेर को पूर्णत प्‍लास्टिक मुक्‍त करने का आव्‍हान किया। उन्‍होंने सिंगल यूज प्‍लास्टिक उपयोग में न लेने तथा परिवार को भी इससे दूर रखने का निवेदन किया। महापौर का कहना था कि एक स्‍वयं सहायता समूह कम से कम 10 से 15 परिवारों को सही रास्‍ता दिखाता है। इस प्रकार सभी स्‍वयं सहायता समूह सफाई व्‍यवस्‍था तथा समाज को सही रास्‍ता दिखाने का सबसे बेहतरीन माध्‍यम है।

सफाई व्‍यवस्‍था का जायजा लिया

बैठक के दौरान महापौर द्वारा जिला विकास प्रबंधक बीकानेर सेक्‍टर-5 हुडको क्‍वार्टर में सफाई व्‍यवस्‍था का भी जायजा लिया। उन्‍होंने नाबार्ड द्वारा पूर्व में किये गये पौधारोपण का भी निरीक्षण किया। सेक्‍टर-5, हुडको में पौधारोपण भी किया। महापौर ने स्‍वच्‍छ भारत अभियान तथा मिशन प्‍लांटेशन के तहत बैंक शाखाओं तथा स्‍कूल प्रांगण में  किये गये पौधारोपण पर प्रसन्‍नता जताई।

]]>
बीकानेर में आज 1 दिसंबर 2019 रविवार https://samacharseva.in/today-in-bikaner-1-december-2019-sunday/ Sun, 01 Dec 2019 06:08:11 +0000 https://samacharseva.in/?p=7306 भंवर राधा भवन पूगल रोड से कलश यात्रा आज

समय – सुबह 11.30 बजे

स्‍थान – भंवर राधा भवन, पूगल रोड

बीकानेर, (समाचार सेवा)पूगल रोड स्थित भंवर राधा भवन से रविवार सुबह 11.30 बजे कलश यात्रा निकाली जा रही है। सोमवार से भंवर राधाभवन में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह कथा 7 दिसंबर तक चलेगी। कथावाचकबाल संत छैलबिहारी महाराज होंगे।

महापौर सुशीला कंवर आज सम्‍हालेंगी कार्यभार

समय – दोपहर बाद 12.15 बजे

स्‍थान – नगर निगम परिसर बीकानेर।

बीकानेर, (समाचार सेवा) नगर निगम निर्वाचित पहली महिला महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित रविवार दोपहर बाद 12.15 बजे अपना कार्यभार सम्‍हालेगी। रविवार को छुटटी के दिन के बावजूद महापौर ने संभवतया ज्‍योतिषिय आधार पर इस दिन का कार्यभार ग्रहण करने के लिये चुना है।

महापौर सुशीला रविवार को नगर निगम पहुंचकर सबसे पहले निगम परिसर में लगी महात्‍मा गांधी की प्रतिमा को पुष्‍पहार चढाएंगी। बाद में वे कामकाज सम्‍हालेंगी। हालांकि महापौर निर्वाचन के साथ ही वे नगर निगम की औपचारिक रूप से महापौर बन चुकी थी मगर उन्‍होंने रविवार का दिन कामकाज देखने समझने के लिये चुना है।

इस अवसर पर केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, शहर भाजपा अध्‍यक्ष डॉ. सत्‍यप्रकाश आचार्य सहित अनेक भाजपा नेता-कार्यकर्ता निगम परिसर में मौजूद रहेंगे।

नखत बन्‍ना का जागरण आज

समय – देर शाम

स्‍थान – नखत बन्‍ना  धाम, भीनासर।

बीकानेर, (समाचार सेवा)भीनसर स्थित नखत बन्‍ना धाम में रविवार देर शाम से जागरण का आयोजन होगा। इस अवसर पर नखत बन्‍ना का विशेष श्रंगार किया जाएगा। यह आयोजन गो रक्षा सेवा समिति की ओर से किया जा रहा है। सानिध्‍य रामनाथ महराज का रहेगा। प्रवीण भाटी के अनुसार समरोह में भजन गायक प्रस्‍तुतिया देंगे।

]]>
कौन बनेंगी बीकानेर की महापौर, सुशीला या अंजना, मतदान समाप्त, परिणाम का इंतजार https://samacharseva.in/who-will-become-the-mayor-of-bikaner-voting-ends-awaiting-results/ Tue, 26 Nov 2019 07:20:56 +0000 https://samacharseva.in/?p=7240 बीकानेर, (समाचार सेवा)। नगर निगम बीकानेर के महापौर के चुनाव के लिये मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ मतदान अब समाप्‍त हो गया है। दोनों महापौर प्रत्‍याशियों सहित पार्षदों, पार्टियों तथा क्षेत्र के लोगों को परिणाम का इंतजार है। कुछ ही देर में यह पता चल जाएगा कि बीकानेर की पहली लेडी मेयर कौन होगी। क्‍या भाजपा की सुशीला मेयर बनेगी या कांग्रेस की अंजना खत्री।

पहली नजर में अधिक पार्षदों के साथ जीती भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में बाजी मारती दिखती है मगर कांग्रेस के प्रयासों के इस चुनाव में रौचकता आ गई। 30 पार्षदों वाली कांग्रेस ने 38 पार्षदों वाली भाजपा को जोर करवा दिया है। अपना मेयर बनाने के लिये किसी भी दल को 41 पार्षदों की आवश्‍यकता है। यही कारण है कि दोनों दलों का जोर निर्दलियों को अपनी ओर करने का रहा।

हां दोनों पार्टियों को क्रास वोटिंग की भी आशंका है। दोनों ही पार्टियों ने पार्षद के चुनाव के दिन से ही अपने अपने पार्षदों को एकत्र कर रखा था। दोनों ही पार्टी अपना अपना बोर्ड बनाने की कोशिश में जी जान से जुटे रहे।  सब कुछ अब जल्‍द जनता के सामने आ जाएगा। महापौर के चुनाव में मतदान मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ।

महापौर की दोनों प्रत्‍याशी कांग्रेस की अंजना खत्री व भाजपा की सुशीलाकंवर राजपुरोहित ने मतदान कर दिया है। सबसे पहले मतदान करने वालों कांग्रेस की पार्षद व महापौर की प्रत्‍याशी अंजना खत्री, शिवशंकर बिस्सा, आनन्द सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुनील गेदर, मेहनाज गेदर, महबीन बानों, शांतिलाल मोदी, ज्योति, वसीम खिलजी, कुसुम भाटी रहे। निर्दलिय पार्षद अनिता ने भी मतदान किया।

भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुशीला कंवर व विनोद करल, प्रमोद सिंह ने भी मतदान कर दिया है। नगर निगम सभागार में मंगलवार सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। यह प्रक्रिया आज दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगी। निर्दलीय पार्षद रमजान कच्छावा, नंदकिशोर गहलोत ने भी मतदान कर दिया। कांग्रेस के दो दो पार्षद मतदान करने मतदान स्‍थल पर पहुंचे।  

नगर निगम के सामने हनुमान हत्था क्षेत्र में एक घर में कांग्रेसी पार्षदों को रखा गया। वहीं से एक एक कार पार्षद मतदान स्‍थल तक पहुंचे। वार्ड नंबर 33 से निर्दलीय पार्षद मनोज नायक तथा वार्ड नंबर 77 से कांग्रेसी पार्षद मनोज मेघवाल एक साथ मतदान करने पहुंचे।  

सक्रिय रहे कांग्रेस के नेता

महापौर चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तरफ से केबिनेट मंत्री बी.डी. कल्ला, नोखा पालिका अध्‍यक्ष नारायण झंवर, महेंद्र कल्ला, पूर्व महापौर मकसूद अहमद, अब्दुल मजीद खोखर सक्रिय दिखे।

इन भाजपा नेताओं ने सम्‍हाला मोर्चा

महापौर चुनाव में भाजपा की ओर से केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, चुनाव प्रभारी सुरेन्द पाल सिंह टीटी, शहर भाजपा अध्‍यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य ने मोर्चा सम्भाले रखा।

रोका यातायात

नगर निगम महापौर चुनाव की व्‍यवस्‍थाओं के लिये प्रशासन ने नगर निगम की ओर जूनागढ से तथा तीरथम्‍ब की ओर से आने वाले रास्‍तों को रोक दिया। यहां आवागमन रोका गया तथा आवागमन सुचारू बनाने के लिये वैकल्पिक मार्ग लोगों को बताये गए।

भारी सुरक्षा, कडी नजर

महापौर चुनाव की व्‍यवस्‍था के लिये पुलिस प्रशासन ने 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए। मतदान करने आये पार्षदों को भी मतदान केन्‍द्र पर मोबाइल व बैग ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। 

पार्षद दुबारा बाडेबंदी में

मंगलवार को महापौर चुनाव में मतदान के बाद उपमहापौर के बुधवार को होने वाले मतदान के लिये दोनों ही पार्टियों के पार्षदों ने वापस अपने अपने बाडों की ओर रुख किया। उनके बाडे में पहुंचने का यही कारण रहा कि मंगलवार को महापौर के मतदान करने के बाद बुधवार को उपमहापौर का चुनावों को लेकर दोनों की पार्टियां काफी सतर्क हैं।

बसपा प्रत्‍याशी का रहा इंतजार

मतदान में सभी पार्षदों ने मतदान कर दिया मगर बसपा के प्रत्‍याशी ने इंतजार करवाया।

]]>
बडे अस्पताल को मिला सात दिन का अल्टीमेटम https://samacharseva.in/big-hospital-got-a-seven-day-ultimatum/ Sat, 02 Nov 2019 07:19:04 +0000 https://samacharseva.in/?p=6883 बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर संभाग के सबसे बडे पीबीएम अस्‍पताल के प्रशासन को सात दिन का अल्‍टीमेटम दिया गया है। क्‍योंकि अस्‍पताल की छत पर रखी पानी की टंकियां खुली पडी हैं। जो खतरे का इशारा करती हैं। साथ ही वार्डों में कचरा डालने वाले विभिन्‍न रंगों के कचरा पात्र भी नहीं रखे गए हैं।

वार्डों में बायो मेडिकल वेस्टका का कचरा पात्र अलग से नहीं था। सात दिन का यह अल्‍टीमेटम अस्पताल में सफाई कार्य के मूल्यांकन के लिए गठित कमेटी की ओर से दिया गया है। कमेटी ने अस्‍पताल प्रशासन से कहा है कि अस्‍पताल में वार्डों की सफाई के साथ-साथ सभी ब्लाक में उगे झाड़-झंकाड की सफाई आगामी सात दिन में हो जानी चाहिए।

मूल्‍यांकन कमेटी ने शुक्रवार को अस्‍पताल का औचक निरीक्षण किया था। कमेटी ने अस्‍पताल प्रशासन को सफाई सामग्री जमा व इश्यू रजिस्टर संधारित करने की भी हिदायत दी।कमेटी में शामिल नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप के गवांडे,  प्रशिक्षु आईएएस अभिषेक सुराणा, जिला कोषाधिकारी पवन कंस्वा का निरीक्षण किया। अस्‍पताल अधीक्षक डॉ. पी.के.बेरवाल से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कमेटी ने सफाई ठेकेदार व मुख्य नर्सिंग अधीक्षक से भी जानकारियां प्राप्‍त की। कमेटी के डॉ. गवांडे और सुराणा ने महिला वार्ड जे, लैबर रूम, वार्ड एम-2 व एम 3 का और कोषाधिकारी कस्वां ने मर्दाना वार्डों और यूआईटी अधीक्षण अभियन्ता ने शिशु अस्पलात की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। कमेटी के अनुसार वार्डों और उसकी गलियों में सफाई व्यवस्था ठीक ठाक थी।

कमेटी ने जानना चाह कि क्यासफाई  ठकेदार ने ऑटो स्क्रबर मशीन, सिंगल डिस्क मशीन, प्रेशर जेट मशीन, ट्रैक्‍टर ट्राली व व्हील बेरोज की आवश्‍यकतानुसार व्यवस्था की है?     

]]>
माता-पिता की सहमति पर ही बन सकेंगे सैनिक! https://samacharseva.in/only-on-the-consent-of-parents-you-will-be-able-to-become-soldiers/ Sat, 02 Nov 2019 06:08:43 +0000 https://samacharseva.in/?p=6880 झुंझुनूं में सेना भर्ती रैली 7 से 16 नवम्बर तक  

बीकानेर, (समाचार सेवा) जी हां, यदि आपके माता-पिता की सहमति होगी तभी भारतीय सेना आपको सैनिक बनने का अवसर देगी। तो झुंझुनूं में 7 से 16 नवंबर को प्रस्‍तावित  सेना भर्ती रैली में जाने की सोच रहे हैं तो पहले अपने माता पिता की सहमति जरूर लें लें। अरे, रुकिये तो पर यह नियम सभी युवाओं पर लागू नहीं है।

जिन किशारों की आयु 17 वर्ष 6 माह से 18वर्ष तक की है उनको ही माता पिता की सहमति लेनी होगी। ऐसे उम्मीदवार को अपने माता-पिता द्वारा ₹10 के स्टांप पेपर पर दिया गया सहमति पत्र साथ ले जाना होगा।

झुंझुनूं में आगामी 7 नवंबर से आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली में बीकानेर के युवाओं को भी सैनिक बनने का अवसर मिल सकेगा। यह भर्ती रैली झुंझुनू के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में होगी। भर्ती का आयोजन  सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनूं की ओर से किया जा रहा है। भर्ती 16 नवंबर तक होगी।

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक के अनुसार रैली भर्ती की विस्तृत जानकारी www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध करवाई जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को अपने रंगीन फोटोग्राफ के साथ पद वार आवश्यक शिक्षा प्रमाण पत्र, चरित्र मूल निवास सहित भूतपूर्व सैनिक सेवारत सैनिक अथवा युद्ध में शहीद के पुत्र को रिलेशनशिप प्रमाण पत्र की ओरिजिनल तथा तीन प्रतिलिपि या साथ लाना अनिवार्य होगा।

अधिक जानकारी के लिए आईवीआरएस फोन नंबर 0141 277 6128 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

]]>
कपिल सरोवर के घाटों पर होगी महाआरती https://samacharseva.in/mahaarti-will-be-held-at-the-ghats-of-kapil-sarovar/ Fri, 01 Nov 2019 16:48:40 +0000 https://samacharseva.in/?p=6859 बीकानेर, (समाचार सेवा) श्रीकोलायत में इस बार की पूर्णिमा की शाम को भव्य व दिव्य बनाने के प्रयास शुरू किए गए हैं। इसके तहत वाराणसी में गंगा आरती की तर्ज पर कोलायत में कपिल सरोवर के घाटों पर महाआरती का आयोजन होगा। कोलायत मेले के दौरान 11 व 12 नवम्बर को आयोजित महाआरती में लगभग 500 पुजारियों को शामिल किया जायेगा। इसमें साधु-संतों की भागीदारी करवाई जायेगी।

बीकानेर के कलक्‍टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि आरती के दौरान कपिल सरोवर के सभी घाटों पर घन्टे, नगाडे़ बजाए जायेंगे। करीब 10 मिनट तक सरोवर की आरती होगी। महाआरती के बाद कपिल मुनी मंदिर परिसर में (घाट) पर अन्य मंदिरों में भी आरती करवाई जायेगी। कपिल सरोवर और उसके घाटों पर बड़ी संख्या में दीपदान का कार्यक्रम भी होगा।  

रंगीन फव्वारों और रंगबिरंगी रोशनी से कपिल मुनी सरोवर को सजाया जायेगा। राजस्थानी लोक संस्कृति और भजनों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। पूर्णिमा की सुबह योगा व म्युजिक का कार्यक्रम मुख्य घाट पर रखा जायेगा। रात्रि को कपिल मुनि पर थ्री-डी का प्रदर्शन करवाया जाएगा।

रंगीन फव्वारों और रंगबिरंगी रोशनी से कपिल मुनी सरोवर को सजाया जायेगा। राजस्थानी लोक संस्कृति और भजनों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। पूर्णिमा की सुबह योगा व म्युजिक का कार्यक्रम मुख्य घाट पर रखा जायेगा। रात्रि को कपिल मुनि पर थ्री-डी का प्रदर्शन करवाया जाएगा।

रंगीन फव्वारों और रंगबिरंगी रोशनी से कपिल मुनी सरोवर को सजाया जायेगा। राजस्थानी लोक संस्कृति और भजनों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। पूर्णिमा की सुबह योगा व म्युजिक का कार्यक्रम मुख्य घाट पर रखा जायेगा। रात्रि को कपिल मुनि पर थ्री-डी का प्रदर्शन करवाया जाएगा।

रंगीन फव्वारों और रंगबिरंगी रोशनी से कपिल मुनी सरोवर को सजाया जायेगा। राजस्थानी लोक संस्कृति और भजनों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। पूर्णिमा की सुबह योगा व म्युजिक का कार्यक्रम मुख्य घाट पर रखा जायेगा। रात्रि को कपिल मुनि पर थ्री-डी का प्रदर्शन करवाया जाएगा।

रंगीन फव्वारों और रंगबिरंगी रोशनी से कपिल मुनी सरोवर को सजाया जायेगा। राजस्थानी लोक संस्कृति और भजनों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। पूर्णिमा की सुबह योगा व म्युजिक का कार्यक्रम मुख्य घाट पर रखा जायेगा। रात्रि को कपिल मुनि पर थ्री-डी का प्रदर्शन करवाया जाएगा।

]]>