भारतीय रेल – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Tue, 18 May 2021 01:50:41 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png भारतीय रेल – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 मानसून अवधि में गाडियों कें संचालन समय में परिवर्तन https://samacharseva.in/changes-in-the-running-time-of-trains-during-the-monsoon-period/ Tue, 18 May 2021 01:44:28 +0000 https://samacharseva.in/?p=15008 बीकानेर, (समाचार सेवा)।मानसून अवधि में गाडियों कें संचालन समय में परिवर्तन, रेलवे प्रशासन द्वारा मानसून अवधि में कोंकण रेलवे पर संचालित बीकानेर मंडल की श्रीगंगानगर-कोचुवेली-श्रीगंगानगर एवं हिसार-कोयम्बटूर- हिसार एक्सप्रेस की समय-सारणी में10 जून 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक परिवर्तन किया है।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि मानसून समय-सारिणी 10 जून 2021 से प्रभावी होगी। उन्‍होंने बताया कि बीकानेर मंडल की अनेक गाडियों की मानसून समय-सारणी में परिवर्तन किए गए है। इसके तहत गाडी संख्या 06311/ 06312 (16311/16312), श्रीगंगानगर- कोच्चुवेली- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल श्रीगंगानगर से मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर बीकानेर मंडल के श्रीकरणपुर 13.09 बजे, रायसिंहनगर 13.42 बजे, सूरतगढ 14.55 बजे, बीकानेर 18.15 बजे तथा वापसी में बीकानेर सोमवार को 20.20 बजे, सूरतगढ 23.40 बजे , रायसिंहनगर 00.36 बजे, श्रीकरणपुर  01.10 बजे व श्रीगंगानगर मंगलवार को 02.15 बजे पहु्ंचेगी।

इस रेलसेवा का इन स्टेशनों के अतिरिक्त नोखा, नागौर, मेडता रोड, जोधपुर, पाली मारवाड, मारवाड जं., आबूरोड, पालनपुर, अहमदाबाद, वडोदरा, अंकलेश्वर, सूरत, वापी, बोईसर, वसई रोड, पनवेल, मनगॉव, रत्नागिरी, कुडॉल, थिविम, मंडगॉव, कुमता, मुरदेश्वीर, मूकाम्बिका रोड, कुन्दापुरा, उडूपी, मंगलूरू, कासरागोड, कन्नूर, कोइलंदी, कोझीकोड, थिरूर, शोरानूर जं., त्रिसूर, अलुवा, एर्नाकुलम टाउन, कोट्टायम, तिरूवल्ला, चेन्गांन्नूर, कायमकुलम तथा कोल्ल्म  स्टेशनों पर ठहराव होगा।

गाडी संख्या 02475/ 02476(22475/22476

इसी प्रकार गाडी संख्या 02475/ 02476(22475/22476), हिसार-कोयम्बटूर- हिसार एक्सप्रेस साप्ताडहिक स्पेगशल हिसार से बुधवार को दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर बीकानेर मंडल के सादुलपुर 13.45  बजे, चूरू 14.35 बजे, रतनगढ 15.30 बजे, श्रीडूंगरगढ 16.20 बजे, बीकानेर 17.55 बजे तथा कोयम्बटूर शुक्रवार 22.30 बजे पहु्ंचेगी।

वापिसी में यह गाडी कोयम्बटूर से शनिवार 12.45 बजे रवाना होगी, बीकानेर सोमवार 10.10 बजे, श्रीडूंगरगढ 11.32 बजे, रतनगढ 12.50 बजे, चूरू 13.45 बजे, सादुलपुर 14.32  बजे तथा हिसार सोमवार 16.00 बजे पहुंचेगी। इस रेलसेवा का इन स्टे शनों के अतिरिक्ते नोखा, नागौर, मेडता रोड, जोधपुर, लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं., फालना, आबूरोड, पालनपुर, मेहसाना, अहमदाबाद, आनन्द, वडोदरा, अंकलेश्वर, सूरत, वापी, वसई रोड, पनवेल, रोहा, चिपलुन, रत्नागिरी, कनकवेली, मडगॉव, कारवार, भटकल, उडूपी, मंगलूरू, कन्नूर, कोझीकोड, शोरानूर, पल्लाकाड स्टेरशनों पर इसका ठहराव होगा।

]]>
जोधपुर रेलवे स्टेशन बना स्वच्छता का सिरमौर, जयपुर दूसरे स्‍थान पर https://samacharseva.in/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8/ Mon, 13 Aug 2018 12:08:21 +0000 https://samacharseva.in/?p=3239 जयपुर, (समाचार सेवा) जोधपुर रेलवे स्टेशन बना स्वच्छता का सिरमौर, जयपुर दूसरे स्‍थान पर। रेलवे स्‍टेशनों के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के आधार पर किये गये सर्वें की रिपोर्ट जारी की गई।

भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ रेल अभियान के अन्तर्गत विभिन्न स्‍टेशनों पर इस वर्ष भी सफाई व्यवस्था को लेकर थर्ड पार्टी सर्वें करवाया गया, जिसमें सभी जोन में उत्तर पष्चिम रेलवे स्वच्छता सर्वे में अव्वल रहा।

उत्तर पष्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार क्वालिटी काउन्सलिंग ऑफ इण्डिया  द्वारा 407 बडे स्‍टेशनों जिसमें 75 ए1 तथा 332 ए श्रेणी के स्टेषन सम्मलित है पर स्वच्छता सर्वे करवाया गया एवं इस बार इस स्चच्छता सर्वें में सभी जोन को भी सम्मलित किया गया।

विगत वर्ष में किये गये प्रयासों से उत्तर पष्चिम रेलवे के जोधपुर स्‍टेशन पर स्वच्छता सर्वें में प्रथम स्थान दिया गया है, पिछले सर्वें में जोधपुर स्‍टेशन को 17 वें स्थान पर रखा गया था। इसी प्रकार जयपुर स्‍टेशन पर भी बेहतरीन सफाई व्यवस्था को सर्वें में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त हुआ है।

जयपुर स्‍टेशन को गत सर्वें में 8 वें स्थान पर रखा गया था जो इस सर्वें में उत्कृष्टता के आधार पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के ए श्रेणी के स्‍टेशनों पर भी बेहतर सफाई व्यवस्था के आधार उच्च रेकिंग प्राप्त हुई है। प्रथम 10 स्‍टेशनों में से उत्तर पश्चिम रेलवे के 6 स्टेषन सम्मलित है।

जिसमें मारवाड ज. को प्रथम (पूर्व सर्वे में 168 वीं रैक) तथा फुलेरा स्‍टेशन को द्वितीय स्थान (पूर्व सर्वे में 219 वीं रैक)  पर रखा गया है।

इसके अतिरिक्त उदयपुर को 4 थे (पूर्व सर्वे में 141 वीं रैक), जैसलमेर को 5 वें (पूर्व सर्वे में 47 वीं रैक), बाडमेर को 7 वें (पूर्व सर्वे में 184 वीं रैक) तथा भीलवाडा स्‍टेशन को रेकिंग में 10 वें (पूर्व सर्वे में 135 वीं रैक) स्थान पर रखा गया है।

इस बार आयोजित सर्वें में सभी जोनल रेलवे को भी सम्मलित किया गया, जिसमें उत्तर पष्चिम रेलवे ने स्वच्छता सर्वें में सम्मिलित मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्षन करते हुये प्रथम रेकिंग प्राप्त की।

Sh. T.P. Singh, GM

Sh. T.P. Singh, GM

प्रसन्नता व्यक्त की

टी. पी. सिंह, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि यह सभी रेलकर्मियों के संयुक्त प्रयासों तथा रेल ग्राहकों के सहयोग से सम्पादित हुआ है, यह हम सभी के लिये गौरव की बात है और हमें प्रयासों को ओर बेहतर व निरन्तरता बनाये रखनी हैं।

थर्ड पार्टी द्वारा आयोजित इस सर्वें में विभिन्न मापदण्डों को सम्मलित किया गया जिनमें, पार्किंग, मुख्य प्रवेश  द्वार, प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, तथा इनमें सफाई की प्रक्रिया का आंकलन, यात्री फीडबैक प्रक्रिया जैसे बिन्दुओं को मुख्य रूप से रखा गया, जिनके आधार पर अंक निर्धारित किये गये। इस सर्वें में अंको के आधार पर आंकलन किया गया जिसमें प्रोसेस ऑडिट, डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन तथा सिटीजन फीडबैंक को सम्मलित किया गया।

स्‍टेशनों पर स्वच्छता के लिये क्वालिटी काउन्सलिंग ऑफ इण्डिया ;फब्प्द्ध द्वारा इस सर्वे में  निम्न बिन्दुओं को आधारित किया गया-

  1. यात्रियों के प्रमुख सम्पर्क क्षेत्र पार्किंग, मुख्य प्रवेष द्वार, प्लेटफार्म, वेटिंग रूम में सफाई की प्रक्रिया का बिंदुवार आंकलन।
  2. सीधे अवलोकन द्वारा – ओपन एरिया, टॉयलेट, बैठने की व्यवस्था, वेंडर एरिया, वाटर बूथ, वेटिंग रूम, रेलवे ट्रेक, फुट ऑवर ब्रिज का स्टेषनों पर निरीक्षण के माध्यम से आंकलन।
  3. फीडबैक – यह प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण भाग है, जिसमें यात्रियों से स्टेषनो पर सफाई की स्थिति का फीडबैक प्राप्त किया जायेगा। यात्रियों से प्रमुख सम्पर्क क्षेत्रों में स्वच्छता अनुभवों के आधार प्रष्न।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर सफाई व्यवस्था को सुदृढ करने के लिये अनेक कार्य किये जा रहे है साथ ही यात्रियों में भी जागरूकता आई है, जिनका पूरा सहयोग रेलवे को प्राप्त हो रहा है।

]]> बिना टिकट यात्रा करने वालों को भारी पड रहा है उत्तर पश्चिम रेलवे का किलाबंदी जांच अभियान https://samacharseva.in/bina-tikat-yaatra-karane-ke-lie-bhaaree-pakad-rahee-hai-relave-ka-kilaabandee-jaanch-abhiyaan/ Tue, 03 Jul 2018 11:43:41 +0000 https://samacharseva.in/?p=2556 जयपुर, (समाचार सेवा)। उत्‍तर पश्चिक रेलवे के वाणिज्य तथा रेलवे सुरक्षा बल विभाग संयुक्त कार्यवाही किलाबंदी जांच ने ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों का जीना मुश्किल कर दिया है। रेलवे ने जून माह में ही बिना टिकट यात्रा करने वालों से 30 लाख 49 हजार 15 रुपये वसूल किए हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरूण जैन ने बताया कि रेलवे की किलाबंदी जाँच में रेलवे के वाणिज्य तथा रेलवे सुरक्षा बल विभाग संयुक्त कार्यवाही करते हुए ट्रेन की आकस्मिक जाँच करते है, इसमें पूरी गाड़ी को घेर लिया जाता है, जिससे बिना टिकट यात्रा कर रहे व्यक्ति के लिए भाग निकलना मुश्किल होता है।

उन्‍होंने ग्रीष्मकालीन अवकाश होने से उत्तर पश्चिम रेलवे पर यात्री भार अधिक होने के कारण इन अभियानों में गति लाई गई। जैन ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मण्डलों बीकानेर, अजमेर, जोधपुर एवं जयपुर पर सभी रेलखण्डों में टिकट जाँच अभियान चलाये जा रहे हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने भी मण्डल अधिकारियों के साथ हिस्सा लिया। जून माह में बीकानेर मण्डल पर 11 किलाबंदी जाँच की गई जिनमें बिना टिकट यात्रा के 2091 प्रकरण पकड़कर उनसे रू0 6 लाख 86 हजार 495 वसूले गये।

इसी प्रकार बिना बुक किये माल ले जाने के 42 मामलों में रू0 5610 की वसूली की गई। जून माह में ही अजमेर मण्डल पर 11 फोर्ट्रेस चैक में बिना टिकट यात्रा के 2170 मामले पकड़ में आये जिनमें रू0 7 लाख 94 हजार 800 की जुर्माना सहित राशि वसूल की गई।

जयपुर मण्डल पर 11 किलाबंदी जाँच की गई, जिनमें बिना टिकट के 2753 तथा बिना बुक किये माल के 62 मामले पकड़ में आये जिनसे क्रमश- रू0 10 लाख 15 हजार 250 तथा रू0 8320 की राशि वसूल की गई।

जोधपुर मण्डल पर 11 किलाबंदी तथा क्रॉसकन्ट्री जाँच के दौरान 1625 बिना टिकट यात्रा करते हुए यात्री पकड़े गये, जिनसे 5, लाख 52 हजार 470 रुपये की राशि वसूल की गई तथा 68 बिना बुक किये माल ले जाने के मामलों में रू0 3,960 वसूले गये।

उन्‍होने बताया कि बिना टिकट यात्रा करने पर लगाम कसने की कड़ी में उत्तर पश्चिम रेलवे लगातार सघन जाँच अभियान चला रहा है।

* ऐसे होती है किलाबंदी जांच

किलाबंदी जाँच में रेलवे के वाणिज्य तथा रेलवे सुरक्षा बल विभाग संयुक्त कार्यवाही करते हुए ट्रेन की आकस्मिक जाँच करते है, इसमें पूरी गाड़ी को घेर लिया जाता है, जिससे बिना टिकट यात्रा कर रहे व्यक्ति के लिए भाग निकलना मुश्किल होता है।

बिना टिकट यात्रा करते हुए या बिना बुक कराये माल के पकड़े जाने पर यात्री से देय प्रभार के साथ-साथ जुर्माना भी वसूला जाता है। यात्री द्वारा जुर्माना राशि नहीं अदा करने पर उसके खिलाफ भारतीय रेल अधिनियम, 1989 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाती है, जिसमें जुर्माने के साथ-साथ सजा का भी प्रावधान है।

* बिना टिकट यात्रा को हतोत्साहित करना है उद़देश्‍य

जैन के अनुसार टिकट जाँच अभियानों का मुख्य उद्देश्‍य बिना टिकट यात्रा को हतोत्साहित करना है। अभियान में अनेक प्रकार के चैक किये जाते है, जिनमें किलाबंदी जाँच, एम्बुश चैक, बस रेड आदि प्रमुख हैं।

विभिन्न संस्थानों तथा शिक्षण संस्थानों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण रेलवे पर यात्री भार अधिक हो जाता है। ऐसे में टिकटधारी यात्रियों के हितों की रक्षा करने तथा बिना टिकट यात्रा से होने वाले राजस्व क्षति को रोकने के लिए टिकट जाँच अभियान चलाये जाते है।

* गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी चलेगा अभियान

जैन ने बताया कि रेल परिसर एवं रेलगाड़ी में गंदगी फैलाने तथा धूम्रपान करने वालों के खिलाफ भी जाँच अभियान निरंतर चलाये जा रहे है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने तथा अवैध यात्रा तथा माल ले जाने वाले यात्रियों पर लगाम लगाने के लिए सघन टिकट जाँच अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

]]>