इंडियन रेलवे – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Wed, 29 Dec 2021 05:15:33 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png इंडियन रेलवे – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 किसान आंदोलन खत्म, रेल सेवायें हुई सुचारू – अनिल रैना https://samacharseva.in/farmers-movement-ended-rail-services-smooth-anil-raina/ Wed, 29 Dec 2021 05:15:16 +0000 https://samacharseva.in/?p=17735 बीकानेर, (समाचार सेवा) किसान आंदोलन खत्म, रेल सेवायें हुई सुचारू, फिरोजपुर मंडल पर किसानों द्वारा अपना आंदोलन वापस लेने के बाद चरणबद्ध तरीके से रेल यातायात को बहाल किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि  उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित 16 रेलसेवाओं को बहाल किया जा रहा है। इनमें री-स्टोर्ड रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से) गाड़ी संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मूतवी 28.12.21 व 29.12. 21 से बहाल किया जा रहा है।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद को 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 19222, जोधपुर-जम्मूतवी को 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 19226, जम्मूतवी-जोधपुर को 29.12. 21 से।  गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर को 29.12. 21 को। गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी 29.12. 21 से बहाल किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाड़मेर 29.12. 21 से।  गाड़ी संख्या 14601, फिरोजपुर-हनुमानगढ़ को 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 14602, हनुमानगढ़-फिरोजपुर 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 04729, रेवाड़ी-फाजिल्का 29.12. 21 से, तथा  गाड़ी संख्या 04730, फाजिल्का-रेवाड़ी को 29.12. 21 से बहाल किया जा रहा है।

रैना ने बताया कि गाड़ी संख्या 04572, धुरी-सिरसा को 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना को 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 04575, हिसार-लुधियाना 29.12. 21 से, गाड़ी संख्या 04576, लुधियाना-हिसार 29.12. 21 से तथा  गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी को 28.12. 21 से बहाल किया जा रहा है।

]]>
मानसून अवधि में गाडियों कें संचालन समय में परिवर्तन https://samacharseva.in/changes-in-the-running-time-of-trains-during-the-monsoon-period/ Tue, 18 May 2021 01:44:28 +0000 https://samacharseva.in/?p=15008 बीकानेर, (समाचार सेवा)।मानसून अवधि में गाडियों कें संचालन समय में परिवर्तन, रेलवे प्रशासन द्वारा मानसून अवधि में कोंकण रेलवे पर संचालित बीकानेर मंडल की श्रीगंगानगर-कोचुवेली-श्रीगंगानगर एवं हिसार-कोयम्बटूर- हिसार एक्सप्रेस की समय-सारणी में10 जून 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक परिवर्तन किया है।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि मानसून समय-सारिणी 10 जून 2021 से प्रभावी होगी। उन्‍होंने बताया कि बीकानेर मंडल की अनेक गाडियों की मानसून समय-सारणी में परिवर्तन किए गए है। इसके तहत गाडी संख्या 06311/ 06312 (16311/16312), श्रीगंगानगर- कोच्चुवेली- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल श्रीगंगानगर से मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर बीकानेर मंडल के श्रीकरणपुर 13.09 बजे, रायसिंहनगर 13.42 बजे, सूरतगढ 14.55 बजे, बीकानेर 18.15 बजे तथा वापसी में बीकानेर सोमवार को 20.20 बजे, सूरतगढ 23.40 बजे , रायसिंहनगर 00.36 बजे, श्रीकरणपुर  01.10 बजे व श्रीगंगानगर मंगलवार को 02.15 बजे पहु्ंचेगी।

इस रेलसेवा का इन स्टेशनों के अतिरिक्त नोखा, नागौर, मेडता रोड, जोधपुर, पाली मारवाड, मारवाड जं., आबूरोड, पालनपुर, अहमदाबाद, वडोदरा, अंकलेश्वर, सूरत, वापी, बोईसर, वसई रोड, पनवेल, मनगॉव, रत्नागिरी, कुडॉल, थिविम, मंडगॉव, कुमता, मुरदेश्वीर, मूकाम्बिका रोड, कुन्दापुरा, उडूपी, मंगलूरू, कासरागोड, कन्नूर, कोइलंदी, कोझीकोड, थिरूर, शोरानूर जं., त्रिसूर, अलुवा, एर्नाकुलम टाउन, कोट्टायम, तिरूवल्ला, चेन्गांन्नूर, कायमकुलम तथा कोल्ल्म  स्टेशनों पर ठहराव होगा।

गाडी संख्या 02475/ 02476(22475/22476

इसी प्रकार गाडी संख्या 02475/ 02476(22475/22476), हिसार-कोयम्बटूर- हिसार एक्सप्रेस साप्ताडहिक स्पेगशल हिसार से बुधवार को दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर बीकानेर मंडल के सादुलपुर 13.45  बजे, चूरू 14.35 बजे, रतनगढ 15.30 बजे, श्रीडूंगरगढ 16.20 बजे, बीकानेर 17.55 बजे तथा कोयम्बटूर शुक्रवार 22.30 बजे पहु्ंचेगी।

वापिसी में यह गाडी कोयम्बटूर से शनिवार 12.45 बजे रवाना होगी, बीकानेर सोमवार 10.10 बजे, श्रीडूंगरगढ 11.32 बजे, रतनगढ 12.50 बजे, चूरू 13.45 बजे, सादुलपुर 14.32  बजे तथा हिसार सोमवार 16.00 बजे पहुंचेगी। इस रेलसेवा का इन स्टे शनों के अतिरिक्ते नोखा, नागौर, मेडता रोड, जोधपुर, लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं., फालना, आबूरोड, पालनपुर, मेहसाना, अहमदाबाद, आनन्द, वडोदरा, अंकलेश्वर, सूरत, वापी, वसई रोड, पनवेल, रोहा, चिपलुन, रत्नागिरी, कनकवेली, मडगॉव, कारवार, भटकल, उडूपी, मंगलूरू, कन्नूर, कोझीकोड, शोरानूर, पल्लाकाड स्टेरशनों पर इसका ठहराव होगा।

]]>
विदेशी महिला का बैग लौटाने वाले रेलकर्मियों का सम्‍मान किया https://samacharseva.in/videshi-mahila-ka-beg-loutane-vale-railkarmion-ka-samman-kia/ Fri, 20 Jul 2018 17:15:37 +0000 https://samacharseva.in/?p=2847 जयपुर, (समाचार सेवा)विदेशी महिला का बैग लौटाने वाले रेलकर्मियों का सम्‍मान किया विदेशी महिला के ट्रेन में छूटे सामान को उसे वापस लौटाने वाले रेलवे के चेकिंग स्‍टाफ जयपुर के टीटीई रविन्‍द्र शर्मा तथा उदयपुर के टीटीई करण पंचार का शुक्रवार को जयपुर में सम्‍मान किया गया।

jaipur me railkarmion ka samman karte mahaprabandhak tp singh-3

jaipur me railkarmion ka samman karte mahaprabandhak tp singh-3

समारोह में उत्‍तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक टी.पी. सिंह ने रेलकर्मियों की कर्त्तव्यपरायणता की सराहना की तथा उन्‍हें सम्‍मानित किया। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 12991 उदयपुर-जयपुर इंटरसिटी में उदयपुर से जयपुर आ रही एक विदेशी महिला यात्री का एक बैग जल्दबाजी में ट्रेनमें ही छूट गया था।

विदेशी महिला द्वारा जयपुर के टीटीई रविन्द्र शर्मा को सामान ट्रेन में छूटने की जानकारी दी तथा विदेशी महिला ने जयपुर टीटीई को बताया कि उसे अगले दिन एयरपोर्ट से फ्लाइट पकडनी है।

jaipur me railkarmion ka samman karte mahaprabandhak tp singh-1

jaipur me railkarmion ka samman karte mahaprabandhak tp singh-1

इस पर कार्यवाही करते हुए जयपुर मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने उदयपुर के स्टाफ से सम्पर्क कर जानकारी प्रदान की तथा उदयपुर में करण पंवार टीटीई-उदयपुर ने सजगता से ट्रेन में से उपरोक्त सामान को प्राप्त कर अगली ट्रेन 19666 उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस से जयपुर के लिये रवाना किया।

jaipur me railkarmion ka samman karte mahaprabandhak tp singh-2

jaipur me railkarmion ka samman karte mahaprabandhak tp singh-2

अगले दिन सुबह जयपुर में सामान प्राप्त कर रविन्द्र शर्मा ने विदेशी महिला यात्रियों को, जो जयपुर एयरपोर्ट पहुंच चुकी थी, एयरपोर्ट जाकर उनका सामान उन्हे सौंप दिया। रेल प्रशासन ने रविन्द्र शर्मा व करण पंवार, टीटीई-उदयपुर की इस त्वरित कार्यवाही और कर्तव्यपरायणता को देखते हुए उनका सम्‍मान किया।

उत्‍तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक टी. पी. सिंह ने कहा कि रेल स्‍टाफ के इन कार्यों से भारतीय रेल की छवि बेहतर हुई है। उन्‍होंने रेलकर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने का आवहान किया।

समारोह में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक अर्चना जोशी भी उपस्थित थी।

]]>