×

रेसटा ने उप प्राचार्य के 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती करने की मांग की

RESTA demanded direct recruitment for 50 percent of the posts of vice principal

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) ने राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन भेजकर प्राचार्य व उप प्राचार्य के 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती आरपीएससी के माध्यम से करवाने की मांग की है।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष के मोहर सिंह सलावद ने बताया कि 6 अप्रैल 2022 को पूर्व सरकार की कैबिनेट द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उप प्राचार्य पद को सृजित करना एक अत्यावश्यक और सराहनीय फैसला है जिनकी पीईईओ क्षेत्र में शैक्षिक सुधार के लिए आवश्यकता है। लेकिन उप प्राचार्य का पद 100 प्रतिशत पदोन्नति से भरे जाने का फैसला अन्यायपूर्ण और एक तरफा है।

उन्‍होंने कहा कि केवल एक कैडर विशेष के दबाव में लिया गया फैसला है। प्रदेश महामंत्री नवल सिंह मीना व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुन्दर बिश्नोई ने ज्ञापन में बताया कि उप प्राचार्य के पद का 5400 ग्रेड पे जो पूर्व पर माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक के पद की जगह सृजित किया गया है। जिसके 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती राजस्थान राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा होती थी।

शिक्षा विभाग में युवाओं की तकनीकी दक्षता,सेवा नियम,नवाचार युक्त शिक्षण कौशल व विभिन्न क्षेत्रों की विशेषज्ञता का आंकलन कर सीधी भर्ती से उच्च पदों के लिए चयन का अवसर देना चाहिए। सीधी भर्ती नही होने राज्य के 3 लाख से अधिक तृतीय श्रेणी शिक्षक व वरिष्ठ अध्यापको के सीधी भर्ती से उच्च पद पर जाने के अवसर खत्म हों गए है।

Share this content:

You May Have Missed

error: Content is protected by SITInovations!!