सबका साथ सबका विकास के चक्कर में भारत  में हो रहा है हिंदुओं का पतन-शंभू गिरी महाराज

In the process of everyone's support, everyone's development, the downfall of Hindus is taking place in India - Shambhu Giri Maharaj
In the process of everyone's support, everyone's development, the downfall of Hindus is taking place in India - Shambhu Giri Maharaj

* सनातन धर्म प्रचारणी सभा राजस्थान का सनातन धर्म प्रथम अभियान शुरू

* हमें देशभक्त नहीं धर्म भक्त बनना होगा-सूरजमाल सिंह

NEERAJ JOSHI (समाचार सेवा) बीकानेर। सबका साथ सबका विकास के चक्कर में भारत  में हो रहा है हिंदुओं का पतन-शंभू गिरी महाराज, सनातन धर्म प्रचारणी सभा राजस्थान से जुड़े शंभू गिरी जी महाराज ने कहा कि वर्तमान शासन व्यवस्था सबका साथ-सबका विकास के चक्कर में हिंदुओं का पतन कर रही है। शंभू गिरी जी शनिवार को सनातन धर्म प्रचारणी सभा राजस्‍थान के सनातन धर्म प्रथम अभियान के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि वर्तमान व्‍यवस्‍था भारत के द्रोहियों को भी अपना मान कर सबका साथ-सबका विकास का राग अलाप रही है यह ठीक नहीं है। कार्यक्रम के दौरान सनातन प्रथम अभियान के विचारों के पेंपलेट का विमोचन भी किया गया। शंभू गिरीजी महाराज ने कहा कि आज आवश्‍यकता देशभक्ति की नहीं धर्म भक्ति की है। इसलिए हमें देश भक्ति को छोड़कर धर्म को अपनानी होगी तब हमारा धर्म भी बच जाएगा और देश अपने आप बच जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि सनातन धर्म की भक्ति में ही देश भक्ति निहित है। शंभूगिरी जी ने कहा कि मुसलमान और ईसाई धर्म भक्ति करते हैं यही कारण है कि आज विश्‍व में मुसलमानों के 57, ईसाइयों के 105 देश है। जबकि हिंदू देश भक्ति करता है, धर्म भक्ति नहीं। उसका एक देश भी अपना नहीं है, जिसे वह हिंदू राष्ट्र कह सके।  महाराज ने कहा कि वर्तमान में जो देश भक्ती की मादकता हिंदू युवाओं के शरीर में घोली जा रही है, इससे ना तो देश बच पाएगा और ना ही धर्म बच पाएगा। शंभू गिरी जी के अनुसार हम देश भक्ति की आड़ में हमारे दुश्मनों को भी अपना मान बैठते हैं।

सनातन धर्म भक्ति में निहित है देश की भक्ति-सूरजमाल सिंह

कार्यक्रम में सनातन धर्म प्रचारणी सभा सभा के अध्यक्ष सूरजमाल सिंह नीमराना ने कहा कि यदि आप सनातन धर्म के भक्त हैं तो, देश की भक्ति उस में अपने आप निहित है। उन्‍होंने कहा कि देश में प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रभक्त, देशभक्त बनाया जा रहा है। यह विचार ही हिंदू धर्म के पतन का कारण है।  सनातन धर्म नहीं बचा तो, भारत भी नहीं बच पाएगा। इसलिए हमें सनातन धर्म को प्रथम व देश को द्वितिय मानकर आगे बढ़ना होगा।

समारोह में उपाध्यक्ष प्रेम सिंह घुमान्दा, महामंत्री एडवोकेट जलज सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में हरी किशन गोदारा, रणवीर सिंह रावतसर, चौधरी महेंद्र सिंह गोदारा, पार्षद अनूप गहलोत, सुनील आचार्य, अश्वनी भाटिया, विजय सिंह, उमाशंकर, दीपक, विजय कुमार, ओम प्रकाश, किशोर कुमार आदि ने भाग लिया।

निरंतर चलेगा सनातन धर्म प्रथम अभियान

सनातन धर्म प्रचारणी सभा पदाधिकारियों के अनुसार सनातन धर्म प्रथम अभियान शनिवार से शुरू होकर निरंतर जारी रहेगा। प्रथम सत्र में राजस्थान के प्रत्येक जिले में जाकर वहां स्थित मठ, मंदिर ,संतो, महंतों, महामंडलेश्वर से मिलकर इस विषय को आगे बढ़ाया जाएगा‌। आमजन को देश भक्ति से नहीं धर्म भक्ति से जोड़ा जाएगा।

संस्‍था पदाधिकारियों के अनुासार आगामी13 अगस्त को धर्म प्रथम अभियान के संदर्भ में एक गोष्ठी का आयोजन बीकानेर में तुलसी सर्किल पर किया जाएगा। इस गोष्‍ठी में बीकानेर के सभी संतो और धर्मगुरुओं वह प्रबुद्ध जन को बुलाया जाएगा।