Samachar Seva

Mission Patrkarita

आ रहा है गुरु पुष्य अमृत योग, क्या करें, क्या ना करें

Guru Pushya Amrit Yoga is coming, what to do, what not to do

बीकानेर, (समाचारसेवा)। आ रहा है गुरु पुष्य अमृत योग, क्या करें, क्या ना करें, बीकानेर के ज्योतिषाचार्य पंडित श्री ज्योति प्रकाश जी श्रीमाली के अनुसार इस बार 60 वर्ष के बाद गुरु और शनि के दुर्लभ संयोग में बन रहा है गुरु पुष्य अमृत योग।

ऐसे में 28 अक्टूबर 2021 के दिन गुरु पुष्य अमृत योग पर लोग चल अचल संपत्ति, आभूषण भूमि भवन की खरीदारी कर सकते हैं।

पंडित श्रीमाली के अनुसार इस दिन निर्मल मन से दान व जप करने वालों को हजार गुना लाभ मिलेगा। इस दिन यदि कोई रोगी व्यक्ति गाय व ब्राहम्ण‍ को दान देता है तो उसका रोग जल्द दूर हो जाता है।

पंडित श्रीमाली के अनुसार इस समय देव गुरु ब्रहस्पति व शनि देव शनि की मकर राशि में एक साथ विराजमान हैं। पुष्यन नक्षत्र के स्वामी शनि देव व देवता देवगुरु ब्रहस्प ति हैं। ऐसा संयोग दशियों वर्षों में एक बार बनता है।