Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sun, 13 Sep 2026 15:00:28 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 गुरु गौरव सम्मान समारोह-बीकानेर जिले के 26 शिक्षकों का किया सम्‍मान https://samacharseva.in/guru-gaurav-award-ceremony-26-teachers-from-bikaner-district-honored/ Sun, 13 Sep 2026 15:00:28 +0000 https://samacharseva.in/?p=28963 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)  माहेश्‍वरी सदन में आयोजित गुरु गौरव सम्‍मान समारोह में बीकानेर के 26 शिक्षकों को गुरु गौरव सम्मान अर्पित किया गया। सम्मानित हुए शिक्षकों में डॉ. मुकेश हर्ष, अमित सोनी, सुरेन्द्र सोलंकी, रमाकांत सिंह बिठ्ठू, शफी मोहम्मद, हर्ष बाला पाराशर, डॉ. वर्षा मक्कड़, राजीव गौतम, डॉ. हुकमचंद चौधरी, आरिफ अली, अमीना फातिमा, ओम प्रकाश राजपुरोहित, डॉ. नरसिंह बिन्नाणी, डॉ. विक्रम योगी, डॉ. मंजू राठौड़, डॉ. ईश्वर लाल जल, गिरिराज खैरीवाल, सुरेश कुमार, सुनील कुमार, खैरूनिशा, राज रतन चांडक, श्याम सुंदर छिंपा, मोहर सिंह सलावद, निशा लिम्बा, इप्शिता शर्मा शामिल रहे।

लोकराग फाउण्डेशन एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह के मुख्‍य अतिथि बीकानेर के संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, वैटेनरी विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. सुमंत व्यास, साहित्यकार बुलाकी शर्मा ने शिक्षकों को सम्‍मानित किया। समारोह में वक्‍ताओं ने कहा कि शिक्षक एक शिक्षित समाज, विकसित प्रदेश और विकसित भारत की नींव तैयार करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन रेखा आचार्य ने किया। कार्यक्रम में लोकराग फाउंडेशन के निदेशक आनंद आचार्य, विनय थानवी, योगेश खत्री, डॉ. श्याम अग्रवाल, डॉ. कुलदीप सिंह बिठ्ठू, डॉ. महेश शर्मा, विप्र समाज के जिलाध्‍यक्ष सुभाष जोशी, जयदीप सिंह, वीरेन्द्र जोशी, मनोज व्यास, प्रकाश सामसूखा, डॉ शिशिर शर्मा, शरद कालरा, सीए दीपक व्यास, एफसीए राजेश पारीक, शांतिलाल भोजक, शांति लाल भोजक और राहुल मरवाह  आदि उपस्थित रहे।  

]]>
प्रियंशी स्वामी ने तीरंदाजी चैंपियनशिप में जीता रजत पदक https://samacharseva.in/priyanshi-swami-won-a-silver-medal-at-the-archery-championship/ Sun, 13 Sep 2026 13:37:48 +0000 https://samacharseva.in/?p=28960 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)।   डूंगर कॉलेज की बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंशी स्वामी ने राजस्थान जूनियर स्टेट तीरंदाजी चैंपियनशिप की मिक्स टीम स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया है। प्रियंशी की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।

प्राचार्य डॉ. राजेन्‍द्र पुरोहित खेल प्रभारी डॉ. कैलाश स्वामी एवं डॉ. श्यामा अग्रवाल ने प्रियंशी स्वामी की सफलता पर प्रसन्‍नता जताई तथा प्रियंशी के उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

]]>
राष्ट्रीय चेतना की सशक्त अभिव्यक्ति है हिन्दी- डॉ. केवलिया https://samacharseva.in/hindi-is-a-powerful-expression-of-national-consciousness-dr-kevaliya/ Sun, 13 Sep 2026 13:00:00 +0000 https://samacharseva.in/?p=28957 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) वरिष्ठ साहित्यकार-शिक्षाविद् डॉ. मदन केवलिया ने कहा कि राष्ट्रीय एकता के सशक्तीकरण में हिन्दी का अभूतपूर्व योगदान है, इसने पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधा है। हिन्दी राष्ट्रीय चेतना की सशक्त अभिव्यक्ति है। डॉ. केवलिया हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को प्रतिमान संस्थान, सादुलगंज की ओर से आयोजित राष्ट्रीय एकता का सशक्तीकरण और हिन्दी विषयक संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में भी हिन्दी समाचार पत्र-पत्रिकाओं का अविस्मरणीय योगदान रहा है।

हिन्दी भाषा भारत की विविधताओं को जोड़ने वाली एक ऐसी कड़ी है, जिसमें देश की मिट्टी की खुशबू, लोकजीवन की सहजता और समृद्ध परंपराओं के साक्षात दर्शन होते हैं। यह पूरे देश की सम्पर्क भाषा बन गयी है। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में सहायक आचार्य, हिन्दी डॉ. शशि बेसरवारिया ने कहा कि हिन्दी दिवस हमें अपनी मातृभाषा और राजभाषा के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को और मजबूत करने का अवसर देता है। संपूर्ण विश्व में हिन्दी भाषा को उल्लेखनीय मान-सम्मान मिल रहा है, हिन्दी देश की एकता-अखंडता को सशक्त कर रही है। पूर्व हिन्दी व्याख्याता कमलनारायण पुरोहित ने कहा कि हिन्दी ने साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा, सिनेमा और जनसंचार के क्षेत्र में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है व हिन्दी इनके माध्यम से राष्ट्रीय एकता के सशक्तीकरण में उल्लेखनीय योगदान दे रही है।

एस.डी. पी.जी. महाविद्यालय, खाजूवाला के प्राचार्य डॉ. मिर्जा हैदर बेग ने कहा कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में भारत की राजभाषा का दर्जा दिया था। देश की एकता और सांस्कृतिक अस्तित्व की रक्षा में हिन्दी का अविस्मरणीय योगदान रहा है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सी.ए. खुशी केवलिया ने कहा कि हिन्दी दुनिया की सबसे सरल, समृद्ध व वैज्ञानिक भाषाओं में से है। कथाकार शरद केवलिया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रभावती पुरोहित, सितारा परवीन, इंदिरा केवलिया, अवनि बेसरवारिया, मन्मथ केवलिया, उर्विजा, आदिल मिर्जा, अद्रिजा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

]]>
श्रद्धा से निकाली बाबा रामदेव की सचेतन झांकी, जोत व जागरण कर मनाया जन्मोत्सव https://samacharseva.in/a-devotional-tableau-depicting-the-living-presence-of-baba-ramdev-was-taken-out-the-birth-anniversary-was-celebrated-with-the-lighting-of-the-sacred-flame-and-a-night-long-devotional-vigil/ Sun, 13 Sep 2026 12:53:51 +0000 https://samacharseva.in/?p=28954 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) लोक देवता बाबा रामदेवजी के जन्मोत्सव पर रविवार को सिटी कोतवाली के पीछे स्थित भार्गव मोहल्ले से बाबा रामदेवजी की सचेतन झांकी निकाली गई एवं जागरण का आयोजन किया गया। बाबा रामदेव झांकी व जागरण समिति के अध्यक्ष विजय खत्री ने बताया कि समिति द्वारा बाबा रामदेवजी की 67वीं झांकी व जागरण का आयोजन रविवार को बाबा के जन्मोत्सव पर किया गया।

सचिव गणेश खत्री ने बताया कि भार्गव मोहल्ला स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर में प्रतिमा का अभिषेक, पूजन, जोत व महाप्रसादी की गई। बालभक्तों ने डांडिया के साथ सचेतन झांकी निकाली। इस दौरान भक्तों द्वारा गणेशजी, हनुमानजी, रामदेवजी, कृष्णजी व राक्षसों का स्वरूप धारण कर सचेतन झांकी को उत्साह के साथ निकाला गया। उपाध्यक्ष गणेश भार्गव ने बताया कि यह झांकी ठठेरा बाजार, मोहता चौक, दाऊजी रोड, केईएम रोड, चौतीना कुआं, डागा बिल्डिंग, कमला कॉलोनी, चौखूंटी पुल, पारीक चौक, सोनगिरि कुआ, दाऊजी रोड, कुम्हारों का मोहल्ला होते हुए मंदिर पहुंची।

मंत्री मनोज भार्गव व सांवरलाल भार्गव ने बताया कि रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया जिसमें सांवरलाल रंगा, गुलाम हुसैन अनुराधा योगी सहित अनेक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। आयोजन से जुड़े महेन्द्र भार्गव ने बताया कि विगत 67 वर्षों से बाबा का जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारियों व मोहल्लेवासियों द्वारा श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाता है।

]]>
पितृ-पूर्वजो व शहीदों को तर्पण कर अंजलि अर्पित करेंगे श्रीमाली ब्राह्मण https://samacharseva.in/shrimali-brahmins-will-offer-tarpan-and-anjali-to-their-ancestors-and-martyrs/ Sun, 13 Sep 2026 12:50:59 +0000 https://samacharseva.in/?p=28952 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)ऋषि पँचमी के अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण मंगलवार 15 सितंबर को पितृ- पूर्वजो, ऋषियों, हुतात्मा, वीर शहीदों को तर्पण कर अंजलि अर्पित करेंगे। श्री श्रीमाली ब्राह्मण पंचायत ट्रस्ट बीकानेर के अध्‍यक्ष श्‍याम श्रीमाली ने बताया कि ऋषि पँचमी मंगलवार 15 सितंबर को ब्राह्मण वर्ण का अति महत्वपूर्ण अनुष्ठान तर्पण व ऋषि पूजन सम्पन होगा। 

उन्‍होंने बताया कि मंगलवार सुबह 10,30 बजे धरणी धर महादेव सरोवर पर तर्पण, हेमाद्रि संकल्प, दशोधि स्नान, पितृ- पूर्वजो, शहीदों को अंजलि अर्पित की जायेगी। दोपहर 2 बजे श्री महालक्ष्मी जी मन्दिर बेनिसर बारी मे ऋषि पूजन, यज्ञों पवित् अभिमंत्रं, बटुक भैरव पूजन, आचार्य पूजन एवं आरती सम्पन होगी। आचार्य पंडित रवि शंकर, पंडित नरेंद्र, पंडित मनोज, पंडित ओम नारायण एवं पंडित राहुल आदि के सानिध्य में पूजा विधान सम्पन होंगे। 

]]>
सोमवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना https://samacharseva.in/vote-counting-will-begin-at-the-polytechnic-college-at-8-am-on-monday/ Sun, 13 Sep 2026 12:34:53 +0000 https://samacharseva.in/?p=28949 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार सुबह 8 बजे से प्रारम्भ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने बताया कि बीकानेर नगर निगम सहित नोखा एवं श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका की मतगणना प्रथम तल तथा लूणकरणसर, देशनोक, नापासर और खाजूवाला नगर पालिका की मतगणना भू-तल पर निर्धारित कक्षों में होगी।

जैन ने बताया कि मतगणना स्थल की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल पर अधिकृत व्यक्ति को निर्धारित प्रवेश पत्र के आधार पर ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।  वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और नगरीय निकाय चुनावों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक नारायण सिंह ने रविवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना स्थल का जायजा लिया।  उन्होंने मतगणना के लिए नगरीय निकायवार निर्धारित कक्षों का अवलोकन किया तथा यहां की व्यवस्थाओं को देखा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि समय रहते सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाए तथा समूची प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके हो, यह सुनिश्चित किया जाए। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समस्त निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मतगणना कार्मिकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं, अभिकर्ताओं के प्रवेश, बेरिकेडिंग आदि का जायजा लिया।  उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए समस्त स्ट्रांग रूम निश्चित समय पर खोला जाना सुनिश्चित किया जाए।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित प्रत्येक गतिविधि की वीडियोग्राफी करवाई जाए। उन्होंने सूचनाओं के समयबद्ध संकलन, सुरक्षा तथा सामान्य व्यवस्था सहित मीडिया सेंटर का अवलोकन किया। महाविद्यालय परिसर में पार्किंग स्थल, पेयजल, परिणामों की घोषणा, मतगणना के पश्चात् ईवीएम सहित अन्य सामग्री नाम्र्स अनुसार नियमित करने सहित मतगणना से जुड़े प्रत्येक बिंदु की जानकारी ली। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू और बीकानेर विकास प्राधिकरण सचिव हेमेन्द्र नागर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

]]>
गणेश प्रतिमा का पंचामृत से होगा अभिषेक, सजेगी संजीव झांकिया https://samacharseva.in/the-ganesh-idol-will-be-anointed-with-panchamrit-and-vibrant-tableaux-will-be-displayed/ Sun, 13 Sep 2026 11:30:03 +0000 https://samacharseva.in/?p=28945  

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) कोटगेट सट्टा बाजार स्थित श्री ब्राह्मण स्वर्णकार गणेश मन्दिर ट्रस्ट की और से सोमवार को श्री गणेश जन्मोत्सव धार्मिक अनुष्ठान, अभिषेक सहित दिन भर कार्यक्रम आयोजित होगे

मन्दिर ट्रस्टी मनसाराम सोनी ने बताया कि सोमवार प्रातः 04 बजे व दोपहर 12 बजे पंचामृत से अभिषेक व प्रतिमा पर विशेष आभूषण श्रंगार किया जायेगा। दोपहर महाआरती के बाद ट्रस्ट की और से 501 किलो बुन्दी का प्रसाद भक्तों मे वितरण किया जायेगा।

ट्रस्टी नीलेश सोनी व विजय सोनी ने बताया कि साय 07 बजे से विभिन्न देवी देवताओ की सजीव झांकिया सजाई जायेगी। ट्रस्टी भवानी सोनी व सुरेश सोनी ने बताया कि 501 किलो का पंचामृत भी भक्तो मे वितरण किया जायेगा।

]]>
बीकानेर अगेंस्‍ट ड्रग (बीएडी) दौड हर धावक ने पूरी की अपनी दौड़ https://samacharseva.in/every-runner-completed-the-bikaner-against-drugs-bad-run/ Sun, 13 Sep 2026 11:24:58 +0000 https://samacharseva.in/?p=28942 बीकानेर के 500 से अधिक युवाओं ने दिया नशे के खिलाफ मजबूत संदेश

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)।  बीकानेर रन क्लब तथा बीकानेर पुलिस के संयुक्त प्रयास से रविवार 13 सितंबर को तड़के आयोजित Bikaner Against Drugs (BAD) दौड़ में 500 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।  यही कारण रहा कि रविवार की सुबह बीकानेर में कुछ अलग सुबह थी। तड़के 4:30 बजे जब शहर का अधिकांश हिस्सा नींद में था, तब 500 से अधिक युवा एक उद्देश्य के साथ एकत्रित हो चुके थे—दौड़ना भी है और समाज को नशे के खिलाफ संदेश भी देना है।

Bikaner Against Drugs दौड़ बीकानेर में आयोजित होने वाली सामान्य प्रतीकात्मक रनों से बिल्कुल अलग रही। इस दौड़ की सबसे खास बात यह थी कि यह केवल नाम की रन नहीं थी। सामान्यतः कई आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित किया जाता है, कुछ दूरी तक चलाया जाता है और उसे रन का नाम दे दिया जाता है। लेकिन BAD Run में ऐसा नहीं हुआ। 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर—जिस दूरी के लिए धावक आया, उसने उसे पूरा किया। यही कारण रहा कि इस आयोजन ने बीकानेर में रनिंग की एक नई और गंभीर तस्वीर प्रस्तुत की।

इस अवसर पर बीकानेर के पुलिस अधीक्षक ने स्वयं 21 किलोमीटर की पूरी दौड़ पूरी कर युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाया। आईएएस अधिकारी एवं BDA आयुक्त सिद्धार्थ ने भी दौड़ में भाग लेकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। अधिकारी हों या युवा धावक—इस आयोजन में संदेश देने के साथ-साथ दौड़ को वास्तव में पूरा करने का जज्बा दिखाई दिया। यह दृश्य केवल एक खेल आयोजन का दृश्य नहीं था। यह बीकानेर के युवाओं की बदलती सोच का संकेत था। नशे के खिलाफ दौड़ता बीकानेर Bikaner Against Drugs केवल एक रन का नाम नहीं, बल्कि एक विचार है।

आज जब नशा युवाओं और समाज के लिए गंभीर चुनौती बन रहा है, ऐसे समय में युवाओं का सुबह-सुबह सड़कों पर दौड़ना अपने आप में एक मजबूत संदेश है—नशे की ओर नहीं, खेल की ओर। नशे की ओर नहीं, फिटनेस की ओर। नशे की ओर नहीं, जीवन की ओर। इस आयोजन में पुलिस की भागीदारी भी महत्वपूर्ण रही। जब पुलिस और युवा एक साथ मैदान में दिखाई देते हैं तो उसका संदेश केवल मंच से दिए गए भाषण से कहीं अधिक प्रभावी होता है। बीकानेर रन क्लब ने इस आयोजन को केवल आयोजन बनाकर नहीं छोड़ा, बल्कि इसे वास्तविक रन का स्वरूप दिया।

यही इसकी सबसे बड़ी सफलता रही। बीकानेर के रविवार बदल रहे हैं दिलचस्प बात यह है कि यह बदलाव केवल BAD Run तक सीमित नहीं है। बीकानेर में अब हर रविवार युवाओं की ऊर्जा अलग-अलग सकारात्मक गतिविधियों में दिखाई देने लगी है। कहीं युवा दौड़ रहे हैं, कहीं Hour for Nation के साथ सामूहिक श्रमदान हो रहा है, कहीं बच्चे और अभिभावक खेल गतिविधियों में भाग ले रहे हैं और कहीं पार्कों में संगीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से माहौल जीवंत हो रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि प्रशासन और पुलिस भी इन सकारात्मक प्रयासों को सहयोग दे रहे हैं।  

]]>
डॉ. एस.के. बंसल बीटीयू में आईक्यूएसी के निदेशक नियुक्त https://samacharseva.in/dr-s-k-bansal-appointed-director-of-iqac-at-btu/ Sun, 13 Sep 2026 11:02:48 +0000 https://samacharseva.in/?p=28939

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (बीटीयू) के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एसके बंसल को इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल‘ (आईक्यूएसी) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। बीटीयू के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग के निर्देश पर कुलसचिव द्वारा इस आशय के आदेश जारी कर अगले आदेश तक डॉ बंसल को निदेशक नियुक्त किया है।

इस अवसर पर नवनियुक्त निदेशक डॉ बंसल ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि बीटीयू के अकादमिक मानकों के विस्तार एवं तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता संवर्धन की दिशा में वह कार्य करते हुए विवि की अकादमिक गुणवत्ता संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित एवं परिणामोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। गौरतलब है कि डॉ. बंसल इससे पूर्व भी विवि में प्राचार्य, डीन फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग एवं रजिस्ट्रार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।  

डॉ बंसल नें कहा कि विवि के विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सीएएस से संबंधित मामले, नैक और एनबीए एक्रेडिटेशन, फैकल्टी और स्टाफ़ की भर्ती, एकेडमिक, परीक्षा और प्रशासनिक सुधारों के लिए समग्र योजना पर प्राथमिकता से कार्य करते हुए  गुणवत्ता सुधार से जुड़ी गतिविधियों को गति देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देते हुए मूल्यांकन एवं सतत सुधार की प्रक्रियाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

]]>
श्री आदि गणेश मंदिर में 11000 लक्ष्मी गणेश स्तोत्रतम के पाठ https://samacharseva.in/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%bf-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-11000-%e0%a4%b2%e0%a4%95/ Sat, 12 Sep 2026 05:05:08 +0000 https://samacharseva.in/?p=28936 Recitation of the Lakshmi-Ganesh Stotram 11,000 times at the Shri Adi Ganesh Temple.

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)  दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में शुक्रवार को दोपहर 2.00 बजे से 3.00 बजे तक गणेश जी व षोडशमातृकाओं की पूजा यज्ञ के यजमान ने करवाई। आचार्य पंडित राजेंद्र किराडू ने पंडितों के साथ वैदिक मंत्रों के साथ पांच यजमानों से विधि विधान से पूजा अर्चना क रवाई।

तत्पश्चात 3.30 बजे से 6.00 बजे तक ” गणेश -लक्ष्मी स्त्रोत” के 11000 पाठ का गायन नगाड़ों के वादन में सभी पंडितजन व भक्त जनों  ने किया। 12  सितम्बर को सुबह 9.30 बजे यज्ञ के यजमान पूजन करेंगे। तत्पश्चात दिन में तीन कार्यक्रम होंगे। पहले भगवान गणपति जी के एक  लाख मूल मंत्र से दुर्वा का अर्चन किया जाएगा। इसके बाद 108 अथर्व शीर्ष से भगवान गणपति जी को मोदकार्चन किया जाएगा।

फिर पंडित  राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में महायज्ञ में आहुतियां दी जाएगी। 14 सितम्बर को गणेश चतुर्थी पर सुबह 4.30 बजे से अभिषेक-पूजन प्रारम्भ  होगा। इसके बाद जन्मोत्सव आरती व रात्रिकालीन जागरण होगा। जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी। इस अवसर पर भगवान गणेश के  2151 किलोग्राम प्रसाद का भोग अर्पित किया जाएगा।

Recitation of the Lakshmi-Ganesh Stotram 11,000 times at the Shri Adi Ganesh Temple.
]]>