samachar seva – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Fri, 04 Sep 2026 02:26:11 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png samachar seva – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 बीकानेर में राज्य स्तरीय साक्षरता समारोह 8 को https://samacharseva.in/state-level-literacy-ceremony-in-bikaner-on-the-8th/ Fri, 04 Sep 2026 02:26:11 +0000 https://samacharseva.in/?p=28916 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) राज्य स्तरीय समारोह मंगलवार 8 सितंबर को बीकानेर मुख्‍यालय पर आयोजित किया जाएगा। समारोह में 13 साक्षरता कर्मियों को राज्य स्तरीय अक्षर मित्र सम्मानप्रदान किया जाएगा।

इनमें श्रीगंगानगर के सूरजाराम सियाग, हनुमानगढ़ के दीनदयाल शर्मा, चूरू के ओमप्रकाश तंवर, नागौर की पुष्पलता व्यास, बीकानेर के एल.डी. पंवार, मांगीलाल भद्रवाल तथा लीलाधर बोहरा सहित बीकानेर ग्रामीण के महबूब अली पंवार, लूणकरणसर के महेन्द्र सिंह शेखावत एवं जगदीश गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ के नेमीचंद मारू, नोखा के रामनारायण शर्मा, कोलायत के अवधेश कुमार शर्मा शामिल हैं।

समारोह का आयोजन भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ नई दिल्ली राजस्थान शाखा द्वारा किया जाएगा। संघ के सचिव एवं शिक्षाविद् ओमप्रकाश सारस्वत के अनुसार ‘अक्षर मित्र सम्मान’ कर्मठ कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देने का प्रयास है।

]]>
ऊँट के स्टेम सेल से हो सकेगा थनैला रोग का बेहतर उपचार   https://samacharseva.in/better-treatment-for-mastitis-will-be-possible-using-camel-stem-cells/ Fri, 04 Sep 2026 02:16:12 +0000 https://samacharseva.in/?p=28914 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीसी) बीकानेर को ऊँट के स्टेम सेल आधारित थनैला रोग उपचार संबंधी अनुसंधान करने की परियोजना को स्वीकृति मिली है। परियोजना के अंतर्गत ऊँट के विभिन्न ऊतकों से मेसेनकाइमल स्टेम सेल्स (MSCs) प्राप्त कर उनकी विशेषताओं का अध्ययन किया जाएगा।

गुरुवार को एनआरसीसी परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में केन्‍द्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि स्टेम सेल आधारित यह अनुसंधान एंटीबायोटिक के वैकल्पिक उपचार की संभावनाओं की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। वैज्ञानिकों के अनुसार भारत में थनैला रोग से प्रतिवर्ष 13 हजार करोड़ का नुकसान होता है। इस परियोजना की सफलता पर थनैला रोग के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान को कम करने में मदद मिल सकेगी।

भविष्य में थनैला रोग के प्रभावी एवं सुरक्षित वैकल्पिक उपचार की संभावना विकसित होती है तो इससे ऊँटनी के स्वास्थ्य एवं दुग्ध उत्पादन को बेहतर बनाए रखा जा सकेगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि वर्तमान में थनैला रोग के उपचार में एंटीबायोटिक के अत्यधिक उपयोग से एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की चुनौती बढ़ रही है।

प्रेसवार्ता में  राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीसी) बीकानेर के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पूनिया, परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. रतन कुमार चौधरी, डॉ. राकेश रंजन, अखिल ठुकराल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, डॉ. श्रीशैलम, वैज्ञानिक उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता का संचालन केन्‍द्र के मुख्य तकनीकी अधिकारी नेमीचंद बारासा द्वारा किया गया।

]]>
वैश्‍य समाज ने दी चेतावनी, अपमान बिलकुल बर्दाश्‍त नहीं https://samacharseva.in/wont-tolerate-insult-vaishya-community-issues-warning/ Thu, 03 Sep 2026 14:01:22 +0000 https://samacharseva.in/?p=28903 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) स्‍थानीय वैश्‍य समाज ने राजनीतिक दलों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी दल द्वारा समाज के लोगों के साथ किए जाने वाले अपमान को किसी भी प्रकार से सहन नहीं करेंगे। इस संबंध में राज्‍य के मुख्‍य मंत्री को भी ज्ञापन देकर मामले से अवगत कराया जाएगा। 

जैन समाज के एक प्रमुख उम्मीदवार के साथ कथित रूप से हुए राजनीतिक षड्यंत्र एवं विरोध को लेकर समाज के गणमान्‍यज जन सहित आम लोग मुखर हुए हैं। समाज के लोगोंका कहना है कि समाज के जनप्रतिनिधियों के साथ उचित न्याय के अभाव में 5 से 7 सितम्बर के बीच बड़ी बैठक की जाएगी और प्रेस कॉन्फ्रेस के माध्यम से समाज की पीड़ा लोगों तक पहुंचाई जाएगी। वैश्य समाज की बुधवार रात को इस संबंध में ओसवाल पंचायती, भीनासर में चिंतन बैठक आयोजित की गई।

बैठक में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी, डॉ नरेश गोयल, हिन्दू नववर्ष समारोह समिति के संयोजक गणेश बोथरा, पूर्व मनोनीत पार्षद बच्छराज नाहटा, शिखरचंद डागा, मनीष बाफना, जेठमल सेठिया, किशोर भंसाली, एडवोकेट महेंद्र जैन, सुरेन्द्र पटवा, सुरेन्द्र डागा, सुमति चौरडिय़ा, सुरेन्द्र कोचर, जगदीश सारडा, विमल चौरडिय़ा, जगदीश राठी, गुलाब दफ़्तरी, अरुण जैन, पूजा मोहता, करणीदान रांका, मनोज सेठिया, कमल डागा, राजेश बैद, इन्दरचंद गोलछा, सुधीर लूणावत राजेश बुच्चा, भंवर सेठिया, मुकेश सोनावत, मनीष बाफना, पानमल डागा आदि मौजूद रहे।

]]>
भाजपा ने लिया विकसित और सुविधायुक्त बीकानेर का संकल्प https://samacharseva.in/bjp-pledges-to-build-a-developed-bikaner-equipped-with-modern-amenities/ Thu, 03 Sep 2026 13:46:03 +0000 https://samacharseva.in/?p=28901 नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को होटल सागर के मोती महल सभागार में को लेकर भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर वक्‍ताओं ने कहा कि संकल्प पत्र केवल चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि बीकानेर को विकसित, स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने का रोडमैप है।

इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व गृह मंत्री महाराष्ट्र कृपा शंकर सिंह, पूर्व राजसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास, पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी,

शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, आईटी सेल प्रभारी अविनाश जोशी, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रभारी महावीर सैनी मीडिया संयोजक कमल गहलोत, मनीष सोनी आदि मौजूद रहे।

]]>
सृजन का दिव्य अनुष्ठान: विनय त्रिवेदी के कैनवास पर गणेश का आधुनिक व आध्यात्मिक स्वरूप https://samacharseva.in/the-divine-ritual-of-creation-the-modern-and-spiritual-form-of-ganesha-on-vinay-trivedis-canvas/ Sun, 30 Aug 2026 10:49:36 +0000 https://samacharseva.in/?p=28861 जयपुर के वरिष्ठ चित्रकार एवं शिक्षक विनय त्रिवेदी की कला यात्रा पर एक विशेष आलेख:

योगेंद्र  कुमार पुरोहित, बीकानेर, (समाचार सेवा)॥ विनयेऽपि सौन्दर्यं प्रतिबिम्बितं भवति ॥ विनय और विनम्रता में ही सच्चा सौंदर्य प्रतिबिंबित होता हैयह उक्ति जयपुर के प्रतिष्ठित चित्रकार और शिक्षक विनय त्रिवेदी के व्यक्तित्व और उनकी कला साधना पर पूर्णतः सटीक बैठती है। सेठ आनंदी लाल पोद्दार बधिर विद्यालय, जयपुर में व्याख्याता (चित्रकला) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे विनय त्रिवेदी भारतीय कला, परंपरा और पौराणिक कथाओं को आधुनिक संवेदनशीलता के साथ कैनवास पर जीवंत करते हैं।

गणेश श्रृंखला: परंपरा, आधुनिकता और प्रयोगात्मक रंगों का संगम

चित्रकार विनय त्रिवेदी ने अपनी नवीन चित्र श्रृंखला में भगवान श्री गणेश को केंद्र में रखते हुए रंगों और रेखाओं का एक मनोरम एवं अद्भुत संसार रचा है। उनकी कला की सबसे बड़ी विशेषता उनका प्रयोगात्मक दृष्टिकोण है!

परत-दर-परत रंगों का संयोजन- 

कैनवास पर रंगों को परत-दर-परत (layering technique) लगाकर वे गणेश के विभिन्न भावों, स्मृतियों और अनुभूतियों को उजागर करते हैं। पौराणिक एवं आधुनिक समन्वय-  वे गणेश को केवल पारंपरिक या शास्त्रीय रूप में ही सीमित नहीं रखते, बल्कि आधुनिक तत्वों, माध्यमों और कल्पनाशील रंगों के साथ उन्हें एक नया कलात्मक आयाम देते हैं। प्रतीकात्मकता और केले के पत्ते-  अपनी कृतियों में उन्होंने गणेश को केलों के पत्तों, विभिन्न मुद्राओं तथा शुभ प्रतीकों के साथ बेहद कलात्मक ढंग से संयोजित किया है।

अथर्वशीर्ष के मंत्र और सकारात्मक ऊर्जा का संचार –

भारतीय कला संस्कृति में गणेश चित्र केवल सौंदर्यपरक आकर्षण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे दिव्य ऊर्जा के सशक्त संवाहक हैं। विनय त्रिवेदी अपनी कलाकृतियों में गणेश अथर्वशीर्ष के मंत्रों तथा मंगलकारी भारतीय प्रतीकों का समावेश करते हैं। यह आध्यात्मिक संयोजन दर्शक को न केवल कलात्मक आनंद देता है, बल्कि उसके परिवेश में एक सकारात्मक और दिव्य ऊर्जा का संचार भी करता है। सदियों की कलात्मक प्रगति और गहन आध्यात्मिक विश्वासों की झलक उनकी कृतियों में स्पष्ट दिखाई देती है।

अनुभूति की स्वतंत्रता और निरंतर गतिशील सृजन-यात्रा –

द्वि-आयामी सतह से परे, विनय त्रिवेदी की कला दर्शक के भीतर एक नई आंतरिक यात्रा की शुरुआत करती है! आंतरिक संसार का चित्रण- वे अमूर्त और मूर्त कला के बीच के सेतु हैं, जो केवल दृश्य रूप को नहीं, बल्कि मनुष्य के भीतर छिपे अनुभवों, स्मृतियों और वर्तमान के संवाद को चित्रित करते हैं। शैली में निरंतर विस्तार – एक निश्चित शैली में बंधने के बजाय वे रंग, बनावट (texture), रेखा और सतह के साथ लगातार नए प्रयोग करते हैं। कला की अनुभूति की स्वतंत्रता ही विनय त्रिवेदी के चित्रों को एक जीवंत, स्पंदनशील और कालजयी स्वर प्रदान करती है।

चित्रकार परिचय संक्षेप  

नाम: विनय त्रिवेदी (जन्म: 02 अगस्त 1968). योग्यता: डिप्लोमा इन ड्राइंग एंड पेंटिंग, एम.ए. पद: व्याख्याता (चित्रकला), सेठ आनंदी लाल पोद्दार बधिर विद्यालय, जयपुर. स्टूडियो: ‘चित्रांकन’, बाबा जी की चक्की, बेनाड रोड, रेलवे स्टेशन के पास, जयपुर ! मैं विनय त्रिवेदी जी की इस सनातनी कला यात्रा के अनवरत जारी रहने की मंगल कामना के साथ उन्हें बधाई भी देता हूँ इस लिए की वे संकल्पित होकर भगवान श्री गणेश जी महाराज की तन मन और रंग से सेवा करने में  लीन है आत्म आनंद से परमानन्द के मार्ग तक पहुँचने को! चित्रकार योगेंद्र  कुमार पुरोहित मास्टर ऑफ़  फाइन आर्टनेशनल डिज़ाइनर / वस्त्र  मंत्रालय भारत सरकार बीकानेर, इंडिया

]]>
नए विद्यार्थी परंपरा में ढलें, पासआउट रहें संस्‍कारित-डॉ. मेघना शर्मा https://samacharseva.in/new-students-should-embrace-tradition-and-outgoing-students-should-remain-grounded-in-values-dr-meghna-sharma/ Thu, 13 Aug 2026 09:25:02 +0000 https://samacharseva.in/?p=28662 तुषार-ट्विंकल बने मिस्टर व मिस फ्रेशर, दीदार-सुमित्रा बने मिस्टर व मिस फेयरवेल

नीरज जोशी बीकानेर, (समाचार सेवा)। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के इतिहास विभाग की विभागाध्‍यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने इतिहास विभाग के नए विद्यार्थियों को विभाग की परंपरा में ढलने संवरने का संदेश दिया। साथ ही डॉ. मेघना ने पासआउट होने वाले सीनियर विद्यार्थियों को सेवा व संस्कार के गुणों से अपने आसपास का वातावरण सुशोभित रखने का आह्वान किया।

New students should embrace tradition, and outgoing students should remain grounded in values – Dr. Meghna Sharma.2

डॉ. मेघना गुरुवार को विवि परिसर में जेन ज़ी के सीनियर विद्यार्थियों हेतु फ्रेशर्स हेतु व जूनियर विद्यार्थियों द्वारा सीनियर्स हेतु आयोजित फेयरवेल कॉम्बो पार्टी को संबोधित कर रही थीं। उन्‍होंने कहा युवा इस देश का भविष्‍य है। जेनजी के कंधों पर बड़ी जिम्‍मेवारी है। बॉलीवुड थीम पर आयोजित कॉम्बो पार्टी में आयोजित प्रतियोगिताओं में निर्णायकों द्वारा तुषार व ट्विंकल को मिस्टर व मिस फ्रेशर तो दीदार व सुमित्रा को मिस्टर व मिस फेयरवेल घोषित किया गया। पार्टी में विद्यार्थियों ने सोलो व ग्रुप डांस किया, मिमिक्री की, गाने गाये तो एक दूसरे तो गुब्बारे फुलाने, गैस द सॉन्ग, जैसे गेम्स खिलाए।

इतिहास विभाग में जेन ज़ी की फ्रेशर फेयरवेल कॉम्बो पार्टी आयोजित

New students should embrace tradition, and outgoing students should remain grounded in values – Dr. Meghna Sharma.1

New students should embrace tradition, and outgoing students should remain grounded in values – Dr. Meghna Sharma.1

कॉम्बो पार्टी का मुख्य आकर्षण फ्रेशर्स और पासिंग आउट क्लास का रैंप वॉक रहा जिसमें विद्यार्थियों ने रंग बिरंगे परिधान पहनकर डीजे की धुन पर कैटवॉक किया। कॉम्बो पार्टी में विभाग के अतिथि शिक्षक डॉ. मुकेश हर्ष, डॉ. गोपाल व्यास, जसप्रीत सिंह, भगवान दास सुथार, सुशीला बिश्नोई शामिल रहे। पार्टी के आयोजन में धीरज पंचारिया, मनीष, शशांक, कीर्ति, आदित्य, अनुष्का, कृष्ण, श्रुति आदि की विशेष भूमिका रही। पार्टी का प्रभावी संचालन सेमेस्टर चतुर्थ के विद्यार्थी मनीष बाबेल द्वारा किया गया। पार्टी शुरू करने से पूर्व मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।

]]>
डॉ. मेघना शर्मा को प्रदान किया जाएगा मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्‍मान https://samacharseva.in/dr-meghna-sharma-will-be-awarded-munshi-premchand-sahitya-ratna-sammasan/ Fri, 07 Aug 2026 01:53:46 +0000 https://samacharseva.in/?p=28642 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)बीकानेर की कवयित्री कथाकार डॉ. मेघना शर्मा को जयपुर की अभाकाम संस्था द्वारा पांचवा राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान 2026 देने की घोषणा की गई है। संस्था अध्यक्ष अजीत सक्सेना ने बताया कि डॉ. मेघना को कविता लेखन की श्रेणी में कृषि विज्ञान केंद्र, दुर्गापुरा जयपुर स्थित सभागार में 9 अगस्त को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

महामंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि डॉ. मेघना को उनकी कविता प्रारब्ध की दीमक हेतु चयन समिति द्वारा पुरस्कृत किए जाने का निर्णय लिया गया जिसके तहत मंच से नगद राशि, स्मृति चिन्ह, शॉल, दुप्पटा व प्रमाण पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि डॉ. मेघना पूर्व में भी हिंदी साहित्य में अपने साहित्यिक अवदान हेतु चंडीगढ़, नई दिल्ली, जयपुर, बीकानेर, सूरतगढ़, रतनगढ़, फ़ैज़ाबाद की साहित्यिक संस्थाओं द्वारा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हो चुकी हैं।

]]>
सीकर में सेना भर्ती रैली 1 अक्टूबर से, 13 हजार अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका https://samacharseva.in/army-recruitment-rally-in-sikar-starts-october-1-13000-candidates-to-get-an-opportunity/ Mon, 03 Aug 2026 09:14:43 +0000 https://samacharseva.in/?p=28625 नीरज जोशी, जयपुर (समाचार सेवा)। राजस्थान के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। जयपुर स्थित भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य की तीसरी सेना भर्ती रैली 1 अक्टूबर 2026 से जिला स्टेडियम, सीकर में आयोजित होगी। जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) राजस्थान ले कर्नल निखिल धवन ने बताया कि  इस भर्ती रैली में जयपुर और सीकर जिलों के पात्र अभ्यर्थी विभिन्न अग्निवीर श्रेणियों में भाग लेंगे, जबकि अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल की केंद्रीय श्रेणी के लिए राज्य के सभी 41 जिलों के अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा।

भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) के अनुसार वर्ष 2026 की सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में शामिल हुए लगभग 13 हजार अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के आधार पर भर्ती रैली के लिए आमंत्रण पत्र जारी किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) श्रेणियों के लिए शारीरिक दक्षता एवं अन्य निर्धारित परीक्षणों में भाग लेना होगा।

भर्ती रैली का आयोजन मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर, मुख्यालय दक्षिण-पश्चिमी कमान तथा सीकर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। सेना अधिकारियों का कहना है कि यह भर्ती अभियान राजस्थान के युवाओं को भारतीय सेना का हिस्सा बनने और राष्ट्र सेवा का अवसर प्रदान करेगा।

चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वचालित है। किसी भी स्तर पर सिफारिश, दलाली या अनुचित माध्यमों का कोई स्थान नहीं है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी दलाल या बिचौलिए के झांसे में न आएं और भर्ती के नाम पर किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से सतर्क रहें। सेना ने यह भी सलाह दी है कि अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज किसी निजी प्रशिक्षण संस्थान, सिविल अकादमी या दलाल को न सौंपें। भर्ती प्रक्रिया के दौरान केवल अधिकृत भर्ती अधिकारी द्वारा मांग किए जाने पर ही दस्तावेज प्रस्तुत करें।

वेबसाइट से प्राप्त करें पूरी जानकारी

भर्ती से संबंधित पात्रता, कार्यक्रम, आवश्यक दस्तावेज और अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट देखने तथा आवश्यकता होने पर भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), जयपुर से संपर्क करने की सलाह दी गई है। सेना अधिकारियों ने युवाओं से आग्रह किया है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए भर्ती रैली में शामिल हों। इससे पारदर्शी चयन सुनिश्चित होगा और योग्य अभ्यर्थियों को भारतीय सेना में सेवा का अवसर प्राप्त होगा।

]]>
एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज़ पोर्टल्स का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न https://samacharseva.in/editor-association-of-news-portals-talent-felicitation-ceremony-concludes/ Mon, 13 Jul 2026 06:43:30 +0000 https://samacharseva.in/?p=28577 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज़ पोर्टल्स, बीकानेर के तत्वावधान में रविवार को जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह-2026′ का गरिमामय आयोजन सम्पन्न हुआ। इस समारोह में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी: रामजी व्यास

समारोह के मुख्य अतिथि बेसिक पीजी कॉलेज के रामजी व्यास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा का सम्मान समाज में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने से ही सफलता स्थायी बनती है।

संस्कार और शिक्षा दोनों आवश्यक

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार साझा किए: राजेश चुरा (समाजसेवी): उन्होंने कहा कि आज सम्मानित होने वाले यह विद्यार्थी भविष्य में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बच्चों की सफलता में अभिभावकों एवं शिक्षकों की महती भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति से गहराई से जुड़े रहने का आह्वान किया। ज्योतिषाचार्य अनिल पुरोहित: उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम, सकारात्मक सोच और समय का सही सदुपयोग ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

सकारात्मक कार्यों को मिलता रहेगा बढ़ावा: मनोज व्यास

एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज़ पोर्टल्स, बीकानेर के अध्यक्ष मनोज व्यास ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संगठन शिक्षा, समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक कार्यों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान असल में समाज के उज्ज्वल भविष्य में किया गया एक निवेश है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर एडिटर एसोसिएशन की ओर से पत्रकार दिलीप गुप्ता, प्रकाश सामसूखा, नीरज जोशी, आनंद आचार्य, विनय थानवी, सतवीर बिश्नोई, सुमित विश्नोई, सुमिस्ता विश्नोई, मूलचंद रामावत, वीरेंद्र आभानी, पी.के. मोदी, उमेश पुरोहित, योगेश खत्री और भवानी व्यास सहित कई पत्रकार, अभिभावक, विद्यार्थी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पचीसिया तथा बेसिक पीजी कॉलेज के अमित व्यास व सावन पारीक एवं एडिटर एसोसिएशन से जुड़े सभी पत्रकारों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन ज्योति रंगा  ने किया। अतिथियों का अभिनंदन व धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा सामूहिक छायाचित्र के साथ इस भव्य कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

]]>
बीकानेर में बोर्डर टूरिज्‍म, काम कम बातें ज्‍यादा https://samacharseva.in/border-tourism-in-bikaner-more-talk-less-action/ Sun, 12 Jul 2026 02:49:17 +0000 https://samacharseva.in/?p=28565 – नीरज जोशी

बीकानेर में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (बीकानेर संभाग) की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में बीकानेर के बॉर्डर टूरिज्म की बात की एक बार फिर की गई। केंद्रीय मंत्री व बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर में बॉर्डर टूरिज्म को विकसित करने की असीम संभावनाएं हैं। वैसे हकीकत यह है कि बीकानेर में बॉर्डर टूरिज्म पिछले कुछ वर्षों से लगातार चर्चा में रहा है। सरकार, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और जनप्रतिनिधियों ने कई घोषणाएं कीं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसकी प्रगति अभी भी सीमित है।  

सांचू बॉर्डर पोस्ट को पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा

साल 2022 में BSF ने घोषणा की कि राजस्थान में तीन बॉर्डर पोस्टों पर बॉर्डर टूरिज्म विकसित किया जाएगा। इनमें जैसलमेर की बबलियां पोस्ट के साथ बीकानेर की सांचू पोस्ट और खाजूवाला क्षेत्र भी शामिल थे। उद्देश्य था कि वाघा-अटारी की तरह सीमित स्तर पर पर्यटक सीमा क्षेत्र का अनुभव कर सकें। घोषणा हुई कि सांचू और खाजूवाला में भी BSF द्वारा नियमित बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी आयोजित की जाएगी, जिससे देशभक्ति पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। राजस्थान पर्यटन विभाग ने भी सांचू पोस्ट को प्रचारित किया। योजना में शामिल था—पर्यटक गैलरी, कैफेटेरिया, पार्किंग, शौचालय, व्यूइंग एरिया, सीमा दर्शन की व्यवस्था इन सुविधाओं का उद्देश्य नियंत्रित तरीके से पर्यटकों को सीमा तक पहुंचाना था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं के सीमा क्षेत्र के दौरों के दौरान सीमा क्षेत्र के विकास और सुरक्षा के साथ पर्यटन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

आज (2026) की वास्तविक स्थिति

बीकानेर में अभी तक ऐसा नियमित और बड़े पैमाने का बॉर्डर समारोह विकसित नहीं हो पाया है जैसा अमृतसर के वाघा बॉर्डर पर होता है।सांचू और खाजूवाला के कुछ क्षेत्रों में प्रवेश आज भी सुरक्षा कारणों से नियंत्रित है। आम पर्यटक हर समय स्वतंत्र रूप से नहीं जा सकते। कई बार पूर्व अनुमति या विशेष अवसरों पर ही प्रवेश संभव होता है। घोषित सुविधाओं में से अधिकांश का विकास सीमित स्तर पर दिखाई देता है। बड़े पैमाने के पर्यटन केंद्र जैसी सुविधाएं अभी विकसित नहीं हो सकी हैं। यदि बॉर्डर टूरिज्म पूरी तरह विकसित होता तो—होटल, होम-स्टे, स्थानीय हस्तशिल्प, ऊंट सफारी, रेगिस्तानी पर्यटन, स्थानीय परिवहन को बड़ा लाभ मिल सकता था, लेकिन अभी इसका प्रभाव सीमित है। भारत-पाक सीमा की संवेदनशील सुरक्षा, ड्रोन और तस्करी की बढ़ती घटनाएं, BSF की सुरक्षा प्राथमिकताएं, पर्यटन के लिए सीमित बजट, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं का धीमा विकास। हाल के वर्षों में सीमा पर ड्रोन के माध्यम से हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाओं ने भी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बना दिया है।

संभावनाएं अभी भी बहुत बड़ी हैं

यदि सरकार और BSF संयुक्त रूप से योजना को आगे बढ़ाएं तो बीकानेर में सीमांत पर्यटन विकसित हो सकता है। इसके लिये जरूरी है नियमित बीटिंग रिट्रीट समारोह, बॉर्डर व्यू गैलरी, BSF संग्रहालय, 1971 युद्ध एवं सीमा सुरक्षा थीम पार्क, डेजर्ट सफारी + बॉर्डर टूर पैकेज सांचू–खाजूवाला–करणी माता–बीकानेर शहर को जोड़ने वाला पर्यटन सर्किट। इससे बीकानेर को जैसलमेर के बाद राजस्थान का दूसरा प्रमुख बॉर्डर पर्यटन केंद्र बनाया जा सकता है।

वास्तविक स्थिति

बीकानेर में बॉर्डर टूरिज्म को लेकर घोषणाएं तो कई हुईं—विशेषकर सांचू पोस्ट और खाजूवाला को पर्यटन मानचित्र पर लाने की। लेकिन वर्ष 2026 तक इसकी वास्तविक स्थिति यह है कि परियोजना पूरी तरह विकसित पर्यटन मॉडल का रूप नहीं ले सकी है। कुछ प्रारंभिक पहल और सीमित सुविधाएं मौजूद हैं, परंतु व्यापक पर्यटन अवसंरचना, नियमित आकर्षण और बड़े पैमाने पर पर्यटकों की आवाजाही अभी भी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंची है।

]]>