जयपुर – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Fri, 06 Jun 2025 05:40:56 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png जयपुर – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 बा​वड़ियों के संरक्षण की बने कार्ययोजना— दिया कुमारी https://samacharseva.in/as-per-the-wishes-of-prime-minister-shri-narendra-modi-an-action-plan-should-be-made-for-the-conservation-of-stepwells-of-rajasthan/ Thu, 29 May 2025 14:03:21 +0000 https://samacharseva.in/?p=26249 जयपुर, 29 मई। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुसार राजस्थान की बा​वड़ियों के संरक्षण का काम किया जाएगा। इस हेतु उन्होंंने पर्यटन विभाग और पुरातत्व विभाग एवं संग्रहालय विभाग के अधिकारियों को एक कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि राज्य की बावड़ियों का पूर्ण संचालन हो सके इस हेतु कार्य किया जाए। उन्होने निर्देश दिए कि बावड़ियों के पुनरुद्धार के साथ साथ इनके पानी के आगमन मार्गों को भी ठीक किया जाए। बावड़ियों का कचरा हटाने और डिसिल्टिंग के कार्य को भी योजना में शामिल किया जाए।

उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में राज्य की बावड़ियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के संबंध में गुरुवार को शासन सचिवालय स्थित उपमुख्यमंत्री कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में उक्त निर्देश दिए गए।

दिया कुमारी ने बैठक में SASCI में स्वीकृत कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि समस्त कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाए। उन्होंने कहा कि हेरिटेज प्रकृति के कामों को हेरिटेज कंसल्टेंट के मार्गदर्शन में ही कराया जाना चाहिए।

बैठक में अतिरिक्त निदेशक पर्यटन श्री आनंद त्रिपाठी, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग निदेशक श्री पंकज धरेन्द्र, संयुक्त निदेशक पर्यटन (विकास) श्री राजेश शर्मा उपस्थित रहे।

]]>
कोटा में एनसीसी कैडेटों के लिए वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन https://samacharseva.in/14-raj-battalion-ncc-organised-annual-training-camp-for-ncc-cadets-at-kota/ Wed, 28 May 2025 12:04:10 +0000 https://samacharseva.in/?p=26153 NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा)। 14 राज बटालियन एनसीसी द्वारा 527 एनसीसी कैडेटों के लिए राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा में 27 मई से 05 जून 2025 तक वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर का प्राथमिक उद्देश्य एनसीसी कैडेटों में सौहार्द, टीम वर्क, नेतृत्व, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और श्रम की गरिमा जैसे गुणों का विकास करते हुए एक अनुशासित जीवन शैली का परिचय देना है।

कैडेटों को कैंप लाइफ की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा, जहां वे अपने संस्थागत प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को लागू करेंगे। दस दिनों के शिविर के दौरान कैडेटों को फुट ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, फायरिंग अभ्यास, मानचित्र पढ़ना, फायर क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट, सामाजिक सेवा गतिविधियाँ, अग्निशमन आदि सहित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों से गुजरना होगा। 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कैडेट स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण में भाग लेंगे। ऑपरेशन सिंदूर को ध्यान में रखते हुए कैडेटों नागरिक सुरक्षा तकनीकों पर विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

यह शिविर कैडेटों में रक्षा सेवा कार्य के सिद्धांतों को विकसित करने के उद्देश्य की पूर्ति करेगा, जो कि कड़ी मेहनत, उद्देश्य की निष्ठा, ईमानदारी, निःस्वार्थ सेवा, श्रम की गरिमा, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, भाईचारा, साहस की भावना और खेल कौशल पर आधारित होगा ।

]]>