Rajasthan news – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sat, 28 Feb 2026 17:08:41 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png Rajasthan news – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 बीकानेर के पृथ्वी सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री को भेंट किया श्रीराम दरबार https://samacharseva.in/prithvi-singh-rathore-of-bikaner-presented-a-painting-of-shri-ram-darbar-to-the-chief-minister/ Fri, 23 Jan 2026 08:35:50 +0000 https://samacharseva.in/?p=27289 निजी सहायक संवर्ग की मांगों का मांगपत्र सौंपा

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) राज निजी सहायक संवर्ग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश जैन एवं प्रदेश महामंत्री पृथ्वी सिंह राठौड़ ने अयोध्या राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को राम दरबार भेंट किया।

जैन व राठौड़ ने बताया कि मुलाकात के दौरान मुख्‍यमंत्री शर्मा को गत दो वर्ष से राजस्थान में राम राज्य कायम करने की दिशा में काम करने, अपराध मुक्त राजस्थान बनाने, युवाओं के लिए एक लाख से अधिक भर्तियों का कैलेंडर जारी करने, कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने, महिला पालनहार योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना के अलावा पेपर लीक रोकथाम कानून के माध्यम से युवाओं के भविष्य को संवारने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

निजी सहायक संवर्ग की मांगों का मांगपत्र सौंपा

प्रदेश महामंत्री पृथ्वी सिंह राठौड़ ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री को निजी सहायक संवर्ग की मांगों का मांगपत्र सौंप कर आगामी बजट में संवर्ग के कार्मिकों के हितार्थ घोषणा करने का भी निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए आगामी बजट में मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया।  महासंघ की तरफ से मांग पत्र में संवर्ग की पांचवीं पदोन्नति, निजी सचिव ग्रेड पे 6600, पदोन्नति की अनुभव अवधि में 2 वर्ष की शिथिलता के साथ ही अन्य मांगों का मांगपत्र सौंपा गया।

भर्ती प्रक्रिया को जल्दी पूर्ण करवाने का निवेदन

इसके अतिरिक्त निजी सहायक संवर्ग के कैडर पुनगर्ठन की पिछली बजट घोषणा की पूर्ण क्रियान्विति के लिए भी निवेदन किया। साथ ही प्रक्रियाधीन स्टेनो 2024 भर्ती की सुनवाई में त्वरित निर्णय द्वारा भर्ती प्रक्रिया को जल्दी पूर्ण करवाने का निवेदन भी किया गया।

]]>
सेना ने जयपुर में आयोजित किया प्रोमो रन, उत्‍साह से दौड़े सभी https://samacharseva.in/army-organised-promo-run-in-jaipur-everyone-ran-with-enthusiasm/ Sun, 12 Oct 2025 05:51:19 +0000 https://samacharseva.in/?p=27072 NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा)  जयपुर के गांडीव स्टेडियम से रविवार को “भारतीय सेना: शौर्य और बलिदान की परंपरा” की थीम पर 6 किलोमीटर का प्रोमो रन आयोजित किया गया। यह क्वीन्स रोड और जयपुर मिलिट्री स्टेशन होते हुए पुनः गांडीव स्टेडियम पर समाप्त हुई। इसे आगामी ‘ऑनर रन’ 07 दिसंबर 2025 के पूर्व शुरुआत के रूप में बताया गया।

https://youtu.be/vZkqVkiJSZY

दौड़ का फ्लैग ऑफ लेफ्टिनेंट जनरल एच एस वांद्रा चीफ ऑफ़ स्टाफ  सप्त शक्ति कमांड द्वारा किया। कार्यक्रम में सैनिक, पूर्व सैनिक, परिवारजन और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। प्रमो रन का उद्देश्य भारतीय सेना के वीर सैनिकों और पूर्व सैनिकों के साहस और बलिदान को सम्मानित करना, तथा नागरिकों में फिटनेस, स्वास्थ्य और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देना था।

आगामी ‘ऑनर रन’ दिसंबर में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा।

]]>
बनास नदी में नहाते समय 8 युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत https://samacharseva.in/8-youths-drown-while-bathing-in-banas-river/ Tue, 10 Jun 2025 10:43:54 +0000 https://samacharseva.in/?p=26506 टोंक (राजस्थान) — राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में बनास नदी में नहाने उतरे 8 युवकों की डूबने से मौत हो गई। यह सभी युवक जयपुर से पिकनिक मनाने के लिए टोंक पहुंचे थे।

घटना फ्रेजर पुल क्षेत्र में दोपहर के समय घटी। मृतकों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रशासन के अनुसार, ये सभी युवक जयपुर के हसनपुरा, घाटगेट, पानीपेच और रामगंज इलाकों के निवासी थे।

ईद का पर्व मनाने के बाद ये 11 युवक घूमने टोंक आए थे। तीन युवक नदी किनारे खाना बनाने में लगे थे जबकि आठ युवक नहाने के लिए पानी में उतर गए। गहराई का अंदाजा न लग पाने की वजह से वे फंसते चले गए और डूब गए।

चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग और अन्य साथी दौड़े। सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और शवों को निकालने के लिए अभियान शुरू किया गया। शवों को टोंक के जिला अस्पताल भेजा गया है।

डूबने वालों में शामिल हैं:

  • नौशाद (35) – हसनपुरा

  • कासिम – हसनपुरा

  • फरहान – हसनपुरा

  • रिजवान (26) – घाटगेट

  • नवाब खान (28) – पानीपेच

  • बल्लू – घाटगेट

  • साजिद (20) – पानीपेच

  • नावेद (30) – रामगंज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अधिकतर मृतक तैरना नहीं जानते थे और संभव है कि किसी को बचाने की कोशिश में बाकी भी डूब गए हों।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शोक जताया और कहा कि जिला प्रशासन को तुरंत राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

]]>
बा​वड़ियों के संरक्षण की बने कार्ययोजना— दिया कुमारी https://samacharseva.in/as-per-the-wishes-of-prime-minister-shri-narendra-modi-an-action-plan-should-be-made-for-the-conservation-of-stepwells-of-rajasthan/ Thu, 29 May 2025 14:03:21 +0000 https://samacharseva.in/?p=26249 जयपुर, 29 मई। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुसार राजस्थान की बा​वड़ियों के संरक्षण का काम किया जाएगा। इस हेतु उन्होंंने पर्यटन विभाग और पुरातत्व विभाग एवं संग्रहालय विभाग के अधिकारियों को एक कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि राज्य की बावड़ियों का पूर्ण संचालन हो सके इस हेतु कार्य किया जाए। उन्होने निर्देश दिए कि बावड़ियों के पुनरुद्धार के साथ साथ इनके पानी के आगमन मार्गों को भी ठीक किया जाए। बावड़ियों का कचरा हटाने और डिसिल्टिंग के कार्य को भी योजना में शामिल किया जाए।

उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में राज्य की बावड़ियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के संबंध में गुरुवार को शासन सचिवालय स्थित उपमुख्यमंत्री कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में उक्त निर्देश दिए गए।

दिया कुमारी ने बैठक में SASCI में स्वीकृत कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि समस्त कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाए। उन्होंने कहा कि हेरिटेज प्रकृति के कामों को हेरिटेज कंसल्टेंट के मार्गदर्शन में ही कराया जाना चाहिए।

बैठक में अतिरिक्त निदेशक पर्यटन श्री आनंद त्रिपाठी, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग निदेशक श्री पंकज धरेन्द्र, संयुक्त निदेशक पर्यटन (विकास) श्री राजेश शर्मा उपस्थित रहे।

]]>
रेलवे की ये मेल/ एक्सप्रेस रेल सेवाएँ रहेुंगी रद्द https://samacharseva.in/these-mail-express-train-services-of-railways-will-remain-canceled/ Thu, 29 May 2025 12:44:54 +0000 https://samacharseva.in/?p=26244 मेल/ एक्सप्रेस रद्द रेल सेवाएँ

1. गाड़ी संख्या 12458 बीकानेर-दिल्ली सरायरोहिल्ला दिनांक 20.07.25 से 27.07.25 तक (08 ट्रिप) को यह रेल सेवा पूर्ण रूप से रद्द रहेगीI
2. गाड़ी संख्या 12457 दिल्ली सरयारोहिल्ला-बीकानेर दिनांक 21.07.25 से 29.07.25 तक (09 ट्रिप) को यह रेल सेवा पूर्ण रूप से रद्द रहेगी I
3. गाडी संख्या 12464 बीकानेर-दिल्ली सरायरोहिल्ला दिनांक 26.07.25 को (01ट्रिप) यह रेलसेवा पूर्ण रूप से रद्द रहेगीI
4. गाड़ी संख्या 22463 दिल्ली सरायरोहिल्ला- बीकानेर दिनांक 25.07.25,27.07.25 (02 ट्रिप) यह रेलसेवा पूर्ण रूप से रद्द रहेगीI
अनारक्षित रद्द रेल सेवाएँ

1. गाड़ी संख्या 54085 दिल्ली जंक्शन-सातरोड़ दिनांक 21.07.25 से 28.07.25 तक (08 ट्रिप) यह रेलसेवा पूर्ण रूप से रद्द रहेगीI
2. गाड़ी संख्या 54086 सातरोड़-दिल्ली जंक्शन दिनांक 21.07.25 से 28.07.25 तक (08 ट्रिप) यह रेलसेवा पूर्ण रूप से रद्द रहेगीI
3. गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली जंक्शन-हिसार दिनांक 24.07.25 से 28.07.25 तक (05 ट्रिप) यह रेलसेवा पूर्ण रूप से रद्द रहेगी I
4. गाड़ी संख्या 54316 हिसार- रेवाडी दिनांक 24.07.25 से 28.07.25 तक (05 ट्रिप) यह रेलसेवा पूर्ण रूप से रद्द रहेगीI
5. गाड़ी संख्या 54315 रेवाड़ी- हिसार दिनांक 24.07.25 से 28.07.25 तक (05 ट्रिप) यह रेल सेवा पूर्ण रूप से रद्द रहेगीI
6. गाड़ी संख्या 54310 हिसार- दिल्ली जंक्शन दिनाकं 24.07.25 से 29.07.25 तक (06 ट्रिप) यह रेल सेवा पूर्ण रूप से रद्द रहेगीI

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएँ

1. गाड़ी संख्या 12259 सियालदाह-बीकानेर दिनांक 23.07.25, 27.07.25 (02 ट्रिप) यह रेल सेवा अपने निर्धारित मार्ग की अपेक्षा परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-दिल्ली किशन गंज-दयाबस्ती-पटेल नगर से होकर जायेगीI
2. गाड़ी संख्या 12372 बीकानेर-हावड़ा दिनांक 24.07.25 (01 ट्रिप) यह रेल सेवा अपने निर्धारित मार्ग की अपेक्षा परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशन गंज-दिल्ली जंक्शन से होकर जायेगीI
आंशिक रूप से रद्द रेल सेवाएं

1. गाड़ी संख्या 12455 दिल्ली सरयारोहिल्ला-बीकानेर यह गाड़ी 22.55 बजे शकूरबस्ती से बीकानेर के लिए प्रस्थान करेगी अर्थात शकूरबस्ती से दिल्ली सरयारोहिल्ला के मध्य रद्द रहेगीI उक्त गाड़ी दिनांक 21.07.25. से 28.07.25 तक (08 ट्रिप ) आंशिक रद्द रहेगीI

2. गाडी संख्या 12456 बीकानेर- दिल्ली सरयारोहिल्ला यह गाड़ी बीकानेर से शकूरबस्ती तक (7.10 बजे) जायेगी अर्थात यह गाड़ी शकूरबस्ती से दिल्ली के मध्य रद्द रहेगीI उक्त गाड़ी दिनांक 20.07.25 से 27.07.25 तक (08ट्रिप) आंशिक रद्द रहेगीI
3. गाड़ी संख्या 14029 श्रीगंगानगर-दिल्ली जंक्शन यह गाड़ी श्री गंगानगर से रेवाड़ी 12.30 बजे पहुंचेगी अर्थात रेवाड़ी से दिल्ली के मध्य रद्द रहेगी I उक्त गाड़ी दिनांक 24.07.25 से 28.07.25 तक 05 ट्रिप आंशिक रद्द रहेगीI
4. गाड़ी संख्या 22471 बीकानेर-दिल्ली सरयारोहिल्ला यह गाड़ी बीकानेर से दिल्ली केंट अत तक जायेगी (17.00 बजे) पहुंचेगी अर्थात दिल्ली केंट से दिल्ली सरयारोहिल्ला तक रद्द रहेगीI उक्त गाड़ी दिनांक 21.07.25 से 28.07.25 तक (08 ट्रिप) आंशिक रद्द रहेगीI
5. गाडी संख्या 22472 दिल्ली सरयारोहिल्ला-बीकानेर यह गाड़ी दिल्ली केंट से 08.55 बजे प्रस्थान करेगी अर्थात यह गाड़ी दिल्ली केंट से दिल्ली सरायरोहिल्ला तक रद्द रहेगीI उक्त गाड़ी दिनांक 21.07.25 से 28.07.25 तक (08 ट्रिप) आंशिक रद्द रहेगीI

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक,बीकानेर

]]>
कोटा में एनसीसी कैडेटों के लिए वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन https://samacharseva.in/14-raj-battalion-ncc-organised-annual-training-camp-for-ncc-cadets-at-kota/ Wed, 28 May 2025 12:04:10 +0000 https://samacharseva.in/?p=26153 NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा)। 14 राज बटालियन एनसीसी द्वारा 527 एनसीसी कैडेटों के लिए राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा में 27 मई से 05 जून 2025 तक वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर का प्राथमिक उद्देश्य एनसीसी कैडेटों में सौहार्द, टीम वर्क, नेतृत्व, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और श्रम की गरिमा जैसे गुणों का विकास करते हुए एक अनुशासित जीवन शैली का परिचय देना है।

कैडेटों को कैंप लाइफ की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा, जहां वे अपने संस्थागत प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को लागू करेंगे। दस दिनों के शिविर के दौरान कैडेटों को फुट ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, फायरिंग अभ्यास, मानचित्र पढ़ना, फायर क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट, सामाजिक सेवा गतिविधियाँ, अग्निशमन आदि सहित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों से गुजरना होगा। 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कैडेट स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण में भाग लेंगे। ऑपरेशन सिंदूर को ध्यान में रखते हुए कैडेटों नागरिक सुरक्षा तकनीकों पर विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

यह शिविर कैडेटों में रक्षा सेवा कार्य के सिद्धांतों को विकसित करने के उद्देश्य की पूर्ति करेगा, जो कि कड़ी मेहनत, उद्देश्य की निष्ठा, ईमानदारी, निःस्वार्थ सेवा, श्रम की गरिमा, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, भाईचारा, साहस की भावना और खेल कौशल पर आधारित होगा ।

]]>
राज्‍यपाल से मिले वर्ष 2022 बैच के प्रशिक्षु आईएएस https://samacharseva.in/ias-trainees-of-the-year-2022-batch-met-the-governor/ Mon, 29 May 2023 10:26:28 +0000 https://samacharseva.in/?p=21141 NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा) राज्‍यपाल से मिले वर्ष 2022 बैच के प्रशिक्षु आईएएस, भारतीय प्रशासनिक सेवा के नौ प्रशिक्षु अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार मुलाकात की।

कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव हेमंत गेरा के नेतृत्व में  राज्‍यपाल से मिले इस प्रतिनिधिमंडल में वर्ष 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारी अंशु प्रिया, श्रद्धा गोमे एवं भैसारे शुभम अशोक, दिव्यांश सिंह, मोहित कासनिया, प्रीतम कुमार, सक्षम गोयल, यक्ष चौधरी और यथार्थ शेखर शामिल रहे।

इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव रखते हुए आमजन को अधिकाधिक लाभान्वित करने के लिए कार्य करें।

इससे पहले, राज्यपाल मिश्र ने  हरीश चंद्र माथुर राज्य लोक प्रशासन संस्थान में प्रशिक्षणाधीन इन अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

]]>
इस इंदिरा रसोई संचालन से 20 परिवारों का हो रहा गुजारा https://samacharseva.in/20-families-are-being-supported-by-indira-rasoi-operation/ Mon, 31 Oct 2022 06:15:51 +0000 https://samacharseva.in/?p=20465 NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा) इस इंदिरा रसोई संचालन से 20 परिवारों का हो रहा गुजारा, सिरोही जिले में आबू रोड़ स्थित इंदिरा रसोई के संचालन से 20 परिवारों का गुजारा हो रहा है।

मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को यहां पहुंचकर भोजन किया। गहलोत ने भोजन के लिये 8 रूपए कर पर्ची भी कटवाई। उन्होंने रसोई में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, सिरोही कलेक्टर डॉ. भंवर लाल के साथ इंदिरा रसोई के कर्मचारी व भोजन ग्रहण करने आए आमजन उपस्थित थे।

यह इंदिरा रसोई कर्म शक्ति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही है। इस इंदिरा रसोई ने जोधपुर संभाग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

20 families are being supported by Indira Rasoi operation-1

20 families are being supported by Indira Rasoi operation-1

]]>
जिला परिषद में रोजगार गारंटी कार्यशाला सोमवार को https://samacharseva.in/employment-guarantee-workshop-in-zilla-parishad-on-monday/ Sun, 30 Oct 2022 14:23:59 +0000 https://samacharseva.in/?p=20437 NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा) जिला परिषद में रोजगार गारंटी कार्यशाला सोमवार को, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना कार्यशाला आज, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के आमुखीकरण के लिए प्रदेश की सभी जिला परिषदों में सोमवार 31 अक्टूबर को कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

कार्यशाला में राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ब्लॉक स्तरीय कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। एम्प्लॉयमेंट गारंटी स्कीम (ईजीएस) की आयुक्त श्रीमती शिवांगी स्वर्णकार ने बताया कि इसी प्रकार ब्लॉक स्तर पर कार्यशालाएं 2 नवम्बर को होंगी।

उन्होंने बताया कि गुरूवार को प्रत्येक जिले से पांच-पांच अधिशाषी अभियंता ईजीएस, जिला एमआईएस मैनेजर एवं तीन-तीन विकास अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में जयपुर में योजना का गहन एवं इंटरेक्टिव प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

]]>
राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दरों में संशोधन https://samacharseva.in/revision-of-rates-of-dearness-allowance-of-state-employees/ Sun, 30 Oct 2022 11:03:34 +0000 https://samacharseva.in/?p=20426 NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा) राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दरों में संशोधन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 5वें तथा 6वें वेतन आयोग के अंतर्गत कार्यरत राज्य कर्मचारियों एवं कार्य प्रभारित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

अब 5वें तथा 6वें वेतन आयोग के अंतर्गत कार्यरत राज्य कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को भी 1 जुलाई, 2022 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देय होगा।

गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश में 5वें वेतन आयोग के अंतर्गत कार्यरत राज्य एवं कार्य प्रभारित कर्मचारी तथा पेंशनर्स को 381 प्रतिशत के स्थान पर 396 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता देय होगा।

इसी प्रकार 6वें वेतन आयोग के अंतर्गत कार्यरत राज्य एवं कार्य प्रभारित कर्मचारी तथा पेंशनर्स को 203 प्रतिशत के स्थान पर 212 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता देय होगा। जबकि महंगाई राहत का पेंशनर्स को एक जुलाई से नकद भुगतान होगा।

कर्मचारियों को वेतन माह अक्टूबर 2022 देय नवम्बर 2022 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जायेगा तथा  01.07.2022 से 30.09.2022 तक की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जायेगी, जबकि पेंशनर्स को 1 जुलाई, 2022 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान होगा।

]]>