PRADARSHAN – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Fri, 20 Jul 2018 19:32:22 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png PRADARSHAN – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 पेरोल पर गए दो दंडित कैदी हुए फरार https://samacharseva.in/peyrole-par-gaye-do-candit-quiadi-farar/ Sat, 09 Jun 2018 03:54:48 +0000 https://samacharseva.in/?p=1928 बीकानेर। पेरोल पर गए दो दंडित कैदी हुए फरार। केन्‍द्रीय कारागृह बीकानेर से पेरोल पर गए हुए दो दंडित कैदी फरार हो गए हैं, इनमें एक कैदी बीकानेर का तथा दूसरा कैदी झुंझुनूं जिले का है।

दोनों कैदियों के खिलाफ बीछवाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बीछवाल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर जिले में नोखा थाना क्षेत्र के गांव जयसिंहदेसर मगरा निवासी दंडित बंदी भंवरलाल बिश्‍नोई पुत्र श्रीकृष्ण बिश्‍नोई उर्फ किशन उम्र 50 साल गत माह 15 मई को पैरोल पर गया था।

बंदी भंवरलाल को इस माह 5 जून को शाम तक वापस जेल आना था मगर वह नहीं आया। बंदी भंवर पैरोल से ही फरार हो गया।

इस संबंध में केन्‍द्रीय काराग्रह कर्मी बीकानेर में व्‍यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के निवासी नंदलाल पुत्र बजरंगलाल की 8 जून को दोपहर बाद लगभग 3 बजे दी गई रिपोर्ट पर बीछवाल थाना पुलिस ने कैदी भंवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल गजेन्‍द्र सिंह को सौंपी गई है। दूसरी ओर झुंझुनूं में सदर थाना क्षेत्र में चारणवासी इलाके के निवासी व केन्‍द्रीय कारागृह बीकानेर में दंडित बंदी योगेश जाट पुत्र भागूराम उम्र 33 साल भी पैरोल से फरार हो गया।

केन्‍द्रीय कारागृह प्रहरी बुधराम ब्राहम्ण की ओर से बीछवाल थाना पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि दंडित बंदी योगेश जाट इस वर्ष 26 मार्च को पैरोल पर गया था।

योगश को इस वर्ष 14 अप्रैल को ही शाम तक ही केन्द्रीय कारागृह बीकानेर में वापस आना था मगर वह नहीं आया। मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल मनोज कुमार को सौंपी गई है।

पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी दंडित बंदियों के खिलाफ राजस्‍थान बं‍दी अधिनियम 1960 की धारा 11/2ख के तहत मामला दर्ज किया है।

शहर में मोटर साइकिल चोरी की वारदातें बढी

बीकानेर शहर में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें बढती जा रही है। जिला पुलिस बाइक चोरी की बडी वारदात का खुलासा करती है उसके बाद कुछ दिन तो बाइक चोरी की घटनायें थम जाती है मगर बाद में आम दिनों की तरह चोरी की वारदातें पुन शुर हो जाती है।

सबसे आश्‍चर्य की बात तो यह है कि शहर में भरी दोपहर हो या शाम का समय बाइक चोर किसी भी समय बाइक पार कर ले जाते हैं। चोरी की बाइक खरीदने वाला गैंग भी शहर में सक्रिय है यही कारण है कि बाइक चोरों को आसानी से चेारी की बाइक का रुपया जल्‍द मिल जाता है।

खरीदने वाले बाइक को खुर्दबुर्द कर पुर्जों के हिसाब से भी बाइक के पार्टस बेच देते हैं या पूरी की पूरी बाइक दूसरे शहर में सप्‍लाई कर देते हैं। इस चैन को तोडे बगैर बाइक चोरी रुकना संभव तो नहीं दिख रहा है।

]]>
बैंककर्मी हडताल से एटीएम खाली, बैंक ग्राहक हुए परेशान https://samacharseva.in/bank-hadtal-se-atm-hue-khali/ Thu, 31 May 2018 10:22:20 +0000 https://samacharseva.in/?p=1769 बीकानेर, (समाचार सेवा)। बैंककर्मी अपने ग्यारहवें वेतन समझौते के लिए आंदोलन की कडी में दूसरे दिन गुरुवार को भी देशव्यापी हड़ताल पर रहे।  हडताल के चलते अनेक बैंकों के एटीएम खाली हो गए जिससे बैंक उपभोक्‍ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पडा।

मिली जानकारी के अनुासार कई ए.टी.एम. में कैश नहीं होने से ग्राहकों को निराश लौटना पड़ा। गुरुवार को भी दो निजी बैंको के अलावा जिले की किसी बैंक में किसी प्रकार का कोई लेन-देन नहीं हो सका। यू.एफ.बी.यू. के जिला संयोजक ने ग्र्राहकों व आम जनता से असुविधा के लिए क्षमा मांगते हुए हड़ताल का उत्तरदायी सरकारी रवैये को बताया।

गुरुवार को हडताली बैंककर्मी और अधिक आक्रोश के साथ एस.बी.आई. की पी.पी. ब्रांच के समक्ष एकत्र हुए। नारेबाजी व यू.एफ.बी.यू. के संघटकों के नेताओं ने जोशीला सम्बोधन किया। उसके बाद दो-दो की पंक्तिबद्ध रैली के रूप में कोई भी परिक्रमा कर कलेक्टर कार्यालय के समक्ष पहुंचकर नारेबाजी के बाद मानव श्रृंखला बनाई गई।

श्रृंखला के मध्य यू.एफ.बी.यू. प्रतिनिधि वाई.के.शर्मा ’योगी’ जीतेन्द्र माथुर, मुकेश शर्मा, राजीव गुप्ता, एस.के आचार्य व सीताराम कच्छावा ने बैनर लहराते हुए प्रदर्शन किया जिसमें महिला कर्मचारियों ने विशेष भूमिका निभाई। मरूधर ग्रामीण बैंक के एम्पलॉयज व ऑफिसर्स एसोशिएशन के अध्यक्ष एस.एस. यादव व विनोद कुमार ने बैंककर्मियों के आंदोलन का समर्थन किया।

एस.बी.आई प्रशासनिक कार्यालय के कुछ वरिष्ठ अधिकारी हड़ताल पर नहीं थे, किन्तु 30 मई की हड़ताल की सफलता को देखते हुए उन्होने प्रदर्शन स्थल पर आकर हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की। संयोजक कॉ. योगी ने उनका स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

प्रदर्शन व जुलूस का नेतृत्व बैंक ऑफ बडौदा के रामदेव, ओ.बी.सी. बैंक के सोहन सिंह, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के गोपाल स्वामी, यूनाइटेड बैंक के साथी चुग, पी.एन.बी. के के.एल. सोनी, कॉर्पोरेशन बैंक के जयशंकर, कैनरा बैंक के खुशाल रंगा, इलाहाबाद बैंक के रामधन, सेन्ट्रल बैंक के अनिल मखेजा व यूको बैंक के अनुराग सैनी व एस.बी.आई. के फैयाज अहमद ने किया।

]]>
बैंककर्मियों का एेेलान, दो दिन नहीं खुलेंगे कई बैंक https://samacharseva.in/do-din-nahi-khulenge-kai-bank/ Tue, 29 May 2018 20:13:36 +0000 https://samacharseva.in/?p=1721 बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर सहित देशभर में बुधवार 30 मई व गुरुवार 31 मई को अनेक बैंक बंद रहेंगे। इनमें एस.बी.आई., बैंक ऑफ बडौदा, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र, इलाहाबाद बैंक, इण्डियन बैंक, सेन्ट्रल बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इण्डिया, देना बैंक, सिण्डीकैंट बैंक, विजया बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि 20 बैंक शामिल हैं।

बैंक कर्मियों ने अपना वेतन बढ़ाने, बैंक में स्टाफ की कर्मी पूरी करने तथा बढ़ते काम के बोझ को कम करने की मांग को लेकर आंदोलन के तहत दो दिन हड़ताल पर जाने का निश्चय किया है। बैंक कर्मियों का कहना है कि दो दिन की हड़ताल के बावजूद अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो बेमियादी हड़ताल की जाएगी।

आंदोलन के इसी क्रम में युनाईटेड फोरम ऑफ बैंक युनियन्स के आव्हान पर मंगलवार सुबह स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के पब्लिक पार्क स्थित प्रशासनिक कार्यालय के समक्ष बैंक अधिकारी व कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनका गत समझौता सितम्बर 2017 में पूर्ण हुआ था।

इससे छ: माह पूर्व यू.एफ.बी.यू. ने संयुक्त मांग पत्र प्रस्तुत कर दिया था। बैंक कर्मियों के अनुसार गत वार्ता के दौर में आई.बी.ए. द्वारा  वेतन में 2 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव देकर बैंककर्मियों को आंदोलन करने पर विवश कर दिया है। आई.बी.ए. स्केल -3  से उच्च पदों के अधिकारियों के वेतन समझौते का लाभ देने के विरूद्ध है।

मंगलवार को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल से पूर्व पूरे देश में आयोजित किये जा रहे प्रदर्शनों की श्रृंखला में बीकानेर में भी प्रदर्शन किया गया। इनमें एस.बी.आई., बैंक आॅफ बडौदा, यूको बैंक, बैंक आॅफ महाराष्‍ट्, इलाहाबाद बैंक, इण्डियन बैंक, सेन्ट्रल बैंक, यूनियन बैंक, बैंक आॅफ इण्डिया, देना बैंक, सिण्डीकैंट बैंक, विजया बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि 20 बैंकों के अधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे।

बैंक अधिकारी नेता जितेन्द्र माथुर ने कहा कि आगामी दो दिनों में कोई भी बैंक अधिकारी अपनी बैंक शाखा नहीं खोलेगा। एन.सी.बी.ई. के पवन सिंघल ने हड़ताल को पूर्ण सफल बनाने का आव्हान किया। ए.आई.बी.ई.ए. के एस.के. आचार्य, खुशाल रंगा व जयशंकर ने भी र्प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित किया।

र्प्रदर्शन का नेतृत्व राजीव गुप्ता, सीताराम कच्छावा, जे.पी.वर्मा, आनन्द शुक्ला, रामदेव राठौड, अनिरूद्ध आदि ने किया। यू.एफ.बी.यू. के जिला संयोजक वाई.के. शर्मा ’योगी’ ने चेतावनी दी कि दो दिन की हड़ताल के सकारात्मक परिणाम न आने पर देश के 10 लाख बैंककर्मी बेमियादी हड़ताल पर जाने पर मजबूर होगा।

बुधवार को सभी बैंक कर्मी पब्लिक पार्क शाखा के समक्ष एकत्रित होकर जुलूस के रूप में जिलाधीश कार्यालय के समक्ष पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।

]]>
डॉ. स्वाति बिन्नाणी की गिरफ्तारी की मांग, मोर्चरी पर प्रदर्शन https://samacharseva.in/dr-swati-binani-ki-girftari-ki-mang/ Tue, 29 May 2018 16:44:31 +0000 https://samacharseva.in/?p=1710 बीकानेर, (समाचार सेवा) डॉ. स्वाति बिन्नाणी की गिरफ्तारी की मांग, मोर्चरी पर प्रदर्शन। व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में मरुधरा नगर स्थित बिन्नानी अस्पताल की निदेशक डॉ. स्वाति बिन्नानी की गिरफ्तारी की मांग पर मंगलवार सुबह विश्वकर्मा समाज तथा डॉ. स्वाति की लापरवाही से मौत का शिकार बताई जा रही महिला के परिजनों ने पीबीएम अस्पताल परिसर में मोर्चरी पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि डॉ.स्वाति बिन्नाणी की चिकित्सीय लापरवाही के कारण नवप्रसुता श्रीमती सुशीला सुथार मौत का शिकार हुई है। डॉ. स्वाति बिन्नाणी की गिरफ्तारी की माांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में आरोपी डॉक्टर को तुरंत गिरफ्तार करने तथा बिन्नाणी होस्पीटल को सीज किये जाने की मांग की। इस मामले में प्रदर्शनकारियों ने मांगे नहीं माने जाने तक मृतका का शव लेने से भी इंकार कर दिया।

बाद में धरना स्थल पर पहुंचे एडीएम सिटी शैलेन्द्र देवड़ा तथा  सीओ सदर राजेन्द्र सिंह ने प्रदर्शनकारियों से समझाइश की। वार्ता कर मृतका के परिजनों को भरोसा दिलाया कि कार्यवाही के तहत बिन्नाणी होस्पीटल का रिकॉर्ड सीज कर समूचे मामले की गंभीरता से जांच की जायेगी। मृतका के परिजनों को बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर महिला चिकित्सक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धारा जोड़ दी गई है।

जांच में दोषी पाये जाने पर डॉ. स्वाति बिनानी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मोर्चरी के बाहर धरना देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस हनुमान चौधरी, देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सेन गहलोत, नारायण सिंह चारण, लोक जनशक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष रमजान मुगल, समाजसेवी गितेश जांगिड़, श्रीविश्वकर्मा सुथार समाज के भागीरथ मांडण, पूर्व पार्षद मेघराज सुथार, शिव शंकर बरड़वा, मदन मोहन बरड़वा, वरिष्ठ पत्रकार पन्नालाल नागल, दूलीचंद सुथार,भंवरलाल माकड़, दुलचासर पूर्व सरपंच राधाकिसन नागल सहित बड़ी तादाद में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।

गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ी गई

इस मामले में व्यास कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज माचरा ने बताया कि  मृतका सुशीला सुथार की मौत व पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद डॉ.स्वाति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का भी मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले को लेकर गत 21 मई को  गांव जांगलू हाल जयनारायण व्यास कॉलोनी निवासी बजरंगलाल सुथार ने  रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई मांगीलाल की पत्नी सुशीला को 16 मई को बिन्नाणी अस्पताल में डिलिवरी के लिए लाए थे, जहां डॉ. स्वाति बिन्नाणी ने मरीज का ऑपरेशन करने की बात कही।

कुछ समय बाद ऑपरेशन से लड़का पैदा हुआ, लेकिन उसकी भाभी को ऑपरेशन थियेटर से बाहर नहीं निकाला गया था।

एनिस्थिसिया का हाईडोज बना मौत का कारण

जानकारी में रहे कि बिन्नाणी अस्पताल में पिछले पखवाड़े डिलवरी के लिये भर्ती हुई जांगलू निवासी सुशीला सुथार पत्नी मांगीलाल 25 को सिजेरियन डिलवरी से पहले बेहोशी के लिये एनेस्थिसियां की हाईडोज दे दिया गया था।

इससे श्रीमती सुथार डीप कौमा में चली गई। जिसे बाद में ईलाज के लिये जयपुर के फोर्टिज होस्पीटल भर्ती कराया गया था। एक पखवाड़े के ईलाज के बावजूद सुशीला देवी की सोमवार 28 मई को मौत हो गई।

]]>
पानी के लिए पुकार-पानी बिन सब बेकार https://samacharseva.in/pani-ke-liye-pukar-pani-bin-sab-bekar/ Mon, 21 May 2018 08:48:55 +0000 https://samacharseva.in/?p=1354 बीकानेर, (समाचार सेवा)। पानी के लिए पुकार-पानी बिन सब बेकार। गर्मी आई, पानी का संकट लाई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष की गर्मी के दिनों के बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों के पानी के लिए धरना, प्रदर्शन करने पड़ रहें है। राजनैतिक-प्रशासनीय उपेक्षा और अनियोजित विकास के चलते जलापूर्ति की समस्या से वल्लभ गॉर्डन कॉलोनीवासियों को गत 1 माह से जुझना पड़ रहा है।

यही हाल वल्लभ गॉर्डन कॉलोनी के समीप पटेल नगर का भी। वल्लभ गॉर्डन कॉलानीवासियों ने नागणेचीजी पम्प हाऊस पर ‘पानी के लिए पुकार’ प्रदर्शन कर नियमित जलापूर्ति की मांग की। विभाग कहता है पानी सप्लाई खोल दी, कॉलोनी वाले कहते हैं पानी आता नहीं है तो बड़ा सवाल यह है कि वल्लभ गॉर्डन कॉलोनी के हिस्से का पानी जाता कहा है?

वल्लभ गॉर्डन विकास मंच के मेघराज सौलंकी ने बताया कि कॉलोनी में लगभग एक माह से पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। नियत समय पर पानी नहीं आता, रात्रि में जागरण करना पड़ रहा है पानी के लिए, जलदाय विभाग के चक्कर काट-काट कर परेशान हो रहे हैं, अधिकारी सीट पर मिलते ही नहीं है।

के.सी. शर्मा ने बताया कि पानी अगर आता भी है तो प्रेशर इतना कम होता है कि सड़क के नीचे दबे पाईप में से बूंद-बूदं पानी भरना पड़ता है जो तकलीफ देय है। ज्योति प्रकाश मिश्रा ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि मोल लेकर दोगुने दाम देकर पानी खरीदना पड़ रहा है और हमें जलदाय विभाग को हवा का पैसा चुकाना पड़ रहा है क्योंकि नलों में पानी नहीं हवा ही आ रही है।

कॉलोनी वालों का कहना है कि अवैध कनेक्सन और बूटर लगाने वालों पर कार्यवाही क्यों नहीं करता विभाग? ऐसे ही हालात पटेल नगर के है जहाँ जलापूर्ति नहीं हो रही है। इस अवसर पर ताराशंकर बड़गुजर, मोहन सिंह सिसोदिया, जयसिंह चौहान, प्रेमसिंह राठौड़, रमेश कुमार, वेदप्रकाश गुप्ता, अनिल कुमार, अकबर खान, ओमप्रकाश वर्मा, नवीन, यशपाल, सुरेश सिंह, भवानी सिंह सहित अनेक कॉलोनीवासी मौजुद थे।

-विवेक मित्‍तल की रिपोर्ट

]]>
बीकानेरी भुजिया पर आया संकट समाप्‍त, श्रमिकों हडताल हुई खत्‍म https://samacharseva.in/bikaneri-bhujia-par-aaya-ankat-samapt-srmiko-ki-hadtal-hui-khatam/ Fri, 11 May 2018 18:07:38 +0000 https://samacharseva.in/?p=1196 बीकानेर, (समाचार सेवा)। भुजिया कारीगरों की 1 मई से चल रहा धरना, प्रदर्शन व हडताल शुक्रवार रात से समाप्‍त हो गया है। एडीएम सिटी शैलेन्‍द्र देवडा की मध्‍यस्‍थता के बाद शुक्रवार रात को बीकानेर भुजिया नमकीन श्रमिक संघ तथा बीकानेर पापड भुजिया मैन्‍यूफैक्‍चरिंग एसोसियेशन के बीच मजदूरी बढाने को लेकर समझौता हो गया है।

श्रमिक प्रति 12 किलो बेसन की भुजिया बनाने में 28 रुपये बढोतरी चाहते थे मगर अब श्रमिक 20  रुपये बढोतरी पर समझौता कर चुके है। यानी वर्तमान में 12 किलो बेसन का भुजिया बनाने पर एक कारीगर को 126 रुपये मिलते थे। बढोतरी के रूप में वे 154 रुपये मांग रहे थे मगर शुक्रवार को हुए समझौते में श्रमिक 8 रुपये कम यानी कुल 146 रुपये प्रति 12 किलो बेसन की भुजिया बनाने की मजदूरी लेने पर सहमत हो गए हैं।

इस समझौते के चलते पिछले 11 दिनो से चल रही भुजिया श्रमिकों की हड़ताल समाप्त हो गई। श्रमिकों को बढती हुई दर इस वर्ष 1 अप्रैल से मिलेगी। समझौते के अनुसार किसी भी श्रमिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। हडताल के दौरान निकाले गए श्रमिकों को भी कारखाना मालिकों को वापस काम पर लगाना होगा।

बढी हुई मजदूरी का एरियर केवल स्‍थायी रूप से कार्यरत श्रमिकों को मिलेगा। समझौता दो वर्ष की अवधि के लिये मान्‍य होगा। उसके बाद भविष्‍य में राज्‍य सरकार दवारा दी जाने वाले महंगाई भत्‍ते में बढोतरी के प्रतिशत के अनुसार दो साल में समीक्षा की जाएगी। इसके लिये किसी पक्ष को एतराज नहीं होगा।

समझौता वार्ता में बीकानेर भुजिया नमकीन श्रमिक संघ के अध्यक्ष विजय सिंह और सचिव भागीरथ सिंह तथा भुजिया मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष घेवर चन्द व सचिव वेद प्रकाश के अलावा बीकानेर व्यापार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सोनूराज आसुदानी और श्याम कुमार तवर प्रवक्ता के अलावा समाजसेवी युधिष्ठिर सिंह भाटी भी उपस्थित रहे।

दोनो तरफ से हुआ झुकाव, जीत-हार का होगा आकलन

भूजिया श्रमिकों की हडताल से श्रमिकों को कितना फायदा हुआ। मालिकों को कितना फायदा हुआ यह तो भविष्‍य में पता चलेगा मगर यह जरूर है कि भुजिया श्रमिक केन्‍द्र सरकार की महंगाई भत्‍ते की दर से बढी हुई मजदूरी मांग रहे थे जो उन्‍हें नही मिली और समझौते में श्रमिक संघ ने यह भी मान लिया कि आगामी वर्षों में राज्‍य की महंगाई भत्‍ते की दर से ही दो साल में समीक्षा की जाएगी।

]]>
भुजिया श्रमिकों ने दी बीकानेर बंद की चेतावनी https://samacharseva.in/bhujia-sramikon-ne-di-bikaner-band-ki-chetavani/ Tue, 08 May 2018 16:57:38 +0000 https://samacharseva.in/?p=1155 बीकानेर, समाचार सेवा। भुजिया श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे तबाही मचा देंगे। बीकानेर बंद करेंगे। हलवाई उधोग में तबाही मचा देंगे। कारखानों के बॉयलर बंद कर देंगे।

जानकारी में रहे किबीकानेर के भुजिया कारीगर अपना मेहनताना बढाने  की मांग पर 1 मई से धरने पर बैठे हुए हैं। इन श्रमिकों ने 4 मई से आम हडताल भी शुरू की हुई है। इस बीच तीन बार इनकी भुजिया कारखाना मालिकों के संगठन से वार्ता हुई मगर तीनों वार्तायें बेनतीजा रही है।

भुजिया श्रमिक अपने बताय मेहनताना लेना चाहते हैं जबकि भूजिया कारखाना मालिक अपने हिसाब से मेहनताना बढाना चाहता है। श्रम विभाग दोनों के बीच की एक कडी है मगर यह कडी भी कारगार साबित नहीं हो पा रही है। श्रमिकों की हडतान मंगलवार को 9वें दिन भी जारी है।

मोनिका गौड़ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त 

कवियत्री मौनिका गौड़ को अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की महानगर इकाई में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को रानी बाजार स्थित शकुन्तला भवन में हुई परिषद की बैठक में यह जानकारी परिषद के महानगर अध्यक्ष विनोद कुमार ओझा ने दी।

उन्होंने बताया कि गौड़ की नियुक्ति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष  डॉ. अन्नाराम शर्मा की अनुशंसा पर की गई है।

आंधी में धराशाही हो गई ट्रेफिक लाईट

बीकानेर में सोमवार की देर रात आये तुफानी अंधड़ की चपेट में आने से पब्लिक पार्क गेट के बाहर लगी ट्रेफिक लाईट धराशाही हो गई। इसके अलावा शहर मे कई जगहों पर टिन टप्पर और दुकानों के आगे लगे छप्पर भी उड़ गये।

]]>
चुनावी वर्ष में समय पर चेते सरकार : महेन्द्र सिंह https://samacharseva.in/%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%a4/ Tue, 01 May 2018 16:35:38 +0000 https://samacharseva.in/?p=697 बीकानेर, (समाचार सेवा)। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौधरी ने राज्य सरकार को चेतावनी के लहजे में सलाह दी है कि चुनावी वर्ष में सरकार राज्य के 3.5 लाख संविदा-निविदा कर्मचारियों की समस्याओं का सकारात्मक समाधान करे।

चौधरी मंगलवार 1 मई को बीकानेर में कचहरी परिसर स्थित कर्मचारी मैदान में संविदा-निविदा कर्मचारी संगठनों की महापंचायत को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष में राज्य सरकार समय रहते चेत जाए तो ठीक रहेगा।

चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में चाहे किसी भी दल की सरकार हो वो जनता द्वारा जनता के लिए चुनी होती है अत: सरकार को समय कि मांग को समझते हुए नागरिकों की भावना के अनुरूप कार्य करना चाहिए।

महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा बीकानेर जिलाध्यक्ष भंवर  पुरोहित ने कहा कि राज्य की सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में संविदा-निविदा कार्मिकों की स्थायीकरण की नीति लाने का वादा करने के बावजूद अब तक उस वादे को पूरा नहीं किया है।

आज भी संविदा-निविदा कर्मचारी संगठन भरी  धूप में भूख ओर प्यास सहन करते हुए लम्बे समय तक आन्दोलन कर रहे है मगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।

पुरोहित ने कहा कि सरकार को जल्द ही संविदा कार्मिकों की मांगों को वार्ता के माध्यम से पूर्ण कर उन्हे सामाजिक आर्थिक सुरक्षा प्रदान समान कार्य समान वेतन वाली व्यवस्था के दायरे में लाना चाहिये।

महापंचायत की अध्यक्षता महिला बाल विकास विभाग की राखी गहलोत एवं एनआरएचएम प्रबंधकीय संघ के हरिओमशंकर आर्चाय ने की।

महासंघ के आईटी सेल संयोजक विनय थानवी ने बताया कि चिंतन मंथन महापंचायत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि महासंघ द्वारा प्रान्तीय समिति की बैठक बुलाकर महेन्द्र सिंह चौधरी  के नेतृत्व में प्रदेशभर  में संविदा/निविदा कर्मचारी स्वतंत्रता आन्दोलन का निर्णय लिया जाएगा।

यथाशीघ्र सीएम के जयपुर प्रवास होने पर महेन्द्रसिंह चौधरी द्वारा एनआरएचएम व एमएनडीवाई कार्मिको की समस्या हेतु तुरंत बात कि जाएगीं। महापंचायत के बाद महेन्द्रसिंह चौधरी  एवं भंवर पुरोहित के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेन्द्र देवडा को महासंघ का ज्ञापन सौंपा गया।

महापंचायत में शामिल हुए संविदा/निविदा कर्मचारी नेता 

महापंचायत में संविदा-निविदा कर्मचारी नेता किशोर व्यास, धर्मेन्द्र प्रधान, विजय गहलोत, वैशाली श्रीवास्तव, तेजाराम, घनश्याम पंचारिया, मनोज खत्री, कमल अनुरागी, गोपाल जोशी, नारायण दास किराडू, सुरेन्द्र हटीला, कपिल चैधरी शामिल रहे।

इनके साथ ही अरूण बैद्य, ओम बिश्नोई, इदरीश अहमद पवन  भाटी, राजकुमार व्यास, बजरंग सोनी, श्रवण वर्मा, महिपाल चैधरी, कमल अनुरागी, हितेश अजमानी, लेखराज सारण, रमेश उपाध्याय उपस्थित रहे।

महापंचायत में ओम कोटनीश मुकेश चैहान मांगु सिंह, हेमंत पुरोहित अरविन्द सिंह ने अपने अपने कैडर की प्रमुख मांगें प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र सिंह चैधरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा बीकानेर जिलाध्यक्ष भंवर पुरोहित के समक्ष रखी ।

]]>
भुजिया कारीगरों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू https://samacharseva.in/bhujia-karigaro-ka-anischitkaleen-dharna-shuru/ Tue, 01 May 2018 16:19:49 +0000 https://samacharseva.in/?p=694 बीकानेर, (समाचार सेवा)तय मजदूरी नहीं देने के विरोध में भुजिया कारीगरों ने मंगलवार 1 मई से बीकानेर में कलेक्ट्रेट के सामने अपना अनिश्चिचित कालीन धरना शुरू कर दिया है।

भुजिया श्रमिकों के अनुसार उन्हें 12 किलो बेसन का भुजिया बनाने पर वर्तमान में 126 रुपये मजदूरी दी जा रही है जबकि यह मजदूरी 154 रुपये होनी चाहिये। समझौता होने के बावजूद कारीगरों की बढाई गर्इ्र मजदूरी नहीं दी जा रही है।

धरने के संबंध में कलक्टर को सौंपे ज्ञापन में बीकानेरी भुजिया नमकीन श्रमिक संघ की ओर से बताया गया है मजदूरी बढ़ाने के संबंध में भुजिया कारखाना नियोक्ताओं, श्रम विभाग तथा भुजिया श्रमिकों के बीच 10 मई 2016 को त्रिपक्षीय समझौता हुआ था।

भुजिया श्रमिकों ने इस समझौते का लागू करने के लिये श्रमि विभाग व भुजिया कारखाना मालिकों से बात की मगर उचित कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते भुजिया कारीगरों को धरना देना पड़ रहा है।

भुजिया नमकीन श्रमिक संघ के अनुसार त्रिपक्षीय समझौते के अनुसार राज्य सरकार द्वारा महंगाई  वृद्धि के आधार पर भुजिया श्रमिकों की सालाना मजदूरी बढ़ाई जानी थी, मगर ऐसा नहीं किया गया।

ज्ञापन में बताया गया है कि वर्ष 2016 में 12 किलो बेसन (1 पीपा) की लगभग 21 किलो भुजिया बनाने पर कारीगर को 126 रुपये दिये जाते थे। यह मजदूरी 1 किलो तैयार भुजिया पर कुल 6 रुपये 30 पैसे पड़ती थी।

वर्ष 2016 में त्रिपक्षीक्ष समझौते के अनुसार महंगाई वृद्धि के अनुसार मजदूरी बढ़ाने पर 1 किलो तैयार भुजिया कुल 7 रुपये 70 पैसे बनती है। ज्ञापन के अनुसार यह वृद्धि वर्ष 2016 व 2014 में हुए त्रिपक्षीय समझौते में 1 रुपये 40 पैसे प्रति एक किलो तैयार भुजिया वृद्धि के बराबर ही बैठती है।

इस प्रकार 12 किलो बेसन (1 पीपा) की लगभग 21 किलो भुजिया तैयार करने की वर्तमान मजदूरी 126 रुपये से बढ़ाकर 154 रुपये की जानी चाहिये।

संघ अध्यक्ष विजय सिंह राठौड़ ने कहा कि करीब दो वर्ष पूर्व भुजिया श्रमिकों ने आन्दोलन किया था तब भुजिया नियोजकों ने आन्दोलन खत्म करने की अपील करते हुए 10 मई 2016 को हुए त्रिपक्षीय औद्योगिक समझौता किया था मगर अब वे खुद समझौते का पालन नहीं कर रहे हैं।

महामंत्री भगीरथ सिंह राजपुरोहित ने कहा कि जब तक भुजिया नियोजक उनकी मांगें नहीं मान लेते तब तक अनिश्चितकालीन धरना जा रहेगा। धरने को उग्रसेन, देवीसिंह, गोपसिंह, गिरधारीलाल, कानीराम, पप्पूराम, नरसीराम, कालूराम, भवानी सिंह, नरपत सिंह ने भी संबोधित किया।

]]>
संविदा-निविदा कार्मिकों की महापंचायत मंगलवार को https://samacharseva.in/%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82/ Mon, 30 Apr 2018 18:29:40 +0000 https://samacharseva.in/?p=682 बीकानेर, (समाचार सेवा) प्रदेश के संविदा निविदा कर्मचारीयों के विभिन्न मुद्दों पर मंगलवार को मजदूर दिवस पर कलेक्‍ट्रेट के सामने कर्मचारी मैदान में सुबह 11 महापंचायत होगी।

महापंचायत में संविदा कार्मिकों से जुडे विषयों, एनआरएचएम प्रबंधकीय कर्मचारी संगठन, एमएनडीवाई, महिला बाल विकास विभाग, मेडिकल कालेज में कार्यरत कार्यरत संविदा कार्मिकों के बीच ठेका प्रथा समाप्त करवाने पर बात की जाएगी।

साथ ही समस्त संविदा निवदा कार्मिकों के लिए समान कार्य समान वेतन की व्यवस्था लागु करवाने के सम्बंद्ध में गहन चिंतन एवं मनन करके विश्लेषणात्मक रिपोर्ट सरकार के समक्ष प्रस्तुत कि जाएगी।

अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौधरी महापंचायत में मुख्‍य वक्‍ता के रूप में अपनी बात रखेंगे। महासंध के प्रदेशउपाध्यक्ष तथा बीकानेर जिलाध्यक्ष भंवर पुरोहित के अनुसार एकीकृत महासंघ स्थायी कर्मचारीयों के साथ-साथ प्रदेश में कार्यरत समस्त संविदा निविदा  कार्मिकों को भी अपने परिवार का हिस्सा मानते है

ये रहेगें महापंचायत के मुख्य मुद्दे

भाजपा सरकार घोषणा पत्र एवं संकल्प पत्र में सम्मिलित राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत समस्त  संविदा एवं निविदा कार्मिकों के लिए स्थायीकरण एवं समायोजन की नीति अतिशीघ्र लेकर आए।

राज्‍य के विभिन्‍न जिलों की पुलिस द्वारा संविदा, निविदा कर्मियों पर किये गये झुठे मुकदमों को बिना शर्त वापस लिया जाए। आशा सहयोगिनी, आँगनबाडी कार्यकर्ता, साथिन, सहायिका, की जायज मांगों को जल्‍द पूरा किया जाए।

साथ ही प्रदेशभर में कार्यरत समस्त संविदा, निविदा कार्मिकों के लिए समान कार्य समान वेतन की नीति लागु की जाए।

महापंचाय के सफल आयोजन हेतु किया जनसंपर्कः-

महापंचायत के लिये सोमवार को एकीकृत महासंघ के उपाध्यक्ष रमेश उपाध्याय ने श्रीडूंूगरगढ, नोखा, कोलायत आदि में जनसंपर्क किया।

नर्सेज नेता श्रवण वर्मा  व महिपाल चैधरी ने अस्थायी नर्सिंग कर्मचारीयों से, एनआरएचएम प्रबंधकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव किशोर व्यास व जिलाध्यक्ष विजय गहलोत ने सभी जिलों में संपर्क किया।

एमएनडीवाई के नेता विनय थानवी, घनश्याम पंचारिया, मनोज खत्री ने सातों संभागों  में संपर्क किया।

]]>