KALA GATIVIDHI – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Sun, 15 Jul 2018 18:56:31 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png KALA GATIVIDHI – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 रंग-मल्हार में कलाकारों ने लालटेन पर बिखेरे रंग https://samacharseva.in/rang-malhar-me-kalakaro-ne-lalten-par-bikhere-rang/ Sun, 15 Jul 2018 18:11:53 +0000 https://samacharseva.in/?p=2756 बीकानेर, (समाचार सेवा)। रंग-मल्हार में कलाकारों ने लालटेन पर बिखेरे रंग। बीकानेर की सांस्कृतिक संस्था “लोकायन” तथा  “भोज कला प्रन्यास” के की ओर से रविवार  15 जुलाई को सूरसागर पर ” रंग मल्हार” कार्यक्रम  का आयोजन किया गया।

शहर के वरिष्ठ व युवा कलाकारों के साथ मिलकर आयोजित किये गए इस कार्यक्रम में चित्रकारों ने लालटेन को विभिन्न रचनात्मक तरीकों से सजाया तथा मानसून का आह्वान किया।

IMG20180715182101

बीकानेर में सूरसागर पर हुए रंग-मल्हार में कलाकारों ने लालटेन पर बिखेरे रंग।

लगभग 50 से अधिक कलाकारों ने सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित हुई कार्यशाला में नए एवं पुराने लालटेन को रंग, सूतली एवं मिट्टी से सजाया गया. कलाकारों ने लालटेन पर बीकानेर की पारम्परिक चित्र शैलियों जैसे मिनिएचर, मथेरण, उस्ता कला एवं आला गिला को भी उकेरा।

ANIRUDH UMAT-2

PHOTO SABHAR – SHRI ANIRUDH UMAT

कार्यक्रम संयोजक अनुराग स्वामी ने बताया कि इस अनूठे आयोजन में शाम को 6 बजे से 8 बजे तक आम जनता के लिए इन कलाकृतियों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए बीकानेर के सभी कलाकारों को बधाई देते हुए नगर विकास न्यास द्वारा भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम के लिए सहयोग का आश्वाशन दिया।

ANIRUDH UMAT-4

बीकानेर में सूरसागर पर हुए रंग-मल्हार में कलाकारों ने लालटेन पर बिखेरे रंग। फोटो-साभार श्री अनिरुद्ध उमट

लोकायन के अध्यक्ष चित्रकार महावीर स्वामी ने नगर विकास न्‍यास के चेयरमैन महावीर रांका को अपनी बनायीं हुई पेंटिंग भेट कर आभार जताया।

ANIRUDH UMAT-1

बीकानेर में सूरसागर पर हुए रंग-मल्हार में कलाकारों ने लालटेन पर बिखेरे रंग। फोटो-साभार श्री अनिरुद्ध उमट

भोज कला प्रन्यास के मनोज सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर के वरिष्ठ चित्रकार मुरली मनोहर माथुर, हनीफ उस्ता, पृथ्वी सिंह राजपुरोहित के अलावा अनेक नवोदित चित्रकारों ने हिस्सा लिया. इसके अलावा साहित्यकार अनिरुद्ध उमट, इतिहासविद कृष्णचन्द्र शर्मा, असित, अमित गोस्वामी एवं संजय पुरोहित ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी  चित्रकारों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये गए।

ANIRUDH UMAT-3

बीकानेर में सूरसागर पर हुए रंग-मल्हार में कलाकारों ने लालटेन पर बिखेरे रंग। फोटो-साभार श्री अनिरुद्ध उमट

ये पधारो म्हारे देश की…पर्यटनी गुंजल से बाहर का कोई राग है उमट

जब सब कुछ बाज़ार हुआ जा रहा हो (उदाहरण के लिए जैसलमेर) तब बीकानेर की हठी भूमि संवेदनात्मक सत्याग्रह (नन्दकिशोर आचार्य के शब्दानुसार) करती रचाव को समर्पित होती है।

और साम्प्रदायिक भेद प्रेमी विचार धारा जब सब कुछ निगल रही हो, उसी वक्त भाईचारे का चरखा कातता एक शहर बीकानेर जीवित रहता है।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिनिएचर पेंटिंग के कलाकार महावीर स्वामी के सान्निध्य में युवा गोपाल सिंह मिलते हैं और हैरिटेज को सहेजते हैं।

वे हवेलियों की चिंता करते हैं। वे सद्भाव की चिंता करते हैं। तब शहर में दुनिया भर कबीर रागी आ उमड़ते हैं। आज जूनागढ़ किला के सामने सूर सागर तालाब के पास लाल पत्थर से बने सुरम्य स्थल पर बेहद उमस में भी कनात लगाते हैं।

वरिष्ठ और नवोदित कलाकार आते हैं। लालटेन को मूल थीम बना एक दिन गुजारते हैं।  ये पधारो म्हारे देश की…पर्यटनी गुंजल से बाहर का कोई राग है।

]]>
बना के क्‍यूं बिगाडा रे, बिगाडा रे नसीबा, उपर वाले… https://samacharseva.in/bana-ke-kyun-bigada-re-bigada-re-naseeba-upar-wale/ Sat, 14 Jul 2018 10:22:48 +0000 https://samacharseva.in/?p=2744 बीकानेर, (समाचार सेवा)। बना के क्‍यूं बिगाडा रे, बिगाडा रे नसीबा, उपर वाले…। जीवन संघर्ष में अपने को बनाये रखने के लिये अनेक पापड बेलने पडते हैं। शनिवार 14 जुलाई को सुबह लगभग पौने बजे जोशीवाडा में मेरे ही घर के आगे ही कलाबाजी दिखाती बालिका दिखी तो उसे कैमरे में कैद किया।

सुबह से इस कलाबाज लडकी ने बेकग्राउंड में बजते कई गानों पर बांसों के बीच बनी रस्‍सी पर पारात के सहारे चलकर लोगों को आकर्षित किया। ऐसी कलाबाजी ये कलाकार मेलों में सार्वजनिक स्‍थानों पर कई बार करते हैं।

हमेशा इन्‍हें देखने का रोमांच रहता है। बनाके क्‍यूं बिगाडा रे, इस गाने पर भी  जब इस लडकी ने प्रदर्शन किया तो वो एक संदेश सा लगा। आप भी इस वीडियो का आनंद लें। अच्‍छा लगे तो शेयर करें। SAMACHAR SEVA यूट़यूब चैनल को लाइक करें। चैनल सब्‍सक्राइब नहीं किया है तो अब कर लें।

बेल को भी प्रेस कर दें ताकि जब भी नया वीडियो डालें तो आपको तुरंत पता चल जाए। नीरज जोशी c/o समाचार सेवा, जोशीवाडा बीकानेर मो.9251085009

समाचार सेवा यह एक न्‍यूज ग्रुप है। यह बीकानेर (राजस्‍थान) से संचालित है। इसकी न्‍यूज वेबसाइट samacharseva.in है। साथ ही यूट़यूब चैनल भी है।

समाचार सेवा में वेबसाइट व यूट़यूब चैनल पर मुख्‍यतया बीकानेर की खबरें होती हैं। इसके अलावा समय-समय पर राजस्‍थान सहित देश-विदेश की प्रमुख खबरें भी प्रसारित की जाती हैं।

इसके के लिये आप भी समाचार, फीचर, फोटो व वीडियो samacharseva@gmail.com तथा neerajjoshi74@gmail.com पर भेज सकते हैं। हमसे जुडने के लिये आप इस फोन नंबर 9251085009 पर संपर्क कर सकते हैं, व्‍हाट़स ऐप मैसेज तथा एसएमएस भेज सकते हैं।

]]>