India – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Fri, 06 Jun 2025 05:46:12 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png India – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 राजस्थान में शनिवार को मॉक ड्रिल: युद्धक विमान, ड्रोन हमले और सायरन की गूंज https://samacharseva.in/mock-drill-in-rajasthan-on-saturday-jet-aircraft-drone-attacks-and-the-sound-of-sirens/ Thu, 29 May 2025 16:25:06 +0000 https://samacharseva.in/?p=26266 नागरिक सुरक्षा विभाग ने जिला मजिस्ट्रेटों को जारी किए दिशा निर्देश

जयपुर, 29 मई। राज्य के नागरिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट को ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय, नागरिक सुरक्षा राजस्थान के निदेशक जगजीत सिंह मोंगा के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार शनिवार शाम राज्य के सभी 41 जिलों में मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट कराया जाना है।

मोंगा ने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार पश्चिमी सीमा से लगे राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के सभी जिलों में 31 मई को सिविल डिफेंस अभ्यास आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में राज्य के सभी 7 संभागों के 41 जिलों में द्वितीय सिविल डिफेंस अभ्यास (ऑपरेशन शील्ड) का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य बिंदु:

  • अभ्यास का नाम: ऑपरेशन शील्ड

  • समय: शनिवार शाम

  • स्थान: राजस्थान, पंजाब, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर

  • संचालन: गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण

अभ्यास में शामिल गतिविधियाँ:

  • सायरन की गूंज और ब्लैकआउट की स्थिति का परीक्षण

  • घायलों को बचाने के लिए स्वयंसेवकों और मेडिकल टीमों की तैनाती

  • सैन्य बलों की त्वरित प्रतिक्रिया और तैनाती का अभ्यास

  • अति संवेदनशील क्षेत्रों में 15 मिनट का पूर्ण ब्लैकआउट

  • ड्रोन हमलों से निपटने के लिए सुरक्षा उपायों का परीक्षण

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिकों और सुरक्षा बलों को युद्ध जैसी परिस्थितियों में तत्परता और समन्वय में सुधार करना है।

]]>
नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में मंचित होगा ‘द फैंटम ऑफ द ओपेरा’ https://samacharseva.in/the-phantom-of-the-opera-to-be-staged-at-nita-mukesh-ambani-cultural-centre/ Thu, 07 Nov 2024 09:49:09 +0000 https://samacharseva.in/?p=25502 ग्रैंड थिएटर में 5 मार्च से दर्शक देख सकेंगे यह आइकॉनिक प्रेम कहानी

NEERAJJOSHI मुंबई, (समाचार सेवा) नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में मंचित होगा ‘द फैंटम ऑफ द ओपेरा’, विश्व प्रसिद्ध संगीत नाटक ‘द फैंटम ऑफ द ओपेरा’ का मंचन पहली बार मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में होगा। यह मंचन 5 मार्च 2025 से ग्रैंड थिएटर में शुरू होगा।

एनएमएसीसी ने अब तक ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’, ‘मामा मिया’, ‘लाइफ ऑफ पाई’ जैसे अंतरराष्ट्रीय शोज़ का मंचन कर अपनी खास पहचान बनाई है। अब यह केंद्र ‘द फैंटम ऑफ द ओपेरा’ जैसी विश्व-प्रसिद्ध प्रेम कहानी को भारत में ला रहा है।

एनएमएसीसी की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने कहा, “एनएमएसीसी की स्थापना का हमारा सपना यही था कि भारत और दुनिया की श्रेष्ठतम कला को एक ही मंच पर लाकर दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाए।

‘द फैंटम ऑफ द ओपेरा’ का प्रदर्शन हमारी इस सोच को और सशक्त बनाएगा। यह प्रेम और जुनून की अमर कहानी है, जो हर पीढ़ी को छूती है।” यह नाटक फ्रांसीसी लेखक गैस्टन लेरौक्स के उपन्यास पर आधारित है।

]]>
हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में आईपीएल 2025 के मैदान में उतरेंगे जसप्रीत, सूर्या और रोहित जैसे दिग्गज https://samacharseva.in/giants-like-jaspreet-surya-and-rohit-will-enter-the-field-of-ipl-2025-under-the-leadership-of-hardik-pandya/ Mon, 04 Nov 2024 10:41:43 +0000 https://samacharseva.in/?p=25497 NEERAJJOSHI मुंबई, (समाचार सेवा) मुंबई इंडियंस ने आगामी आईपीएल 2025 सीज़न के लिए अपने मुख्य खिलाड़ियों जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, और तिलक वर्मा को रिटेन किया है। हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी करेंगे।

यह खिलाड़ी टीम की सफलता के आधारस्तंभ रहे हैं और अपनी प्रतिबद्धता के साथ मैदान पर जोश और ऊर्जा भरने के लिए जाने जाते हैं। मुंबई इंडियंस के आकाश अंबानी ने कहा, “हमारा हमेशा से मानना रहा है कि परिवार की ताकत उसकी एकता में होती है, और हाल की घटनाओं ने हमारे इस विश्वास को और गहरा किया है।

हमें खुशी है कि मुंबई इंडियंस की विरासत को जसप्रीत, सूर्या, हार्दिक, रोहित, और तिलक जैसे खिलाड़ी आगे बढ़ाएंगे। हम हर किसी की उम्मीदों के मुताबिक बेहतरीन क्रिकेट खेलने का प्रयास करेंगे।” जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, और रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कई खिताब जीतने वाले अभियानों के स्तंभ रहे हैं और लीग में टीम की सफलता में लगातार योगदान दिया है।

इन दिग्गजों में तिलक वर्मा भी शामिल हैं, जो आईपीएल की सबसे प्रतिभाशाली युवा प्रतिभाओं में से एक के रूप में उभरे हैं।

]]>
नोखा निवासी सैनिक की अनंतनाग में गोली लगने से मौत https://samacharseva.in/nokha-resident-soldier-died-after-being-shot-in-anantnag/ Thu, 26 Sep 2024 03:58:37 +0000 https://samacharseva.in/?p=24977 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। नोखा निवासी सैनिक की अनंतनाग में गोली लगने से मौत, बीकानेर के नोखा ब्‍लाक में केड़ली गांव मूल के हाल पांचू निवासी 24 वर्षीय सेना के जवान राम स्‍वरूप कस्‍वां की जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग में गोली लगने से मौत हो गई। रामस्‍वरूप इन दिनों अनंतनाग में आर्मी के तोपखाने में तैनात थे।

सैनिक का पार्थिव शरीर को गुरुवार 26 सितंबर को बीकानेर जिले के पांचू गांव में लाया जाएगा। इससे पहले बीकानेर में जयपुर रोड पर स्थित कैप्टन चंद्र चौधरी स्मारक पर गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे सैनिक रामस्‍वरूप को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सेना सूत्रों ने बताया कि गोली लगने के बाद सैनिक रामस्‍वरूप को आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

बीकानेर में जिला सैनिक अधिकारी कर्नल यश राठौड़ के अनुसार सैन्‍य जवान रामस्‍रूप की मौत फिजिकल कैजुअल्टी है। सैनिक के सिर में गोली लगी। जांच की जा रही है। स्‍व. रामस्‍वरूप के परिजनों के अनुसार जुलाई में ही उसकी पोस्टिंग अनंतनाग में हुई थी। रामस्‍वरूप के बड़े भाई भी सेना में हैं। राम स्वरूप की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी।

]]>
महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचे आर्मी कमांडर मनजिंदर सिंह https://samacharseva.in/army-commander-manjinder-singh-reached-mahajan-field-firing-range/ Thu, 19 Sep 2024 03:02:37 +0000 https://samacharseva.in/?p=23934 NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा)। सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने 17-18 सितंबर को बीकानेर मिलिट्री स्टेशन और महाजन फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा किया।

आर्मी कमांडर ने रणबांकुरा डिवीजन की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने डिवीज़न के द्वारा किए गए प्रौद्योगिकी निवेश और ऑपरेशनल नवीनीकरणों को देखा। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान में योगदान देने वाली संस्था की हरित पहल और अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं की सराहना की।

राजस्‍थान में तैनात पीआरओ (रक्षा) कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि आर्मी कमांडर ने महाजन फील्ड फायरिंग रेंज का भी दौरा किया तथा आर्टिलरी एवं आर्मर फॉर्मेशन द्वारा तैनाती और एकीकृत फील्ड फायरिंग अभ्यास को भी देखा।

उन्होंने सभी रैंकों के प्रशिक्षण, व्यावसायिकता और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता के उच्च मानक की सराहना की। मल्टी-डोमेन युद्ध के लिए ऑपरेशनल तैयारियों के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

Army Commander Manjinder Singh reached Mahajan Field Firing Range1

Army Commander Manjinder Singh reached Mahajan Field Firing Range1

]]>
आंगनबाड़ी के बच्‍चों को सप्‍ताह में तीन दिन मिलेगा दूध https://samacharseva.in/anganwadi-children-will-get-milk-three-days-a-week/ Thu, 19 Sep 2024 01:55:18 +0000 https://samacharseva.in/?p=23927 NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा)। प्रदेश के 62 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले लगभग 36 लाख बच्चों को सप्ताह में 3 दिन दूध उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिये प्रति वर्ष 200 करोड़ रुपये का मिल्‍क पाउडर खरीदा जाएगा।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि शासन सचिवालय में बुधवार को हुई बैठक में महिला एवं बाल विकास शासन सचिव महेन्द्र सोनी, निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं (आई सी डी एस) ओ पी बुनकर की उपस्थिति में इस निर्णय को लागू करने के निर्देश दिये गए।

जानकारी में रहे कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के परिवर्तित बजट में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को उचित पौष्टिक आहार के रूप में सप्ताह में तीन दिन दूध उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिये खरीदे जाने वाले मिल्क पॉवडर पर 200 करोड रूपये वार्षिक व्यय किये जायेंगे।

बैठक में अतिरिक्त निदेशक मेघराज सिंह मीना, उपनिदेशक आईसीडीएस डॉ. मंजु यादव तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
बीकानेर में सेना ने आतंकियों को रौंदा https://samacharseva.in/the-army-crushed-the-terrorists-in-bikaner/ Wed, 18 Sep 2024 16:54:38 +0000 https://samacharseva.in/?p=23920 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)भारतीय व अमेरिका की सेना ने बीकानेर के एक गांव में छिपे बैठे आतंकियों को उन्नत लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) और अपाचे एएच-64 हेलीकॉप्टरों की मदद से रौंद दिया।

सेना का यह संयुक्‍त अभ्‍यास महाजन फील्‍ड फायरिंग रेंज में किया गया। भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2024 बीकानेर में जोरों पर है। यह अभ्यास 9 सितंबर को शुरू हुआ और 21 सितंबर तक चलेगा। रक्षा प्रवक्‍ता कर्नल अमिताभ शर्मा के अनुसार आतंकवाद का मुकाबला, जो दोनों देशों के लिए एक प्रमुख प्राथमिकता है, इस वर्ष के अभ्यास में सबसे आगे रहा है।

संयुक्त प्रशिक्षण मॉड्यूल

उन्‍होंने बताया कि संयुक्त प्रशिक्षण मॉड्यूल शहरी वातावरण में संचालन और आतंकवाद विरोधी रणनीतियों पर केंद्रित हैं। इस तालमेल का उद्देश्य वैश्विक आतंकवाद के उभरते खतरे के खिलाफ वास्तविक समय में निर्णय लेने की क्षमताओं और परिचालन तैयारियों में सुधार करना था। पूरे अभ्यास के दौरान, दोनों टुकड़ियाँ एक गतिशील फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास में शामिल रहीं।

एएलएच और अपाचे एएच-64 हेलीकॉप्टर

उन्नत लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) और अपाचे एएच-64 हेलीकॉप्टरों से जुड़े समन्वित हवाई सहायता मिशनों के साथ-साथ पिनाका एमबीआरएल सहित उन्नत हथियार प्रणालियों को तैनात किया गया। शुरुआती कुछ दिनों में, कमांड पोस्ट अभ्यास सत्रों में शांति अभियानों पर गहन ध्यान केंद्रित किया गया, विशेष रूप से नागरिक-सैन्य समन्वय और मानवीय गतिविधियों को संबोधित किया गया।

संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान

सैनिकों को सैन्य स्टाफ अधिकारियों से अपेक्षाओं के बारे में जानकारी दी गई, और इस बात पर चर्चा की गई कि दोनों सेनाएँ संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों को पूरा करने के लिए कैसे सहयोग कर सकती हैं।

]]>
मुख्‍यमंत्री रोजगार उत्‍सव में 295 कार्मिकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र https://samacharseva.in/appointment-letters-were-handed-over-to-295-personnel-in-chief-ministers-employment-festival/ Tue, 17 Sep 2024 11:39:13 +0000 https://samacharseva.in/?p=23856 NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा)। ‘मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव’ का जिलास्‍तरीय कार्यक्रम रवींद्र रंगमंच पर आयोजित किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय दल द्वारा प्रबंधित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से वर्चुअल माध्यम से कार्मिकों से संवाद कर उनका उत्साह-वर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 121.42 करोड़ रुपए के कुल 58 कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करते हुए बीकानेर को बड़ी सौगातें दी। उन्होंने रोजगार उत्सव के दौरान जिले के कुल 295 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इनमें शिक्षा विभाग के 99, वन विभाग के 80, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग 69, पशुपालन विभाग के 39, विधि विभाग के 5, सांख्यिकी के दो और स्वायत्त शासन विभाग का एक कार्मिक शामिल रहा।  

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर पालिका देशनोक के सहायक अभियंता हेमंत यादव तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न. 1 में एएनएम के पद पर कार्यरत चंदा शर्मा से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम शर्मा ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां-वाउचर) योजना का लोकार्पण किया। इस योजना के माध्यम से गांव ढाणी में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए घर के नजदीक निजी सोनोग्राफी केंद्र पर मुफ्त में जांच कराने की सुविधा मिल सकेगी।

समारोह में विधायक सिद्धि कुमारी, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, कलेक्टर नम्रता वृष्णि, जिला परिषद सीईओ सोहन लाल, एडीएम सिटी रमेश देव, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ओपी बिश्नोई, डॉ. राहुल हर्ष, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पार्षद किशोर आचार्य, डॉ. शिवप्रसाद जोशी आदि मौजूद रहे। संचालन संजय पुरोहित ने किया।

]]>
पीएम के बर्थडे पर सीएम ने बांटे तुलसी के पौधे https://samacharseva.in/cm-distributed-tulsi-plants-on-pms-birthday/ Tue, 17 Sep 2024 11:13:14 +0000 https://samacharseva.in/?p=23853 NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा)। पीएम के बर्थडे पर सीएम ने बांटे तुलसी के पौधे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर के आराध्य श्री गोविन्द देवजी मंदिर परिसर में महिलाओं को तुलसी के पौधे वितरित किए।

इस दौरान विधायक बालमुकुन्दाचार्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे। इससे पूर्व मुख्‍यमंत्री ने मंदिर में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के महंत ने सीएम को गोविन्ददेवजी का चित्र भी भेंट किया।

]]>
नरेन्‍द्र मोदी स्वप्न द्रष्टा प्रधानमंत्री-राज्‍यपाल बागडे https://samacharseva.in/narendra-modi-the-dreamer-prime-minister-governor-bagde/ Tue, 17 Sep 2024 10:53:42 +0000 https://samacharseva.in/?p=23850 NEERAJ JOSHI जयपुर,  (समाचार सेवा)। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को जन्‍मदिन की बधाई देते हुए कहा कि पीएम नरेन्‍द्र मोदी  स्वप्न द्रष्टा प्रधानमंत्री हैं।

बागडे ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र में निरंतर सर्वांगीण विकास के कार्य हुए हैं। उन्होंने देश में विकास के लिए पीएम मोदी की पहल पर हुए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि विकसित भारत का उनका संकल्प भारत को फिर से विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेगा।

इससे पहले राज्‍यपाल बागडे ने राजभवन में प्रधानमंत्री की पहल पर देशभर में पौधारोपण के लिए चलाए जा रहे अभियान एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत राजभवन के औषधीय उद्यान में पौधारोपण किया।

]]>