ELECTION NEWS 2018 – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Wed, 24 Apr 2019 16:33:46 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png ELECTION NEWS 2018 – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 विकास के पीछे पीएम मोदी का विजन और नीतियां – अर्जुनराम मेघवाल https://samacharseva.in/vision-and-policies-of-pm-modi-behind-development-arjunram-meghwal/ Wed, 24 Apr 2019 16:33:43 +0000 https://samacharseva.in/?p=5550 बीकानेर, (समाचार सेवा)। विकास के पीछे पीएम मोदी का विजन और नीतियां –   अर्जुनराम मेघवाल, बीकानेर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि देश में विकास की जो धारी बह रही है उसके पीछे पीएम मोदीजी का राष्ट्र विजन और प्रभावी नीतियां हैं।

मेघवाल बुधवार को अनूपगढ़ विधानसभा प्रवास के दौरान 15 ए, 2 पीजीएम, 4 ए 61जीबी, 20 एएस, रामसिंहपुर, 65 जीबी, 68 जीबी, 74 जीबी, 87 जीबी, 6 एमएसआर, 27 ए, 18 पी, 8 के, 6 एच, पतरोड़ा, 5 पी और 8 एलएम गांव में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर एवं नुक्कड़-सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा प्रत्याशी मेघवाल ने कहा कि देश की सुरक्षा कौन कर पाएगा? इसका चुनाव जनता करने जा रही है, आतंकवाद में जीरो टेररिज्म करने के लिए एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर विपक्ष देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश में है।

विपक्ष के लिए देश की सुरक्षा का कोई मापदंड नहीं है। विपक्ष ने तो अपने घोषणा पत्र में जम्मू-कश्मीर से सेना हटाने का वादा किया है। ये देश के साथ साजिश करने का काम लग रहा है। अर्जुनराम ने कहा कि जो कार्य पिछले पांच साल के दौरान छूट गये हैं उन पर इस बार विशेष फोकस रहेगा।

बीकानेर संसदीय क्षेत्र के लोगों की पानी, रेल समेत सभी मांगों को जल्दी पूरा किया जाने का काम किया जाएगा। पाकिस्तान जाने वाले हमारे हिस्से के पानी को बंद कर दिया गया है। इसे अब नहरों के जरिये बीकानेर संसदीय क्षेत्र समेत पूरे देश में पहुंचाया जाना है। जिससे लोगों को पीने और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।

मेघवाल ने कहा कि हमने देश की जनता को पांच साल में पारदर्शी नेतृत्व देने का प्रयास किया है। आज भाजपा के पास कठोर फैसले लेने वाला नेतृत्व पास है, विपक्ष के पास ऐसा नेतृत्व किसी के पास नहीं है।

इसके साथ ही जोड़ा कि गरीब के कल्याण की गति को हम और आगे बढ़ाएंगे। आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर पर एक भी परिवार ऐसा नहीं होगा जिसके घर में बिजली, पानी, स्‍वास्‍थ्‍य की सुविधा न हो। ऐसा एक भी परिवार नहीं बचेगा।

सबको ये सुविधाएं हमारी सरकार देगी, इस बात को आगे ले जाने के लिए हम ऐसा रोडमैप तैयार करेंगे। इस अवसर पर अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी, अनूपगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष हरविन्द्र सिंह हीरे, पूर्व प्रधान छैलू सिंह,

भाजपा नेता सतपाल मुंजाल, पंयायत समिति डायरेक्टर रामधंज, सरपंच जयराम, पूर्व सरपंच मनिराव, सुभाष चंद्र, महेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, अशोक, अनिल, बाबूलाल, मनोज पारीक, नरेन्द्र बराड़, अरविन्दर सिंह, रघुवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, लखविन्दर सखा, बग्गु बहोलिया, राजेन्द्र सिंह बराड़, बंशीलाल सारस्वत,

राजकुमार, मुल्तान सिंह, रामचंद्र डायरेक्टर, नरेश नागपाल, महावीर चारण, मनवीर सिंह, प्रदीप सिंह, बलविन्दर सिंह बहोलिया,  तरसेम, विकास शर्मा एडवोकेट, मनमोहन, जतिन चांवला, सुमित अग्रवाल, हरनेख सिंह दलेर, छिणे खां, मनोहर लाल, गणपत राम बावरी, राजीव डाग, मुकन्द लाल बागला समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागारिक उपस्थित रहे।

भाजपा प्रत्याशी को फलों से तोला

मेघवाल को लोगों ने कई जगह भाजपा प्रत्याशी को फलों से तोलकर भारी जनसमर्थन दिया। भाजपा प्रत्याशी मेघवाल ने दिन की शुरुआत अनूपगढ़ के गुरुद्वारा श्रीसिंघ सभा से की। उन्होंने यहां पहुंचकर सर्वप्रथम वाहेगुरु के समक्ष मत्था टेका, गुरुवाणी सुनी और लंगर प्रसादी भी पाई।

जनसंपर्क और सभाओं के दौरान उपस्थित रहे बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने विश्वास दिलाते हुए वादा कर कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों को देखकर वे पहले ही नरेन्द्र मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का पूरा मन बना चुके हैं।

मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं में लाभार्थी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने गरीब और वंचितों के लिए उठाये गये कदमों के लिये धन्यवाद जताया। 

कईयों ने ली भाजपा की सदस्‍यता

भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने करणीसिंह, बिहारी लाल धूडिया, वीरभान धूडिया, मुरारीलाल धूडिया, देवीलाल लेघा, ब्रदीप्रसाद सुथार, लालसिंह राठौड़, देवीसिंह भाटी, रेवंत सिह, प्रतापसिंह राठौड़, प्रेमसिंह राठौड़, अजीत चंद्र,

राजविन्द्र बराड़, गौरख राम नायक, सुखविन्दर सिंह सुक्खा, गौरा संधू, कुलदीप, रामसिंह, चुन्नीलाल नायक, ईशाराम को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। ये सभी अलग-अलग पार्टियों से भाजपा में शामिल हुये हैं। 

]]>
अर्जुन मेघवाल के समर्थन में बीकानेर में पीएम मोदी की जनसभा 3 मई को https://samacharseva.in/in-support-of-arjun-meghwal-pm-modis-rally-in-bikaner-on-may-3/ Wed, 24 Apr 2019 12:09:03 +0000 https://samacharseva.in/?p=5539 बीकानेर, (समाचार सेवा)। अर्जुन मेघवाल के समर्थन में बीकानेर में पीएम मोदी की जनसभा 3 मई को, भारतीय जनता पार्टी के बीकानेर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 मई 2019 को महाराजा करणी सिंह स्टेडियम में विशाल जन सभा को सम्बोधित करेंगे।

जन सभा में बीकानेर के आठों विधान सभाओं के बीकानेर शहर/देहात/अनूपगढ़ के 30 मण्डलों के 1829 बूथों से सवा लाख लोगों का लक्ष्य लिया गया है ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित जन सभा की औपचारिक सूचना एवं आयोजन की जानकारी हेतु प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने भैंरूसिंह शेखावत सभागार – मीडिया सेन्टर में आयोजित प्रेसवार्ता में दी ।

प्रेसवार्ता में मेघवाल के साथ शहर भाजपा अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य, लोकसभा संयोजक नन्दकिशोर सोलंकी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामगोपाल सुथार, महापौर नारायण चैपड़ा, मण्डल अध्यक्ष अरूण जैन, मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह राजपुरोहित उपस्थित रहे ।

मेघवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव प्रचार की दृष्टि से नरेन्द्र मोदी की प्रथम बीकानेर जनसभा को ऐतिहासिक एवम् भव्य बनाने हेतु संगठन एवं कार्यकर्ताओं में अपार जोश है। जन सभा में सवा लाख की संख्या का लक्ष्य लेते हुए प्रत्येक बूथ स्तर पर मोदी वोलियन्टर को जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित जन सभा में प्रथम बार मतदान करने वाले नव मतदाताओं पर सबसे अधिक फोकस किया जायेगा ताकि वो नरेन्द्र भाई मोदी के विचारों से प्रभावित होकर देश के नव निर्माण में जुड़ सके ।

करणी सिंह स्टेडियम के अलावा बीकानेर शहर के 10 प्रमुख स्थानों पर एलईडी वॉल पर मोदी की जन सभा का लाईव प्रसारण किया जायेगा। करणी सिंह स्टेडियम में आम जन के सिटिंग अरेन्जमेन्ट में महिलाओं, पूर्व सैनिकों एवम् दिव्यांगों हेतु अलग-अलग ब्‍लाक बना कर प्रवेश व बैठने की विशेष सुविधा की जा रही है।

लोकसभा संयोजक नन्दकिशोर सोलंकी ने कहा कि  देशभर में मोदी की लहर चल रही है एवं नव मतदाताओं में मोदी के नाम का भी उत्साह देखते हुए बनता है जिसकी सफल परिणिती आगामी लोकसभा चुनाव के परिणामों में फलीभूत होगी।

शहर जिलाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य ने रैली की तैयारियों हेतु की गई संगठनात्मक रचना की जानकारी दी ।

महापौर नारायण चोपड़ा ने पूर्व और पश्चिम विधानसभा से अधिकाधिक संख्या करने की योजना की जानकारी दी ।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं लोकसभा सह-संयेाजक रामगोपाल सुथार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में देहात क्षेत्र की सहभागीता सर्वाधिक रहने का दावा करते हुए बताया कि 22 मण्डलों से 550 बसें एवम् 2000 छोटे वाहनों से कार्यकर्ताओं को मोदी रैली में करणी सिंह स्टेडियम लाया जायेगा।

सुथार ने आगामी दिनों में पांचों विधानसभाओं में प्रवास तय कर मोदी रैली की तैयारियां सौंपने की कार्य योजना की जानकारी दी ।

प्रेस वार्ता में भाजपा मीडिया सेल के देवीलाल मेघवाल, मुकेश आचार्य, नृसिंह सेवग आदि उपस्थित रहे ।

]]>
पीएम नरेन्‍द्र मोदी के हाथों में ही देश सुरक्षित – अर्जुनराम मेघवाल https://samacharseva.in/india-only-safe-in-the-hands-of-pm-modi-arjun-ram-meghwal/ Wed, 24 Apr 2019 04:36:11 +0000 https://samacharseva.in/?p=5536 बीकानेर, (समाचार सेवा)। पीएम नरेन्‍द्र मोदी के हाथों में ही देश सुरक्षित – अर्जुनराम मेघवाल, बीकानेर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि पीएम नरेन्‍द्र मोदी के हाथों में ही देश सुरक्षित है।
2

मंगलवार को अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान आयोजित सभाओं में मेघवाल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने आतंक पर नकेल कसने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि देश को मोदी ही सुरक्षित रख सकते हैं। हमारे बहादुर सैनिकों पर उड़ी और पुलवामा में कायराना हमला करने के बाद हमने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तानाबूद करने के लिए बालाकोट में एयर स्ट्राइक की। बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्‍याशी अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि वर्ष 2019 को लोकसभा चुनाव  देश का चुनाव है, विकास का चुनाव है और मान-सम्मान का भी चुनाव है।

उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी का सपना है कि देश में कोई भी परिवार बिना शौचालय, बिना गैस कनेक्शन, बिना मकान, बिना बिजली कनेक्शन, बिना पानी के न रहे।

भाजपा प्रत्याशी मेघवाल ने कहा कि पीएम मोदी सात्विक उर्जा वाले व्यक्ति हैं। उनके नेतृत्व में देश एक बार फिर से विश्वगुरु कहलाएगा।

मोदी के प्रति लोगों की खासी दीवानगी को देखकर अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि आपके इस बेशुमार प्यार की बदौलत ही एक बार फिर देश में मोदी सरकार बनेगी।

देश में एक बार फिर मजबूत सरकार बनेगी। मेघवाल की सभाओं दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाये।

इस दौरान अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी, रायसिंहनगर विधायक सिंह बलवीर लूथरा, विधानसभा संयोजक हरनेक सिंह दलेर, मंडल अध्यक्ष कालूराम पेसियां, भाजपा अध्यक्ष घड़साना किशनराम सिंह दुग्गल, अनूपगढ़ नगर उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह संजू,

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतपाल मुंजाल, देहात महामंत्री देवीलाल कूकना, पूर्व प्रधान डूंगरगढ़ छैलू सिंह, प्रभारी अनूपगढ़ हरनेख सिंह कलेर, जिला महामंत्री यूवा मोर्चा हरजिन्द्र सिंह रमाणा, देहात मंडल महामंत्री संदीप भूल्लर, उप जिला प्रमुख मोहन नायक,

पूर्व चेयरमैन विजयनगर सुशीला मिढ्ढा, नक्षत्र सिंह रमाणा, अंग्रेज सिंह, दानाराम खिलेरी, देवीलाल तावड़िया, जयलाल कुलड़िया, प्रेम ऐचरा, पवन गरवा, मदन बिजारणियां, सहीराम कासनीया, खेताराम, फुसाराम, बीरबल, जगपाल सिंह, मक्खन सिंह,

सोहनराम मेघवाल, तुलसाराम, कृष्ण, सुरजाराम, सुंदरराम कम्बोज, किशनाराम नायक, मोहनी देवी समेत कई पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जनमान्यगण उपस्थित रहे। 

वर्ष 2024 तक हर घर पहुंचेगा शुद्ध पानी

भाजपा प्रत्‍याशी अर्जुन मेघवाल ने कहा कि पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने तय किया है कि 2024 तक देश के हर घर तक नल के जरिए शुद्ध पानी पहुंचा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान जाने वाले हमारे हिस्से के पानी को रोकने का निर्णय लिया है। अब इस पानी को देश में सप्लाई कर पानी की पूर्ति की जाएगी।

मेघवाल ने कहा कि खराब पानी को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर ठीक करने का काम किया जाएगा।

अनूपगढ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क

मेघवाल ने मंगलवार को अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क की कडी को आगे बढ़ाते हुये सखी (6 एसकेएम), 1 एसकेएम, कुण्डल (2 आरकेएम), 12 एमलएलडी और 3 जीडी गांव में लोगों के बीच जाकर वोट मांगे।

मेघवाल ने अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान नुक्कडों पर जनसमूहों और कई जगह सभाओं को संबोधित  किया।

जगह जगह हुआ स्‍वागत

अनूपगढ में लोगों ने जगह-जगह अर्जुनराम मेघवाल का पुष्प वर्षा कर एवं फूलों की मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। हर जगह ग्रामवासियों से मिल रहे जोरदार रिस्पॉन्स को देखकर भाजपा प्रत्याशी अभिभूत हो गये।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के प्रति लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था।

चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने अनूपगढ़ में विधानसभा स्तर के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

इससे पहले आज मेघवाल की उपस्थिति में कम्बोज सिंह, मंगलाराम, कमलेश कुमार, योगाराम, गुरविन्दर सिंह, मलकीत सिंह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गये। 

]]>
डूडी के दबाव में है प्रशासन – भाटी https://samacharseva.in/%e0%a4%a1%e0%a5%82%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8/ Sat, 08 Dec 2018 06:28:38 +0000 https://samacharseva.in/?p=4640 जग्‍गासर में मतदान के दौरान हिंसा  

बीकानेर, (समाचार सेवा)। रामेश्‍वर डूडी के दबावमें है बीकानेर प्रशासन, मुझ पर हमला किया गया, पुत्रवधु व पौत्र के साथ हुई बदसलूकी, प्रशासन नाकाम, पुलिस सेकी शिकायत मगर कोई नहीं हुई कोई कार्रवाई।

कोलायत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के गांव जग्गासर में शुक्रवार सुबह मतदान के दौरान हुई हिंसा को लेकर पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने पत्रकार वार्ता कर स्थिति स्पष्ट की।

भाटी ने पत्रकारों को बताया कि कुछ लोग जो हरियाणा से यहां आये हैं जो कि हिस्ट्रीशीटर है उन्होंने गांव जगासर में उन पर (भाटी) हमला किया था।

देवीसिंह भाटी का कहना है कि यदि मौके पर गांव वाले बीच बचाव नहीं करते तो हमलावर उनके साथ कुछ भी कर सकते थे।

मतदान के बाद शाम को अपनेबीकानेर में जस्सूसर गेट स्थित निवास बरसलपुर हाउस में पत्रकारों से बात करते हुएपूर्व मंत्री भाटी ने कहा कि निर्वाचन आयोग तथा जिला प्रशासन की चुनाव को लेकर कीगई सारी व्यवस्थाएं नाकाम रही है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के बाहर के लोग खुले आम कोलायत में घूम रहे थे जब शिकायत कर जानकारी भी दे दी गई तो भी बाहरी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। 

भाटी के अनुसार शुक्रवार सुबह जगासर में उन पर हमले का प्रयास किया गया था तब आत्मरक्षा कर अपने को बचाया।

भाटी के अनुसार बाहरी लोगों वोटर आईडी भी पुलिस तक पहुंचाए, लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी तथा उनकी पुत्रवधु पूनम कंवर की गाड़ी को भी जनसंपर्क के दौरान रोका गया।

इसकी शिकायत भी बाकायदा निर्वाचन अधिकारी को की गई मगर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की ही शाम को उनके पौत्र व प्रत्याशी पूनम कंवर के पुत्र अशुमान सिंह के साथ भी बाहरी लोगों ने बदसलूकी की प्रयास किया। भंवरसिंह के गन मैन पर फायरिंग की।

पत्रकारों के सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री भाटी ने कहा कि कांग्रेस वालों ने अपने बचाव के लिए खुद की ही गाड़ी जलाई।

भाटी के अनुसार पूरे प्रकारण में निर्वाचन आयोग से जुड़े अधिकारियों कार्मिकों की भूमिका भी सही नहीं रही। जिला पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर भाटी का कहना था कि घटना का  कोई प्रत्यक्षदर्शी भी तो होना चाहिये।

पूर्व मंत्री भाटी के खिलाफ भेजी रिपोर्ट

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एन.के.गुप्ता व पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, जालम सिंह भाटी तथा विश्वजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी है।  

रिपोर्ट में कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी जलाने व चार लोगों से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

जानकारी में रहे कि शुक्रवार सुबह कोलायत विधानसभा क्षेत्र के इलाके बज्जू के गांव जग्गासर में मतदान के दौरान हुई हिंसा के घटनाक्रम की शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी गई है।

जिले में लगभग 75 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

बीकानेर, (समाचार सेवा) जिले में 7 विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए मतदान में लगभग 75.03 प्रतिशत मतदान हुआ। 

प्राप्त अनुमानित आंकड़ों के अनुसार बीकानेर पश्चिम में 74.88, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 67.82, श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 77.05,

खाजूवाला में 73.40, नोखा में 77.38, कोलायत में 77.84 और लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र में 76.34 प्रतिशत मतदान हुआ। 

सातों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मतदाताओं ने निर्भय रहकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।

गुलाबी सर्दी के बीच सुबह से ही मतदान केन्द्रों के बाहर लम्बी कतारे लगने लगी, यह सिलसिला शाम पांच बजे तक बरकरार रहा।जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एन.के. गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2018 के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक रही।

उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच मतदाताओं ने उत्साह से मत प्रयोग किया। विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान का हक हासिल करने वाले युवाओं में मतदान को लेकर विशेष उत्साह दिखा।

उत्साह की एक बानगी तो यह रही कि बीकानेर से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण करने वाले कई युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने विशेष तौर पर बीकानेर पहुंचे। उदयपुर में दंत चिकित्सा विद्यार्थी प्रकाश हर्ष को इस विधानसभा चुनाव में पहली बार मताधिकार की योग्यता प्राप्त हुई।

प्रकाश अपनी बहन मोनिका हर्ष के साथ मतदान शुरू होने के साथ ही मतदान केन्द्र पहुंचे और अपने मत का इस्तेमाल किया। प्रकाश का कहना है कि लोकतंत्र के इस पर्व की खुबसूरती तभी है जब प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि प्रत्येक युवा हर चुनाव में अपने मत का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि वे उदयपुर से मत देने के लिए विशेष तौर पर बीकानेर आए और अपने वोट का प्रयोग किया।

मोनिका हर्ष ने कहा कि हर व्यक्ति का वोट समान रूप से महत्वपूर्ण है और यही लोकतंत्र की सबसे बेहतरीन बात है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ जाकर अपने पंसदीदा प्रत्याशी को वोट दिया है। वे वोट देकर बहुत खुश है।

दिव्यांग मतदाताओं ने किया सुगमता से मतदान

डॉ गुप्ता ने बताया कि इस बार दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक लाने व ले जाने की व्यवस्था के चलते बड़ी संख्या में दिव्यांग मतदाता अपने वोट का प्रयोग करने पहुंचे।

मतदाताओं ने मतदान केन्द्रों पर बने सुविधा केन्द्रों में पहुंच मार्गदर्शन लिया। सुविधा केन्द्रों पर मौजूद रहे एनसीसी, एनएसएस स्वयंसेवकों ने मतदाताओं की मदद की।

वीवीपैट रही चर्चा का केन्द्र

विधानसभा चुनाव में ईवीएम के साथ पहली बार प्रयोग में लाई गई वोटर वेरिफाइबल पेपर आॅडिट ट्रेल (वीवीपैट) को लेकर मतदाताओं में विशेष चर्चा रही।

वोट का प्रयोग कर मतदान केन्द्रों से बाहर निकले मतदाताओं ने इस पर चर्चा की। मतदाताओं का कहना था कि इस पर्ची के जरिए उन्हें मत प्रयोग के बाद अपने पंसदीदा प्रत्याशी को वोट जाने की पुष्टि हो सकी।

इस व्यवस्था से वे अधिक संतुष्ट नजर आए।

देशनोक, रासीसर, भामटसर में दिखा भारी उत्साह

नोखा विधानसभा के रासीसर में बने बूथ पर मतदाताओं का विशेष उत्साह देखने को मिला।

दोपहर एक बजे से पूर्व ही बूथ पर आधे से अधिक मतदाताओं ने पहुंचकर वोट डाले। भामटसर में भी सुबह से मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा।

देशनोक नगरपालिका में बने एक बूथ पर दोपहर एक बजे तक 1300 में से 400 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया।

चैकपोस्ट और नाकेबंदी कर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्थाएं

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्थाओं से बचने के लिए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए

सभी महत्वपूर्ण रास्तों पर चैकपोस्ट बनाकर नाकेबंदी की व्यवस्था की गई। संदिग्ध वाहनों को रोककर पूछताछ की गई।

मॉक पोल कर किया संतुष्ट

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एन.के. गुप्ता ने बताया कि मतदान से एक घंटा पूर्व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व आमजन के समक्ष मॉकपाल करवाई गई। इसके बाद आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

रंग-बिरंगे पारम्परिक परिधानों में पहुंची महिलाएं

जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं में मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारम्परिक रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-धजी महिलाएं मतदान केन्द्रों पर पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

डॉ. कल्लाने शांतिपूर्ण मतदान के लिये जताया आभार

बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिये मतदाताओं का आभार जताया है।

डॉ. कल्ला ने कहा कि लोकतंत्र का यह पर्व मतदान कर ही उत्साह से मनाया जा सकता है। इससे पूर्व शुक्रवार सुबह लगभग 10.45 बजे महेश सदन   में पत्नी श्रीमती शिवकुमारी कल्ला के साथ पहुंचकर वोट कास्ट किया।

इस अवसर पर डॉ. कल्ला के परिजन व क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी उनके साथ आकर मतदान किया। बीकानेर पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी कन्हैयालाल झंवर ने नोखा पहुंचकर मतदान किया।

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने भी पत्नी नर्बदा देवी के साथ मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया।

बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी सुश्री सिद्धि कुमारी ने शान्तिपूर्ण एवं शोहार्द्ध पूर्ण वातावरण में हुए मतदान के लिये मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं , प्रशासन से जुडे अधिकारियों, कार्मिकों  का आभार जताया है।

कराटे खिलाड़ीयोंको ब्लैक बैल्ट

बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर के तीन कराटे खिलाड़ीयों अरुण कुमार, रिद्वम सोनी एवं श्रेया सिंह ने ब्लैक बैल्ट प्राप्त किया है।

बीकानेर ओकिनावान श्योरिन रियू कराते डो इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बीकानेर के खेल प्रबंधक डॉ. विवेक अग्रवाल ने बताया कि अरुण, रिद्वम सोनी व श्रेया को टेक्निकल डायरेक्टर रियाजुद्वीन अंसारी ने प्रशिक्षित किया था।

उन्होंने बताया कि जयपुर मुख्यालय में विशेष सेमिनार व प्रशिक्षण शिविर में 8 डिग्री ब्लैक बैल्ट क्योशी रामेश्वर निर्वाण ने प्रथम डिग्री सोडान ब्लैक बैल्ट का टेस्ट लिया।

इस टेस्ट में सभी खिलाड़ियों को भारत सरकार व राजस्थान ओलम्पिक संघ द्धारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र दिया गया। संस्था के अध्यक्ष कन्हैया मिश्रा ने प्रसन्नता जताई।

उद्योग संघ में निधि आपके निकट 10 को

बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर में सोमवार 10 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा निधि आपके निकट व सेमीनार का आयोजन किया जाएगा।

संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव विनोद गोयल ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को बताया कि कार्यक्रम में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सभी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय आयुक्त प्रथम प्रशांत सिन्हा द्वारा की जायेगी। कार्यक्रम में अजय कुमार चौधरी सहायक आयुक्त जोधपुर तथा अंशुल कुमार सहायक आयुक्त  बीकानेर भी उपस्थित होंगे रहेंगे।

]]>
कांग्रेस प्रत्‍याशी डॉ. कल्‍ला को दलित क्रांति दल प्रत्‍याशी ने दिया समर्थन https://samacharseva.in/bahujan-kranti-dal-candidate-gives-support-to-congress-candidate-dr-kalla/ Thu, 06 Dec 2018 11:55:32 +0000 https://samacharseva.in/?p=4629 बीकानेर, 6 दिसंबर  बहुजन क्रांति दल के प्रत्‍याशी ने कांग्रेस प्रत्‍याशी डॉ. कल्‍ला को दिया समर्थन, बीकानेर पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से दलित क्रांति दल पार्टी के प्रत्‍याशी हाजी मोहम्‍मद ने बीकानेर पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्‍याशी डॉ. बुलाकीदास कल्‍ला को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।

गुरुवार 6 दिसंबर को दलित क्रांति दल के प्रत्‍याशी हाजी मोहम्‍म्‍द ने सर्वोदय बस्‍ती में हुए एक कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्‍याशी डॉ. बुलाकीदास कल्‍ला की मौजूदगी तथा यूआईटी के पूर्व चेयरमैन हाजी मकसूद अहमव व कांग्रेस के अन्‍य नेता कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यह घोषणा की है।

हाजी मोहम्‍म्‍द ने अपने समर्थकों व परिजनों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्‍याशी डॉ. बुलाकीदास कल्‍ला ने दलित क्रांतिदल के नेता हाजी मोहम्‍मद का समर्थन देने पर आभार जताया।

लोजपा नेता कांग्रेस में शामिल

बीकानेर, 6 दिसंबर  लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव मंजूर कलाकार ने गुरुवार को कांग्रेस की सदस्‍यता ग्रहण की है।

बीकानेर पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्‍याशी डॉ. बुलाकीदास कल्‍ला ने लोजपा नेता मंजूर कलाकार के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्‍वागत किया है।

मंजूर कलाकार ने गुरुवार को  कांग्रेस प्रत्‍याशी डॉ. बुलाकीदास कल्‍ला की मौजूदगी में पंडित धर्म कांटे के पास लोहार कॉलोनी में हुए जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

भाकपा ने की धर्मनिरपेक्ष ताकतों को वोट देने की अपील

बीकानेर 06 दिसम्बर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, बीकानेर के जिला सहायक सचिव कॉ. अब्दुल रहमान कोहरी ने फिरकापरस्त एवं साम्प्रदायिक ताकतों को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान करते हुए धर्मनिरपेक्ष ताकतों को ज्यादा से ज्यादा वोटों से जिताने की अपील की है।
कॉ. अब्दुल रहमान कोहरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में दलितों और अल्पसंख्यक पर लगातार अत्याचार बढ़े हैं। देश में लगातार मॉब लिंचिंग की घटनायें बढ़ रही है और बीजेपी और उनके संगठन लगातार देश में भय का वातावरण बना रहे हैं।

ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह फिरकापरस्त, फासिस्ट सरकार के विरूद्ध मतदान करते हुए धर्मनिरपेक्ष ताकतों के हाथ मजबूत करें।
कॉ. अब्दुल रहमान कोहरी ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई गौकशी को लेकर हुई साम्प्रदायिक घटना की निंदा करते हुए जब-जब देश के अनेक भागों में चुनाव होते हैं, तभी भारतीय जनता पार्टी और उनके संगठन विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल, हिन्दूवाहिनी के कार्यकर्ता ऐसी घटना कारित करते हैं।

उन्होने कहा कि राजस्थान का विधान सभा चुनाव छात्र, नौजवानों, महिला, किसान, मजदूरों का चुनाव है, जो बढ़ती मंहगाई के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ, महिला असुरक्षा की खिलाफ है।

ऐसे में बाबा साहेब के सपनों का भारत तभी बन सकता है जब समाज के हर वर्ग की सता में हिस्सेदारी हो। उन्होने प्रदेश की जनता, छात्र, नौजवानों, महिला, किसान, मजदूरों से ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की।

]]>
तो ये है पूनम कंवर की भावुक अपील का असर https://samacharseva.in/so-this-is-poonam-kanwars-emotional-appeal/ Thu, 06 Dec 2018 11:14:13 +0000 https://samacharseva.in/?p=4626 बीकानेर, (समाचार सेवा)तो ये है पूनम कंवर की भावुक अपील का असर,मगरे का विधानसभा चुनाव इस बार कुछ बदला बदला सा है। कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी की जगह उनकी पुत्रवधू स्व महेंद्र सिंह भाटी की पत्नी पूनम कंवर चुनाव मैदान में है।

भाटी अपनी परंपरागत शैली के कारण जाने जाते है तो पूनम कंवर की पूरे चुनाव के दौरान भावुकता भरी अपील ने युवाओं व महिलाओं को अपनी और चुनावी सभाओं में खींचा।

अब ये समय के गर्भ में है कि वो भीड़ वोटो में कितनी तब्दील होती है। पिछले कई दिनों से पूर्व सांसद स्व महेंद्र सिंह भाटी का नाम कोलायत में एक बार फिर लोगो की जुबान पर है।

कोलायत में पोस्टरों पर स्व भाटी के  फोटो व स्टिकर नजर आ रहे है तो शोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी की अपील वायरल हुई है। जिसमे भाजपा प्रत्याशी द्वारा कहा गया है।

बरसों पहले बरसलपुर के भाटी परिवार की बड़ी बहू बनकर आप सब के परिवार का अंग बनी। आपके परिवार का सदस्य बनना मेरा सौभाग्य था,

लेकिन काल की क्रूर दृष्टि आपके प्रिय नेता पूर्व सांसद स्वर्गीय महेंद्र सिंह भाटी को हमारे से छीन लिया ये हम सब का दुर्भाग्य।

इस दुख की घड़ी में कोलायत की जनता के इस परिवार ने मुझे व्यक्तिगत रूप से जो संबल दिया उसको मैं कभी भुला नहीं सकती।

वो  घड़ी तो दुख की थी लेकिन संतोष इस बात का था कि मेरे कोलायत  का परिवार मेरे साथ खड़ा है।

इस हादसे से पहले एक हादसा और हुआ था जिसमें मेरी सासु माँ हुकुम  कमलेश कंवर जी,  देवर जी रविंद्र सिंह जी भाटी  का स्वर्गवास हो गया था।

उस समय आपके बन्ना जी ने मेरे कहा ईश्वर ने मेरी एक माँ व भाई को अपने पास बुलाया है, लेकिन वो नहीं जानता कोलायत में  मुझे लाड व आशीर्वाद देने के लिए मेरी बुज़ुर्गो के हजारों हाथ खड़े हैं तो

छोटे भाई का कर्तव्य निभाने के लिए हजारों युवाओं की फौज गांव गांव में मौजूद है। मैं इन के बल पर दुनिया की किसी भी चुनौती से निपट सकता हूं।

गलत नहीं कहते थे आपके बन्ना सा। दाता देवी सिंह भाटी के आदेश और पार्टी के निर्णय से मैं आप लोगों के समक्ष भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में आई।

प्रचार के दौरान मैंने देखा कि कोलायत के भाई बहनों ने मुझे अपार स्नेह दिया। युवा शक्ति ने जिस जोश के साथ मेरा साथ दिया वह पल मुझे भावुक करने वाले थे।

प्रचार अभियान के दौरान मैंने प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने की कोशिश की। हजारों भाई-बहनों से मिली उनका स्नेह पाया आप में से कईयों से मिलने का मुझे सौभाग्य नहीं मिला।

पूनम कंवर ने ये भी कहा  ये  क्षत्राणी आप से वादा करती है की आपको अपने इस प्रतिनिधि से कभी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।

राजनीति के पंडितो का कहना है कि इस तरह की अपील कोलायत के चुनाव में गहरा असर डाल सकती है।

]]>
तीन नंबर का बटन दबाकर बीकानेर को नम्बर एक बना दो- बी.डी. कल्ला https://samacharseva.in/by-pressing-the-number-three-button-make-bikaner-the-number-one-bd/ Wed, 05 Dec 2018 02:57:35 +0000 https://samacharseva.in/?p=4607 तीन नंबर का बटन दबाकर बीकानेर को नम्बर एक बना दो- बी.डी. कल्ला

बीकानेर, (समाचार सेवा) तीन नंबर का बटन दबाकर बीकानेर को नम्बर एक बना दो- बी.डी. कल्ला, बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्‍याशी डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि बीकानेर के सुचारु विकास के लिये मतदाताओं को अब केवल वोटिंग मशीन पर तीन नंबर के बटन को दबाना है। इस बटन को दबाते ही बीकानेर का विकास दुबारा से सुचारु हो जाएगा।

3

डॉ. कल्‍ला मंगलवार रात कोचरों के चौक, विश्‍वकर्मा कॉलोनी, जस्‍सूसर गेट क्षेत्र आदि में आयोजित नुक्‍कड सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि हमारी दूरदर्शिता बीकानेर को 20 साल आगे ले जा सकती है, जबकि हठधर्मिता-निष्क्रियता हमारे की बीकानेर को 20 साल पीछे।

ऐसे में हमें एकजुट होकर पहले बीकानेर में अन्‍य शहरों के बराबर विकास कार्य करवाने है, बाद में ठोस नीति पर काम करते हुए बीकानेर को राज्‍य के अन्‍य शहरों से से बहुत आगे ले जाना है। रात-दिन काम करना है। बीकानेर को बुलंदी पर ले जाना है।

2

कांग्रेस प्रत्‍याशी डॉ. कल्‍ला ने कहा कि राजस्थान के गौरवशाली ललाट पर बीकानेर को चंदन सा महकता टीका बनाना है। एक सुंदर कलगी की तरह चमकना और दमकना है इसे। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति नीति का अनुसरण करते हुए हमेशा विकास कार्यो और मुददों के आधार पर चुनाव में वोट मांगे है जबकि भाजपा सदैव समाज में विग्रह पैदा करने वाले संवेदनशील मुददो के आधार पर चुनाव लडती है।

डॉ. कल्‍ला ने कहा कि उन्‍हें पूरा भरोसा है कि अम अवाम, स्‍थानीय मतदाता मुददों, कार्यक्रमों और विकास की योजनाओ के आधार पर वोट मांगने वाली कांग्रेस पार्टी और उसके उम्मीदवारों को समर्थन देंगे।

bdkalla-3

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को दिया गया आपका एक एक वोट भारत में लोकतंत्र की जडो का मतबूत करेगा इसलियें विकास के प्रति कांग्रेस के हाथ के सामने बटन दबाकर कांग्रेस पार्टी के उम्‍मीदवारों को भारी मतों से जिता कर विधानसभा भेजे।

लोकतंत्र में अपने अधिकार को जाने

कांग्रेस प्रत्‍याशी डॉ. कल्‍ला ने कहा कि एक शिक्षित व्यक्ति ही लोकतंत्र में अपने अधिकार और कर्तव्य को सही तरीके से जान सकता है। चूंकि वह खुद शिक्षक रहे है इसलियें गुणात्मक शिक्षा को लेकर भी हमेशा से ही संवेदनशील और प्रोग्रेसिव रहे हैं।

डॉ कल्ला ने कहा कि बीकानेर के युवाओ को आज पढ़ने-लिखने और हायर एज्‍यूकेशन के लिए बीकानेर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। स्‍थानीय विधार्थी बीकानेर में ही न्यूनतम फीस में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकता है।

आप निश्चित रूप से सहमत होंगे कि ये कितनी बडी उपलब्धि है बीकानेर के लिये। आखिर विकास होता क्या है? यही कि हम प्रो-एक्टिव होकर शहर के लिए ठोस, दूरगामी परिणाम वाले काम करें।

करवाये थे शिक्षा से जुडे कई काम

कांग्रेस प्रत्‍याशी डॉ. बुलाकीदास कल्‍ला ने अपने विधायक व मंत्री काल की चर्चा कते हुए बताया कि मंत्री रहते हुएं उन्‍होंने सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी विषय को क्लास एक से जोडने का महत्ती काम किया, वैदिक अध्ययन के लिये भी पहली बार सरकारी स्तर पर वैदिक कक्षायें प्रारम्भ करवाई।

बीकानेर में स्कूल और कॉलेज स्तर पर ऐसे नये विषय प्रारम्भ करवाये जो राज्य में और कही नही थे। एलएलबी के बाद एलएलएम की क्लासेस भी उस समय बीकानेर में शुरू करवाई जिस समय ज्यादातर बाकी शहरों ने इसके बारे में सोचा तक नहीं था।

इसी का परिणाम रहा कि बीकानेर के युवा आरजेएस और अन्य न्यायिक पदों की परीक्षा में अपनी धाक रखते हैं।

बीकानेर में स्‍थापित हुए विश्‍वविधालय

डॉ कल्ला ने कहा कि बीकानेर में आज गंगासिंह विश्वविद्यालय है, कृषि विवि है, वेटयनरी विवि है, तकनीकी विवि है, इजीनियरिंग कॉलेज है, पॉलिटेक्निकल कॉलेज है, पोलोटेक्निकल महिला कॉलेज है, कौशल संवर्द्धन को आईटीआई कॉलेज है, बहुत सारी बी.एड कॉलेज है, एम. एड कॉलेज है, लॉ कॉलेज है।

उन्होंने कहा कि एमबीए की पढ़ाई भी उसके लोकप्रिय होने से पहले बीकानेर में वर्षों पहले शुरू किए जा चुके थे। आज पढ़ाई करने के लिए सभी तरह के अलग अलग विकल्प बीकानेर में ही है। बीकानेर एक एजुकेशन हब के रूप में विकसित हो चुका है। परकोटे के अंदर उच्च शिक्षा के केन्द्र स्थापित होने से हमारी बेटियां भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही है।

दूगड चैयरमैन, मोहता अध्यक्ष व खैरीवाल मंत्री चुने गए 

बीकानेर, (समाचार सेवा)। करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर केंद्र की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नवीन कार्यकारिणी में इंद्रचंद दूगड चेयरमैन व मुख्य संरक्षक रहेंगे।

dugar

बाबूलाल मोहता को अध्यक्ष व गिरिराज खैरीवाल को मंत्री पद पर सर्वसम्मति से चुना गया है। पांच सदस्यीय निदेशक मंडल में सूरजाराम पुरोहित, पी सी तातेड, लूनकरण छाजेड, जतनलाल दूगड व नयनतारा छलाणी होंगे।

kheriwal

एस एन स्वामी, टोडरमल लालानी, रिखबचंद जैन, कानीराम डाकलिया एवं बजरंग लाल सारडा संरक्षक होंगे। उपाध्यक्ष पद पर शांतिलाल बोथरा, पारस डागा,

मेघराज बोथरा, राजेश रंगा व अनुराधा जैन चुने गए। मुदिता पोपली व प्रभुदयाल गहलोत उपमंत्री पद पर चयनित किए गए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर संपतलाल दूगड का चयन किया गया। घनश्याम साध को एज्यूकेशन अॉफीसर का दायित्व दिया गया है। केसरीचंद सेठिया,

ताराचंद बोथरा, डॉ नृसिंह बीठू, मूलचंद सामसुखा, मोहनलाल सुराणा, नवल कल्ला, भैंरूदान सेठिया

राजेंद्र गोलछा, पवन पंचारिया, मनोज कुमार राजपुरोहित, मनोज व्यास, दीपक यादव, रमेश बालेचा, कृष्ण कुमार स्वामी, संगीता टाक, विपिन पोपली व हरिनारायण आचार्य कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं।

गंगाशहर स्थित दूगड ग्रीन हाउस में कानीराम डाकलिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया से पहले संस्था के पूर्व मंत्री सतीश पोपली का स्मरण किया गया तथा पुष्पांजलि अर्पित की गयी। स्व. पोपली के व्यक्तित्व एवं  कृतित्व पर मुदिता पोपली ने संक्षिप्त प्रकाश डाला।

करुणा इंटरनेशनल संस्था को दिए गए स्व पोपली के योगदान पर जतनलाल दूगड ने विचार रखे।

नवनिर्वाचित मंत्री गिरिराज खैरीवाल ने इस अवसर पर सभी का आभार प्रकट किया तथा कहा कि भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा के साथ शीघ्र ही शपथग्रहण समारोह एवं मिटिंग का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर 29-30 दिसंबर को चैन्नई में आयोजित हो रहे वार्षिक सम्मेलन में सहभागिता हेतु चर्चा की गई। संचालन जतन लाल दूगड ने किया। आभार कानीराम डाकलिया ने ज्ञापित किया।

मुनिश्री मणिलालजी का नैतिकता के शक्तिपीठ पर प्रवास

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  तेरापंथ धर्म संघ के वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध शासनश्री मुनिश्री मणिलालजी नैतिकता का शक्तिपीठ पधार चुके हैं।

आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि आचार्यश्री महाश्रमणजी ने महत्ती कृपाकर मुनिश्री मणिलालजी एवं मुनिश्री कुशलकुमारजी का प्रवास नैतिकता का शक्तिपीठ घोषित किया है।

उल्लेखनीय है कि आचार्य तुलसी के बड़े भाई सेवाभावी मुनिश्री चम्पालालजी एवं शासनश्री मुनिश्री सागरमलजी के साथ मुनि जीवन बिताया है।

आप कई वर्षों से आचार्यश्री भिक्षु समाधी स्थल सिरयारी में प्रवासरत रहे। पिछला चातुर्मास केलवा था। मुनिश्री यहां सायाना एवं स्वाध्याय लाभ के लिए पधारे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह सूर्योदय से 15 मिनट पहले मंगलपाठ प्रतिदिन सुनाया जाएगा।

भागवत कथा का आयोजन 8 से

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  श्रीमदभागवत कथा आयोजन समिति के तत्वाधान में अग्रसेन भवन में श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 8 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक किया जायेगा।

हुलाशचंद अग्रवाल परिवार की ओर से आयोजित भागवत कथा में त्रयम्बकेश्वर चैतन्य महाराज के शिष्य के मुखरविद से होगी। प्रथम दिन शोभायात्रा निकाली जायेगी।

आयोजन से जुड़े राजेन्द्र व नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर से कलश यात्रा निकाली जायेगी। जिसमें 108 कलशधारी महिलाएं मंगलगीत गाती अग्रसेन भवन तक जायेगी।

उन्होंने बताया कि कलश यात्रा के बाद कथा प्रारंभ होगी जिसमें नारद प्रसंग व कुंति स्तुति की जायेगी। अरूण अग्रवाल ने बताया कि कथा के दौरान सचेतन झांकिया,नंदोत्सव,कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया जायेगा।

15 दिसम्बर को महाप्रसादी के साथ कथा का समापन होगा।

]]>
दो दिन जनता के संघर्ष के, पांच साल मैं विकास के लिये संघर्ष करूंगा – डॉ. कल्‍ला https://samacharseva.in/two-day-struggle-for-public-five-years-i-will-fight-for-development-dr-kalla/ Tue, 04 Dec 2018 16:56:13 +0000 https://samacharseva.in/?p=4604 बीकानेर, 4 दिसंबर। दो दिन जनता के संघर्ष के, पांच साल मैं विकास के लिये संघर्ष करूंगा – डॉ. कल्‍ला बीकानेर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्‍याशी डॉ. बुलाकीदास कल्‍ला ने कहा कि बीकानेर के विकास के लिये शहर के लोगों को अब गिनती के दिन ही संघर्ष करना है।

उन्‍होंने मतदाताओं से कहा कि वे मतदान से पूर्व के दो दिन संघर्ष कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करायें बाद में आने वाले पांच साल तक मैं शहर के विकास के लिये जी तोड संघर्ष कर शहर का विकास दुबारा सुचारू करने का काम करूंगा।

डॉ. कल्‍ला मंगलवार को गंगाशहर में सेठिया भवन क्षेत्र, नाहटा चौक, गोलछा चौक, सारडा चौक, अंत्‍योदय नगर, राजीव नगर, कुम्‍हारो का मोहल्‍ला आदि क्षेत्रों में आयोजित नुक्‍कड सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. कल्‍ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व बीकानेर पश्चिम में उनके विधायक ने शहर के विकास कार्यों की लगातार उपेक्षा की।

लोगों को सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं पर भी रोक लगा दी तथा आम लोगों को भ्रम में रखकर अपनी सत्‍ता के पांच साल आसानी से गुजार दिये।

ना किसी को रोजगार दिया और ना ही  किसी क्षेत्र में विकास करवाया।  डॉ. कल्‍ला ने कहा कि भाजपा अफवाह फैलाकर, लोगों को आपस में बांटकर अपना काम निकलवाने का प्रयास करती है, ऐसे में हमें इससे बचते हुए विकास के मुददे पर फोकस करते हुए मतदान करना है।

शहर का विकास होगा, नये शिक्षण संस्‍थान भी खुलेंगे जिससे लोगों को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।

डॉ. कल्‍ला ने कहा कि उन्‍होंने अपने कार्यकाल में बीकानेर में जितने विकास कार्य करवाये उनको अब गिनवाने का समय नहीं है मगर जिन्‍होंने उन विकास कार्यों में सहभागिता की वे जानते हैं कि शहर का विकास किस स्‍तर पर हुआ।

डॉ. कल्‍ला ने कहा कि वे नई पीढी को उन विकास कार्यों की याद दिलाना चाहते हैं कि किस प्रकार बीकानेर में विश्‍वविधालयों को खुलवाने के लिये लोगों ने संघर्ष किया और सरकार के सहयोग से उसमें कामयाबी भी मिली।

]]>
अमित शाह के रोड शो में लगे मोदी मोदी के नारे https://samacharseva.in/modi-modis-slogan-in-amit-shah-roadshow/ Wed, 21 Nov 2018 20:11:18 +0000 https://samacharseva.in/?p=4544 नेताओं को  अखरी भीड की कमी

बीकानेर, 21 नवंबर। अमित शाह के रोड शो में लगे मोदी मोदी के नारे, भारतीय जनता पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को बीकानेर शहर में स्‍थानीय एमएम ग्राउण्ड से जूनागढ इलाके तक रथ में सवार होकर रोड शो किया।

रोड शो में शाह के साथ प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष मदनलाल सैनी, केन्‍द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रभारी अविनाश राय खन्‍ना, पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, बीकानेर पश्चिम से भाजपा के प्रत्‍याशी डॉ. गोपाल जोशी, बीकानेर पूर्व से प्रत्‍याशी सिद्धि कुमारी लूणकरनसर के उम्‍मीदवार सुमित गोदारा, कोलायत से उम्‍मीदवार पूनमकंवर भाटी, श्रीडूंगरगढ से प्रत्‍याशी ताराचंद सारस्‍वत साथ रहे।

एमएम ग्राउंड से रवाना हुआ अमित शाह का काफिला जस्‍सूसर गेट,  रोशनी घर चौराहा, फड बाजार होते हुए जूनागढ पहुंचा। रोड शो के समापन के बाद भाजपा अध्‍यक्ष शाह ने जूनागढ में सभा की। इससे पूर्व रोड शो के दौरान जगह जगह पर अमित शाह का स्‍वागत हुआ।

रास्‍ते भर में भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने मोदी-मोदी, भारत माता की जय के नारे लगाये।  बुधवार को जूनागढ स्थित गढ गणेश मंदिर में दर्शन करने आने वाले हजारों गणपति भक्‍तों ने भी अमित शाह के जूनागढ पहुंचने का इंतजार किया।

यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने अपनी टीक के साथ रोड शो के दौरान अमित शाह का स्वागत किया।  इलेक्‍ट्रोनिक मीडिया ने शाह के रोड शो को फ़लाप बताया, कई भाजपा के नेताओं में के चेहरों पर भी भीड की कमी की अखरती दिखाई दी।

यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने शाह का चाँदी के मुकुट से किया भव्य स्वागत

21BKN PH-4

बीकानेर, 21 नवंबर। रोड शो करने बीकानेर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने भव्य स्वागत किया।

 भाजपा के आनन्द सोनी ने बताया कि रोशनी घर चौराहा मार्ग पर दर्जनभर रौबिलों, बैंड बाजों, ढोल ताशों व मशक वादकों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह का स्वागत किया।

सोनी ने बताया कि न्यास अध्यक्ष रांका ने शाह को चाँदी का मुकुट, शॉल व साफा पहना कर उनका अभिनन्दन किया।

रोशनी घर चौराहा से प्रारंभ होकर फड़ बाजार गली से पूर्व तक मार्ग पर गुलाब पुष्प बिछा दिए गए वहीं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा ध्वज लेकर भारत माँ के जयकारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। पार्षद राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि महावीर रांका के नेतृत्व में रोड शो स्वागत के दौरान सभी ने केसरिया साफा पहने तथा भाजपा का ध्वज लहरा कर माहौल भाजपामय कर दिया।

पार्षद शर्मा ने बताया कि इस दौरान पार्षद मोहम्मद ताहिर, भगवतीप्रसाद गौड़, दिनेश उपाध्याय, जगदीश मोदी, शंभु गहलोत, तेजाराम राव, पंकज गहलोत, मधुसूदन शर्मा, श्रवण चौधरी, मनोनीत पार्षद रमेश भाटी, किसान मोर्चा के

 जिलाध्यक्ष किशन चौधरी, गणेश बोथरा, हनुमान रांका, रमेश सैनी, देवेन्द्र टाक, अमरदीन भुट्टा, सुरेश शर्मा, कुलदीप यादव, भाजपा आईटी सेल के विनय चौहान, भाजयुमो देहात जिला मंत्री पवन महनोत, प्रणव भोजक,

भाजयुमो शहर जिला मंत्री विक्की गहलोत, निर्मल गहलोत, करणीदान चारण, मनोज पडि़हार, अंकित तंवर, करणी सिंह, राजवीर गहलोत, प्रहलाद पंचारिया, सुनील सोलंकी, विकास सोलंकी, विशाल गोलछा, सुरेन्द्र कोचर,

बृजमोहन भाटी, एमडी भाटी, महेश छींपा, गौरीशंकर देवड़ा, निर्मला खत्री, कुसुम वर्मा आदि कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।

बीकानेर में उखडे शाह, बिना कुछ बोले दिल्‍ली रवाना

21BKN PH-1

आचार संहिता की उड़ी धज्जियां

बीकानेर, 21 नवंबर। स्‍थानीय भाजपा की पूर्व घोषणा के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बीकानेर में ना सभा की और ना ही कहीं अपना मुह खोला। विधानसभा चुनाव के लिए वोटों का माहौल बनाने आए  शाह के रोड शो में सात विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से भीड़ नहीं उमड़ी।

रोड शो के दौरान आचार संहिता का भी खुला उल्लंघन होता रहा। फलाप रैली को देखते हुए लोगों ने कहा शाह बीकानेर में कम भीड देखकर उखड गए और रोड शो के बाद बिना कुछ बोले हवाई मार्ग दिल्‍ली रवाना हो गए।

अमित शाह की रैली के लिए पिछले एक सप्ताह से तैयारियां चल रही थी जिसमें पार्टी के शहर और जिलाध्यक्ष दोनों की टीमों को सात विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को एकत्र करना था। राष्ट्रीय नेताओं की महत्वपूर्ण उपस्थिति में होने वाले रोड शो से पहले राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेताओं सहित केंद्रीय राज्यमंत्री आदि ने बंद कमरों में बैठकें कर ली।

कार्यकर्ताओं की सामूहिक बैठकें बुलाना तो दूर उन्हें पूरी तरह से संदेश भी नहीं पहुंचा सके। इससे भीड़ शाह की उम्मीद के अनुरूप नहीं आ सकी। रैली में आए अधिकतर लोगों में बैंड बाजे वाले, ढोल ताशों वाले और रणबांकुरों व मजदूरों तक को प्रलोभन देकर बुलाया गया था। रैली के लिए आचार संहिता का भी खुला उल्लंघन हुआ। सरकारी खंभों,

इमारतों और सार्वजनिक स्थानों पर भाजपा के झंडे व बैनर लहरा रहे थे। आचार संहित के अनुसार सरकारी खंभों पर बिना अनुमति के पार्टी के झंडे नहीं लगाए जा सकते। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि सरकारी खंभों व इमारतों पर पार्टी की प्रचार सामग्री लगाने के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। निर्वाचन विभाग के प्रतिनिधियों ने भी इस मौके पर आंखें मूंद कर रखी।

डॉ. कल्‍ला ने किया विभिन्‍न क्षेत्रों में किया जनसंपर्क

21BKN PH-5

बीकानेर, 21 नवंबर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्‍याशी डॉ. बुलाकीदास कल्‍ला ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्‍न इलाकों में जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्‍होंने क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान बुजुर्ग मतदाताओं के पैर छू कर उनसे सफलता का आशीर्वाद मांगा। डॉ. कल्‍ला ने  रघुनाथसरस कुआ, हरिजन बस्‍ती जस्‍सूसर गेट, नत्‍थूसर गेट, गंगाशहर में घर घर पहुंचकर जनसंपर्क किया।

डॉ. कल्‍ला ने मतदाताओं को कांग्रेस की रीति व नीति की जानकारी देते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

सक्रियता से ही मिलेगी सफलता – डॉ. कल्‍ला

21BKN PH-6

बीकानेर, 21 नवंबर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्‍याशी डॉ. बुलाकीदास कल्‍ला ने कहा कि पार्टी नेता-कार्यकर्ताओं की सक्रियता व सजगता से ही पार्टी को चुनाव में सफलता मिलती है।

डॉ. कल्‍ला बुधवार शाम डागा चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के शहर कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के अध्‍यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि आगामी 7 दिसंबर को जब तक अंतिम मतदाता अपना वोट कास्‍ट नहीं कर दे सबको सक्रिय व सावचेती से अपना काम करना है।

डॉ. कल्‍ला ने कहा कि एकजुटता से सभी संकटों से आसानी से उबरा जा सकता है। शहर कांग्रेस प्रवक्‍ता गौरीशंकर व्‍यास ने बताया कि बैठक में वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता बल्‍लभ कोचर, पीसीसी सदस्‍य सोहनलाल चौधरी, सेवादल के नेता राजकुमार किराडू, महिला कांग्रेस की नेता सुनीता गौड,

युवक कांग्रेस के नेता अरुण व्‍यास, कांग्रेस कच्‍ची बस्‍ती प्रकोष्‍ठ के हसन अली, सेवादल के लालजी किराडू, आईटी सेल राहुल जादूसंगत, सोहन चौधरी, युवक कांग्रेस के देवेन्‍द्र बिस्‍सा, भारतीय राष्‍ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के छात्र नेता स्‍वर्ण रंगा आदि उपस्थित रहे।

 पुष्‍प वर्षा कर किया बारावफात के जुलूस का स्‍वागत

21BKN PH-7

बीकानेर, 21 नवंबर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्‍याशी डॉ. बुलाकीदास कल्‍ला, बीकानेर पूर्व के प्रत्‍याशी कन्‍हैयालाल झंवर ने बुधवार को अल्‍पसंख्‍यक समाज दवारा इस्लाम मजहब के बानी

 हजरत मोहम्मद साहब की पैदायश के दिन ईदमिलादुन्नबी, बारावफात पर निकाले गए जुलूस का कोटगेट क्षेत्र में पुष्‍प वर्षा कर स्‍वागत किया। इस अवसर पर डॉ. कल्‍ला ने मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी।

 नोटबंदी से कुटीर उद्योग धंधे हुए बंद- वीरेन्द्र बेनीवाल

21BKN PH-8

बीकानेर, 21 नवम्बर। लूणकरनसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेन्द्र बेनीवाल ने बुधवार को क्षेत्र के 11 गांवों का सघन जनसम्पर्क किया।

उन्होंने नया खाणीसर, चक जोहड़, फुलेजी, चक असरासर, रामसरा, असरासर, जसवंतसर, लालेरा पट्टा महाजन, रतनीसर, बालादेसर, गंुसाईणा, अरजनसर स्टेशन में आमजन से सम्पर्क किया। इन गांवों के लोगों ने जगह-जगह कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का स्मरण करते हुए जगह-जगह उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर बेनीवाल ने नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गत 5 वर्षों में लूणकरनसर के विकास का पहिया थम गया है।

अब फिर मौका मिला है कि कांगे्रस को विजय बनाकर अवरूद्ध हुए विकास को पटरी पर लाने का आपको अवसर मिला है। कांग्रेस के शासनकाल में शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल सहित जनहित के अन्य कार्य पूरी सिद्धत के साथ लागू किए गए थे।

लेकिन इन 5 वर्षों में लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र विकास की दृष्टि से पूरी तरह से पिछड़ गया है।

 बेनीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा की गई नोटबन्दी और जीएसटी. ने आमजन, मजदूर, किसान, व्यापारियों की कमर तोड़ कर रख दी है। छोटे छोटे कुटीर उद्योग-धन्धे बन्द होने की वजह से बड़ी संख्या में लोगों का रोजगार छिन गया है।

गरीब वर्ग के सामने रोजी-रोटी का संकट आन पड़ा है, युवा वर्ग को यह बात समझनी होगी। भाजपा ने झूट्ठे वादों और जुमलों की बदौलत सत्ता हांसिल की है, जिससे सत्ता से बेदखल किया जाना बहुत जरूरी है।

इस अवसर पर लूणकरनसर पंचायत समिति के प्रधान गोविन्द राम गोदारा, पूर्व प्रधान श्योदाना राम नायक, पूर्व प्रधान पतराम, कृषि उपज मण्डी के वाईस चेयरमेन मेघाराम मेघवाल, सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश

सहारण, सूई सरंपच प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिहाग, नाथवाणा सरपंच सुरेश गोदारा, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष लादूराम थालोड़, उरमूल डेयर के पूर्व अध्यक्ष राजाराम झोरड़, सेवादल के ब्लाॅक अध्यक्ष शंकर आचार्य मौजूद थे।

बडी संख्या में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की- इस अवसर पर अरजनसर सरपंच मघाराम, मामराज तावणिया उपसरपंच रामसरा,

जोरावर सिंह ग्राम ईकाई अध्यक्ष चक 301 आरडी, रामेश्वर लाल, सुखराम ने भाजपा और देवीलाल मेघवाल ने बसपा छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र में रात्रि विश्राम से महिला कार्मिकों को मिली छूट

बीकानेर, 21 नवम्बर। निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक-एक महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र  स्थापित करने के निर्देशों में संशोधन कर मतदान दिवस के पूर्व दिवस पर इन पदाभिहित महिलाओं को केन्द्र पर रात्रि विश्राम में छूट प्रदान की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एन. के. गुप्ता ने बताया कि महिला प्रबंधित केन्द्र की पूरी व्यवस्थाओं और निर्वाचन सम्बन्धी कार्यों का संचालन महिला सुरक्षा कर्मियों सहित महिलाओं द्वारा ही की जाने की व्यवस्था की गई है।

समस्त महिला मतदान कार्मिक मतदान के पूर्व दिवस पर मतदान केन्द्र पर पहुंच कर मतदान बूथ की स्थापना एवं मतदान के पूर्व की तैयारियां सुनिश्चित करेंगी और निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची, मतदान क्षेत्र के नोटिस एवं अन्य पोस्टर मतदान केन्द्र पर लिखने व प्रदर्शित करने की व्यवस्था करेंगी।

ये सभी व्यवस्थाएं करने के पश्चात महिला कार्मिक आरक्षित मतदान दलों में से नियुक्त दो पुरूष अतिरिक्त मतदान कार्मिक जिसमें एक पीठासीन अधिकारी और एक प्रथम मतदान अधिकारी को सुपुर्द कर जा सकेगी।

 वे पुरूष पीठासीन अधिकारी को ई.वी.एम. और वी.वी.पेट. मशीनंे तथा अन्य मतदान सामग्री देकर रसीद प्राप्त करेगी और देर शाम अपने निवास स्थान पर जा सकेगी। महिला मतदान कार्मिक मतदान दिवस को प्रातः 6 बजे से पूर्व मतदान केन्द्र पर उपस्थित होकर सभी मतदान कार्यों को अंजाम देगी।

मतदान दिवस को प्रातः 6 बजे से पूर्व महिला मतदान कार्मिकों को ई.वी.एम. व वी.वी.पेट. मशीन तथा मतदान सामग्री सुपुर्द कर रसीद प्राप्त करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तैयार किए गए मतदान बूथ से कोई छेड़-छाड़ नहीं हो एवं ई.वी.एम. व वी.वी.पेट. मशीन सुरक्षित रहे इसके लिए मतदान केन्द्र पर पुरूष पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी व सुरक्षाकर्मी तेनात किए जाएगें। दोनों पुरूष कार्मिक आरक्षित मतदान दल केन्द्र के लिए निर्धारित स्थान पर जाकर अपनी ड्यूटी देंगे।

डाॅ . गुप्ता ने बताया कि महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र पर नियुक्त महिला कार्मिकों की पोशाक का कोई रंग निर्धारित नहीं है।

अतः वे अपने पंसद की पोशाक पहन कर आ सकेंगी। ऐसे मतदान केन्द्रों के भवन पर किसी एक विशेष रंग का उपयोग नहीं किया जाएगा।

पांच साल तक सीएम को जनता से मिलने की फुर्सत नहीं मिली,

भारत माता के लिये कुर्बानी दे सकता हूं – डॉ. कल्‍ला

बीकानेर, 21 नवंबर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्‍याशी डॉ. बुलाकीदास कल्‍ला ने मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे के उस बयान का खंडन किया है जिसमें सीएम राजे ने कहा कि भारत माता की जय का विरोध करने वाली कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिये।

डॉ. कल्‍ला ने कहा कि पांच साल से राजस्‍थान की जनता से जो मुख्‍यमंत्री मिलने तक का समय नहीं निकाल सकी, ना उन्‍होंने कोई विकास के काम किए। वे अब सोशल मीडिया का दुरपयोग कर जो नोन ईश्‍यू को ईश्‍यू बनाकर जनता को भ्रमित कर रही है।

डॉ. कल्‍ला ने कहा कि मीडिया में उनकी जिस सभा का वीडियो वायरल हुआ है उस वीडियो से छेडछाड हुई है।

सभा में  शोरगुल हो रहा था जिसको रोकने के लिये उन्‍होंने नारे लगाने वालों को भी रुकने का ईशारा किया था। डॉ. कल्‍ला ने कहा कि बीजेपी के आईटी सेल ने उस सभा के उनके वीडियो को को एडिट करके, तोड मरोडकर भारत माता से जोडने का का मनगढंत प्रयास है। डॉ. कल्‍ला ने जोर देकर कहा कि वे भाजपा के ऐसे कुत्सित प्रयासोंकी घोर निंदा करते हैं डॉ. कल्‍ला ने कहा कि वह तो भारत माता के लिये कुर्बानी दे सकते है।

डॉ. कल्‍ला ने कहा कि उनकी देशभक्ति के बारे में गलत बातें प्रचारित करना बेहद निंदनीय व शर्मनाक है।

कोलायत विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक मूर्थी का कार्यक्रम

बीकानेर, 21 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री जी.सी.वरूश्बेन्द्रा मूर्थी कोलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। श्री मूर्थी के मोबाईल नम्बर 9468765970 हैं।

 प्रतिनियुक्त क्षेत्र में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, स्वयं प्रत्याशियों अथवा उनके प्रतिनिधि, आमजन द्वारा चुनाव से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत व सूचना देने के लिए मिलने और सुनने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

श्री मूर्थी सोमवार से बुधवार सांय 4 से 5 बजे तक सर्किट हाउस बीकानेर में उपलब्ध होंगे। इसी प्रकार गुरूवार को सांय 3 बजे से 4 बजे तक आई.जी.एन.पी. रेस्ट हाउस बज्जू तथा शुक्रवार से शनिवार तक सांय 3 से 4 बजे तक कार्यालय उपखण्ड अधिकारी कोलायत में उपलब्ध रहेंगें।

कांग्रेस अग्रिम संगठनों की बैठक आज

बीकानेर, 21 नवंबर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चुनाव के संबंध में शहर कांग्रेस के अग्रिम संगठन के अध्‍यक्षों पदाधिकारियों व सदस्‍यों की बैठक गुरुवार शाम 4 बजे डागा चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

बैठक में आगामी चुनाव में बडी सफलता प्राप्‍त करने के लिये प्रत्‍येक मतदाता तक पहुंचे की रणनीति व रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।

बैठक के दौरान चुनाव में मतदाताओं तक पहुंचने तथा पार्टी के नीति रीति को उन तक पहुंचाने के लिये पदाधिकारियों व सदस्‍यों के बीच कार्य वि‍भाजन भी किया जाएगा।

 

 

 

]]>