bikaner sports – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Tue, 07 Jan 2020 16:45:37 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png bikaner sports – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 केबिनेट मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह https://samacharseva.in/cabinet-minister-dr-b-d-kalla-increased-the-enthusiasm-of-the-players/ Tue, 07 Jan 2020 16:38:48 +0000 https://samacharseva.in/?p=8010 पुष्करणा चैलेंज कप 2020, महादेव क्लब व वीरदल पहुंचे सेमीफानल में

बीकानेर, (samacharseva.in)। ऊर्जा तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के मंत्री व बीकानेर पश्चिम के विधायक डॉ. बी. कल्ला ने मंगलवार को पुष्करणा स्टेडियम पहुंचकर वहां चल रही  पुष्करणा चैलेंज कप 2020 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि खेलों से स्वास्थ्य ही अच्छा नहीं रहता बल्कि व्यक्ति के मष्तिष्क का भी बेहतर विकास होता है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के सातवें दिन दो मुकाबले हुए। पहला  मुकाबला  मेवाड़ चितौडगÞढ़ बनाम वीरदल (बीकानेर) के बीच  व दूसरा मैच महादेव क्लब (बीकानेर) बनाम रॉयल पुष्करणा क्लब (काकडा) के बीच खेला गया। आज के मुकाबलों के दौरान   खलाड़ीयों को हौसला बढ़ाने पहुंचे।

पुष्टिकर खेलकूद आयोजन समिति के आयोजक संरक्षक महेन्द्र व्यास ने बताया की पहले मुकाबले में मेवाड़ चितौडगÞढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 8 विकेट खोकर 91 रन बनाए। 92 रनों का पिछा करने उतरी वीरदल (बीकानेर) ने 6 विकेट गवाकर 92 रनों का लक्ष्य हासिल यह मैच 4 विकेट से जीत लिया। वीरदल के जय व्यास को मैन आॅफ द मैंच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरा मैच में महादेव क्लब (बीकानेर) ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 16 ओवरों में 5 विकेट गवाकर 153 रन बनाए। 154 रनों का पिछा करने उतरी रॉयल पुष्करणा क्लब (काकडा) निर्धारित ओवरों में 7 विकेट गवाकर मात्र 83 रन ही बना पाई और महादेव क्लब (बीकानेर) ने यह मुकाबला 70 रनों से जीत लिया।  महादेव क्लब (बीकानेर) के नारायण को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया। 08 जनवरी को दो सेमीफानल मुकाबले होंगे।

मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में  ऊर्जा तथा केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, दिलीप जोशी, महेन्द्र व्यास उपस्थित रहे।

डॉ. कल्ला ने सुनी समस्यायें

बीकानेर, (samacharseva.in)। केबिनेट मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को बीकानेर में पवनपुरी स्थित अपने निवास पर लोगों की समस्याओं को सुना।

डॉ. कल्ला ने इस दौरान अनेक लोगों की समस्याओं के हल के लिये मौके पर से ही अधिकारियों से बात की तथा समस्याओं का हल तुरंत करने को कहा। विभिन्न सगंठनों के लोगों ने भी डॉ. कल्ला को अपने ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार से संबंधित समस्याओं के निस्तारण का आग्रह किया।

]]>
पुष्करणा स्टेडियम में पुष्करणा चैलेंज कप 2020 शुरू https://samacharseva.in/pushkarna-challenge-cup-2020-starts-at-pushkarna-stay-stadium/ Wed, 01 Jan 2020 15:58:20 +0000 https://samacharseva.in/?p=7928 बीजीसी लिटिल चैम्प ने जीता उद्घाटन मैच

बीकानेर (samacharseva.in)। अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद एवं पुष्टिकर खेलकूद आयोजन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में पुष्करणा चैलेंज कप 2020 की शुरूआत हुई।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बीजीसी लिटिल चैम्प बनाम कृष्णा क्रिकेट क्लब सरदारशहर के बीच खोला गया। 16 ओवरों के निर्धारित मैंच में बीजीसी लिटिल चैम्प (बीकानेर) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 122 रन बनाए। 123 रनों का पिछा करने उतरी कृष्णा क्रिकेट क्लब सरदारशहर 14.3 ओवरों में 10 विकेट खोकर मात्र 81 रन ही बना पाई और बीजीसी लिटिल चैम्प ने यह मुकाबला 41 रनों से जीत लिया।

बीजीसी लिटिल चैम्प की और से अमित आचार्य ने 23 गेदों में शानदार 43 रन बनाए और अभिषेक ओझा ने 2.3 ओवरों में 4 विकेट लिए। इससे पूर्व उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के अध्यक्ष रमेश सी. पुरोहित, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला, समाजसेवी व कांग्रेस नेता दिलीप जोशी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिय़ा प्रभारी आरती आचार्य, महेन्द्र व्यास, किशन लाल ओझा, डॉ. राहुल हर्ष, सीएस आनंद चूरा आदि उपस्थित रहे।

मैच के बाद अमित आचार्य को दादापोता की तरफ से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आयोजन कमेटी के सदस्यों ने अनुसार गुरुवार 02 जनवरी को पहला मुकाबला सुबह 10 बजे बाबा रामदेव क्लब बनाम महादेव क्लब व दोपहर 2 बजे आरएमसी बनाम डूंगरगढ़ के बीच निर्धारित 16 ओवरों का मैच खेला जाएगा।

]]>
पुष्करणा स्टेडियम में होगा पुष्करणा चैलेन्ज कप 2020 क्रिकेट मुकाबला https://samacharseva.in/pushkarna-champions-cup-2020-cricket-match-will-take-place-in-pushkarna-stadium/ Thu, 26 Dec 2019 17:33:05 +0000 https://samacharseva.in/?p=7695 बीकानेर, (समाचार सेवा)। तीसरी राज्य स्तरीय पुष्करणा चैलेंज कप 2020 क्रिकेट प्रतियोगिता  1 जनवरी से पुष्‍करणा स्‍टेडियम में आयोजित होगी । प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में राजस्‍थान सहित अन्य राज्यों से पुष्करणा समाज की क्रिकेट टीमें भाग लेंगी।

प्रतियोगिता का आयोजन  पुष्टिकर खेलकुद आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता का फाइनल मैंच रात के अंधेर में दूधीया रोशनी में पुष्‍करणा स्‍टेडियम में खेला जायेगा। प्रतियोगिता की टाई गुरुवार को स्थानीय नत्थुसर गेट स्थित दर्शन भैरु मंदिर में कन्हैयालाल कल्ला, महेन्द्र व्यास, दिलिप जोशी, भंवर पुरोहित, राजकुमार किराडु, महेश ओझा, साहिल बोड़ा एवं किसन ओझा की उपस्थिति में निकाली गई।

समारोह में विजेता और उपविजेता को मिलने वाली ट्रॉफी का भी अनावरण किया गया। जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार रुपए का ईनाम मिलेगा। जबकि उप विजेता टीम को 11 हजार रुपए की नगद राशि दी जाएगी। गुरुवार को हुए समारोह में आयोजन समिति के सदस्‍य वार्ड 57 के पार्षद दुर्गादास छंगाणी, राकेश देरासरी, बलि देरासरी, पुखराज भादाणी, विराट सागर, जय नारायण देरासरी सहित विभिन्‍न किक्रेट टीमों के कप्ताल मौजूद रहें।

प्रतियोगिता में शामिल टीमें

दोस्ती कल्ब सरदारशहर, लटियाल क्लब, बीजीसी लिटिल चैम्प, साई यंग, आर एम सी, ड्रीम इलेवन श्रीडूंगरगढ़, पुष्करणा एकेडमी, महादेव क्लब, वीरदल, एस एस पी चितौडग़ढ़, काकड़ा, बीजीसी यंग स्टार, बाबा रामदेव क्लब।

]]>
बीकानेर में अंतर रेंज फुटबाल प्रतियोगिता शुरू https://samacharseva.in/bikaner-me-antar-reng-futbal-pratiyogita-shuru/ Mon, 25 Jun 2018 22:03:35 +0000 https://samacharseva.in/?p=2416 बीकानेर। श्रीगंगानगर रोड स्थित श्री चैन सिंह स्टेडियम में 43वीं अन्तर रेंज (राज्य स्तरीय) फुटबाल प्रतियोगिता 2018 का उद्धाटन सोमवार 25 जून को सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक यशवन्त सिंह ने किया।

प्रतियोगिता में राज्यभर की 09 टीमें हिस्सा ले रही है। सोमवार को हुए उद्घाटन मैच में जयपुर आयुक्तालय व अजमेर टीम के बीच हुआ।

shreegangaanagar rod sthit shree chain sinh stediyam, beekaaner mein 43 ven antar renj (raajy stareey) phutabaal pratiyogita, 2018 ka udghatan2

shreegangaanagar rod sthit shree chain sinh stediyam, beekaaner mein 43 ven antar renj (raajy stareey) phutabaal pratiyogita, 2018 ka udghatan2

इसमें जयपुर आयुक्तालय टीम 2 गोल से विजयी रही। इसके अलावा कोटा व जोधपुर के बीच हुए मैच में कोटा  टीम 2 गोल से विजयी रही। जयपुर ग्रामीण व उदयपुर के बीच हुए मैच में जयपुर ग्रामीण टीम 1 गोल से विजयी रही।

shreegangaanagar rod sthit shree chain sinh stediyam, beekaaner mein 43 ven antar renj (raajy stareey) phutabaal pratiyogita, 2018 ka udghatan3

shreegangaanagar rod sthit shree chain sinh stediyam, beekaaner mein 43 ven antar renj (raajy stareey) phutabaal pratiyogita, 2018 ka udghatan3

बीकानेर व भरतपुर के बीच हुए मैच में बीकानेर टीम 2 गोल से विजयी रही। उद्घाटन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बीकानेर सवाई सिंह गोदारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर व ग्रामीण) के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

shreegangaanagar rod sthit shree chain sinh stediyam, beekaaner mein 43 ven antar renj (raajy stareey) phutabaal pratiyogita, 2018 ka udghatan4

shreegangaanagar rod sthit shree chain sinh stediyam, beekaaner mein 43 ven antar renj (raajy stareey) phutabaal pratiyogita, 2018 ka udghatan4

तुझ संग प्रीत लगाई में गूंजे सुरीले नगमें

बीकानेर। मदरूप संगीत कला संस्था एवं गोपा मंडल की ओर से रविवार की शाम आनंद निकेतन के सभागार में आयोजित गीत-संगीत के कार्यक्रम ‘तुझ संग प्रीत लगाई में शहर के गायक  कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज में फिल्मी नगमों की प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से गीत-संगीत की नई प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलता है इसलिये ऐसे कार्यक्रमों को बढावा दिया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा शहर जिलामंत्री अनिल पाहुजा ,देहात भाजपा मिडिया प्रभारी शांति देवी चौहान , के आतिथ्य के रूप में शामिल हुए।

सहयोगी के रूप मे राजेन्द्र बडगूजर, विजय शंकर गहलोत,मकसूद अली,ममता सोनी इस अवसर पर मदरूप संगीत कला संंस्था एवं गोपा मंडल  के शानू कच्छावा, गोपीका सोनी,शेलेन्द्र सिंह चौहान, हेपी सिंह ,केलाश आचार्य,नवल गोयल,मंजू सोनी ओर अन्य कलाकारों ने एक से बढकर एक फिल्मों गीतो की प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम का संचालन जवाहर रंगा ने किया।

]]>
बीकानेर का तीरंदाज स्वामी भारतीय टीम में https://samacharseva.in/bikaner-ka-teerandaj-swami-bhartiya-teem-me/ Thu, 21 Jun 2018 18:49:23 +0000 https://samacharseva.in/?p=2195 बीकानेर। बीकानेर निवासी अंतरराष्‍ट्रीयतीरंदाज श्यामसुन्दर स्वामी का भारतीय तीरंदाजी टीम में चयन हुआ है। स्वामी आगामी 30 जून से 8 जुलाई तक चेक रिपब्लिक (यूरोप) में आयोजित पैरा वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने रोहतक में आयोजित ट्राइल में श्याम सुंदर कंपाउंड इवेंट में दूसरे स्थान पर रहकर टीम में जगह बनाई। तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी ने बताया कि इससे पहले भी श्यामसुंदर स्वामी चाइना में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत की तरफ से हिस्सा ले चुके हैं।

दो बार के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट श्याम सुंदर इस समय एशियन गेम्स से पूर्व लगने वाले राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में टॉप 8 खिलाड़ियों में शामिल है और साईं केंद्र रोहतक में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

आवारा पशुओं की समस्‍या का हो स्‍थायी समाधान

बीकानेर शहर में आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को राकने की मांग का एक ज्ञापन कलक्‍टर व निगम आयुक्‍त को भेजा गया है। शहरी क्षेत्र के लोगों की ओर से भेजे गए इस ज्ञापन में बताया गया है कि  शहर में आये‍ दिन आवारा पशुओं के सडक पर घूमने से लोग दुर्घटनाग्रस्‍त होकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहर की यातायात व्‍यवस्‍था सुचारू रहे इस पर न‍गर निगम के अधिकारियों को भी अपनी ओर से प्रयास करना चाहिये। आवारा सांडो व गोधों के बारे में अनेक बार नगर निगम के अधिकारियों को बताये जाने के बावजूद अनेक स्‍थानों पर आज भी आवारा पशु घूमते नजर आते हैं। लोगों ने कहा कि शहर में आवारा गोधों की समस्‍या का स्‍थायी समाधान हो। शहर में डेयरी का व्‍यवसाय करने वाले लोगों पर पशुओं को खुले में ना घूमने देने की चेतावनी दी जाए।

पेयजल व्‍यवस्‍था सुचारू करने की मांग

बीकानेर शहर में पेयजल की समस्‍या को लेकर रामपुरा बस्‍ती के लोगों ने कलक्‍टर को ज्ञापन देकर पानी की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। लोगों का कहना है जलदाय विभाग इन दिनों अपनी मर्जी के समय पर पानी की आपूर्ति करता है। कई बार तो देर रात को पानी की सप्‍लाई की जाती है जिससे की अनेक लोग पानी का भण्‍डारण भी नहीं कर सकते हैं। इससे उनकी दिनचर्या बिगड जाती है। लोगो ने मांग की कि पेयजल एक निश्चित समय पर सप्‍लाई किया जा सके ताकि लोग अपने घरों के काम आसानी से निबटा सके।

]]>
मिनी मैराथन में स्‍कूली बच्चों ने दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश https://samacharseva.in/mini-merathon-me-schooli-bachhon-ne-diya-sandesh/ Sun, 03 Jun 2018 11:40:21 +0000 https://samacharseva.in/?p=1830 बीकानेर। विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रमों के तहत रविवार 3 जून को गंगाशहर स्थित महावीर चौक से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड  मंडल मुख्यालय बीकानेर की ओर से आयोजित यह मिनी मैराथन महावीर चौक गंगाशहर से आरंभ होकर बांठिया स्कूल,  भीनासर में संपन्न हुई।

मैराथन में गंगाशहर व भीनासर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के तीन सौ से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। मैराथन के दौरान बच्चों ने विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिया।

इससे पूर्व रविवार की सुबह गंगाशहर स्थित महावीर चौक से मिनी मैराथन दौड़ का शुभारभ नगर निगम के महापौर नारायण चौपड़ा, यूआईटीअध्यक्ष महावीर रांका, स्काउट-गाइड की राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विमला मेघवाल, मंडल चीफ कमिश्नर (स्काउट) डॉ विजयशंकर आचार्य व मंडल सचिव देवानंद पुरोहित ने मैराथन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

अतिथियों ने अपने वक्तव्यों में पर्यावरण के संरक्षण की महती आवश्यकता पर बल दिया। सहायक राज्य संगठन आयुक्त घनश्याम व्यास ने बताया कि प्लास्टिक थीम के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए यह आयोजन किया गया है।

समारोह में बांठिया बालिका सी सैकेंडरी स्कूल, भीनासर की प्राचार्या शशि वर्मा, स्थानीय संघ, गंगाशहर के प्रधान भवानी शंकर जोशी, उप प्रधान गिरिराज खैरीवाल, सचिव प्रभुदयाल गहलोत, समाजसेवी सीताराम कच्छावा, ओम रामावत, अशोक सुथार, विनोद गहलोत, रामेश्वर मारू सहित अनेक गणमान्य जन सम्मिलित हुए।

कोलायत सरोवर पर श्रमदान सोमवार को

स्काउट गाइड द्वारा सोमवार 4 जून को कोलायत स्थित कपिल मुनि आश्रम एवं तालाब में श्रमदान किया जाएगा।

सहायक राज्य संगठन आयुक्त घनश्याम व्यास ने बताया कि स्थानीय संघ गंगाशहर के सचिव प्रभुदयाल गहलोत के नेतृत्व में 40 जनों का दल सोमवार सुबह बांठिया स्कूल, भीनासर से प्रस्थान करेगा।

यह दल कोलायत सरोवर व घाटों को प्लास्टिक और पॉलीथिन मुक्त करने का प्रयास करेगा।

]]>
पदक लेेकर लौटे तैराकों का किया सम्मान https://samacharseva.in/%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a4%95-%e0%a4%b2%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95/ Tue, 29 May 2018 15:40:37 +0000 https://samacharseva.in/?p=1707 बीकानेर, (समाचार सेवा)पदक लेेकर लौटे तैराकों का किया सम्मान। सीकर में आयोजित राज्यस्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में सोनाचांदी व तांबा पदक लेकर लौटे तैराकों का बीकानेर में मंगलवार को उनके माता-पिता के साथ सम्मान किया गया।

स्थानीय राजीव गांधी तरणताल  ग्राउंड शाला क्रीड़ा संगम नंबर 4 के खेल मैदान पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान तैराकी कोच गिरिराज जोशी ने बताया की प्रतियोगी भजनीता साध ने राज्य स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में भजनीता साध व नैऋति व्यास ने 55 पदक जीते हैं।

कोच जोशी ने बताया कि प्रतियोगी चिराग ने इस प्रतियोगिता में 50 मोटर बैक स्ट्रॉक में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। तरणताल पर आयोजित समारोह में इन होनहार तैराकों का जिमनास्टिक, क्रिकेट, तीरंदाजी आदि खिलाड़ियों ने सम्मान किया।

समारोह में तैराकी संघ के  वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन.डी. रंगा] गौरीशंकर आचार्य, शशि शेखर  जोशी,  राम प्रकाश रंगा,  अनिल जोशी,  शक्ति रतन रंगा,  विजय खत्री,  संतोष नायक,  भवानी पटवा,  तीरंदाजी कोच गणेश व्यास,  क्रिकेट कोच प्रशांत आचार्य आदि ने खिलाडियों को माला पहनाकर सम्मान किया।

शाला क्रीड़ा संगम नम्बर 4 तरणताल के रामेंद्र हर्ष, रामकुमार पुरोहित,  रामचंद्र स्वामी ने भी तैराकों का स्वागत किया।

गडबडाई शहर की सफाई व्‍यवस्‍था

बीकानेर (समाचार सेवा)बीकानेर में सफाई व्‍यवस्‍था गडबडाई हुई हे। अनेक लोगों व संगठनों ने नगर

निगम को ज्ञापन भेजकर सफाई व्‍यवस्‍था सुचारू करने की मांग की मगर व्‍यवस्‍था सुचारू नहीं हो सकी। कहीं विवाह स्‍थलों के बाहर गंदगी को हटाने की व्‍यवस्‍था नहीं है तो कहीं नालों को सफाई करने की सुचारू व्‍यवस्‍था को लेकर बार बार आग्रह करने के बावजूद नाले गंदगी से अटे पडे हैं।

सडकों के गडढे तो और भी हालात खराब करने वाले हैं। आवारा पशुओं व सडक के गडढों ने राहगीरों को कई बार चोटिल किया है। जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की जिम्‍मेदारी नहीं लेता है।

]]>
बीकानेरी जलपरियों ने जीता सोना चांदी https://samacharseva.in/bikaneri-jalparion-ne-jeeta-sona-chandi/ Sun, 27 May 2018 09:03:13 +0000 https://samacharseva.in/?p=1633 बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेरी जलपरियों ने जीता सोना चांदी। बीकानेरी जलपिरयों नैऋति एस व्यास तथा भजनीता साध ने सीकर में आयोजित राजस्थान जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में सोना व चांदी जीत कर शहर का मान बढाया है।

तैराकी कोच गिरिराज जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के बालिका वर्ग  के प्रथम ग्रुप में नैऋति एस व्यास ने 50,100 व 200 मीटर बैक स्ट्रॉक में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। साथ ही नैऋति ने 200 मीटर आई एम व् 50 मीटर बटरफ्लाई में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

इसी प्रकार बालिका ग्रुप द्वितीय में भजनीता साध ने 800 1500  मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसके साथ ही भजनीता ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल और100 मीटर बैंक स्टॉक में कांस्य पदक प्राप्त किया।

भजनीता 1500 मीटर फ्री स्टाइल में इस ग्रुप में जीतने वाली बीकानेर की प्रथम बालिका है। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने तैराकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। जिमनास्टिक कोच भवानी पटवा, संतोष नायक व तरणताल के कमल हर्, संजय ओझा, सत्यनारायण छंगाणी, शिव शंकर छंगाणी, दल प्रभारी दिनेश साध व संजय  व्यास ने बीकानेर तैराकी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

तैराकी के प्रशंसकों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने की संभावनाएं जताई।

]]>
निर्बाध रूप से चल रहा है स्‍वर्णकार समाज का अखाडा https://samacharseva.in/nirbadh-roop-e-chal-raha-he-sravankar-samaj-ka-akhada/ Sat, 26 May 2018 05:11:54 +0000 https://samacharseva.in/?p=1571 बीकानेर, (समाचार सेवा) निर्बाध रूप से चल रहा है स्‍वर्णकार समाज का अखाडा। बीकानेर में अखाड़े (व्यायाम शाला) की परम्परा बहुत पुरानी है। श्रीब्राह्मण स्वर्णकार समाज बीकानेर जैसी संस्‍थायें भी है जो अखाडा परम्परा को जीवित रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। स्‍वर्णकार समाज के अखाडे को स्‍थापित हुए एक वर्ष पूरा हो चुका है।

अखाडा संस्‍था का उदेश्य आज के डिजिटल युग में बच्चो को शारीरिक और मानसिक स्तर पर इस परम्परा द्वारा सुदृढ़ किया जाना है। समाज के ही प्रांगण में बने इस अखाडे में प्रातःकालीन  सुबह 6 से 9 बजे तक तथा शाम को  6 से 9 बजे तक नव युवाओं को प्रशिक्षित किए जाने का क्रम जारी है। यहां कुश्ती, गदा, मोगरी, लाठी, बन्नाटी, योगासन एवं अन्य  खेलकूद  गतिविधियां   आयोजित की जाती है।

यहां स्‍वर्णकार समाज के बच्‍चे और युवा विभिन प्रकार के शारीरिक प्रदर्शन करते है। इस संस्‍था के शुक्रवार 25 मई को हुए वार्षिकोत्‍सव में बीकानेर कुश्ती संघ के सचिव जगन पुनिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। ब्राह्मण स्वर्णकार वेब पोर्टल के संचालक भगवती प्रसाद सोनी ने बताया की समाज की ओर से संचालित के इस अखाडे कुश्ती में रविन्द्र सोनी योगासन, गदा मोगरी में लक्ष्मण सोनी, भारोतोलन में गोपी सोनी, लाठी बन्नाटी के क्षेत् में जयराम लाडनवाल अपनी नियमित सेवाएं दे रहे हैं।

साथ ही राधाकिशन भजूङ भक्ती भाव और अल्पाहार की विशेष रूप से अपनी सेवा दे रहे है।

]]>