Bikaner Education – Samachar Seva https://samacharseva.in Mission Patrkarita Fri, 06 Jun 2025 05:41:50 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://samacharseva.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-samacharsevalogo-channel-pic-32x32.png Bikaner Education – Samachar Seva https://samacharseva.in 32 32 वेब डेवलपमेंट कोर्स की अंतिम पंजीकरण तिथि कल, अभी करें रजिस्ट्रेशन https://samacharseva.in/last-registration-date-for-web-development-course-tomorrow-register-now/ Fri, 23 May 2025 04:46:55 +0000 https://samacharseva.in/?p=25935 आस्था कंप्यूटर्स में वेब डेवलपमेंट कोर्स की पहली चरण की शुरुआत होने जा रही है। इस कोर्स में छात्रों को वेब डेवलपमेंट की बुनियादी तकनीकों से परिचित कराया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से फ्रंटेंड डेवलपमेंट पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस कोर्स के तहत HTML, CSS, JavaScript और अन्य महत्वपूर्ण फ्रंटेंड तकनीकों को सिखाया जाएगा, जो वेब डेवलपमेंट में सफलता की कुंजी मानी जाती हैं।

कोर्स की पंजीकरण प्रक्रिया कल 24 मई 2025 तक खुली रहेगी। इच्छुक छात्र फोन के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

पंजीकरण या किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें: +91-9928004669

यह कोर्स उन सभी छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो वेब डेवलपमेंट में करियर बनाने के इच्छुक हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि पास आने के कारण छात्रों को जल्द से जल्द अपना नाम दर्ज कराना होगा।

]]>
‘क्यूं अपनाएं हम हिंदी’ निबंध में नंदन, दक्ष व राजा रहे अव्‍व https://samacharseva.in/nandan-daksh-and-raja-were-the-top-performers-in-the-essay-why-should-we-adopt-hindi/ Wed, 11 Sep 2024 13:59:46 +0000 https://samacharseva.in/?p=23576 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) हिन्दी दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को पीएमश्री राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘क्यूं अपनाएं हम हिन्दी?’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

राजभाषा संपर्क अधिकारी हरि शंकर आचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 4 के विद्यार्थी नंदन यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर दक्ष दैया एवं राजा हसन, तृतीय स्थान पर चंदन यादव, रजत एवं सूरज रहे। इसी प्रकार सूरज, साहिल एवं लाभांश गहलोत चौथे स्थान तथा कार्तिक सोलंकी पांचवे स्थान पर रहे।

इस दौरान पहली कक्षा के चंद्र शेखर को विशेष पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में टाटा कंसलटेंसी द्वारा आयोजित ‘स्मार्ट भारत के निर्माण में युवाओं का योगदान’ विषयक निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजभाषा संपर्क अधिकारी आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतियोगिता में 20 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी बात रखी।

समारोह में इन अतिथियों ने की शिरकत

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार थे। अध्यक्षता बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एड. जुगल किशोर व्यास ने की। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक  डॉ. अरविन्द आचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

हिंदी से जुड़ी गतिविधियां हुई

विद्यालय के प्राचार्य यशपाल पंवार ने कहा कि विद्यालय द्वारा हिंदी से जुड़ी गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ अध्यापक सुभाष जोशी ने हिंदी से जुड़े साहित्यकारों के बारे में बताया।

हिंदी व्याख्याता रतन जीनगर ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक महेन्द्र मोहता सहित विभिन्न अध्यापक मौजूद रहे।

]]>
प्रखर राजस्थान अभियान के तहत मॉडल बाल पुस्तकालय शुरू https://samacharseva.in/model-childrens-library-started-under-prakhar-rajasthan-campaign/ Mon, 09 Sep 2024 14:48:12 +0000 https://samacharseva.in/?p=23514 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)प्रखर राजस्थान कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नत्थूसर गेट में मॉडल बाल पुस्तकालय का उद्घाटन सोमवार को बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने किया।

राजस्थान स्कूल पुस्तकालय संवर्धन परियोजना द्वारा आयोजित प्रखर राजस्थान कार्यक्रम के तहत हुए इस समारोह के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी गजानन सेवक, पार्षद माणक प्रजापत, एड. भवानी शंकर जाजड़ा और टाटा ट्रस्ट कोऑर्डिनेटर महेंद्र चौहान मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल से बच्चों में पुस्तकों के लगाव बढ़ेगा।

प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग विषयों पर आधारित पुस्तकें पढ़नी चाहिए

उन्होंने पुस्तकों को मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र बताया और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग विषयों पर आधारित पुस्तकें पढ़नी चाहिए। इस दौरान दिनेश कुमार बिस्सा, देवेंद्र जाखड़, गोपाल किराडू, असक अली, राम रतन डूडी, रामनारायण पुरोहित, धनराज सोनी, राजेंद्र मोदी, शिवकुमार पुरोहित, मनीराम, मंजुल गौड़ और अनिल आचार्य आदि मौजूद रहे। प्राचार्य कमल भारद्वाज ने आगंतुकों का आभार जताया।

इस दौरान दिनेश कुमार बिस्सा, देवेंद्र जाखड़, गोपाल किराडू, असक अली, राम रतन डूडी, रामनारायण पुरोहित, धनराज सोनी, राजेंद्र मोदी, शिवकुमार पुरोहित, मनीराम, मंजुल गौड़ और अनिल आचार्य आदि मौजूद रहे। प्राचार्य कमल भारद्वाज ने आगंतुकों का आभार जताया।

]]>
शिक्षक व विद्यार्थी है एमजीएसयू की मुख्‍य पूंजी- कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित https://samacharseva.in/teachers-and-students-are-the-main-capital-of-mgsu-vice-chancellor-prof-manoj-dixit/ Thu, 05 Sep 2024 13:07:39 +0000 https://samacharseva.in/?p=23426 शिक्षक दिवस पर विवि में कार्यरत व सेवानिवृत शिक्षकों का किया सम्‍मान

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्‍म दिवस व शिक्षक दिवस पर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर में सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

विवि कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने विश्वविद्यालय में पदस्थापित शिक्षकों  प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, डॉ. मेघना शर्मा, डॉ. गौतम मेघवंशी, डॉ. धर्मेश हरवानी, डॉ. अभिषेक वशिष्ठ, डॉ. अनिल कुमार दुलार, डॉ. प्रभुदान चारण, डॉ. लीला कौर, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. प्रगति सोबती, डॉ. संतोष कंवर शेखावत, डॉ. ज्योति लखाणी, फौजा सिंह, अमरेश कुमार सिंह, मानकेशव सैनी, डॉ. यशवंत गहलोत एवं उमेश शर्मा का सम्‍मान किया।

समारोह में कुलपति ने सम्बद्ध राजकीय महाविद्यालयों से सत्र 2023-24 में सेवानिवृत हुए शिक्षकों डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. महावीर सिंह, डॉ. अनिता शर्मा, डॉ. सुचित्रा कश्यप, डॉ. विजय ऐरी, डॉ. रेणु बोहरा, डॉ.  विनोद कुमार जांगिड़, डॉ. विनोद कुमार स्वामी, डॉ.  रेणु अग्रवाल, नेमीचंद शर्मा, डॉ. रोजी रानी श्रीवास्तव का भी सम्‍मान किया। समारोह की अध्‍यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. दीक्षित ने कहा कि विद्यार्थी एवं शिक्षक ही मुख्य पुंजी है जिनके प्रयासों से विश्वविद्यालय का विकास संभव है।

शिक्षक दिवस का उद्देश्य केवल औपचारिकता नहीं

उन्‍होंने कहा कि शिक्षक दिवस का उद्देश्य केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि शिक्षक हमारे जीवन में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुलपति ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षक स्वायतता और स्वतंत्र रूप से शिक्षा के प्रचार-प्रसार का कार्य कर सकते है। सेवारत रहते हुए तो उन्हें निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार ही चलना होता है।

कार्यक्रम में छात्रा ईशा शर्मा एवं छात्र गौरव भादाणी ने शिक्षक दिवस पर विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त कुलसचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा ने किया। समारोह में सहायक निदेशक डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह, महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.  अभिलाषा आल्हा, अधिष्ठाता सामजिक विज्ञान इन्द्रा गोस्वामी, अधिष्ठाता कला डॉ. इन्द्र सिंह राजपुरोहित सहित विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित एवं वित्त नियंत्रक अरविन्द बिश्नोई ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

]]>
प्रो. मनोज दीक्षित को प्रदान किया जाएगा विशिष्ट नागरिक सम्मान   https://samacharseva.in/prof-manoj-dixit-will-be-awarded-the-distinguished-civilian-award/ Sat, 24 Aug 2024 12:28:43 +0000 https://samacharseva.in/?p=23207 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)प्रो. मनोज दीक्षित को प्रदान किया जाएगा विशिष्ट नागरिक सम्मान , महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्याल (एमजीएसयू)  बीकानेर के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित को उन्नत अनुसंधान और विकास, दक्षिण एशियाई संस्थान विशिष्ट नागरिक सम्मान प्रदान किया जाएगा। 

प्रो. मनोज दीक्षित को यह सम्‍मान उनके शैक्षणिक वातावरण के विकास के लिए उत्कृष्ट नेतृत्व, अथक एवं महत्वपूर्ण सेवा के लिए साऊथ एशियन इस्टीट्यूट फॉर एडवांस रिसर्च एण्ड डवलपमेन्ट द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह निर्णय संस्‍थान की ओर से लिया गया है।

ना प्रचार, ना विचार केवल समाचार

प्रतिदिन की प्रमुख खबरों के लिये देखते रहिये समाचार सेवा न्‍यूज पोर्टल, इस पोर्टल पर बीकानेर सहित प्रदेश व देश की प्रमुख खबरें अपडेट के साथ उपलब्‍ध कराई जाती है। यहां की खबरों में केवल समाचार होते हैं ना कि प्रचार और विचार केवल समाचार।

]]>
बीकानेर राजघराने की कुलदेवी करणी माता का है वृहद इतिहास : डॉ. मेघना शर्मा https://samacharseva.in/bikaner-royal-familys-kuldevi-karni-mata-has-a-vast-history-dr-meghna-sharma/ Sat, 24 Aug 2024 11:39:36 +0000 https://samacharseva.in/?p=23202 एमजीएसयू के विद्यार्थियों ने जाना देशनोक की करणी माता का इतिहास

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)महाराजा गंगासिंह विश्‍वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के इतिहास विभाग के 50 विद्यार्थियों ने डॉ. मेघना शर्मा के नेतृत्व में आयोजित शैक्षणिक भ्रमण के तहत शनिवार को करणी माता मंदिर व पैनोरमा के माध्यम से करणी देवी की ऐतिहासिकता व जीवन दर्शन को जाना समझा।

50 students of the History Department of Maharaja Ganga Singh University (MGSU) Bikaner made an educational tour of Deshnok under the leadership of Dr. Meghna Sharma.11

50 students of the History Department of Maharaja Ganga Singh University (MGSU) Bikaner made an educational tour of Deshnok under the leadership of Dr. Meghna Sharma.11

भ्रमण प्रभारी डॉ. मेघना ने विद्यार्थियों को बताया कि बीकानेर और जोधपुर की स्थापना करणी माता के आशीर्वाद के बाद ही हो सकी और यहां मंदिर परिसर में उपस्थित चूहे उनके पुत्रों के रूप में प्रतीकात्मक रूप से पूजे जाते हैं। सफेद चूहे (काबा) का दिखना शुभ माना जाता है।

डॉ. मेघना ने आगे बताया कि राजस्थान के स्थानीय देवी देवताएं व मेले त्योहार सेमेस्टर के पाठ्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा भी हैं। यहां विद्यार्थियों ने करणी माता के पुराने मंदिर के साथ साथ नवनिर्मित पैनोरमा में उद्धृत मूर्ति शिल्प व झांकियों के माध्यम से ज्ञानवर्धन किया भ्रमण दल में 50 विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई।

विभाग से अतिथि शिक्षक डॉ. मुकेश हर्ष, जसप्रीत सिंह व रिसर्च फेलो शोधार्थी पूनम चौधरी भी शामिल रहे। विद्यार्थी दल से जगदीश मेघवाल, अब्दुल हक और हिमांशु गहलोत का विशेष सहयोग रहा। इससे पूर्व शनिवार सुबह विवि परिसर से विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार छंगाणी ने विद्यार्थियों की बस को हरी झंडी दिखाकर देशनोक हेतु रवाना किया।

50 students of the History Department of Maharaja Ganga Singh University (MGSU) Bikaner made an educational tour of Deshnok under the leadership of Dr. Meghna Sharma.

50 students of the History Department of Maharaja Ganga Singh University (MGSU) Bikaner made an educational tour of Deshnok under the leadership of Dr. Meghna Sharma.

]]>
दिग्भ्रमित हैं आज के युवा- डॉ. चन्‍द्रशेखर श्रीमाली https://samacharseva.in/todays-youth-are-confused-dr-chandrashekhar-shrimali/ Thu, 22 Aug 2024 10:20:22 +0000 https://samacharseva.in/?p=23163 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) नेशनल कॅरिअर काउंसलर डॉ. चन्‍द्रशेखर श्रीमाली ने कहा कि आज के युवा दिग्भ्रमित हैं, करियर बनाने के प्रति उनका रुझान जब तक नकारात्मक रहेगा, तब तक वो सफल नही हो सकते।

डॉ. श्रीमाली गुरुवार को श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय आयोजित एक दिवसीय कैरियर गाइडेंस कॉन्क्लेव में मुख्‍य वक्‍ता के रूप में अपना संबोधन दे रहे थे। उन्‍होंने कहा कि सही दिशा और मार्गदर्शन ही नव युवाओं को जीवन में सफल बना सकता है।

समारोह के अन्‍य मुख्य वक्ता चंद्रकला ब्रोकिंग सर्विस के सुमित सुराना ने छात्राओं को कैरियर चुनने और उसमे आने वाली बाधाओं को कैसे दूर किया जाए इससे  संबंधित टिप्स दिए।

प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने कहा कि युवाओं को अपने कैरियर के प्रति सकारात्मक सोच रखते हुए सफलता प्राप्त करने के प्रति लगातार प्रयासरत रहना चाहिये। एयू फाइनेंस बैंक की प्रतिनिधि शिवांगी भारद्वाज ने बैंकिंग क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बताए।

ब्‍लॉक कांग्रेस अध्‍यक्ष युवा नेता सुमित कोचर ने कहा कि युवाओं में सपने पूरे करने की ताकत है तो सपने जरूर पूरे होंगे। व्याख्याता डॉ. राजेंद्र जोशी ने आभार जताया। मंच संचालन व्याख्याता डॉ.धनपत जैन ने किया।

]]>
चाकूबाजी की वारदात वाली UDAIPUR KI स्कूल की प्रधानाचार्य ईशा निलंबित https://samacharseva.in/udaipur-school-principal-isha-suspended-for-stabbing-incident/ Tue, 20 Aug 2024 17:54:47 +0000 https://samacharseva.in/?p=23136 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  चाकूबाजी की वारदात वाली UDAIPUR KI स्कूल की प्रधानाचार्य ईशा निलंबित चाकूबाजी की वारदात वाली UDAIPUR KI स्कूल की प्रधानाचार्य ईशा निलंबितचाकूबाजी की वारदात वाली UDAIPUR KI स्कूल की प्रधानाचार्य ईशा निलंबितचाकूबाजी की वारदात वाली UDAIPUR KI स्कूल की प्रधानाचार्य ईशा निलंबित।

चाकूबाजी की वारदात वाली UDAIPUR KI स्कूल की प्रधानाचार्य ईशा निलंबितचाकूबाजी की वारदात वाली UDAIPUR KI स्कूल की प्रधानाचार्य ईशा निलंबितचाकूबाजी की वारदात वाली UDAIPUR KI स्कूल की प्रधानाचार्य ईशा निलंबितचाकूबाजी की वारदात वाली UDAIPUR KI स्कूल की प्रधानाचार्य ईशा निलंबितचाकूबाजी की वारदात वाली UDAIPUR KI स्कूल की प्रधानाचार्य ईशा निलंबित

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।

]]>
कौशल विकास कार्यक्रमों के ब्रॉशर का हुआ विमोचन https://samacharseva.in/brochure-of-skill-development-programs-released/ Sun, 18 Aug 2024 11:20:14 +0000 https://samacharseva.in/?p=23080 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)जन शिक्षण संस्थान बीकानेर के कार्य-उद्देश्यों को दर्शान के लिये प्रकाशित करवाए गए बॉशर का विमोचन रविवार को समिति एवम संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

जन शिक्षण संस्‍थान कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित एवं बीकानेर प्रौढ शिक्षण समिति, बीकानेर द्वारा संचालित है। मुख्य अतिथि जन शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट गिरिराज मोहता ने कहा कि इस ब्रॉशर के माध्यम से आमजन को अपनी रुचि के कौशल विकास प्रशिक्षणों की जानकारी एक नजर में उपलब्ध हो जाती है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में बीकानेर प्रौढ शिक्षण समिति, के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष ओम कुवेरा ने दिया। समारोह में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार बोड़ा, समिति की मानद सचिव सुशीला ओझा, उपाध्यक्ष अविनाश भार्गव, प्रबंधमण्डल सदस्‍य भागीरथ कालवा, भवानी प्रकाश, मोहिनी देवाणी उपस्थित थे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने किया।

]]>
अब स्‍कूल में किसी भी समय चेक किया जा सकता है विद्यार्थियों का स्‍कूल बैग https://samacharseva.in/now-students-school-bags-can-be-checked-at-any-time-in-school/ Sat, 17 Aug 2024 06:35:25 +0000 https://samacharseva.in/?p=23032 उदयपुर में विद्यार्थियों के बीच हुई हिंसक वादारत के बाद आया आदेश

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)स्‍कूलों में विद्यार्थियों के बीच धारदार हथियार के साथ होने वाले हिंसक झगड़ों की रोकथाम के लिये सभी सरकारी व गैर सरकारी स्‍कूलों में रैण्‍डम रूप से विद्यार्थियों के स्‍कूल बैग की जांच की जा सकती है। ऐसे आदेश माध्‍यमिक शिक्षा राजस्‍थान बीकानेर के निदेशक आशीष मोदी ने शनिवार को सरकारी अवकाश के दिन जारी किए हैं।

शिक्षा निदेशक की ओर से सभी राजकीय व गैर राजकीय स्‍कूलों को इस संबंध में भेजे गए निर्देशों में कहा गया है कि विद्यालयों में धारदार, नुकीला हथियार चाकू, छूरी, धारदार कैंची या किसी भी नुकीली वस्तु जो भय एवं हिंसा का कारक बन सकती है, ऐसी वस्‍तुओं को विद्यालयों में लाने पर रोक लगाने के लिये शिक्षकों को रैंडम रूप से विद्यार्थियों के स्‍कूल बैग चेक करने होंगे। जिन डेस्‍क पर विद्यार्थी बैठते हैं उनका भी रैंडम चेक होगा। साथ ही समय-समय पर विद्यार्थियों की व्‍यक्तिगत वस्‍तुओं की भी नियमित जांच करनी होगी।

उदयपुर में छात्रों के बीच हिसंक वारदात के बाद दिये निर्देश

जानकारी में रहे कि उदयपुर के सरकारी स्कूल में स्टूडेंट्स के बीच हुए झगड़े से उपद्रव की घटना के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नुकीली सामग्री और हथियार लेकर स्कूल आने पर पाबंदी लगाई है। शिक्षा मंत्री के आदेशों की अनुपालना में आदेश पर शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। शिक्षण संस्‍था प्रधानों को कहा गया है कि वे धारदार हथियार की स्‍कूल में लाने की मनाही के आदेश को शिक्षण संस्‍था के सूचना पटट पर चस्‍पा करेंगे।

प्रार्थना सभा में बताना होगा नीयम

साथ ही स्‍कूल में होने वाली प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को इस बारे में जानकारी देंगे। इस विषय पर अध्‍यापक-अभिभावक परिषद की बैठक में भी चर्चा की व्‍यवस्‍था करेंगे। आदेश में कहा गया है कि चाकू, छूरी, धारदार कैंची या किसी भी नुकीली वस्तु को विद्यालय में लाना सख्त मना होगा। ऐसी किसी भी वस्तु का लाना एवं प्रयोग, सुरक्षा और अनुशासन के नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

अभिभावकों को निर्देश बच्‍चों को करें जागरूक

शिक्षा निदेशक के निर्देशों में अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्‍चों को धारदार वस्‍तुओं के खतरों के बारे में जागरूक करेंगे और ऐसी वस्‍तुए स्‍कूल बैग में ना रखने की समझाइश करेंगे। आदेश के अनुसार यदि किसी विद्यार्थी को स्‍कूल में धारदार हथियार लाते हुए पाया गया तो संस्‍था प्रधान को उस विद्यार्थी के अभिभावक से संपर्क करना होगा, साथ ही संबंधित विद्यार्थी के खिलाफ सख्‍त अनुशसनात्‍मक कार्यवाही करनी होगी।

]]>