
अहमदाबाद प्लेन हादसे में बीकानेर के युवक की संभावित मौत, परिजन कर रहे पुष्टि
बीकानेर, 12 जून।
अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई, जिसमें बीकानेर के रहने वाले अभिनव पडि़हार भी सवार बताए जा रहे हैं। अभिनव श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशनाराम नाई के नाती हैं और हाल ही में कुछ महीनों पहले ही लंदन शिफ्ट हुए थे।


अभिनव की फ्लाइट में मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों में बेचैनी है और वे लगातार पुष्टि में जुटे हैं। अभिनव की पत्नी और आठ वर्षीय बेटा इस समय ब्रिटेन में हैं, जहां वे उनके पास लौट रहे थे।
हादसे की भयावहता
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी और कुछ ही देर बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गई। विमान में कुल 242 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें से अधिकांश की मौत की आशंका जताई जा रही है।
फ्लाइट में शामिल यात्रियों में:
-
भारत के 169 नागरिक
-
ब्रिटेन के 53 नागरिक
-
पुर्तगाल के 7 नागरिक
-
कनाडा का 1 नागरिक शामिल थे।
हेल्पलाइन जारी
एयर इंडिया ने हादसे के बाद यात्रियों के बारे में जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 18005691444 जारी किया है। अभिनव पडि़हार के संबंध में भी परिवार लगातार संपर्क में है और स्थिति की जानकारी जुटा रहा है।
शोक और चिंता
पूर्व विधायक किशनाराम नाई का पूरा परिवार सदमे में है। अगर अभिनव की मौजूदगी की पुष्टि होती है तो बीकानेर के लिए यह हादसा और भी ज्यादा दर्दनाक बन जाएगा।
परिजन और रिश्तेदार हर संभावित माध्यम से सूचना जुटाने में लगे हुए हैं।
Editor's team of Samachar Seva for you! to get fastest and latest updates for your local area