USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में गुम हुए चेक के दुरुपयोग कर 7.66 लाख रुपये की धोखाधड़ी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, हीरा पीरा स्कूल के पास सर्वोदय बस्ती निवासी असगर हुसैन पुत्र अता हुसैन गौरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका चेक नंबर 349072 पूर्व में गुम हो गया था, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने पहले ही दर्ज करवा रखी थी। इसके बावजूद गिरिराज व्यास पुत्र शिवशंकर व्यास निवासी नंदू महाराज की गली, कस्तूरा गेट के बाहर, बीकानेर ने बेईमानी की नीयत से उक्त चेक का दुरुपयोग करते हुए 7 लाख 66 हजार रुपये के भुगतान के लिए एसबीआई बैंक, पूगल रोड शाखा में प्रस्तुत कर दिया।
पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण संख्या 179/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(2), 338, 336(3) बीएनएस तथा 175(3) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच एएसआइ्र हनुमान सिंह द्वारा की जा रही है।


