Loading Now

updates

मंदिरों से चांदी के छत्र चोरी करने वाले दो आरोपी व खरीददार सुनार गिरफ्तार, 34 छत्र बरामद

मंदिरों से चांदी के छत्र चोरी करने वाले दो आरोपी व खरीददार सुनार गिरफ्तार, 34 छत्र बरामद

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ ने मंदिरों से चांदी के छत्र चोरी करने और चोरी का सामान खरीदने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए 34 चांदी के छत्र तथा दो तांबे के कलश बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 21 जून 2026 को सुगनदास पुत्र मदनदास स्वामी एवं पवन कुमार पुरोहित पुत्र मेघराज पुरोहित, निवासी बिग्गा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने पुनरासर बालाजी मंदिर और सालासर बालाजी मंदिर, बिग्गा से 34 चांदी के छत्र तथा दो तांबे के कलश चोरी कर लिए हैं। इस पर पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

प्रकरण के अनुसंधान अधिकारी एएसआई भगवानाराम एवं हेड कांस्टेबल इन्द्रकुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी में शामिल आरोपियों का पता लगाया। जिला कारागार चूरू से प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर पूछताछ के बाद जीतराम उर्फ जीतू पुत्र मंगलराम वाल्मीकि (35) निवासी चक 1 एसकेएम बी, थाना रावला, जिला श्रीगंगानगर तथा अजय पुत्र राजपाल वाल्मीकि (25) निवासी वार्ड नंबर 3, श्याम नगर, पदमपुर, जिला श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया गया।

चोरी किए गए दो तांबे के कलश बरामद

पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए दो तांबे के कलश बरामद किए गए। साथ ही चोरी के चांदी के छत्र खरीदने वाले सुनार अनिल कुमार पुत्र शिवप्रकाश सोनी (33) निवासी वार्ड नंबर 1, कालूबास, श्रीडूंगरगढ़ को भी गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी हुए 34 चांदी के छत्र बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया है। कार्रवाई में एएसआई भगवानाराम, हेड कांस्टेबल इन्द्रचन्द तथा कांस्टेबल कैलाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी मोईन खान गिरफ्तार, डेढ़ माह से था फरार

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)पुलिस थाना नयाशहर ने जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी मोईन खान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी के भय से लगातार ठिकाने बदलकर छिपा हुआ था। थाना स्तर पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार 9 जून 2026 को परिवादी इरफान चौहान पुत्र कुदरत अली चौहान निवासी डीडू सिपाहियों का मोहल्ला, बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि देर रात करीब 12.30 से 1 बजे के बीच वह मोटरसाइकिल से मोईन खान के घर के सामने पहुंचा, जहां पहले से घात लगाए बैठे मोईन खान, दानिश और सोईन ने उसे रोक लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते मोईन खान ने जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया। बचाव के दौरान परिवादी के हाथ में गंभीर चोट आई। इसके बाद सोईन ने पीछे से उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। आरोपियों ने उस पर चाकुओं से कई वार किए, जबकि दानिश ने लोहे के सरिये से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नयाशहर की थानाधिकारी कविता पुनिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

रावतसर (हनुमानगढ़) से दस्तयाब

टीम ने लगातार आरोपियों की तलाश करते हुए मुखबिरों से सूचना संकलित की और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मुख्य आरोपी मोईन खान पुत्र मुख्त्यार अली भाटी (26) निवासी सोनगिरी कुआं, कुरेशियान मस्जिद के पीछे, डीडू सिपाहियान का मोहल्ला, नयाशहर, बीकानेर को रावतसर (हनुमानगढ़) से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोईन खान से घटना के संबंध में गहन पूछताछ और अनुसंधान जारी है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पुनिया, एसआई राकेश गोदारा, एएसआई अजय कुमार, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार, पुरुषोत्तम तथा कांस्टेबल प्रदीप कुमार और प्रहलाद राम शामिल रहे।

 ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई: डेढ़ वर्ष से फरार अफीम सप्लायर गिरफ्तार

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठके तहत पुलिस थाना शेरूणा ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे अवैध मादक पदार्थ सप्लायर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी संध्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम तोलियासर निवासी आनंद पुत्र काशीराम राजपुरोहित (23) को गिरफ्तार किया। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में करीब डेढ़ वर्ष से वांछित चल रहा था तथा उस पर अवैध मादक पदार्थ अफीम की सप्लाई करने का आरोप है।

पुलिस ने आरोपी को अनुसंधान के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उससे अवैध मादक पदार्थ अफीम की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मामले में और महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है। पुलिस टीम में थानाधिकारी संध्या, कांस्टेबल सेवानंद, सुभाषचंद, मुकेश एवं जितेन्द्री शामिल रहे।

Share this content:

You May Have Missed