USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। देशनोक थाना पुलिस ने देशनोक में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे संख्या 754ए पर गश्त व होटल ढाबे चैकिंग के दौरान एक ट्रक चालक के कब्जे से 105. 970 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका मय अवैध मादक पदार्थ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी का ट्रक भी जप्त किया है। थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक पंजाब में तरणताल जिले के पुलिस थाना डेरा साब के निवासी 42 वर्षीय निर्मल सिंह मजबी सिख पुत्र अवतार सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारशुदा आरोपी से अवैध मादक पदार्थ खरीद फरोक्ति के बारे में गहनता से अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है। सुमन शेखावत ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी विशेष अभियान के तहत आईजी ओमप्रकाश व एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशानुसार की गई है।
यह कार्रवाई आरपीएस प्यारेलाल शिवरान व सीओ नोखा हिमांशु शर्मा के निकटतम सुपविजन में की गई। कार्यवाही में देशनोक थाने के कांस्टेबल तेजाराम-1184 की विशेष भूमिका रही। थानाधिकारी ने बताया कि कार्रवाई हैड कांस्टेबल भवरू, कांस्टेबल बाबूलाल, राजेन्द्र चौधरी, हनुमानाराम भी शामिल रहे।


