Loading Now

updates

स्‍थायी वारंटी अजीत गौङ गिरफ्तार

Permanent Warranty Ajit Gaur Arrested

बीकानेर, (समाचार सेवा)। स्‍थायी वारंटी अजीत गौङ गिरफ्तार, बीछवाल थाना पुलिस ने पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे स्‍थायी वारंटी शास्त्री नगर जयपुर निवासी 41 वर्षीय अजीत गौङ पुत्र उमेशचन्द्र गौङ को गिरफ्तार कर लिया है। वारण्टी अजीत अपना नाम व पता बदल-बदल कर जयपुर में रह रहा था।

बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि अजीत को 138 एनआई एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया है।  उन्‍होंने बताया कि न्यायालय द्वारा बार बार तलब करने के बावजूद भी वारण्टी हाजिर नही हो रहा था।

न्यायालय ने अजीत गौङ के विरूद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी जारी कर रखा था। अजीत को गिरफ्तार करने वाली टीम में एएसआई सुभाषचन्द्र, कांस्‍टेबल लाखाराम शामिल रहे।

न्यायालय ने अजीत गौङ के विरूद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी जारी कर रखा था। अजीत को गिरफ्तार करने वाली टीम में एएसआई सुभाषचन्द्र, कांस्‍टेबल लाखाराम शामिल रहे।

Share this content:

You May Have Missed