Loading Now

updates

बीएलओ और पर्यवेक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित

Organized capacity building training of BLOs and supervisors

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीएलओ और पर्यवेक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित, निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार गुरुवार को पंचायत समिति लूणकरणसर में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।

निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अशोक कुमार ने सभी बीएलओ और सुपरवाइजर को आवश्यक निर्देश प्रदान किए एवं मेहनत से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

सहायक निर्वाचक पंजीयक व प्रशिक्षु आईएएस सिद्धार्थ पलानिचामि भी मौजूद रहे। दो चरणों में आयोजित इस प्रशिक्षण में डॉ वाई बी माथुर, डॉ शमिंद्र सक्सेना, एस एल राठी, डॉ विपिन सैनी, डॉ एस एल राठी ने प्रशिक्षण दिया।

इस दौरान एअलएम टी राजूराम आर्य, बुधराम मेघवाल, गजानंद चौधरी, राहुल अरोड़ा उपस्थित रहे। दोनों चरणों में लूणकरणसर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के 201 बीएलओ एवं 21 सुपरवाइजर ने भाग लिया।

Share this content:

You May Have Missed