आधुनिक इतिहास में सती के मामलों में राजस्थान और बंगाल रहे सबसे आगे
बीकानेर, (samacharseva.in)। सनातन युग से स्मृति काल तक आते-आते महिलाओं की स्थिति उच्चतर से हुई बदतर – डॉ. मेघना शर्मा, एमजीएसयू बीकानेर के सेंटर फॉर विमेंस स्टडीज की डायरेक्टर व इतिहास विभाग की संकाय सदस्य डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि सनातन युग से धर्मशास्त्र व स्मृति काल तक आते-आते महिलाओं की स्थिति उच्चतर से बदतर की ओर अग्रसर हो चुकी थी। डॉ. मेघना कोरंबायिल अहमद हजी मेमोरियल यूनिटी वूमंस कॉलेज मल्लपुरम केरल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बहुविषयक व्याख्यानमाला का उद्घाटन करते हुए अपनी बात रख रही थीं।



