मंगलवार 20 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। मंगलवार 20 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार, बीकानेर जिले के समाचारों को समाचार सेवा की वेबसाइट पर एक साथ उपलब्‍ध कराने का प्रयास किया गया है।  यह समाचार बुलेटिन नियमित रूप से अपडेट होता रहेगा।

इससे samacharseva.in के पाठक दिन में एक ही पोस्‍ट को अलग-अलग समय में खोलकर अपडेट समाचारों से अवगत हो सकेंगे।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

ट्रोमा सेन्टर में एक पखवाडे से एक्सरे मशीन बंद

चेतावनी पर 2 दिन में एक्सरे मशीन सुचारू करने का मिला आश्वासन

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेन्टर में एक्सरे मशीन पिछले लगभग  एक पखवाड़े से बंद पड़ी है। इसके चलते मरीजों को एक्सरे कार्य के लिये ट्रॉमा सेंटर से 700-800 मीटर दूर 73 नंबर रूम में जाना पड़ रहा है। फ्रैक्चर से पीड़ित मरीजों के लिये इस दूरी को नापना काफी मशक्कत का काम हो चुका है।

अस्पताल प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है। यह जानकारी मिलने पर मोहन सिंह वेलफेयर सोसायटी के एक शिष्ट मंडल ने पीबीएम अस्पताल के प्राचार्य डॉ. एच. एस. कुमार से मिला। सोसायटी के अध्यक्ष सोहन सिंह पड़िहार, सचिव वेद व्यास ने प्राचार्य को मरीजो को हो रही कठिनाई के बारे में अवगत कराया। प्राचार्य ने संबंधित चिकित्सकों को फोन कर पूरे मामले की जानकारी ली तथा शिष्ट मंडल को आश्वासन दिया कि अगले दो दिनों में एक्सरे का काम सुचारु हो जाएगा।

सोसायटी के सचिव वेद व्यास ने कहां की एक्सरे की मशीन ठीक कराने के मामले में जो आदमी भी लापरवाही कर रहा है उस पर कार्यवाही  की जानी चाहिये। बाद में पीबीएम अस्पताल के प्राचार्य डॉ. एच.एस.कुमार  ने खुद शिष्ट मंडल के साथ ट्रोमा सेंटर का निरीक्षण भी किया। शिष्ट मंडल में विक्रम सिंह राजपुरोहित,  इमरान के.के, बाबू पठान, आवेश खान, साहिद कोहरी, इस्लाम भाटी, अनिल हर्ष, प्रदीप सारस्वत, पवन सुथार, अंशुल बैद, हेमंत कच्छावा, रोहिताश व्यास, तरुण भादानी हिमांशु अग्रवाल आदि भी  शामिल रहे।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

अक्षय ऊर्जा दिवस पर पौधे रोपे, रैली निकाली

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75 वीं जयन्ती के अवसर पर शहर में राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर से अक्षय ऊर्जा पर आयोजित रैली निकाली गई। रैली पब्लिक पार्क,मैजर पूर्ण सिंह सर्किल होते हुए पंचशती सर्किल पर राजीव गांधी स्टेच्यू पर समाप्त हुई।

रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथ में अक्षय ऊर्जा के उत्पादन,ऊर्जा संरक्षण आदि के संदेश की तख्तियां लिए राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारत माता के जयकारे लगाए। रैली को कलक्टर कुमार पाल गौतम ने झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन ए.एच.गौरी तथा एडीएम सिटी शैलेन्द्र देवड़ा, अक्षय ऊर्जा के संभाग के परियोजना अधिकारी गोपेश शर्मा  उपस्थित रहे।

निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता

अक्षय ऊर्जा दिवस पर डंूगर कॉलेज में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियांशु जोशी द्वितीय स्थान पर चेतन ओझा तृतीय स्थान पर बाबूलाल झोरड़ रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दिनेश कुमार द्वितीय स्थान पर रीतुपाल मेघ एवं तृतीय स्थान पर निखिल सारस्वत रहे।

कलक्टर कुमार पाल गौतम ने विजेताओं को नकद राशि के रूप में पुरस्कृत किया। आयोजन में कॉलेज प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक, डॉ. राकेश हर्ष, गोपेश शर्मा, डॉ.शिशिर शर्मा, डॉ. इन्द्र सिंह, डॉ. नरेन्द्र कुमार तथा डॉ.प्रताप सिंह, डॉ. सोनू शिवा, डॉ. मीनाक्षी चैधरी, डॉ. बबीता जैन ने जिम्मेवारिया निभाई। वृक्षारोपण भी किया गया।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

सुरमयी शाम सद्भावना के नाममें गूंजे तराने

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। स्वाधीनता दिवस, रक्षा बंधन, कृष्ण जन्माष्टमी व ईद के शुभ अवसर पर टाऊन हॉल में सुरमयी शाम सद्भावना के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमन कला केंद्र की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बीकानेर के गायक कलाकारो ने साम्प्रदयिक सद्भाव के नगमे सुनाकर संदेश दिया।

कार्यक्रम में अतिथि कमल कल्ला, हाजी मकसूद अहमद, डॉ पी के सरीन, हाजी अब्दुल सत्तार थे। अनवर अजमेरी, एम रफीक कादरी, अहमद हारून कादरी, मोहम्मद ताहिर अजमेरी, मोहम्मद इस्माइल अजमेरी, सिराजुद्दीन खोखर, इकरामुद्दीन कोहरी,

रविन्द्र जैन ने गीत प्रस्तुत किए। अतिथियो व गायक कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया संचालन एम रफीक कादरी ने किया।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

एक साथ दिया पांच माह का पानी का बिल, रांका ने दिया ज्ञापन

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता महावीर रांका ने मंगलवार को जलदाय विभाग पहुंचकर लोगों के घरों में एक साथ पांच-पांच महीनों का पानी का बिल सौंपने पर आपत्ति जताई। रांका ने कहा कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनता को मुफ्त पानी उपलब्ध करवाने की घोषणा करते हैं वहीं दूसरी तरफ जलदाय मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही पानी के बिल की अनावश्यक मार सहनी पड़ रही है।

रांका ने अधीक्षण अभियन्ता से कहा कि शहर के राजस्व उपखण्ड के उपभोक्ताओं को पानी के बिल पांच माह के एक साथ वितरित किए गए हैं। पूर्व चैयरमेन रांका ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने 15 हजार लीटर व उससे कम खपत वाले सभी बिलों को संशोधित कर शून्य करने की घोषणा की थी, लेकिन पांच माह के बिलों की राशि एक साथ भेजना न्यायोचित नहीं है।

अधीक्षण अभियन्ता ने महावीर रांका द्वारा दिए गए ज्ञापन पर कार्यवाही कर बिलों की जांच करने के निर्देश दिए तथा अधिक राशि आए बिल को चार किश्तों में जमा करवाने की मांग भी स्वीकार की। ज्ञापन के दौरान पार्षद राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, रमेश भाटी, आनन्द सोनी, शंभू गहलोत, तेजाराम राव तथा महेश छींपा आदि उपस्थित रहे।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

छठ बुधवार को, श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर में पहुंचेगा महिला दर्शनार्थियों का रैला

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर में ऊभछठ का पर्व 21 अगस्त को मनाया जाएगा। मंदिर के मुख्य पुजारी मुन्ना महाराज ने बताया कि रियासत से चली आ रही परम्परा के अनुसार मंदिर में ऊ•ाछठ के पर्व पर सन्ध्या आरती रात्रि 8 बजे से चन्द्रोदय तक केवल महिलाओं को ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने पुरूष दर्शनार्थियों से निवेदन किया कि वे इस परम्परा का पालन करने में सहयोग करें।

पुजारी ने बताया कि ऊभछठ का व्रत और पूजा विवाहित स्त्रियां पति की लम्बी आयु के लिए तथा कुंवारी लड़कियां अच्छे पति की कामना में करती है। ऊभछठ के दिन स्त्रिया पूरे दिन उपवास रखेंगी। सांय को नहाने के बाद खड़ी रहेंगी एवं मन्दिर में दर्शन करके चन्द्रमा के उदय होने के पश्चात् ही चाँद को अर्ध्य देकर ही पानी पीयेंगी और बैठ सकेंगी। 

पुजारी ने बताया कि ऊ•ाछठ एवं जन्माष्टमी के पर्व पर चैन चोरी की घटनाओं गत वर्षो में हुई हैं। ऐसे में उन्होंने मंदिर आने वाली महिलाओं से अपील की है कि वे अपने कीमती गहनों व आभूषणों का ध्यान रखे ताकि चोरी की घटनाओं को रोका जा सकें।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ’ भक्ति संगीत संध्या’ 23 को

श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर में 23 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जायेगा। इस पावन पर्व पर श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर विकास एवं पर्यावरण समिति द्वारा 23 अगस्त को रात्रि 7.30 बजे से ’’श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’’ के अवसर पर ’’भक्ति संगीत संध्या’’ का आयोजन किया जाएगा। समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि नगर निगम, नगर विकास न्यास बीकानेर, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर तथा एस.बी.आई. के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम में बीकानेर के तथा बाहर से आमंत्रित कलाकर कृष्ण भक्ति से सरोबार नृत्य नाटिकाएं तथा भजन प्रस्तुत करेंगे।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

कृषि अनुसंधान केन्द्र में लगे पौधों की कैदी करेगें देखभा

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। पर्यावरण सरंक्षण की मुहिम के तहत मंगलवार को बीछवाल स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र में मंगलवार को पौधरोपण किया गया। इन पौधों की देखभाल का जिम्मा सैँट्रल जेल बीकानेर के सजायफ्ता कैदीयों को सौंपा गया है। इसके लिये खुली जेल के कैदियों ने कड़ी मेहनत से जमीन को समतल किया गया। गड्ढे खोदे गए तथा भविष्य में इनकी देखभाल का संकल्प लिया गया।

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। इस दिशा में आज किया जा रहा प्रयास आने वाली पीढियों के लिए लाभदायक रहेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में सतत पौधरोपण किया जा रहा है। वहीं नर्सरी द्वारा विक्रय के लिए सवा लाख पौधे तैयार किए गए।

इस दौरान केन्द्रीय जेल अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्धू, कुलसचिव प्रो. राजेश शर्मा, निदेशक अनुसंधान प्रो. एस.एल. गोदारा ने भी पौधरोपण किया। केन्द्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पी. एस. शेखावत ने बताया कि पहले दौर में 150 पौधे लगाए गए हैं। इनमें शहतूत, करंज और सेंजना के पौधे सर्वाधिक हैं।

यह पौधे  ओपन प्रिजनर कैंप’ के पास लगाए गए हैं, देखभाल की दृष्टि से इन्हें 40 कैदियों को आवंटित किया जाएगा। इस दौरान डॉ. चित्रा हैनरी, डॉ. राजेन्द्र सिंह सहित अन्य कृषि वैज्ञानिक मौजूद रहे।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर में रोजगार मेला, युवाओं में उत्साह

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिला प्रसाशन की ओर से मंगलवार को रविन्द्र रंगमंच में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वी जयंती पर राजीव गांधी युवा सम्मेलन व रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम व विशिष्ट अतिथि बीएसएफ की महिला कमांडनेट तनुश्री पारीक, एडीएम सिटी शैलेन्द्र देवड़ा, एडीएम प्रशासन ए. एच. गौरी थे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माला पहनाई तथा दीप प्रज्जवलित किया गया। सम्मेलन में हनुमानगढ़ से आय मोटिवेटर ख्याली ने युवाओं को कई तरह के टिप्स दिए। उन्होंने युवाओं को अपने मुकाम तक पहुंचने के लिए कई उदाहरण देकर प्रेरित किया। यह सम्मेलन पूरे राजस्थान में दो जगहों पर ही आयोजित किया जा रहा है।

जिसमें जयपुर ओर बीकानेर है। वही रोजगार मेले में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। रोजगार मेले में देश भर से करीब चार कम्पनियां आई हैं। जिसमें पंजीकृत युवाओं से विभिन्न पदों के लिए आवेदन लिए गए। कम्पनियों के अधिकारियों ने बेरोजगारों को अवसरों के बारे में बताया। रोजगार कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी विभाग की स्वरोजगार योजनाओं व उनके लिए ण लेने के बारे में आवश्यक जानकारी दी।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

अंत्येष्टि अनुदान योजना के लिए पात्र संस्थाओं से आवेदन मांगे

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। लावारिस व निराश्रित व्यक्तियों की मृत्यु के बाद अंत्येष्टि सहायता के लिए  अंत्येष्टि अनुदान योजना के तहत पात्र संस्थाओं से आवेदन मांगे गए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार ने बताया कि राज्य के क्षेत्राधिकार में किसी भी उम्र, जाति, वर्ग के लावारिस या निराश्रित की साधारण अथवा दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में अंत्येष्टि क्रिया करने वाली संस्था को सहायता दी जाएगी।

अंत्येष्टि क्रिया के लिए 5 हजार रूपए का भुगतान किया जाएगा। इस सम्बंध में काम करने वाली तथा इच्छुक संस्थाएं 23 अगस्त तक अपने प्रस्ताव भिजवा सकती है। इन संस्थाओं का चयन जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा। विस्तृत जानकारी व आवेदन पत्र सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

महारानी में तमन्ना तो जैन कन्या कॉलेज से मोनिका होंगी एबीवीपी की उम्मीदवार

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। छात्रसंघ चुनाव को लेकर टिकट की घोषणा होनी शुरू हो गयी है। अखिल विद्यार्थी परिषद ने महाराजा गंगासिंह विश्विद्यालय सहित अन्य कॉलेजो से अध्यक्ष पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। महानगर मंत्री के अनुसार विवि से महिपाल सिंह भाटी को उम्मीदवार बनाया गया है।

वही महारानी कॉलेज से अध्यक्ष पद के लिए तमन्ना पूरी, उपाध्यक्ष पद के लिए सावित्री राजपुरोहित, महासचिव पद के लिए अंजनी शेखावत ओर जैन गर्ल्स कॉलेज से अध्यक्ष पद के लिए मोनिका वर्मा उपाध्यक्ष पद के लिए अनुष्का गौड़ व महासचिव पद के लिए रूपल गहलोत को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं छात्रसंघ चुनाव में सोमवार को एबीवीपी ने शहर के बेसिक पीजी कॉलेज में टिकटों की घोषणा कर दी।

इसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नत्थूसर गेट के पास बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर मंत्री मानवेन्द्र सिंह ने की।बैठक में बेसिक पीजी कॉलेज से एबीवीपी का पैनल तय किया गया। इसमें एबीवीपी से अध्यक्ष के लिए अनिरुद्ध हर्ष, उपाध्यक्ष के लिए गोपाल भादाणी, महासचिव के लिए सतीश सोलंकी एवं सयुंक्त सचिव के लिए महिमा पंवार के नाम तय किए गए।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने सुने अभाव अभियोग

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिले के दौरे पर आये केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मंगलवार को खतुरिया कॉलोनी स्थित सांसद सेवा केन्द्र में लोगों के अभाव अभियोग सुने। इस मौके पर ग्रामीण अंचलों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस राज में हमारी सुनवाई नहीं हो रही,उपखंड अधिकारी हमारी समस्याओं के समाधान में दिलचस्पी नहीं लेते है।

पीड़ित लोगों में ज्यादात्तर ग्रामीण लूणकरणसर और खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के थे। इसके अलावा शहरी के लोगों ने भी केन्द्रीय मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जागरूक युवाओं का एक प्रतिनिधि मंडल पीबीएम होस्पीटल के बिगड़ी व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर भी केन्द्रीय मंत्री के समक्ष पहुंचा।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिले में 27 अगस्त को होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए एम.एस. कॉलेज की अंतिम मतदाता सूची का मंगलवार को प्रकाशन कर दिया गया।  प्राचार्य डॉ उमाकांत ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची में 4020 मतदाता है।

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ रंजन सक्सेना ने बताया कि उम्मीदवारी के लिए 22 अगस्त को प्रात: 10 से 3 बजे तक नामांकन कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को 5 बजे तक की जाएगी। वैध नामांन सूची का प्रकाशन 23 अगस्त को किया जाएगा। उम्मीदवार अपना नाम 23 अगस्त को ही प्रात: 11 से 2 बजे तक वापस ले सकेंगे।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

यातायात समिति की बैठक 29 को

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिला यातायात समिति की बैठक 29 अगस्त को कलेक्ट्रट स•ाागार में प्रात: 11 बजे आयोजित की जाएगी। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचंद पारीक ने बताया कि इससे पूर्व बैठक बुधवार को आयोजित होनी थी जिसे स्थगित किया गया है।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

ट्रेन की चपेट में आने से युवक हुआ घायल

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। देशनोक रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर देशनोक पुलिस व रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को देशनोक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद गंभीर हालात में ट्रोमा सेंटर के लिए रेफर किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है जानकारी के अनुसार ये घटना देशनोक रेलवे फाटक के पास की बताई जा रही है।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

दीवार गिरने से महिला घायल

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिले के  महाजन कस्बे में हुए हादसे में दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार कस्बे वार्ड 9 में यह घटना हुई। वहां तेज बारिश के बाद एक मकान की कच्ची दीवार ढह गई।

दीवार के पास खड़ी महिला इसकी चपेट में आ कर नीचे दब गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस हादसे में वह घायल हो गई। उसकी स्थानीय स्तर पर प्राथमिक चिकित्सा करावाई गई। बाद में उसे सूरतगढ़ के अस्पताल में रैफर कर दिया।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

कोलायत में बाइक भिड़ंत, तीन घायल

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिले के कोलायत इलाके में मंगलवार को दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन जने घायल हो गए। इनमें एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह हादसा कोलायत थाने के पास हुआ।

हादसे के बाद पुलिस घायलों को तुरंत तहसील प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले गई। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697