सूरसागर बने बीकानेर की पहचान – मुख्‍यमंत्री

7BKN PH-१
बीकानेर के होटल लालगढ़ पैलेस में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से चर्चा करते यूआईटी अध्यक्ष महावीर रांका।

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सूरसागर बने बीकानेर की पहचान – मुख्‍यमंत्री । राजस्थान गौरव यात्रा के तहत अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान बीकानेर आई मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार 7 सितंबर सुबह नरेन्द्र भवन में बीकानेर के विकास को लेकर नगर विकास न्यास के चेयरमैन महावीर रांका व जिला कलेक्टर डॉ. एन.के. गुप्ता के साथ चर्चा की।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अशोक परनामी भी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि बीकानेर के विकास में किसी भी स्तर पर रुकावट नहीं होनी चाहिए।

बीकानेर का सूरसागर पूरे प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाते हुए कहीं भी इस तरह की झील का वर्णन आए, साथ ही सूरसागर बीकानेर की पहचान के रुप में स्थापित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सूरसागर अपने ऐतिहासिक वैभव में तो लौटै ही साथ ही साथ इस झील में होने वाले सभी आधुनिक संसाधन रंगीन रोशनी भरे फव्वारे सहित अन्य सभी सुविधाओं से सुसज्जित हों।

इसके लिए न्यास अध्यक्ष महावीर रांका को व्यक्तिगत रुचि लेकर पूर्व की भांति कार्य करने की बात कही। रांका ने बताया कि मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि प्रशासन और नगर विकास न्यास मिलकर सूरसागर के ओर विकास के लिए एक दीर्घकालीन तकमीना बनाए जिसमें यह सुनिश्चित किया जाए कि बीकानेर में कितनी भी बारिश हो,

मगर सूरसागर से वर्षा का गंदा पानी न भरे। उन्होंने कहा कि बीकानेर में अन्य सभी आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बीकानेर पूरे प्रदेश में विकास कार्यों से अपनी एक अलग पहचाना बनाए, इसके लिए सभी को मिलजुलकर कार्य करना होगा।

सीएम राजे ने लिया बीकानेर की सातों सीटों का फीडबैक

7BKN PH-2
बीकानेर में भाजपा नेताओं से मुलाकात करती सीएम राजे।

राजपूत नेताओं से भी की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा

बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजस्थान गौरव यात्रा के तहत बीकानेर पहुंची मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार 7 सितंबर सुबह जिले के राजपूत नेताओं को प्रतिनिधियों से नरेन्द्र भवन में मुलाकात की।

राजपूत समाज के  प्रतिनिधी मंडल में क्षत्रिय राजपूत सभा के पदाधिकारी भी शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल ने करीब आधे घंटे तक मुख्यमंत्री के साथ राजपूत समाज से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया।

इससे पूर्व गुरुवार की रात को नरेन्द्र भवन में रात्री विश्राम से पहले बीकानेर भाजपा नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर लंबे दौर की मंत्रणा करने के साथ जिले की सातों विधानसभा सीटों का फीडबैक लिया।

होटल में विश्राम के लिये ठहरी मुख्यमंत्री ने राजपूत प्रतिनिधि मंडल से भी मंत्रणा की। मुख्यमंत्री के साथ मंत्रणा करने के लिये पहुंचे लोगों में एलिवेटेड रोड़ समर्थक और विरोधी लॉबी के प्रतिनिधी भी शामिल रहे लेकिन एलिवेटेड का मामाल कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण मुख्यमंत्री ने खास दिलचस्पी नहीं ली।

गौरव यात्रा के तहत रोड शो के बाद विश्राम के लिये सीधे नरेन्द्र भवन पहुंची मुख्यमंत्री से मंत्रणा के लिये पहुंचने के वाले नेताओं का सिलसिला शुरू हो गया। कड़े सुरक्षा बंदोबश्तों के चलते नेताओं को मुख्यमंत्री के बुलावा पर ही अंदर नरेन्द्र भवन में प्रवेश दिया गया।

मुख्यमंत्री से मिनपे पहुंचे नेताओं में केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, महापौर नारायण चौपड़ा, नगर विकास न्यास चैयरमेन महावीर रांका, विधायक सिद्धी कुमारी, शहर भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा, डॉ.मीना आसोपा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इन नेताओं से सीएम ने चुनावी तैयारियों के साथ सत्ता और संगठन से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया। बीकानेर शहर की दोनो विधानस सीटों के ताजा सियासी हालातों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जिले की श्रीकोलायत, श्रीडूंगरगढ, नोखा, लूणकरणसर और खाजूवाला विधानसभा सीटों के सियासी हालातों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं के साथ टिकट के दावेदारों को लेकर भी  गंभीरता से मंथन किया। शहर भाजपा नेताओं के अलावा देहात भाजपा नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के साथ अलग से मंत्रणा की। इनमें नोखा से बिहारी लाल बिश्रोई, खाजूवाला विधायक डॉ.विश्वनाथ मेघवाल, सुमित गोदारा प्रमुख रहे।

बीकानेर से अनूपगढ़ के लिये भरी उड़ान

गौरव यात्रा के तहत यहां नरेन्द्र भवन में रात्री विश्राम के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार सुबह साढे ग्यारह बजे सादुल क्लब मैदान में बने खड़े अपने हैलिकॉप्टर से अनूपगढ के लिये उड़ान भर गई।

उड़ान भरने से पहले हेलिपेड पर भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल,शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य,महापौर नारायण चौपड़ा,नगर विकास न्यास चैयरमेन महावीर रांका,विधायक सिद्धी कुमारी,

शहर भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा, डॉ.मीना आसोपा, नगर विकास न्यास चैयरमेन महावीर रांका, पूर्व सभापति अखिलेश प्रताप सिंह समेत जिला कलक्टर डॉ.एनके गुप्ता,जिला पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गौदारा भी मौजूद थे।

सूरसागर से कलेक्ट्रेट तक बनाई साक्षरता मानव श्रृंखला

7BKN PH-3
बीकानेर में साक्षरता मानव श्रृंखला में शामिल स्कूली विद्यार्थी।

बीकानेर, (समाचार सेवा)। अन्तरराष्‍ट्रीय साक्षरता दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला  में शुक्रवार को सूरसागर स्कूल से कलेक्ट्रेट तक साक्षरता मारव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला में सूरसागर बालिका माध्यमिक स्कूल के मार्गदर्शन में गंगा चिल्ड्रन स्कूल, डीपीएस, अग्रवाल सैकेन्डरी स्कूल के  450 साक्षरता स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

जिला लोक शिक्षा समिति बीकानेर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर पूनिया, जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी, अशोक कुमार सोलंकी, सहायक परियोजना अधिकारी राजेन्द्र जोशी, दीपक हर्ष, निर्मला अग्रवाल, ललिता, नीलम शर्मा, लिक्षमा गोविल, सुरेश शर्मा, मांगीलाल भद्रवाल, तुलसीराम, प्रदीप सिंह आदि शामिल हुए।

एक्स सीएम अशोक गहलोत आज बीकानेर में

Ex CM Ashok Gahalot
Ex CM Ashok Gahalot

बीकानेर, (समाचार सेवा)। कांग्रेस के संगठन महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार 8 सितंबर को बीकानेर आयेगें। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत बज्जू में शनिवार सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले  किसान सम्मेलन में शामिल होगें।

विधायक भंवर सिंह भाटी के आव्हान पर आयोजित किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस व युवा नेता भी क्षेत्र में सक्रिय हैं।  पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत शनिवार को यहां भीनासर में सेठ पन्नालाल गहलोत की स्मृति में  स्थापित गुरू हनुमान व्यायाम शाला का शुभारंभ करेगें।

समारोह में जिला कुश्ती संगम अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत, द्रोणाचार्य महासिंह राव, अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर, ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार सहित कार्यक्रम में राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूूडी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बुलाकीदास कल्ला,

श्रीकोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी, जिला प्रमुख सुशीला सींवर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत सहित अनेक कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के अलावा गहलोत ब्रह्मा बगीचा में दोपहर 2 बजे होने वाले मंदिर भवन के लोकार्पण समारोह में भी शामिल होंगे।

गहलोत बीकानेर में पूगल रोड पर बने महादेव मंदिर परिसर में दोपहर बाद 3 बजे एक मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भी शामिल होगें।

भव्य स्वागत की तैयारी

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार बीकानेर आगमन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके भव्य स्वागत की तैयारी कर रखी है।

हालांकि गहलोत के बीकानेर आगमन का दौरान गत माह ही तय हुआ था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर राष्‍ट्रीय शोक के कारण तब गहलोत का बीकानेर दौरा स्थगित हो गया था।

शनिवार को गहलोत के बीकानेर दौरे को लेकर कांग्रेसी हल्कों में जबरदस्त हलचल सी मची हुई है।

लिपिक ग्रेड द्वितीय परीक्षा रविवार को

बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित लिपिक ग्रेड/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी द्वितीय परीक्षा 2018 रविवार को बीकानेर के 65 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) एवं परीक्षा समन्वयक अधिकारी ए. एच. गौरी ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 20 हजार 160 परीक्षार्थी पंजीकृत है। परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी जिनमें पहली पारी प्रात: 8 से 11 बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा केन्द्रों पर पैनी नजर के लिए 14 उड़न दस्ते बनाए गए हैं, साथ ही 107 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे।  परीक्षा में एन से आर एल्फाबेट तक के परीक्षार्थी शामिल होंगे।

जीवन प्रमाण पत्र 30 तक करवा दें जमा

बीकानेर, (समाचार सेवा)। वर्ष 1999, 1 अप्रैल से पूर्व शहीद हुए सैनिकों की युद्ध वीरांगनाएं जिन्हें प्रतिमाह सम्मान भत्ता राशि का भुगतान किया जा रहा है ,

उन्हें  30 सितम्बर तक जीवन प्रमाण पत्रा जिला सैनिक कार्यालय में जमा करवाना होगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी  कर्नल एम के शर्मा ने बताया कि इससे युद्ध वीरांगनाओं की पेंशन व सम्मान भत्ता राशि का भुगतान निरंतर किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध पेंशनर या विधवाओं को सैनिक कल्याण कार्यालय के माध्यम से जिन्हें प्रतिमाह 4000 रूपये की दर से पेंशन मिल रही है। जीवन प्रमाण पत्रा जमा नहीं करवाने पर पेंशन भुगतान बाधित हो सकता है।

बीकानेर में भर्ती रैली की खबर मिथ्या

बीकानेर, (समाचार सेवा)। अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा ने सोशल मीडिया पर सितम्बर 2018 में बीकानेर में भर्ती रैली की खबर को मिथ्या बताया है।  देवड़ा ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की मिथ्या

खबर के मददेनजर कमान अधिकारी, 123 पैदल पलटन (प्रादेशिक सेना) ग्रेनेडियर्स, पि 934323 मार्फत 56 एपीओ ने एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि बीकानेर में सितम्बर माह में इस प्रकार की किसी भर्ती रैली का आयोजन नहीं किया जएगा,

जबकि व्हाट्सऐप आदि सोशल मीडिया पर सितम्बर में बीकानेर में भर्ती की मिथ्या खबर फैल रही है।

मोर संरक्षण समिति की बैठक 10 को

बीकानेर, (समाचार सेवा)। मोरों के संरक्षण के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक जिला कलक्टर डॉ एन के गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार 10 सितम्बर को कलक्टर सभागार में आयोजित की जाएगी। उप वन संरक्षक ने बताया कि बैठक में जिले में घटते मोरों की संख्या, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा मोरों के समुचित सुरक्षा प्रदान करने के लिए जारी निर्देशों की पालना,  मोरों के संरक्षण के लिए जनचेतना बढ़ाने के उपाय, मोरों की गणना आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।

साक्षरता के कार्य में श्रेष्ठ रहे सरपंचों का होगा सम्मान

बीकानेर, (समाचार सेवा)। अन्तरराराष्‍ट्रीय साक्षरता दिवस पर शनिवार 8 सितंबर को महारानी स्कूल सभागार में आयोजित समारोह में साक्षर भारत कार्यक्रम के कार्य में श्रेष्ठ रहे सरपंचों, केन्द्राधीक्षकों, वीक्षकों एवं स्वंयसेवी शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सोलंकी ने बताया कि समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा। समारोह में विभिन्न संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।

सीधे प्रवेश का अन्तिम अवसर

बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक बीकानेर में सत्र 2018-19 में डिप्लोमा इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में रिक्त रहे स्थानों पर संस्थान स्तर पर सीधे प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

पूर्ण रूप से भरे आवेदन 10 सितम्बर तक जमा करवाए जा सकते हैं तथा 12 सितम्बर तक प्रवेश दिए जाएंगे।

महेन्द्र सिंह राव 16 को बीकानेर आयेंगे

बीकानेर, (समाचार सेवा)। वंशावली संरक्षण एवं संवर्द्वन अकादमी के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) महेन्द्र सिंह राव 16 सितम्बर को  4 बजे बीकानेर पहुंचेंगे तथा वंशावली लेखकों के कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

राव 17 सितम्बर को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में सेमीनार में भाग लेंगे तथा 18 सितम्बर को प्रात: 10 जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।