शनिवार 10 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

10BKN PH-1

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। शनिवार 10 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार, बीकानेर जिले के समाचारों को समाचार सेवा की वेबसाइट पर एक साथ उपलब्‍ध कराने की तैयारी की गई है। यह समाचार बुलेटिन नियमित रूप से अपडेट होता रहेगा। इससे samacharseva.in के पाठक दिन में एक ही पोस्‍ट को अलग-अलग समय में खोलकर अपडेट समाचारों से अवगत हो सकेंगे।–समाचार सेवा

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

कई मायनों में ऐतिहासिक रहा बजट सत्र : मेघवाल

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि संसद का बजट सत्र अनेक मायनों में ऐतिहासिक रहा। मेघवाल शनिवार को बीकानेर के सर्किट हाउस में स्थानीय पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1952 से लेकर अब तक जितने भी बजट सत्र हुए। उनकी समीक्षा की गई तो पता चला कि इस बार के बजट सत्र में सर्वाधिक 30 बिल पास किए गए।

ये सभी 30 बिल संसद के दोनों सदनों, राज्यसभा व लोकसभा में पारित किए गए। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि इससे पूर्व सर्वाधिक बिल पास होने का रिकार्ड 27 बिल पास होने का था जो वर्ष 1952 में ही रिकार्ड बना था। उन्होंने बताया कि बाद में वर्ष 1991 में भी संसद के बजट सत्र में भी कई वर्षों बाद सर्वाधिक 22 बिल पास किए गए थे। मेघवाल ने बताया कि इस के संसद सत्र की विशेषता यह भी रही कि पारित बिलों में सभी वर्गों को छुआ गया।

उपभोक्ता कानून 1986, पोक्सो एक्ट, तीन तलाक बिल, आरटीआई बिल मोटर व्हीकल एक्ट तथा सबसे अधिक जनइच्छा वाला कश्मीर को धारा 370 से मुक्त कराने वाला बिल  व अन्य अनेक संशोधन बिल इसी सत्र में पारित किए गए। केन्द्रीय मंत्री ने दावा किया कि कश्मीर से धारा 370 हटाने का बिल कश्मीरी लोगों की इच्छा के अनुरूप पारित किया गया है। कुछ लोगों को छोड़कर जम्मू कश्मीर, लद्दाख के लोग देश की मुख्य धारा के साथ जुड़ना चाहते थे। प्रेस वार्ता में शहर भाजपा अध्‍यक्ष डॉ. सत्‍यप्रकाश आचार्य, देहात भाजपा अध्‍यक्ष व नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्‍नोई भी उपस्थित रहे।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

एक आदर्श व्यक्तित्व का उदाहरण थीं सुषमा स्वराज – मेघवाल

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा शहर एवं देहात जिला बीकानेर द्वारा शनिवार को रिधि सिदि़ध भवन बीकानेर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओ, कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियो, जनप्रतिनिधियों ने स्व.सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनिट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

??

केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आज जो स्थान प्राप्त हुआ है उसमें कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, उनमें से सुषमा स्वराज जी प्रमुख थी।  मेघवाल ने कहा कि सुषमा स्वराज एक आदर्श व्यक्तित्व का उदाहरण थीं।

विपक्ष के नेता के तौर पर और विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने अद्वितीय काम करते हुए राष्ट्रीय राजनीति में नही अपितु विश्व में एक अमिट छाप छोड़ी है देश उनके शानदार व्यक्तित्व को हमेशा याद रखेगा और उनका निधन देश तथा भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थी।

??

वे उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली की जानकारी रखने वाली मदुभाषी महिला थी तथा अपनी बात को तथ्यों के साथ तार्किक रूप से प्रस्तुत करने के कारण सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे।  मेघवाल ने स्वराज द्वारा बीकानेर में पासपोर्ट कार्यालय खोलने का योगदान बीकानेर के पर्यटन विकास में दिये योगदान पर चर्चा की। उन्होने स्वराज के लोकसभा में सास्कृतिक राष्ट्रवाद एवं छदम धर्मनिरपेक्षता से सम्बन्धित ओजस्वी सम्बोधनो को भी याद किया।

??

विधायक बिहारीलाल विश्नोई़ ने श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज जी विलक्षण प्रतिभा की धनी होने के साथ साथ प्रखर वक्ता एवं युवाओ को सदैव आगे बढाने वाली व्यक्तित्व थी। उन्होंने विदेशमंत्री रहते बीकानेर क्षेत्र के कई निवासियो को कैलाश मानसरोवर यात्रा में सडक धसने से हुए बन्द रास्ते से सुरक्षित स्थान पर पहुॅचाने,हैलीकॉप्टर की तय समय सीमा में वृद्वि करवाकर यात्रा में फसे लोगो को सहायता कर बीकानेर के निवासियो में भी अपनी जगह बनायी।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि ईश्वर ने सुषमा स्वराज जी को ओजस्वी वाणी एवं सदैव देशहित में कार्य करने की अभूतपूर्व ताकत दी। उन्होने कहा कि सुषमा स्वराज एक संवेदनशील नेता थीं, जिन्होंने लम्बे समय तक देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ आचार्य ने कहा कि सुषमा जी ने  विदेश मंत्री रहते हुए विदेशों में भारत का पक्ष हर जगह बहुत मजबूती से रखा।

कोई भी व्यक्ति अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी तरह की समस्या उनके पास गयी तो उन्होंने अपने परिवार की तरह उसको सुनकर तुरन्त हल करने का प्रयास किया। उन्होंने नेता के रूप में नहीं सहयोगी कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया। उनके निधन से राजनीति के एक युग का अन्त हो गया है।  महापौर नारायण चौपडा ने कहा कि जनसहयोग व राष्ट्र उत्थान के कार्यो के माध्यम से देश व दुनिया के लोगो के दिलो मे श्रीमती स्वराज सदैव जिन्दा रहेगी।

बेहद मदुभाषी कुशल राजनीतिज्ञ सभ्य और उत्तम स्वभाव,समभाव के लिए श्रीमती स्वराज हमेशा याद की जायेगी।  वरिष्ठ भाजपा नेता ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि सुषमा जी ने हमेशा दलीय सीमाओ से उपर उठकर कार्य किया लेकिन जब विचारधारा और भाजपा के हितो का मामला होता था तो वह कभी समझोता नही करती थी जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने संचालन करते हुए कहा कि सुषमा जी भारतीय राजनीति में ऐसी एक महिला थी कि उन्होने चाल चलन,व्यवहार और चरित्र से एक आदर्श भारतीय नारी की प्रतिमा भारतीय राजनीति में दी।

सुषमा जी राजनीति में हर किसी के लिए एक प्ररेणास्त्रोत रही और हमेशा रहेगी। कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित जनो ने श्रीमती सुषमा स्वराज एवं गणेश दास व्यास के निधन पर दो मिनिट का मौन एवं पुष्पाजलि कर श्रद्वाजलि दी। श्रद्वांजलि सभा में सहीराम दुसाद, मोहन सुराणा,दाउलाल हर्ष,पाबूदानं सिंह राठौड, अशोक प्रजापत, भूपेन्द्र शर्मा, सुरेश शर्मा,किसन मोदी,फारूख पठान, दीपक पारीक, विष्णु पुरी, सलीम जोईया, असद रजा भाटी, अरूण जैन,शिवकमार रंगा, दिनेश महात्मा,

विजय उपाध्याय, चम्पालाल गैदर, सवाईसिह तॅवर, किशन गोदारा,महावीरसिंह चारण, रामरतन आचार्य, मधुरिमा सिह, सुमन जैन, प्रमिला गौतम, सुधा आचार्य, रूपसिह राजपुरोहित, कर्नल हेमसिंह, डॉ मीना आसोपा,सुमन शेखावत, शशि नैयर,नरसिंह सेवग, मूलचन्द मारू, अशोक चावरियॉ, श्यामसुन्दर चांडक, विनोद धवल, गुमानसिंह राजपुरोहित, विजय बाफना,

प्रदीप उपाध्याय, कमल गहलोत, मनोज गहलोत,लक्ष्मण मोदी, कुणाल लिखा, नवरतनसिंह, चन्द्रप्रकाश गहलोत, एल एन वर्मा,सम्पत पारीक, पंकज अग्रवाल, शंशाक सक्सेना, विजय आचार्य, सुशील शर्मा मनीष आचार्य, महावीर मारू सहित अनेकों लोगों ने सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

विद्यार्थियों को मिले कृषि यंत्रों, मशीनरी का प्रायोगिक ज्ञान : पद्मश्री प्रो. गुप्ता

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नेशनल इनोवेशन फाउण्डेशन (एनआइएस) के संस्थापक पद्मश्री प्रो. अनिल कुमार गुप्ता ने स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि यंत्र एवं मशीनरी परीक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन किया। उन्होंने कृषि यंत्रों के परीक्षण की त्रिस्तरीय व्यवस्था को देखा तथा कृषि अभियांत्रिकी के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस प्रक्रिया से रूबरू करवाने को कहा।

प्रो. गुप्ता ने कहा कि आइटीआइ के विद्यार्थियों के लिए नेशनल इनोवेशन सेंटर के सहयोग से केन्द्र पर प्रशिक्षण का प्रोजेक्ट बनाया जाए। इसे शीघ्र प्रारम्‍भ करवाने के प्रयास होंगे, जिससे विद्यार्थियों को कृषि यंत्रों एवं मशीनरी का प्रायोगिक ज्ञान हो सके। केन्द्र प्रभारी इंजी. विपिन लढ्ढा ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा सब्सिडी पर दिए जाने कृषि यंत्र परीक्षण के लिए केन्द्र को प्राप्त होते हैं। राजस्थान में बीकानेर के अलावा उदयपुर में ऐसा केन्द्र स्थापित है।

बीकानेर के केन्द्र पर आठ रा’यों के कृषि यंत्र निर्माता परीक्षण के लिए यंत्र भिजवाते हैं। इस अवसर पर अनुसंधान निदेशक प्रो. एस. एल. गोदारा, सूरज रतन रंगा सहित केन्द्र के कार्मिक मौजूद थे।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर प्रेस क्लब समिति का शपथ ग्रहण समारोह, बीकानेर प्रेस क्लब समिति बीकानेर का शपथ ग्रहण समारोह, पुरस्कार वितरण समारोह व प्रति•ाा सम्मान समारोह शनिवार को रवीन्द्र रंगमंच पर आयोजित हुआ। समारोह में पत्रकार मनमोहन अग्रवाल को स्व. बजरंग शर्मा स्मृति तथा फोटो पत्रकार अजित भुट्टा को स्व. मदनगोपाल बिस्सा स्मृति पुरस्कार से नवाजा गया।

समारोह में साहित्यकार डॉ. नंदकिशोर आचार्य, केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, महापौर नारायण चौपडा अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रेस क्लब के सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। क्लब अध्यक्ष अनुराग हर्ष, सचिव मनीष पारीक, कोषाध्यक्ष उमाशंकर आचार्य ने विचार रखे।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

जैनम कोठारी बना ब्लैक बैल्ट धारक

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सबसे कम उम्र ताइक्वांडो ब्लैक बैल्ट धारक पहली कक्षा के छात्र जैनम कोठारी का नाम इण्डिया बुक आॅफ रिकॉर्डस’ में दर्ज किया गया है। जैनम ने साउथ कोरिया कुकीवॉन में आयोजित ताइक्वांडो ब्लैक बैल्ट परीक्षा उर्त्तीण की। वर्तमान में छात्र जैनम मात्र 5 साल 1 महिना 13 दिन की उम्र के हैं। 

जैनम ने नेशनल ताइक्वांडों चैपियनशिप के 18 किलोग्राम भार वर्ग-2018 में स्वर्ण पदक व चौथी नेशनल जापान गोजू रेयु कराटे चैपियनशिप 2018 में सिल्वर व गोल्डन एथिलीट आॅल इण्डिया ताईक्वांडो चैपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त कर उपलब्धियां हासिल की हुई है।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

ललित पुरोहित को पीएचडी की उपाधि

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बिनानी कन्या महाविद्यालय बीकानेर के व्याख्याता ललित कुमार पुरोहित को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की है।

पुरोहित ने विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मदन मोहन के निर्देशन में ‘एफीकेसी ऑफ मॉनेटरी पॉलिसी इन टारगेटिंग इंफ्लेशन (2004-05 से 2014-15) विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया है।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी को नई दिल्ली में मिला बेस्ट इनोवेशन एंड इनिशिएटिव लीडरशिप अवार्ड

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर की कोलायत विधानसभा सीट से विधायक व राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी को शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित 14 वीं वर्ल्ड एजुकेशन समिट में कॉलेज एजुकेशन में बेस्ट इनोवेशन एंड इनिशिएटिव लीडरशिप अवार्ड से नवाजा गया है।  इस समारोह में 8 देशों के प्रतिनिधि, 17 राज्यों के उच्च एवं स्कूली शिक्षा से जुड़े कुलपति, उच्चाधिकारी, मंत्री तथा देश के जाने माने बुद्धिजीवी  एवं प्रमुख हस्तियां   शामिल हुर्इं।

भाटी को यह अवार्ड उनके नेतृत्व में राजस्थान में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे विभिन् नवाचारों और योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उच्च शिक्षा के त्वरित विस्तार के लिये दिया गया है।  कार्यक्रम में मंत्री भाटी ने कहा कि देश एवं राज्य को ऐसी शिक्षा और शिक्षक की आवश्यकता है, जो देश व समाज के हित साधक हो एवं युवा शक्ति का उचित मार्गदर्शन कर सके।

भाटी ने राजस्थान में तीसरे हायर एजुकेशन एवं एच.आर. कॉन्कलेव के नवम्बर माह में आयोजन की घोषणा की तथा उपस्थित सभी शिक्षा जगत से जुड़ी हस्तियों, कॉरपोरेट एवं एजेन्सीज को जयपुर की इस इवेन्ट के लिये आमंत्रित करते हेतु इसके पोस्टर का विमोचन भी किया। 

समारोह में राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा के शासन सचिव वै•ाव गालरिया एवं कॉलेज शिक्षा आयुक्त प्रदीप बोरड़ भी मंत्री भाटी के साथ उपस्थित रहे।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

जैन कन्या कॉलेज में फ्रेशर पार्टी  

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय की तरफ से प्रथम वर्ष की नवीन छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बीकॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की  प्रतिमा के आगे प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना, वरिष्ठ व्याख्याता डॉ राजेन्द्र जोशी, वाणिज्य संकाय के डॉ. प्रेमरतन तोषनीवाल तथा कप्यूटर संकाय के डॉ. पंकज दाधीच ने दीप प्रज्वलित करके किया।

बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए कैटवॉक का आयोजन किया गया। तीन चरणों में हुई इस प्रतियोगिता में मिस ब्यूटी निशा सोनी , मिस एट्टीट्यूड राधिका अग्रवाल ,मिस कॉन्फिडेंट मैथिली सोनी ,मिस पर्सनैलिटी माधुरी सोनी, मिस फ्रेशर तृप्ति मरोठी चुनी गई। महाविद्यालय प्राचार्य ने सभी नवीन छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में निर्णायको की भूमिका महाविद्यालय व्याख्याता श्रीमती निर्मला सांखला, श्रीमती शीतल शर्मा, श्रीमती वंदना राजवंशी ने निभाई । कार्यक्रम का संचालन प्रिया गुप्ता, कीर्ति दैया, खुशबू,भुवनेश्वरी, महिमा, प्रीति बेद ने किया।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

स्कूलों में बनेगी लीगल लिटरेसी क्लब 

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। प्रदेश में उच्च माध्यमिक स्तर के निजी विद्यालयों में लीगल लिटरेसी क्लब की स्थापना की जाएगी। यह कदम राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आव्हान पर लिया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स•ाागार में शनिवार को आयोजित बैठक में अपर जिला एवम् सेशन न्यायाधीश पवन कुमार अग्रवाल ने निजी विद्यालयों के प्राधानाचार्यो और प्रतिनिधियों को लीगल लिटरेसी क्लब के उद्देश्यों, कार्य-गतिविधियों से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि लीगल लिटरेसी क्लब का शुभारंभ 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर किया जाना प्रस्तावित है। क्लब का मुख्य उद्देशय विद्यार्थियों को मूलभूत कानून की जानकारी एवम् उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराना है।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

स्कूल में गुलमेर, नीम, खेजड़ी के पौधे रौपे

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। गंगाशहर स्थित आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में अतिथियों ने शाला परिसर में गुलमेर, नीम और खेजड़ी के पौधे लगाये। तेरापंथ युवक परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में आदर्श विद्या मंदिर गंगाशहर प्रबन्ध समिति के व्यवस्थापक अमोलकराम ज्याणी, प्रधानाचार्य आशीष डागा, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष पवन छाजेड, देवेन्द्र डागा, भरत गोलछा, महावीर रांका, निगम चैयरमेन नारायण चौपडा, बच्छराज मालू, जितेन्द्र श्रीमाली मौजूद रहे।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

पेशी के दौरान फरार हुआ आरोपी, एक घंटे बाद मिला

पुलिस के फूले हाथपांव

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। छतरगढ़ग में दुष्कर्म करने का आरोपी याकर खां शनिवार सुबह बीकानेर में कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। लग•ाग एक घंटे के बाद ही आरोपी पुलिस को नये कोर्ट परिसर की छत पर छुपा हुआ मिल गया। दुष्कर्म के आरोपी याकर खां को छत्तरगढ़ थाना पुलिस शनिवार सुबह   एससी/एसटी कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी।

आरोपी के फरार होने के बाद कोर्ट परिसर व पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे  आला पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा सम्हाला व प्लान बनाकर कोर्ट परिसर को चारों से तरफ से घेर लिया। पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान चलाया। फिर पकड़े जाने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिये। 

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

आगे पीछे चल रहे दो टर्बो की टकराये, लगा जाम

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। गजनेर रोड पर कोठारी अस्पताल के पास शनिवार सुबह दो ट्रबों की भिडंत हो गई। दुर्घटना में एक ट्रबों का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। जानकारी के अनुसार दोनों टर्बो एक-दूसरके आगे-पीछे चल रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे टर्बो ने आपात स्थिति में अचानक ब्रेक लगाया तो उसके पीछे चल रहा पिछला  टर्बो आगे चल रहे टर्बो से जबरदस्त टकरा गया।

इस मामले में दुर्घटनाग्रस्त ट्रबो चालकों ने कोई पुलिस केस दर्ज नहीं कराया है। हादसे के बाद जाम हुई सड़क को मौके पर पहुंची नयाशहर थाना पुलिस टीम ने खाली करवाया। क्षतिग्रस्त टर्बो को क्रेन के माध्यम से बीच सड़क से हटवाया। 

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

स्टाइल गुंडागर्दी, गाडियां भी भिडाई

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। फिल्मी स्टाइल गुंडागर्दी, गाडियां भी भिडाई, जयपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने फिल्मी स्टाइल गुंडागर्दी देखने को मिली है।

दो विरोधी पक्षों ने अपनी गाडिया आमने सामने कई बार भिडाई। एक पक्ष तो गाड़ी के शीशे भी तोड़ने में भी जुटा रहा। घटना के वीडियो सामने आया है। यह घटना  गणपति रेस्टोरेंट (जैन ढ़ाबा) के आगे  की बताई गई है।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697