सरकार की कल्‍पना से कई गुना बडा होगा शिक्षक आंदोलन

siksha nideshalay ke samne
siksha nideshalay ke samne

बीकानेर, (समाचार सेवा) सरकार की कल्‍पना से कई गुना बडा होगा शिक्षक आंदोलनप्रदेश के शिक्षक संघो ने एक स्‍वर में घोषणा की है कि यदि शिक्षा निदेशालय के सामने धरना दे रहे वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2011 के चयनित शिक्षकों की मांगे नहीं मानी गई तो आगामी 21 मई से सरकार की कल्‍पना से भी कई गुना बडा आंदोलन किया जाएगा।

जानकारी में रहे कि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2011 के संशोधित परिणाम से चयनित वरिष्‍ठ शिक्षक कोर्ट के आदेश लागू करवाने की मांग पर शुक्रवार को पांचवे दिन भी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे।  इन धरनार्थियों के समर्थन में आये शिक्षक संघों के नेताओं ने बताया कि आगे की रणनीति तय की गई  व निर्णय लिया गया को शिक्षको के साथ किसी भी प्रकार का शोषण सहन नही किया जाएगा।

रेस्टा प्रदेश उप सभाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद ने बताया को उपस्थित सभी शिक्षको संघो के पदाधिकारियो ने निर्णय लिया कि सोमबार को सभी शिक्षक संघ एक साथ मिलकर वरिष्ठ शिक्षको की माँगो को जल्द पूरा करने की मांग करेगे अगर फिर भी माँग पूरी नही हुई तो सभी शिक्षक संघ मिलकर बड़ा  आंदोलन करेगे जिसकी विभाग व सरकार ने कल्पना नही की होगी।

शिक्षक नेता श्रवण पुरोहित, गुरुचरण मान, मोडाराम कड़ेला ने कहा कि राष्ट्र निर्माता सड़क पर बैठे है और विभाग सो रहा है इसे अब सहन नही किया जाएगाराजस्थान वरिष्ट शिक्षक संघ (रेस्टा) के प्रदेश सभाध्यक्ष व अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला उपाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद ने बताया कि धरनार्थियों के समर्थन में शुक्रवार को बीकानेर के अनेक शिक्षक संघों के नेताओं ने अपनी बात कही।

धरने में शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश सभाध्यक्ष रेवन्तराम गोदारा, प्रदेश मंत्री श्रवण पुरोहित, शिक्षक संघ अम्बेडकर के जिलाध्यक्ष मोडाराम कड़ेला, जिला मंत्री चेतराम, शिक्षक संघ प्रगतिशील के सभाध्यक्ष गुरुचरण मान, प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा, रेस्टा के जिला सभाध्यक्ष मदन कड़वासरा, जिलाध्यक्ष बजरंग लोयल, शारीरक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष धूमल भाटी, कमर्चारी महासंघ जिलाध्यक्ष जयकिशन पारीक, भगतसिंह शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष किशोर पुरोहित शामिल हुए।

शुक्रवार को शिक्षको ने निदेशालय पर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया व कहा कि जब तक शिक्षको की माँगो को पूरा नही किया जाएगा धरना जारी रहेगा। शुक्रवार को धरने में शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश सभाध्यक्ष रेवन्तराम गोदारा, प्रदेश मंत्री श्रवण पुरोहित,शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश सभाध्यक्ष गुरुचरण मान,प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा, रेस्टा प्रदेश उप सभाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद, अम्बेडकर शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष मोडाराम कड़ेला।

शिक्षक संघ भगतसिंह के प्रदेशाध्यक्ष किशोर पुरोहित, शारीरिक शिक्षक संघ के धूमल भाटी, लोकतांत्रिक शिक्षक संघ चन्द्रेश गहलोत, एकीकृत शिक्षक संघ के  वीरेंद्र सिंह भाटी, संस्कृत शिक्षा के बनवारी शर्मा, माहेष्वरी समाज के जिला मंत्री पवन राठी, शेखावत के जिला मंत्री भवर पटोलिया, जिला उपाध्यक्ष शिव गोदारा,देवेंद्र जाखड़, चेतराम, गजेंद्र कुमार शर्मा, रमेश कुमार, मनोज कुमार, सुनील वर्मा, सुनील पिलानिया,  ओम प्रकाश लिम्बा, पवन कुमार आदि मौजूद रहे !