धरणीधर में भस्म होगी रावन की लंका

rawan ki lanka
बीकानेर के धरणीधर खेल मैदान में रावण परिवार के पुतलों को अंतिम रूप देते बुलंदशहर निवासी इस्लाम व साथी।

बीकानेर, (समाचार सेवा)। धरणीधर में भस्म होगी रावन की लंका,अंदरूनी शहर में धरणीधर खेल मैदान रावण की लंगा को भस्‍म करने की तैयारियां जोरों पर हैं।

बुलंदशहर निवासी इस्लाम तथा उसका परिवार रावण परिवार के पुतलों को बनाने की तैयारी कर को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है।

बुलंदशहर निवासी इस्लाम तथा उसका परिवार रावण परिवार के पुतलों को बनाने की तैयारी कर को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है।

श्री धरणीधर दशहरा कमेटी के दुर्गाशंकर आचार्य ने बताया कि इस बार के रावण दहन कार्यक्रम में आसमान में उड़ान भरती हुई सूरपंखा बच्चों के लिये आकर्षणका केन्द्र रहेगी।

उन्होंने बताया कि सूरपंखा धरणीधर खेल मैदान में उतरेगी। रावण दहन भी रिमोट द्वारा किया जाएगा।

कमेटी प्रवक्ता जितेन्द्र आचार्य ने बताया कि इस बार रावण का पुतला 95 फीट में धनाद एवं कुंभकर्ण 90 फीट के बनाए जा रहे है।

उन्होंने बताया कि पूरे धरणीधर खेल मैदान को इस उत्सव के लिए रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है।

कमेटी के संयोजक समाज सेवी रामकिशन आचार्य के निर्देशानुसार विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है जो इस कार्य को सफल बनाने में कार्य कर रही है।

मिशन माटी दीप में रोशन होंगे 21 हजार दीपक

prajapati

बीकानेर, (समाचार सेवा)। स्वदेशी अपनाओ, संस्कृति बचाओ, मिट्टी दीप जलाओ अभियान के तहत शनिवार 20 अक्टूबर की शाम पर जूनागढ़ के सामने मिट्टी के 21 हजार दीपक रोशन किए जाएंगे।

भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन की स्वदेशी अपनाओ, मिट्टी दीप जलाओ,  मिशन माटी दीप अभियान से जुड़े लोगों की शनिवार को रामपुरिया मोहल्ला स्थित गुलाब-सुधा सदन में बैठक आयोजित हुई।

संस्था के संस्थापक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशानुसार हुई इस बैठक में प्रदेश संयोजक किशनलाल प्रजापत ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले साल 11 हजार दीपक जलाए गए थे।

संस्था अध्यक्ष भंवर मंगलाव ने बताया कि भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन के साथ विश्व हिंदू परिषद,  हिंदू जागरण मंच, स्वदेशी जागरण मंच, वंदे मातरम मंच इससे जुडें है।

साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मंच, टीम संकल्प से सिद्धि, बीकानेर गौशाला संघ, श्री कुम्हार महासभा तथा आदि सहयोगी संस्थाएं शामिल रहेंगी।

बैठक में चंपालाल गेदर, पप्पू लखेसर, विजय कोचर, सूरजमाल सिंह नीमराना, अरविंद उभा, बजरंग तंवर, अनिल हर्ष, रामलाल हलवाई, राजेश आचार्य, प्रेमरतन, कन्हैयालाल सोनी, सुरेश सोनी,

महेश आचार्य, पंकज प्रजापत, श्रवण मंगलाव, सोहनलाल प्रजापत, श्रवण प्रजापत, भंवरलाल सुथार, लक्ष्मीनारायण गेदर, चुन्नीलाल प्रजापत, प्रेम छींपा, शिव जाखड़ा, जगदीश संवाल

तथा कन्हैयालाल सोनी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने विचार रखे।

आज की नारी हर तरह से काबिल : डॉ. मेघना

meghana
बीकानेर के गांव उदयरामसर में एक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को संबोधित करती लेखिका डॉ. मेघना शर्मा।

बीकानेर, (समाचार सेवा)। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के इतिहास विभाग की संकाय सदस्या व सेन्टर फॉर वूमन्स स्टडीज की निदेशक डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि वर्तमान दौर की नारी हर तरह से हर फील्ड में काबिल है।

डॉ. मेघना शनिवार को उदयरामसर में स्थित मुरली सिंह यादव मेमोरियल प्रशिक्षण संस्थान में ‘विद्यार्थी अभिप्रेरणा’ विषयक संगोष्ठी मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रही थीं।

संगोष्ठी में डॉ. मेघना ने विद्यार्थी अभिप्रेरण एवं स्त्री विमर्श पर सराहनीय एवं सारगर्भित विचार प्रकट कर विद्यार्थियों में ऊर्जा का नव संचार किया। उन्होंने वैदिक,

मध्यकाल, मुगलकाल एवं आधुनिक काल में समाज में स्त्री की दशा एवं दिशा का बखूबी रेखा चित्रण प्रस्तुत किया एवं स्त्रियों की दशा में सुधार विषय पर विस्तार से चर्चा की।

विशिष्ट अतिथि डॉ. मनमोहनसिंह यादव ने कहा कि पाश्चात्य एवं पौर्वाल्य संस्कृति के दरमियां नारी विमर्श का तुलनात्मक अध्ययन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाय है कि नारी पैदा नहीं होती अपितु बनाई जाती है।

संस्थान अध्यक्ष कुलदीप यादव ने समाज में स्त्रियों की महत्ता पर बल दिया।

समारोह में संस्थान व्याख्याता एवं कार्मिकों में गीता विश्नोई, सचिन मित्तल, शशिप्रभा, डॉ. मनोज मोहता, गौरव जोशी, भवानीशंकर चौधरी, मुन्नी सेवग, संजय मीणा, बिन्दु व्यास, हरिहर व्यास,

शकुन्तला बेनीवाल, कौशल्या सुथार, नीलम सौलंकी, यशराज यादव, अनिल यादव, श्रीकृष्ण भादू, महिपालसिंह राठौड़ व विद्यार्थी उपस्थित रहे। मंच संचालन गीता विश्नोई ने किया।