बीकानेर में पुतला फूंको पॉलिटिक्स (PPP)

arjun madan

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में लोकसभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के असंतुष्ट गुटों ने उम्मीदवार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिये पुतला फूंको पॉलिटिक्स (PPP) का सहारा लिया है।

आश्‍चर्य की बात है कि बीकानेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल का पुतला फूंकने वाले कांग्रेसी मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत जिन्दाबाद के नारे लगाते हैं।

वहीं भाजपा उम्‍मीदवार अर्जुनराम मेघवाल का विरोध करने वाले भाजपाई मोदी तुझसे बैर नहीं अर्जुन तेरी खैर नहीं का नारा लगा रहे हैं। लगता है इस बार राजनीति करने वाले अपनी रोटियां चिता की आग से सेकने की भी तैयारी कर चुके हैं।


कांग्रेस ओबीसी विभाग का सम्मेलन 5 अप्रैल को


बीकानेर, (समाचार सेवा)। शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग का कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार 5 अप्रैल को होगा।

प्रदेशाध्यक्ष श्रवण तंवर, संयोजक राजेन्द्र सेन, बीकानेर प्रभारी एवं केबीनेट मंत्री शालेमोहम्मद, उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी, ऊर्जा मंत्री बी-डी. कल्ला, पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी, देहातजिला अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, जिला प्रमुख सुशीला सिवर, नेताप्रतिपक्ष जावेद पडिहार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डूंगरराम गेदर एवं लोकसभा कांग्रेस के प्रत्याशी मदनमेघवाल उपस्थित होगे।

देहात अध्यक्ष पुरखराम गेधर एवं शहर अध्यक्ष हसन अली गौरी ने बताया कि इस सम्मेलन मेंओबीसी के सभी जिला पदाधीकारी] ब्लाॅक अध्यक्ष] ब्लाॅक कार्यकारिणी के पदाधिकारी] वार्ड अध्यक्ष] वार्डकार्यकारिणी के पदाधीकारी कांग्रेस के विधायक] विधायक प्रत्याशी] सरपंच] पूर्व सरपंच, पंचायत समितिसदस्य] कांग्रेस पार्षद एवं पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी एवं ओबीसी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित होगे।