वो हो जाता है नंगा, करता है अश्लील इशारे

ashleel harkat

बीकानेर, (samacharseva.in)। वो हो जाता है नंगा, करता है अश्लील इशारे, वो अपने पडौस में  रहने वाली महिला पर रखता है गंदी नजर। उसे देखते ही करता है अश्‍लील इशारे। अब तो उसने हद ही कर दी। महिला के घर में घुसकर वह नंगा हो गया और अश्‍लील हरकतें करने लग गया।

अब तक उसकी हरकतें इग्‍नोर कर रही महिला ने कानून का सहारा लेना मुनासिब समझा। लूणकरनर निवासी महिला की शुक्रवार 5 जून की रात को मिली शिकायत पर लूणकरनसर थाना पुलिस ने अब अश्‍लील हरकतें कर महिला को परेशान करने के आरोप में क्षेत्र निवासी मूलाराम सुथार पुत्र सुरजाराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीडिता ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी मूलाराम बुधवार 3 जून की दोपहर को उसके घर में घुस गया। आरोपी उसके सामने ही नंगा हो गया और अश्‍लील हरकतें करने लगा। पीडिता ने बताया कि आरोपी मूलाराम काफी समय से उस पर गलत नजर रख रहा है। अश्‍लील इशारे करता रहा है।

अब उसका होसलां इतना बढ गया कि वह मेरे घर में घुसकर ही नंगा होकर अश्‍लील इशारे करने पर उतर आया। हैड कांस्‍टेबल सुरजाराम ने बताया कि इस मामले में आरोपी मूलाराम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 509, 452 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।