शुक्रवार 16 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

Dr. Bulakidas Kalla
Dr. Bulakidas Kalla

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। शुक्रवार 16 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार, बीकानेर जिले के समाचारों को समाचार सेवा की वेबसाइट पर एक साथ उपलब्‍ध कराने की तैयारी की गई है।

यह समाचार बुलेटिन नियमित रूप से अपडेट होता रहेगा। इससे samacharseva.in के पाठक दिन में एक ही पोस्‍ट को अलग-अलग समय में खोलकर अपडेट समाचारों से अवगत हो सकेंगे।–समाचार सेवा

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

रेलवे ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच  

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर बीकानेर के रेलवे ग्राउंड में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल ने जिला प्रशासन को 6 विकेट से पराजित किया। 15-15 ओवर के मैच में जिला प्रशासन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। कप्तान कुमार पाल गौतम ने 15 रन बनाए। रोहित विश्नोई और राहुल ने 21 रन का योगदान दिया। पूरी टीम ने 15 ओवर में 109 रन बनाए।

इसकी जवाबी पारी में उत्तर पश्चिम रेलवे ने निर्धारित 15 ओवर में में 4 विकेट खोकर 115 रन बनाकर मैच जीत लिया। रेलवे की तरफ से अजय सिंह ने अर्ध शतक लगाया और वह अंत तक नाबाद रहे। जिला प्रशासन की ओर से रोहित ने दो विकेट लिये। मैन ऑफ द मैच अजय सिंह को दिया गया।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बालिका गृह और नारी निकेतन में स्‍वतंत्रता दिवस मनाया

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बालिका गृह व नारी निकेतन में गुरुवार को स्‍वतंत्रता दिवस मनाया गया। की कलक्टर कुमार पाल गौतम समारोह में शामिल रहे। समारोह में यूआईटी के पूर्व चेयरमेन महावीर रांका ने बालिका गृह को एलईडी टीवी व कंप्यूटर उपलब्ध करवाने की घोषणा की।

बालिका गृह अधीक्षक कविता स्वामी ने बताया कि वर्तमान में यहां 9 बच्चियां रह रही हैं, जिनमें से 6 बच्चियां प्रतिष्ठित स्कूलों में अध्ययनरत हैं। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वाई के शर्मा ने जिला कलक्टर को बालिका गृह में और सुविधाएं विकसित करने की बात कही।  इस दौरान बालिका गृह में आवासित बच्ची रूबी का जन्मदिन, केक काटकर सेलिब्रेट किया गया।

बच्चियों ने सभी अतिथियों को राखी बांधी व उन्हें रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस संबंधी हस्तनिर्मित आकर्षक कार्ड भेंट किये। नारी निकेतन की महिलाओं ने भी जिला कलक्टर को राखी बांधी।  प्रशिक्षु आईएएस अभिषेक सुराणा, एडीएम सिटी शैलेंद्र देवड़ा, एडीजे पवन कुमार अग्रवाल, यूआईटी सचिव सुनीता चौधरी,

एसडीएम कैलाशचंद्र शर्मा, उप निदेशक जनसंपर्क विकास हर्ष, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सचिव शरद केवलिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार, नारी निकेतन अधीक्षक शारदा चौधरी, दीपाली धवन, सुरेंद्र कुमार उपस्थित थे। 

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

संस्कृत विश्व की प्राचीनतम भाषा – डॉ. शर्मा

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजकीय डूंगर महावि़द्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. के.डी शर्मा ने कहा कि संस्कृत विश्व की प्राचीनतम भाषा है। डॉ. शर्मा शुक्रवार को संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में डूंगर कॉलेज में आयोजित विचार गोष्‍ठी को मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोंधित कर रहे थे। उन्‍होंने संस्कृत के शास्त्रीय, दार्शनिक व व्याकरणिक पक्ष के वैशिष्ट्य का प्रतिपादन किया।

विशिष्ट अतिथि  राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान बीकानेर की पूर्व निदेशक डॉ. उषा गोस्वामी ने संस्कृत भाषा की दिव्यता की जानकारी दी। कार्यक्रम  की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. शालिनी मूलचन्दानी ने कहा कि  विदेशों में संस्कृत भाषा के प्रति रूझान बढ़ रहा है।  संस्कृत विभाग प्रभारी डॉ. नन्दिता सिंघवी ने बताया कि संस्कृत के शब्दकोश में 102 अरब 78 करोड़ 58 लाख शब्द है।

डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीष कौशिक ने बताया कि संस्कृत दिवस के अवसर पर स्तोत्र पाठ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। स्तोत्र पाठ प्रतियोगिता में बी.ए. पार्ट द्वितीय वर्ष की छात्रा अनुराधा ने प्रथम स्थान तथा स्नताकोत्तर उत्तरार्द्ध की छात्रा सपना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

समारोह में डॉ. बजरंग सिंह राठौड़, डॉ. चन्द्रशेखर कच्छावा, डॉ. राजनारायण व्यास, डॉ. रचना माथुर, डॉ. बिन्दु भसीन, डॉ. नीरू उपस्थित रहे। डॉ. श्यामा अग्रवाल ने आभार जताया। संचालन डॉ. उज्ज्वल गोस्वामी ने किया।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

मीनाक्षी को एम. . राजस्थानी में स्वर्णपदक

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  बीकानेर की छात्रा मीनाक्षी स्वर्णकार को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा में एम. ए. राजस्थानी में स्वर्णपदक मिला है। शुक्रवार को कोटा में आयोजित 12 वें दीक्षांत समारोह में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीलिमासिंह ने मीनाक्षी स्वर्णकार को गोल्ड मेडल पहनाया।  

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष सी. बी. शर्मा और उचच शिक्षा राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी, कुलसचिव महेंद्र मीणा ने मीनाक्षी को एम.ए. राजस्थानी की  डिग्री प्रदान की। 

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

जिला उद्योग संघ ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिला उद्योग संघ परिसर में प्रतिभाओं का सम्‍मान किया गया।  जिला उद्योग संघ बीकानेर की ओर से आयोजित इस समारोह में 5 साल की उम्र में ब्लेक बेल्ट प्राप्त करने वाले जैनम कोठारी, स्वीटजरलेंड से डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विकास भाटिवाल सहित अनेक प्रतिभाओं का सम्‍मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के श्याम सुंदर सोनी ने की।  

मुख्य अतिथि बीकानेर में आयकर विभाग के संयुक्त आयकर आयुक्त संजीव कृष्ण शर्मा तथा राजुवास के कुलपति डॉ. विष्णु शर्मा, थे। विशिष्ट अतिथि जिला उद्योग केंद्र बीकानेर की महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा,  उद्योगपति सुशील बंसल तथा बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष जुगल राठी थे। समारोह में संघ के अध्‍यक्ष दवारका प्रसाद पच्‍चीसिया, सोहनलाल गट्टानी, निर्मल पारख, शिवरतन पुरोहित, जुगराज दफ्तरी, , रोहित कच्छावा, राजाराम सारडा, के.के. मेहता, नरेश गोयल, पारस डागा, केदारचंद अग्रवाल, कन्हैयालाल लखाणी,

चम्पालाल डागा, अनन्तवीर जैन, वीरेन्द्र किराडू, पी.सी.गोयल, घेवरचंद मुसरफ, सलीम सोढा, नरेश चुग, दिलीप रंगा, सुभाष मित्तल, विजय जैन, श्रीधर शर्मा, चंद्रप्रकाश नवलखा, मोहनलाल चांडक, बलवंत डोगरा, किशनलाल बोथरा, उमाशंकर आचार्य, मगनलाल चांडक, गोपीकिशन पेडीवाल, पवन चांडक, रोशन चावला, किशन मूंधड़ा, राजकुमार पचीसिया, माणकचंद अग्रवाल, भंवरलाल चांडक, राकेश जाजू, नवल राठी, नारायण बिहाणी, कमल राठी, मदनमोहन सारडा, मुकेश बजाज सहित अनेक गणमान्य व्यापारी/उद्यमी उपस्थित हुए।

मंच संचालन चंद्रशेखर श्रीमाली, ज्योति रंगा एवं गौरव मूंधड़ा ने किया।  

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

देश की ए‍कता, अखण्डता को मिलजुलकर रखें अक्षुण्ण – डॉ. कल्‍ला

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  उर्जा व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने कहा कि देश की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमें मिलजुलकर कार्य करना होगा। डॉ. कल्‍ला गुरुवार को बीकानेर में 73 वें स्वतंत्रता दिवस के डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित मुख्य जिला स्तरीय समारोह को मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह अवसर भारत की आजादी में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले वीरों के प्रति सम्मान प्रकट करने का है।  इससे पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि डॉ कल्ला ने झण्डारोहण कर, परेड का निरीक्षण किया व मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने शान्ति के प्रतीक सफेद कपोत और रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े।

डॉ. कल्ला ने स्वतंत्रता सेनानी स्व.नानक सिंह की धर्मपत्नी सुरेन्द्र कंवर और स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामनारायण शर्मा की धर्मपत्नी कमला का शॉल ओढाकर सम्मान किया। डॉ. कल्ला ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर 59 व्यक्तियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर  सम्मानित किया। 

समारोह में संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना, आईजी बीकानेर रेंज जोस मोहन, कलक्टर कुमार पाल गौतम, नगर निगम आयुक्त प्रदीप के.गवांडे, एडीएम सिटी शैलेंद्र देवड़ा, डॉ. कल्ला की धर्मपत्नी शिवकुमारी कल्ला, पूर्व आईपीएस मदन मेघवाल, जिला प्रमुख सुशीला सींवर आदि उपस्थित रहे।

स्‍मारोह में स्‍कूली बच्‍चों ने कार्यक्रम पेश किए। पुलिस उपाधीक्षक पवन के नेतृत्व में 12 प्लाटून द्वारा कदम ताल मिलाकर परेड की प्रस्तुति दी गई। इनमें आरएसी की 2, राजस्थान पुलिस की 2, तीन एनसीसी की, 1 स्टूडेंट पुलिस कैडेट महारानी स्कूल तथा सोफिया, बीबीएस व गाईड की टुकड़ियां शामिल हुईं।

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ए.एच.गौरी ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। संचालन रवीन्द्र हर्ष, संजय पुरोहित, ज्योतिप्रकाश रंगा व मंदाकिनी जोशी ने किया।

संभागीय आयुक्त, कलक्टर ने किया घ्वजारोहण

संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना ने अपने निवास तथा संभागीय आयुक्त कार्यालय में झण्डारोहरण किया। इस अवसर पर आईजी पुलिस जोस मोहन उपस्थित थे।

जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने अपने निवास तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय में झण्डारोहण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी व एडीएम सिटी शैलेन्द्र देवड़ा और कलक्टर कार्यालय स्टाॅफ मौजूद थे। 

अकादमी में झण्डरोहण- 

राजस्थानी भाषा,साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा गुरूवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया। अकादमी सचिव शरद केवलिया ने झण्डारोहण किया।

इस दौरान सभी कार्मिकों  ने राष्ट्र की सेवा करने,पूर्ण निष्ठा से कर्तव्य पालन करने तथा राजस्थानी भाषा के उन्नयन का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनुराधा स्वामी,अमन पुरी, गुलाब सिंह शक्तावत, कानसिंह, मनोज मोदी उपस्थित थे।

सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में झण्डारोहण- 

उप निदेशक सूचना एवं जसम्पर्क कार्यालय,बीकानेर विकास हर्ष ने झण्डारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्मिकों को राष्ट्रीयता की शपथ दिलाई।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

धारा 370 हटना अखंड भारत की ओर बढने का संकेत – जेठानंद व्‍यास

देशवासी अखण्ड भारत बनाने का लें संकल्प – प्रशांत

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। हिन्‍दू जागरण मंच के प्रान्त संयोजक जेठानन्द व्यास ने कहा कि धारा 370 हटने से ये संकेत मिलता है कि हम अखण्ड भारत की तरफ और अग्रसर हो रहे है। व्‍यास गुरुवार को  हिन्दू जागरण मंच की नयाशहर नगर इकाई द्वारा घेवरचन्द जोशी के मुख्‍य आतिथ्‍य में  गोकुल सर्किल के पास स्थित यशोदा भवन में अखण्ड भारत दिवस पर आयोजित समारोह को कार्यक्रम अध्‍यक्ष के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि समय की आवश्‍यकता है कि सब एकजुट होकर लक्ष्‍य प्राप्ति की और बढते चलें।  समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रशांत ने देशवासियों को फिर से अखण्ड भारत बनाने का संकल्प लेने का आव्‍हान किया। उन्‍होंने कहा कि वर्षों पूर्व हिन्दू राजाओं का सम्पूर्ण आर्यावर्त जम्बू द्वीप पर शासन होता था। कांलांतर में आपसी फूट व गलतियों के कारण यह हिमालय से हिंद महासागर तक छोटा सा जमीन का टुकड़ा रह गया है।  महानगर महामंत्री बजरंग तंवर ने आभार जताया। संचालन विनोद सेन ने किया। 

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

कोठी नंबर 8 में शान से लहराया तिरंगा

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  कोठी न.8 में  73 वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। अतिरिक्त आयुक्त सीएडी रामदेव गोयल व अरुण कुमार सिडाना अधीक्षण अभियंता द्वारा झंडारोहण किया गया।

समारोह में एकीकृत महासंघ कोर कमेटी अध्यक्ष राजकुमार जीनगर, नवनीत जैन अधिशाषी अभियंता, हरीश पांडेय अधिशाषी अभियंता, राकेश गुप्ता, नंदकिशोर पुरोहित, सत्यवीर जैन, बजरंग सिगारिया, लालचंद सोलंकी, अरविन्द सैनी, रविन्द्र माथुर, शिवकुमार पुरोहित, सुरेश राय, रामदेव सैनी, सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

वेटरनरी विवि में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 43 जन सम्मानित

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। स्वाधीनता दिवस पर वेटरनरी विष्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने दीवान-ए-आम में ध्वजारोहण कर सलामी दी। समारोह में विवि के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और उल्लेखनीय कार्य और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कर्मचारियों और शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

शैक्षणिक क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए इनुपाला श्रीनव्या, मंजू अलैक्जेण्डर, शिल्पा एस, पार्वथी आर.एस., प्रियंका कुमारी, बत्तागिरी संगीता, डॉ. सिद्धार्थ सिंह राठौर, डॉ. अभिलाषा दाधीच, डॉ. घनश्याम सिंह राठौर, डॉ. सतीश यादव और मनीष कुमार, को सम्मानित किया गया। कर्मचारियों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए रमेश कुमार सोलंकी, अकबर शाह, चंद्र प्रकाश, बाल किशन पालीवाल को तथा डॉ. सरिता कुमारी,

डॉ. प्रज्ञा नाथिया, डॉ. अलका गालव, डॉ. आशीष सैनी, डॉ. सतेंद्र कुमार यादव को शैक्षणिक सेवाओं तथा डॉ. श्याम लाल गर्ग, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. मितेश गौड़, डॉ. संध्या मोरवाल, डॉ. दिनेश जैन, डॉ. नरेंद्र सिंह राठौर, डॉ. एस.के. झीरवाल, डॉ. साकार पालेचा, डॉ. संजय कुमार रेवानी, डॉ. विकास गालव, डॉ. बिन्षी जोसफ, डॉ. समीता सैनी, डॉ. संदीप कुमार शर्मा, डॉ. मुकेश चंद पाराशर, डॉ. एस.के. शर्मा, डॉ. आर.एस. पाल, प्रो. शीला चौधरी,

डॉ. अशोक डॉगी, डॉ. विजय कुमार, प्रो. संजीता शर्मा, अधिष्ठाता, स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा षिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, जयपुर को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में कुलपति प्रो. शर्मा ने उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रो. आर.के. धूड़िया अधिष्ठाता, वेटरनरी कॉलेज, उदयपुर को कुलपति अवार्ड और प्रो. आर.के. सिंह, अनुसंधान निदेशालय को सर्वोत्‍तम यूनिट का पुरस्कार प्रदान किया।  वृक्षारोपण किया गया।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में 

रक्षा बंधन पर आध्यात्मिक उत्सव, शुभ संकल्प के साथ बांधा रक्षा का सूत्र 

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से रक्षाबंधन पर गुरुवार सार्दुल गंज स्थित क्षेत्रिय केन्द्र में रक्षाबंधन पर्व को आध्यात्मिक उत्सव के रूप में मनाया गया।  समारोह में पुलिस महानिरीक्षक जोश मोहन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.के.पारीक सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों के रक्षा का सूत्र बांधा ग।

 रक्षा सूत्र के साथ शुभ संकल्पों व सुविचारों से विभूषित कार्ड प्रदान किया गया।  रक्षा बंधन पर्व पर विश्व विद्यालय के क्षेत्रिय केन्द्र संचालिका बी.के.कमल ने विशेष प्रवचन दिया। केन्द्र में बी.के. रजनी व बी.के मीना ने  लोगों की  कलाई पर ओम शांति व शिव का प्रतीक अंकित राखी बांधी तथा शुभ संकल्प व संदेश दिया।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

ज्ञानशाला का वार्षिकोत्सव 18 अगस्त को

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा संचालित ज्ञानशाला का वार्षिकोत्सव  रविवार 18 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित होगा। प्रथम चरण के अंतर्गत आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान में प्रातः 9 बजे मुनिश्री मणिलालजी, मुनिश्री सुमतिकुमारजी के सान्निध्य में आयोजन किया जाएगा।

समिति संयोजक  रतन छलाणी ने बताया कि समारोह में जिला उद्योग केन्द्र कोटा के महाप्रबन्धक राजेन्द्र सेठिया मुख्य वक्ता होंगे।

नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा ’तुलसी-महाप्रज्ञ’ लघु नाटिका का मंचन किया जाएगा। दूसरे चरण मं रविवार को सांय 7.45 बजे से तेरापंथ भवन में मुनिश्री सुमति कुमार के सान्निध्य में “सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह” का आयोजन किया जाएगा। बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

देश ने छुई नई उंचाईयां – डॉ. इकबाल

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। स्‍वतंत्रता दिवस पर ज्ञान विधि महाविधालय में राजस्थान फिंगर प्रिन्ट ब्यूरो के पूर्व निदेशक डॉ. इकबाल अहमद उस्ता ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उस्‍ता ने कहा कि आज देश नई उंचाईयों व नई दिशा की ओर बढ रहा है। समारोह में प्राचार्य डॉ. बी.एल. बिश्‍नाई ने कि अनुच्छेद 370 हटने से कश्‍मीर से कन्या कुमारी तक भारत एक हुआ है।

समारोह में व्याख्याता डॉ. सन्तोष बिश्‍नोई, डॉ. योगेश कुमार पुरोहित, डॉ. दुर्गा चौधरी, राकेष बिश्‍नोई, पुस्तकालयाध्यक्ष रतनलाल ने भी विचार रखे। स्‍कूली छात्र देवदत्त ने देश भक्ति गीत गाया। वृक्षारोपण किया गया। छात्रा मन्जू बिश्‍नोई मयूर घई, मोहम्मद यासिर, शैलेन्द्र सिंह, लाक्पा दोर्जे तांमग, प्रेम स्वामी, राघव पंचारिया, राजेन्द्र बिश्‍नोई ने पौधे लगाये।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति ने किया ध्वजारोहण

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  स्वतंत्रता दिवस स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने ध्वजारोहण किया।  उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों का आह्वान किया कि वे कृषि एवं कृषक कल्याण के लिए कृत संकल्प रहें। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समारोह में प्रो. वीर सिंह, कुलसचिव प्रो. राजेश शर्मा, प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. एस. के. शर्मा, वित्त नियंत्रक बी. एल. सर्वा, डॉं. संजिता शर्मा, प्रो. आई. पी. सिंह, प्रो. सुभाष चंद्र, डॉं. विमला डुकवाल, प्रो. रामधन जाट, डॉं. दीपाली धवन, डॉं. मीनाक्षी चौधरी मौजूद रहे। संचालन डॉं. बृजेन्द्र त्रिपाठी ने किया।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बजरंग धोरां में बाबे का विशेष श्रृंगार 

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री बजरंग धोरां धाम बाबे का किया गया विशेष श्रृंगार किया गया। यहां भक्‍तों ने बजरंग बली की जय के नारों के साथ भारत माता की जय, हिन्‍दोस्‍तां जिन्‍दाबाद, वंदेमातरम तथा जय हिन्‍द के भी नारे लगाये। भक्‍तों ने भावपूर्ण तरीके से भगवान श्री हनुमानजी का पूनज किया। भजन व संगीत का आयोजन किया गया।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

नारायण क्लब ने जीती टी-20 प्रीमियर लीग ट्रॉफी

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नारायण क्लब गंगाशहर ने श्री पीपा क्षत्रिय टी-20 प्रीमियर लीग पीपीएल-2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है। धरणीधर मैदान में आज खेले गए फाइनल मुकाबले में मुरली इलेवन ने 105 रन बनाये। नारायण क्लब ने चार विकेट से जीत दर्ज की। संयोजक शिवकुमार सोलंकी ने बताया कि मैन ऑफ द मैच भरत कच्छावा, मैन ऑफ द सीरिज का पवन दैया, बेस्ट बॉलर भरत कच्छावा बने।

????????????????????????????????????

विजेताओं को मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री डॉ. बी. डी. कल्‍ला ने पुरस्‍कार दिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता भंवरलाल बडगुजर ने की। विशिष्ट अतिथि सीताराम कच्छावा, नन्द कुमार सोलंकी, लक्ष्मण सोलंकी, नत्थूराम दैया, राजकुमार कच्छावा, नन्दलाल सोलंकी, रामदेव दैया प ओमप्रकाश दैया रहे।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 59 व्यक्ति सम्मानित

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। देश के 73 वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य जिला स्तरीय समारोह गुरूवार को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल में गरिमामय तरीके से मनाया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि उर्जा व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने झण्डारोहण किया। समारोह में डॉ. कल्ला ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर 59 व्यक्तियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर  सम्मानित किया। 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ए.एच.गौरी ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। समारोह में संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना,

आईजी बीकानेर रेंज जोस मोहन, जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम, नगर निगम आयुक्त प्रदीप के.गवांडे, एडीएम सिटी शैलेंद्र देवड़ा,

डॉ. कल्ला की धर्मपत्नी शिवकुमारी कल्ला, पूर्व आईपीएस मदन मेघवाल, जिला प्रमुख सुशीला सींवर सहित आदि उपस्थित रहे।

समारोह का संचालन रवीन्द्र हर्ष, संजय पुरोहित, ज्योतिप्रकाश रंगा व मंदाकिनी जोशी ने किया।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

डॉ. अज़ीज़ अहमद सुलेमानी का “अमृत महोत्सव”

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कॉलेज क्लब इंटरनेशनल, मेडिसन विभाग द्वारा कॉलेज के प्रथम बेच के गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. अज़ीज़ अहमद सुलेमानी का “अमृत महोत्सव” अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्‍त प्राचार्य डॉ.  लियाकत अली, पीबीएम अस्‍पताल के अधीक्षक डॉ.  पी के बेरीवाल, डॉ.  मोहम्मद साबिर,

डॉ.  एच एस कस्वां, डॉ.  धनपत कोचर, डॉ. बी के गुप्ता, डॉ. एस एन हर्ष डॉ. आशीष जोशी, डॉ. स्वाति, डॉ. सुनीता, डॉ. सुशील फ्लोदिया, डॉ0 रतनलाल रांका, डॉ. टी डी अग्रवाल, डॉ. संजय कोचर, प्रथम बेच के डॉ कर्नल मोहनलाल व्यास, डॉ. एस. सी माथुर, डॉ. वी बी कालरा, डॉ. रूपम कालरा, डॉ. बाघ सिँह, डॉ. एच एस कस्वां, डॉ. धनपत कोचर डॉ. सोहिनी कोचर शामिल हुए।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

योग साधकों ने लिया राष्ट्र की एकता का संकल्प

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। महर्षि पतंजलि योग संस्थान द्वारा 73 वां स्वाधीनता दिवस जवाहर पार्क में धुमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणपतराम चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि पाबूराम सारण ने ध्वजारोहण किया। वरिष्ठ नागरिक तेजचाल प्रतियोगिता में कन्हैयालाल सुथार, भानूशंकर जोशी, उदयशंकर आचार्य, घनश्याम किराडू, सोहनलाल पारीक, गोविन्दराम गोदारा, प्रेमराज जोशी विजयी रहे।

कार्यक्रम में यशस्विनी शर्मा एवं प्रिया पारीक द्वारा विभिन्न देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियाँ दी गई। साथ ही योग, स्वच्छता एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष प्रहलादसिंह चौधरी एवं योग संचालक नन्दलाल शर्मा ने कहा कि जम्मु-कश्मीर से धारा 370 एवं 35ए के हटने से राष्ट्रीय त्योहार की खुशी एवं देश की अखंडता पर हमें गर्व है।

कार्यक्रम में बबलु सोनी, सुभाष बारासरा, रामरतन सुथार, मदनलाल भाटी, विनीत प्रजापत, यशस्विनी शर्मा, रविप्रकाश शर्मा, तेजाराम जाट, भँवरी देवी, गोविंद ओझा, लक्ष्मी जोशी, रौनक लाहौटी, विमला व्यास, भँवरलाल सुथार (भ्रमर), जियाराम आदि उपस्थित थे।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

संसारिक कार्यों के साथ आत्म रक्षा अनिवार्य-शशि प्रभा  

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जैन साध्वी शशि प्रभा ने कहा कि सांसारिक कार्यों के साथ आत्म रक्षा करना अनिवार्य है। साध्‍वी श्री गुरुवार को ढढ्ढा कोटड़ी में प्रवचन कर रही थीं। उन्‍होंने कहा कि संसार में रहते हुए विरक्ति रखते हुए आत्म कल्याण के लिए प्रयास व पुरुषार्थ करें।  साध्वीजी ने कहा कि स्वाधीनता दिवस व रक्षा बंधन पर्व के लिए हमें स्व व पर की रक्षा करनी है।

इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के बोलपुर से आएं वरिष्ठ श्रावक निर्मल कोठारी का श्रीसंघ की ओर से अभिनंदन किया गया और सरिता खजांची के 22 दिन की तपस्या की अनुमोदना की गई।  पूर्व में साध्वीश्री सौम्य गुणा जी.मसा. ने प्रवचन में कहा कि आत्म रक्षा के लिए कषायों का त्याग करें।  

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697