बीकानेर के पूर्व महाराजा डॉ. करणी सिंह को याद किया 

Former Maharaja of Bikaner Dr. Karani Singh remembered

बीकानेर(samacharseva.in)। बीकानेर के पूर्व महाराजा डॉ. करणी सिंह को याद किया, बीकानेर के पूर्व सांसद व पूर्व महाराजा अंतरराष्‍ट्रीय निशानेबाज डॉ. करणी सिंह की 32वीं पुण्यतिथि पर रविवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम परिसर में श्रद्धांजलि  एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।

Former Maharaja of Bikaner Dr. Karani Singh remembered1

वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. करणी सिंह को 32 पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए श्रद्धान्जलि दी गई। श्रद्धान्जलि सभा में भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य ने महाराजा करणी सिंह को बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताया। आचार्य ने कहा कि बीकानेर के विकास में डॉ. करणी सिंह के योगदान को याद भुलाया नहीं जा सकता।

पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने   डॉ. करणी सिंह से जुड़े संस्मरणों को साझा किया। कार्यक्रम में लालगढ़ पैलेस से स्वरूप सिंह, नरेंद्र सिंह बीका, दिग्विजय सिंह एवं वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति के उम्मेद सिंह राजपुरोहित, राजकुमार सिंह, शंकरलाल मेहरा, महेंद्र सिंह, किशन सिंह, दुष्यंत चौहान एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस माह भी बंद रहेगा बजरंग धोरा हनुमान मंदिर   

बीकानेर(samacharseva.in)। कोरोना संक्रमण के प्रकोप के चलते बीकानेर का श्री बजरंग धोरा हनुमान मंदिर फिलहाल 30 सितंबर तक नहीं खुलेगा। राज्य सरकार ने सभी धार्मिक स्थल 7 सितंबर से खोलने के निर्देश दिए है,

लेकिन बीकानेर में संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर श्री बजरंग धोरा विकास समिति ने यह निर्णय किया है। समिति के मनमोहन दाधीच ने बताया कि रविवार को समिति के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में 30 सितंबर तक मंदिर नहीं खोलने का निर्णय किया गया।

21 तक बंद रहेगा श्री बड़ा गोपालजी मंदिर 

बीकानेर(samacharseva.in)। शहर के दम्मानी चौक मंदिर स्तिथ श्री बड़ा गोपाल जी एक पुष्टि मार्गी वैष्णव मंदिर है। राज्य सरकार ने 7 सितंबर से भगवान के दर्शन हेतू धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति प्रदान की है।

श्री मंदिर गोपाल ट्रस्ट के ट्रस्टी सदस्य एवं भक्तजनो, दर्शनार्थियों की रविवार को एक बैठक रखी गई जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए एवं वर्तमान परिस्थिति को मद्देनजर रखते हुए 21 सितंबर तक मंदिर नहीं खोला जायेगा।

 प्रभारी मंत्री साले मोहम्मद ने शोक जताया 

बीकानेर(samacharseva.in)। जिले के प्रभारी मंत्री साले मोहम्मद ने रविवार को अपने बीकानेर दौरे के दौरान पत्रकार केके सिंह के पिता ठाकुर किसन कुमार एस सोलंकी के निधन पर शोक जताने पत्रकार केके सिंह के घर पहुंचे।

प्रभारी मंत्री ने पत्रकार के के सिंह व उनके परिवार के लोगों से मिलकर सांत्वना दी। बीकानेर देहात कोंग्रेस के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत पूर्व नेता प्रतिपक्ष व नगर निगम पार्षद जावेद परिहार वकील हनुमान शर्मा भी प्रभारी मंत्री के साथ मौजूद रहे।

 कृषि अनुसंधान केन्द्र का निरीक्षण किया 

बीकानेर(samacharseva.in)। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने रविवार को बीछवाल स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र पर संचालित विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र पर संचालित शुष्क दलहन, बाजरा, मूंगफली, मृदा परीक्षण, फसल अनुक्रिया, लवणीय मृदा, चारा प्रबंधन एवं शुष्क फलों में हो रहे अनुंसधान एवं नवाचारों के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों के अनुसंधान कार्यों का लाभ किसानों तक पहुंचे, इसके लिए समन्वित प्रयास किए जाएं।  उन्होंने रबी एवं खरीफ फसलों के बीज उत्पादन की समीक्षा भी की। अनुसंधान निदेशक डॉ. पी. एस. शेखावत ने केन्द्र की समस्त गतिविधियों की जानकारी दी।

 ऊर्जा सरंक्षण देश की प्रगति के हेतु बेहद आवश्यक : मेघवाल  

बीकानेर(samacharseva.in)। । भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि ऊर्जा सरंक्षण देश की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेघवाल रविवार को अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर (ईसीबी) के रसायन शास्त्र विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण के महत्व को  जनमानस तक पहुंचाने का श्रेष्ठ कार्य एक शिक्षक द्वारा ही किया जा सकता है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली के अटल अकादमी योजना द्वारा प्रायोजित  इस कार्यशाला के समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि एमएनआईटी जयपुर के प्रोफेसर रोहित भाकर ने  कहा कि वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को मुख्यधारा में लाना होगा।

ईसीबी के जयप्रकाश भामू ने कॉलेज स्तर पर वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोत पर चल रहे शोध की जानकारी दी। मुख्य वक्ता आई.आई.टी. दिल्ली के प्रो. सुधीर मिश्रा ने फोटोवॉल्टिक ऊर्जा व माइक्रोग्रिड के बारे में व्याख्यान दिया। डॉ. गौरव बिस्सा, डॉ नरेंद्र भोजक, डॉ प्रवीण पुरोहित ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह शेखावत ने वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग में आने वाली सामान्य व्यवहारिक दिक्कतों के बारे में अवगत कराया। संचालन  व्याख्याता डॉ. इंदु भूरिया ने किया। कार्यक्रम में देश भर के करीब दो सौ शिक्षकों को आॅनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।

 …इंसानियत को आदमी कैसे निगल गए  

बीकानेर(samacharseva.in)। पर्यटन लेखक संघ एवं महफिले अदब की साप्ताहिक काव्य गोष्ठी में  आॅनलाइन काव्य पाठ किया गया।  आॅनलाइन काव्यगोष्ठी में हिन्दी, राजस्थानी और उर्दू के अनेक कवि शाईरों ने अपने-अपने कलाम प्रस्तुत कर महफिल का रंग जमाया।

असद अली असद ने अपनी गÞजÞल से खूब दाद हासिल की- लाशों पे हो रही है सियासत जो रात दिन इंसानियत को आदमी कैसे निगल गए। कवयित्री मधुरिमा सिंह ने शिक्षकों के सम्मान में गुरु शिष्य परम्परा से जुड़ी कविताएं सुनाई।

कवयित्री शारदा भारद्वाज ने मानवीय रिश्तों   पर खूबसूरत कविता पेश की। डॉ. जिया उल हसन कादरी ने अपनी गजल प्रस्तुत की – हंस रहा हूँ न रो रहा हूँ मैं  कैसी मंजिल पर आ गया हूँ मैं। वरिष्ठ कवि मोहन लाल जांगिड़ ने आधुनकि गुरु महिमा एवं नशे उन्वान पर शानदार दोहे प्रस्तुत कर करके खूब वाह वाही हासिल की। गुरुता से गुरुजी बने, तकनीकी दे ज्ञान ज्ञान की ये गंगा बहे, करते है अमृतपान।

इनके अलावा कवि कमलकिशोर पारीक, भरत कुमार खुड़िया, भरत शर्मा, जुगल किशोर पुरोहित, अनिल अबूझ,अक्षय माली आदि ने ऑनलाइन काव्यगोष्ठी में शिरकत की। काव्य गोष्ठी का संचालन युवा कवि पूनम चंद गोदारा ने किया।