शहर भाजपा ने स्व. सोमदत श्रीमाली ‘गुरुजी’ को दी श्रद्धांजलि

City BJP itself Somdat Shrimali pays homage to Guruji
City BJP itself Somdat Shrimali pays homage to Guruji

बीकानेर, (samacharseva.in)भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और बीकानेर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक वयोवृद्ध नेता सोमदत्त श्रीमाली के निधन पर शहर भाजपा द्वारा मंगलवार को ऑनलाइन वर्चुअल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बैठक में शहर भाजपा अध्‍यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया एवं संगठन महामंत्री चंद्रशेखर द्वारा प्रेषित शोक संदेश का वाचन किया।

बैठक में शहर भाजपा अध्‍यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुमताज अली भाटी, रमेश अरोड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल जोशी, नयाशहर मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा, लक्ष्मण मोदी, जिला महामंत्री नरेश नायक,जिला उपाध्यक्ष भानु व्यास, जिला मंत्री इंद्रा व्यास, प्रमिला गौतम, कौशल शर्मा, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, नरसिंह सेवग, जेठमल नाहटा, कमल आचार्य, चंद्रप्रकाश गहलोत, दिनेश महात्मा, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक सुशील आचार्य, गोपाल चौधरी, निरंजन सारस्वत, मनीष सोनी, आशा पारीक, राजकुमार पारीक, देवदत्त शर्मा, जितेंद्र गहलोत, मुकेश पुरोहित, किशन मोदी, धीरज पंडित, सुभाष वाल्मीकि, महेंद्र सोलंकी इत्यादि नेता-कार्यकर्ताओं ने स्‍व. श्रीमाली से जुडे संस्‍मरण सुनाते उन्‍हें याद किया।

ऐसे थे गुरुजी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और बीकानेर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक वयोवृद्ध नेता सोमदत्त श्रीमाली अलग छवि वाले नेता थे। वे भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति का अक्षरशः अनुसरण करने वाले और संगठन के एक सच्चे सिपाही थे। स्‍व. श्रीमाली युवा कार्यकर्ताओं के लिए भी सदैव आदर्श और प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। जिन्‍होंने उनके साथ काम किया वे बताते हैं स्व. श्रीमाली का सहज और सरल स्वभाव तथा संगठन को आगे बढ़ाने की ललक हर समय देखी जा सकती थी। कहा यह भी जाता है कि स्व. सोमदत्त श्रीमाली ने भारतीय जनता पार्टी के अनेकानेक नए कार्यकर्ताओं को उंगली पकड़कर आगे बढ़ाया। श्रीमाली जी को गुरुजी का भी संबोधन दिया गया। आपातकाल में 19 माह की जेल यात्रा काटी।पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत के साथ उन्‍होंने काम किया।