मुख्यमंत्री गहलोत को मिला है रॉबर्ट वाड्रा को बचाने का टास्क – अर्जुनराम

18BKN PH-1 - Copy

बीकानेर, (समाचार सेवा)। मुख्‍यमंत्री गहलोत को मिला है रॉबर्ट वाड्रा को बचाने का टास्‍क – अर्जुनराम, बीकानेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि इस चुनाव में राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत को गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को बचाने का टास्‍क मिला है।

मेघवाल गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करने के बाद गांधी पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि यही कारण है कि सीएम गहलोत को बार—बार बीकानेर आना पड़ रहा है।

मेघवाल ने कहा कि जिन्होंने ने भी चोरी की है, किसानों की जमीन लूटी है, कानून का उल्लंघन कर जमीन खरीदी है उन सबको पीम मोदी सजा दिलाकर ही दम लेंगे। मोदी सरकार ने रॉबर्ट वाड्रा को मिली छूट वापस लेने का काम किया है।

मेघवाल ने संसदीय क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि 6 मई को बीकानेर दिवस है और इसी दिन बीकानेर में मतदान होने जा रहे हैं।

ऐसे में बीकानेर में भाजपा को वोट देकर देश में पुन नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाने के लिए ऐतिहासिक कार्य करना है।

देश में 300 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा – जावडेकर

जनसभा में राजस्थान भाजपा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस बार भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगी और एनडीए के मिलाकर दो तिहाई बहुमत होगा।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश को सुरक्षित करने और तरक्की को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का काम करेंगे। इसलिए आज देश का माहौल भाजपामय हो गया है। लोग मोदीजी, भाजपा और एनडीए को वोट करेंगे। जावड़ेकर ने कहा कि राजस्थान में हम 25 में से पच्चीस सीट जीतेंगे यह तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले ही चरण के बाद पराजय का अहसास हो गया है।

कांग्रेस ने अपने साथी दलों के साथ चुनाव आयोग में जाकर कहा कि ईवीएम मशीन ख़राब है। ईवीएम की शिकायत करने निकले यानी पराजय का बहाना अभी से शुरु कर दिया है। 

जात-पात से ऊपर उठकर मेघवाल को जितायें – सैनी

भारतीय जनता पार्टी राजस्‍थान के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने लोगों से आव्‍हान किया कि वे जात-पात से ऊपर उठकर बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल को जितायें।

उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करवाने की अपील की और कहा कि एक बार फिर नरेन्द्र भाई मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाते हुए मजबूत सरकार चुनें।

सत्य और असत्य का है यह चुनाव – पंचारिया

राज्यसभा सांसद नारायण लाल पंचारिया ने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन हमारी पराक्रमी सेना पर सवाल उठाते हुए पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव सत्य और असत्य का है। एक तरफ ऐसी सत्ता वाले लोग हैं जिन्होंने चार पीढ़ी तक देश को लूटने का काम किया है।

दूसरी तरफ मां भारती के सच्चे सपूत नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के योद्धा खड़े हैं। भाजपा ने अपने घोषणा—पत्र में किसान को पेंशन देने की घोषणा की है।

हम इसको जल्द शुरु कर किसानों को बुढ़ापे में आर्थिक मदद देने का काम करेंगे। पंचारिया ने कहा कि मोदीजी के हाथों में देश सुरक्षित है। इसलिए भाजपा उम्मीदवार अर्जुनराम मेघवाल को जिताकर एक बार फिर से संसद में भेजें। 

अर्जुन ने बढाया बीकानेर का मान – राठौड

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि अर्जुनराम मेघवाल ने लोकसभा में बीकाणे का मान बढ़ाने का काम किया है। पांच दशक तांडव करने वाली कांग्रेस आज न्याय देने की बात कर रही है।

कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनने के बाद किसाना का कर्ज, बेरोजगारों को भत्ता देने जैसा कोई भी वादा नहीं निभाया है।

कांग्रेस ने 55 वर्ष देश को लूटा – पूनिया

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक सतीश पूनिया ने कहा मोदीजी ने हिंदुस्तान के 135 करोड़ लोगों के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा कि 55 वर्षों में कांग्रेस ने देश और इसके लोगों को लूटा है। पूनिया ने कहा कि बीकानेर के किसान जमीन की कीमत भी जानते हैं और जमीर की भी। 

इस दौरान बीकानेर पूर्व क्षेत्र विधायक सिद्धी कुमारी, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा, अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी, नोखा बिहारीलाल विश्नोई, महापौर नारायण चोपड़ा, पूर्व विधायक गोपाल जोशी, विश्वनाथ मेघवाल,

बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, लोकसभा संयोजक नंदकिशोर सोलंकी, लोकसभा प्रभारी डॉ. दशरथ सिंह शेखावत, सह संयोजक सहीराम दुसाद, जिला संगठन प्रभारी वासुदेव चांवला, विस्तारक विजेन्द्र पूनिया,

भाजपा नेता ताराचंद सास्वत, डॉ. मीना असोपा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, महामंत्री पाबूदान सिंह राठौड़, दाऊलाल हर्ष, बाबूलाल गहलोत, सुरेश शर्मा, अशोक प्रजापत, भूपेन्द्र शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रवण देवाल, जिला मंत्री दीपक पारीक,

युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर जांगिड़, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुरिमा सिंह, भाजपा आईटी सेल अविनाश जोशी, मंडल अध्यक्ष सहीराम चौधरी, लूणकरणसर मंडल अध्यक्ष ज्योति स्वरूप संस्कृता, नोखा मंडल अध्यक्ष सूरजमल उपाध्याय,

देशनोक मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चारण, मंडल अध्यक्ष रानी बाजार अरूण जैन, विजय उपाध्याय, शिव कुमार रंगा, आनंद व्यास, दिनेश महात्मा, विजयसिंह परिहार, कैलाश बापेऊ, गणेश जाजड़ा, एसी जिला महामंत्री ओम प्रकाश मेघवाल,

छतरगढ़ मंडल अध्यक्ष शंकर पारीक, खाजूवाला मंडल अध्यक्ष अशोक खन्ना, भंवर मेघवाल, बीकानेर पश्चिम प्रभारी बंशीलाल तंवर, संयोजक मोतीलाल हर्ष,

अनिल शुक्ला, गुमान सिंह राजपुरोहित, श्याम सिंह हाड़ला, हजारी महाराज, मोहन बेदी, कर्नल हेमसिंह शेखावत, आनंद सिंह भाटी, सुभाष मित्तल, पुखराज चोपड़ा, नवरत्न डागा, किशनाराम गोदारा, कोडाराम भादू, नरेन्द्र नैण, सुरजाराम नायक,

ओमप्रकाश नायक, ओम सोनगरा, शिवरतन अग्रवाल, आशकरण भट्टड़, सीआर चौधरी, चंपालाल गैदर, मोतीलाल हर्ष, जेपी व्यास, राजकुमार पारीक, देवीलाल मेघवाल,

विजय कुमार मेघवाल, सोहन प्रजापत, ओम प्रकाश मीणा, असद रजा भाटी, रमजान अब्बासी, सलीम जोया, पदमचंद दफ्तरी, हुकम चंद सोनी, जगदीश सोलंकी, पार्षद कृष्णा कंवर, नवरत्न सिसोदिया, सुनीता हटीला एडवोकेट, प्रतिला रावत,

प्रकाश चंद नायक, हनुमान नाई, राजेन्द्र स्वामी, ओम रामावत, पार्षद विनोद धवल, रामचंद्र सोनी, पूर्व पार्षद किशोर आचार्य, पुनित स्वामी, मदनदास स्वामी, जमना देवी, एकता, श्रीमति सरस्वति, खुशी चौहान, रूकमणी जनागल, सुमन जैन,

सुधा आचार्य, प्रदीप आचार्य समेत बड़ी संख्या में शक्ति केन्द्रों के संयोजक, विधानसभा संयोजक, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। मंच का संचालन सुरेन्द्र सिंह शेखावत और विजय आचार्य ने किया। 

मेघवाल ने बीकानेर सीट से भरा नामांकन पर्चा  

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गुरुवार को बीकानेर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, प्रदेश प्रवक्ता व आमेर विधायक सतीश पूनिया आदि मौजूद रहे। पर्चा भरने से पहले बीकानेर शहर स्थित भाजपा मुख्य चुनाव कार्यालय मोहता भवन से कलेक्ट्रेट तक रोड शो भी किया।