भुजिया श्रमिक करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

2 bhujiya srmik ka gyapan (1)

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेरी भुजिया बनाने वाले कारीगरों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। भुजिया श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें तय समझौते के अनुसार मजदूरी नहीं दी जाती है तो वे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

भुजिया नमकीन श्रमिक संघ के बैनर तले मजदूर नेता गौरीशंकर व्यास के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन में संघ के अध्यक्ष विजय सिंह राठौड़, भुजिया श्रमिक भगीरथ सिंह राजपुरोहित, हनुमान, रामचन्द्र सहित अनेक भुजिया श्रमिक शामिल थे।

कलक्टर को दिये ज्ञापन में संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष विजय सिंह राठौड़ ने बताया है कि बीकानेर के भुजिया नियोजकों से 10 मई 2016 को हुए त्रिपक्षीय औद्योगिक समझौता हुआ था। राठौड़ ने बताया कि समझौते के दो साल बीत जाने के बाद भी नियोजकों ने मजदूरी की पुनरीक्षा नहीं की है। नियोजक लगातार इसकी अनदेखी कर रहे हैं।

यही कारण है कि भुजिया श्रमिक आक्रोशित हैं। संघ ने कलक्टर को दिए ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि नियोजकों द्वारा उनकी मांगों को जल्द ही पूरा नहीं किया गया तो बीकानेर के सभी भुजिया श्रमिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जानकारी में रहे कि भुजिया कारखाना मालिकों ने गत दिनों एक बैठक कर भुजिया श्रमिकों की मांगों को अनुचित बताया हुआ है।