बेटियों को सदन में लाने के लिये कदम उठाओ सरकार

rehana rihaj ka swagtam

बीकानेर, (समाचार सेवा)राजस्‍थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्‍यक्ष रेहाना रियाज ने केन्‍द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार से बेटियों को सदन में लाने के लिये जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

    प्रदेश महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष श्रीमती रियाज शुक्रवार को बीकानेर के सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। उन्‍होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए भाजपा सरकार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

       इस सम्बन्ध में राजस्थान सहित पुरे देश में हस्ताक्षर अभियान चलाकर 32 लाख महिलाओ के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को देकर महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग की है।

उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है मगर दूसरी और बेटी को सदन में लाने के लिए कोई कदम नही उठा रही है। यह विडमना की बात है।

श्रीमती रेहाना रियाज ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा की महिलाओ पर अत्‍याचार का ग्राफ दिनों दिन बढ़ रहा है। उन्‍होंने बताया कि गत वर्ष महिलाओ के उत्पीड़न के 3400 एफआईआर दर्ज हुए है।जोकि शर्मनाक है।

बच्चियां किसी जाती बिरादरी, समुदाय या किसी व्यक्ति विशेष की नही होती है इस को लेकर गत 17 अप्रैल को पुरे प्रदेश में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओ की तरफ से सरकार को जगाने के लिए दिन में कैंडल मार्च और लालटेन लेकर प्रदर्शन किया गया है।

जिससे की सरकार की नींद उड़े। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओ को उनके अधिकार दिलाने के लिए कटिबद है और इसके लिए हम महिलाए अपना संघर्ष आरक्षण मिलने तक जारी रखेगी।

उन्होंने महिला कांग्रेस को ब्लाक-वार्ड,पंचायत स्तर पर मजबूत करने को कहा। इससे पूर्व शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियो ने श्रीमती रेहाना का भावभीना स्वागत किया।

इस अवसर पर सरस्वती लेघा, हबीबा चौधरी, शशिकला राठौर, शिवरी चौधरी, मनभरी, सपना तिवाड़ी, आशा स्वामी, अमरजीत कौर, मुमताज शेख, अंजना खत्री, राजूदेवी व्यास, मंजू गोस्वामी, दमयंती तिवाड़ी, बसिरन, प्रेमलता उपस्थित रहीं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रवक्ता नितिन वत्स राहुल जादूसंगत, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज का स्‍वागत किया।