सर्जिकल स्ट्राइक सेना के अदम्य पराक्रम और शौर्य का जीवन्त उदाहरण : अर्जुनराम मेघवाल

sarjikal straike-2

बीकानेर, (समाचार सेवा) केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा उरी हमले के पश्चात की गयी सर्जिकल स्ट्राइक सेना के अदम्य पराक्रम और शौर्य का जीवन्त उदाहरण है।

मेघवाल बुधवार को शहर भाजपा द्वारा बीकानेर के सूरज टॉकीज सिनेमा हॉल में सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म उरी के विशेष शो के दौरान आयोजित संक्षिप्त समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि  उरी फिल्म ने देश का मान सम्मान बढाना, सैन्य क्षमता का दर्शकों से परिचय करवाना,सेना का मनोबल उंचा रखने जैसे दृश्य देखकर दर्शकों में देशभक्ति एवं राष्‍ट्र प्रेम की भावना प्रबल होती है। 

शो के दौरान बडी संख्या में पूर्व सैनिक, गौरव सैनानी एसोसियेशन से जुडे सदस्य, शहीद वीरांगनाओं, एनसीसी कैडेट एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि एलओसी पार कर दुश्मन के घर में घुसकर उन्हें नेस्तनाबूत करना एवं सभी कमाण्डो का सकुशल देश की सीमा में प्रवेश करना केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों के मध्य कुशल प्रबन्धन, सामंजस्यता एवं नेतृत्व क्षमता का अनुपम उदाहरण है।

भारतीय सेना के कमान्डो दल द्वारा अपनी जान को हथेली पर रखकर राष्‍ट्रहित में की गयी सर्जिकल स्ट्राइक से आमजन में सेना के प्रति सम्मान बढा है एवं सेना के प्रति सैल्यूट का भाव जागृत हुआ है। 

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि कॉग्रेस एंव विपक्षी दलों द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक जैसी राष्‍ट्रीय गौरव से जुडी घटना के सबूत मांगकर इस पर राजनीति करना शर्मनाक हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए ज्यादा से ज्यादा सख्या में सपरिवार फिल्म को देखने की अपील की ताकि आमजन देश की सैन्य क्षमता एवं पराक्रम से परिचित हो सकें।

कार्यक्रम में सैनिक परिवार की ओर से मुख्य रूप से मेजर जनरल अभय कुमार गुप्ता, बिग्रेडियर जगमालसिंह, बिग्रेडियर एम एल वर्मा, कर्नल हेम सिंह, कर्नल मनोहर सिंह, कर्नल जी एन शर्मा, वाईस चीफ मार्शल एम एस शेखावत, कर्नल देवीसिंह,

बीएसएफ कमान्डेन्ट एस एस राठौड, एन एल खीची, सीएस यादव, अशोक चक्र सम्मानित सूबेदार शहीद सज्जनसिंह की वीरागंना श्रीमती कौशल्या देवी, कीर्ती चक्र सम्मानित कारगिल शहीद सतवीर सिंह की वीरांगना   मुकेश कॅवर इत्यादि उपस्थित रहे।

सैनिक परिवारों के साथ साथ महापौर नारायण चौपडा, देहात भाजपा अध्यक्ष सहीराम दुसाद, पाबूदान सिंह,दीपक पारीक, आनन्द जोशी, अखिलेश प्रतापसिंह, विष्णु पुरी, उम्मेदसिंह राजपुरोहित, अरूण जैन,

विजय सिंह,,कैलाश बापेउ अशोक भाटी,रामचन्द्र सोनी, नरेश जोशी, सुधा आचार्य, सुषमा बिस्सा, मगन बिस्सा, लक्ष्मण मोदी, मधुरिमा सिंह, हुकमचन्द सोनी,

भंवरलाल जागिड, जगदीश सोंलकी, फारूक पठान, सुनीता हटीला, अर्जुन कुमावत,दाउलाल सेवग, दीपेश भटनागर इत्यादि उपस्थित रहे।

भाजपा जिलामंत्री एवं सूरज टॉकीज परिवार के दीपक पारीक ने सैनिक परिवार एवं वीरांगनाओं का शो में पधारने पर स्वागत किया।

कार्यक्रम के पश्चात केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा नेताओं ने सैनिक परिवारों के साथ संवाद किया।

अनछुए पहलू वत्सला पोस्टर का विमोचन

बीकानेर, (समाचार सेवा) राष्‍ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में दिव्य आयु हैल्थ ट्रस्ट द्वारा बच्चियों के अनछुए पहलू पर बालिका विकास मिशन के तहत पोस्टर का विमोचन किया गया।

ट्रस्ट  विगत 4 वर्षों से इस पर  कार्य कर रहे है। बुधवार को उसी संदर्भ में ट्रस्ट सदस्यों द्वारा इस मिशन का नाम वत्सला रखा गया है।

जिसका विमोचन बीकानेर कलेक्टर कुमार पाल गौतम  के  सानिध्य में किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ प्रीति गुप्ता ने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य बालिकाओ के स्वास्थ्य के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन, साथ ही उनमे  खून की कमी की रोकथाम के लिए  विशेष अभियान चलाया जाएगा।

बालिका शिक्षा, स्वस्थ आहार, मासिक स्वच्छ्ता, सुरक्षा व अधिकार, लैंगिक असमानता पर पूर्व में किये जा रहे अनछुए पहलूओ पर निरंतर कार्यरत रहेंगे। 

ट्रस्ट के समन्वयक डॉ मनमोहन व्यास ने बताया कि  24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मांयणा गाँव मे सरकारी सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य शिविर व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

विमोचन अवसर पर रमेश शर्मा,  मोहिनी गुप्ता, रजनी कलरा, इंदु शर्मा, विमला सुखीजा, गोलू राम व अन्य सदस्य  उपस्थित थे।

पत्रकार कच्छावा के पुत्र के निधन पर संवेदना 

बीकानेर, (समाचार सेवा) वरिष्ठ पत्रकार एवं पाक्षिक लोक उजाला के संपादक बाबू सिंह कच्छावा के पुत्र रविन्द्र सिंह कच्छावा के असामयिक निधन पर मीडिया कर्मियों ने संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

 स्वर्गीय रविन्द्र सिंह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। वरिष्ठ पत्रकार के.के.गौड़, दलीप भाटी, संतोष जैन, मोहम्मद अली पठान, मुकेश पूनिया, मुजिर्बुरहमान, रमेश महर्षि, सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय के उप निदेशक विकास हर्ष व अन्य कर्मियों ने कच्छावा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

उनके पिता वरिष्ठ पत्रकार बाबू सिंह से मिलकर उन्हें इस दुख की घड़ी में आत्मबल प्रदान करने की प्रभु से प्रार्थना की।