भाटी के “रणबांकुरा संगठन” में 5 हजार कार्यकर्ताओ ने ली सदस्यता

devisingh bhati

बीकानेर, (samacharseva.in)। भाटी के “रणबांकुरा संगठन” में 5 हजार से कार्यकर्ताओ ने ली सदस्यता, राज्‍य के पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी द्वारा गठित गैर राजनीतिक रणबांकुरा संगठन में 5 हजार से अधिक लोगों ने सदस्‍यता ली है। संगठन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सदस्‍यता अभियान की शुरुआत करते ही प्रदेशभर के युवाओं बुद्धिजीवीयों  भाटी समर्थकों ने संगठन को जुड़ने को लेकर प्रदेश के सम्पूर्ण जिलों के अलावा मध्यप्रदेश गुजरात महाराष्ट्र से जबरदस्त उत्साह दिखाया है।

भाटी ने बताया कि 36 कोम के युवा विभिन्न माध्यमों ऑनलाइन लिंक सहित व्हाट्सएप फेसबुक और कार्यलय सहित मोबाईल नम्बर से 5 हजार से अधिक लोगों ने रणबांकुरा संगठन में रजिस्ट्रेशन करवाकर सदस्यता ग्रहण की है। पूर्व मंत्री देवीसिंह  भाटी के अनुसार संगठन से जुड़े  बुद्धिजीवी अधिकांश युवाओ ने वर्तमान समाज मे व्याप्त अव्यवस्थाओ में सुधार करने,प्रशासन द्वारा जायज कार्यो में ढिलाई के साथ ही कार्यो को लंबित करने की प्रणाली में सुधार करवाने के साथ ही पूर्वजों के दिए संस्कार अनुसार असहाय और जरूरतमंद की मदद के लिए हर समय तैयार रहने की भावना प्रकट की।

उन्‍होंने बताया कि सदस्यता की सुविधा हेतु ऑफिस नम्बर  0151-2211133 के अलावा मोबाइल नम्बर 9799788811 / 8290434444 पर कॉल कर आप सदस्यता अभियान से जुड़ कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।