नई दिल्ली, (समाचार सेवा)। सीएम गहलोत ने चांदावत की शहादत को किया नमन, दिल्लीु पहुंचे मुख्यसमंत्री अशोक गहलोत ने पठानकोट में अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए गोटन नागौर के सपूत श्री भगवानसिंह चांदावत की शहादत को नमन किया।
गहलोत ने कहा कि उनकी संवेदनाएं शहीद के परिजनों के साथ है, ईश्वर से प्रार्थना है वे उन्हें इस बेहद दुःख की घड़ी में सम्बल प्रदान करें।
सीएम गहलोत का दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री बनने के बाद गुरूवार को रात पहली बार नई दिल्ली पहुँचने पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजस्थारन के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कागर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।
अतिरिक्त आवासीय आयुक्त प्रतिभा सिंह तथा विमल शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री की अगवानी की। हवाई अड्डे पर पूर्व सूचना एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री अशोक बैरवा एवं दिल्ली के सैकड़ो लोगों ने सीएम गहलोत को पुष्प मालाए पहना कर एवं गुलदस्ते भेंट कर भव्य स्वागत किया।